
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग । शौर्यपथ ।
दुर्ग बायपास रोड स्थित बाफना टोल प्लाजा सदा से ही विवादों के घेरे में रहा है चर्चा है कि बाफना टोल प्लाजा को कहीं और बनना था किंतु ठेकेदारों द्वारा आर्थिक नाजायज लाभ लेने के लिए दुर्ग शहर के अंदर ही टोल प्लाजा बना दिया गया है जिसके कारण जिले की बात तो छोडि़ए दुर्ग शहर के निवासियों को भी अपने शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए टोल टैक्स देना पड़ता है जबकि किसी अन्य जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित टोल प्लाजा में जिले की गाडिय़ों से किसी भी प्रकार का टोल नहीं लिया जाता किंतु दुर्ग जिले में शहर के बीच में स्थित बाफना टोल प्लाजा में शहर के निवासियों को ही टोल टैक्स किया जाए कि करना मजबूरी हो गया है।
आज दुर्ग शहर का विस्तार है काफी हो चुका है शिवनाथ नदी के मुहाने तक कॉलोनी या व्यवसाई सेंटर आदि निर्मित हो रहे हैं ऐसे में शहर की जनता टोल टैक्स के कारण कई बार शर्मिंदगी तो कई बार विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है पूर्व में भी टोल टैक्स को जिले की गाडिय़ों के लिए फ्री पासिंग की मुद्दे पर भिन्न-भिन्न संगठनों द्वारा आवाज उठाई गई किंतु अभी तक मामले की समस्या का सार्थक परिणाम नहीं निकला ऐसे में प्रदेश के संगठन में महामंत्री का दायित्व निभा रहे राजेंद्र साहू के नेत्रित्व में युवा कांग्रेस से जयंत देशमुख ने मामले को उठाकर दुर्ग की जनता के लिए एक राहत भरी खबर पहुंचाने की कोशिश की है। आज दुर्ग कांग्रेसियों के नेता एवं कार्यकर्ता जयंत देशमुख के नेतृत्व में राजीव भवन से एक रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं राज्यपाल अनसूया उइके के नाम ज्ञापन सौंपकर यह मांग किया है कि दुर्ग धमधा बाईपास रोड पर स्थित बाफना टोल प्लाजा में जिले की गाडिय़ों से किसी भी प्रकार का टोल टैक्स ला लिया जावे।
प्रदेश कांग्रेस संगठन के महामंत्री राजेंद्र साहू ने और ऊपर से चर्चा में कहा कि आज कांग्रेसियों द्वारा बाफना टोल प्लाजा में जिले के वाहनों से लोन लेने के विरोध में यह ज्ञापन दिया गया है राजन साहू ने आगे कहा कि दुर्ग जिले के निवासियों का अधिकार है कि वह अपने जिले में कहीं भी बिना टोल टैक्स दिए आवाजाही कर सकते हैं किंतु बाफना टोल प्लाजा द्वारा जिस प्रकार से जिले की गाडिय़ों से टोल टेस्ट लिया जा रहा है वह सरासर गलत है हमने ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि हफ्ते भर के अंदर प्रशासन इस पर कार्यवाही करें और जिले के वाहनों को टोल फ्री करें अगर प्रशासन हमारी बात नहीं मानती है तो आज शांतिपूर्ण हुआ आंदोलन उग्र रूप लेगा और समस्या का हल नहीं निकलने पर कांग्रेसी टोल प्लाजा पर ही शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करेंगे यह धरना प्रदर्शन जब तक जारी रहेगा जब तक टोल प्लाजा कंपनी द्वारा जिले के वाहनों से टोल टैक्स ना लेने की बात मान ली जाएगी।
महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा कि दुर्ग जिले के निवासियों का यह अधिकार है कि वह अपनी जमीन पर बिना टैक्स के आवाजाही कर सकें किंतु टोल प्लाजा कंपनी द्वारा जिस तरह से जिले के वाहनों से टोल टेस्ट किया जा रहा है वह सरासर गलत है टोल टैक्स देने के कारण जिले वासियों को अपने ही जिले में परिवहन करने के लिए टेक्स देना न्याय उचित नहीं है अत: कांग्रेस संगठन के द्वारा अपनी मांग को जिला कलेक्टर के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं प्रदेश के राज्यपाल सुश्री अनसूया उइके तक पहुंचाई है और उम्मीद करते हैं कि हमारी मांग पर जल्द से जल्द कार्यवाही हो एवं दुर्ग की जनता को इस अनाधिकृत टोल टैक्स से मुक्ति मिले।
बता दें कि धमधा नाका स्थित टोल प्लाजा शहर के अंदर निर्मित है जिसके कारण शहर के दूसरे छोर के निवासियों को अगर मुख्य शहर मैं आना होता है तो उन्हें टोल टैक्स देना पड़ता है ऐसे में शहर की जनता के ऊपर आर्थिक भोज बढ़ जाता है कुछ समय पहले हिंदू युवा संगठन द्वारा आंदोलन किया गया था किंतु यह आंदोलन असफल रहा और आज भी दुर्ग की जनता को टोल टैक्स भुगतान करना पड़ रहा है विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस राजमार्ग पर टोल टैक्स बेरियर का निर्माण शिवनाथ नदी के दूसरी तरफ शहर से कुछ किलोमीटर दूर होना था किंतु यह शहर के बीच निर्मित कर दिया गया है इस बारे में भी कई बार जांच की मांग उठ चुकी है वही शहर से लगे हुए जिले राजनांदगांव में भी इसी प्रकार जिले वासियों से टोल टैक्स लिया जाता था किंतु 2 साल पूर्व महापौर हेमा देशमुख एवं अन्य सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने मिलकर इस बात का जबरदस्त विरोध किया और एक बहुत बड़ा आंदोलन किया जिसका परिणाम यह रहा कि टोल टैक्स कंपनी ने राजनांदगांव जिले की पासिंग गाडिय़ों से टोल टेस्ट देना बंद कर दिया राजनांदगांव में जनहित के लिए सभी दलों और सामाजिक संगठनों ने जिस प्रकार से एकजुटता दिखाते हुए शहर की जनता और जिले की जनता के लिए कार्य किया उसकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है .प्रदेश कांग्रेस संगठन के महामंत्री राजेंद्र साहू एवं युवाओं की फौज का नेतृत्व करने वाले जयंत देशमुख ने इस मामले पर पहल करते हुए इसे निर्णायक स्तर तक पहुंचाने की बात कही है शहर की जनता अब एक हफ्ते का इंतजार कर रही है कि 1 हफ्ते के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और महामंत्री राजेंद्र साहू एवं युवा कांग्रेस नेता जयंत देशमुख किस तरह अपने आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाते हैं
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
