
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ /
जीई रोड के सड़क चौड़ीकरण में अनियमितता, भेदभाव और कार्य में विलंब से नाराज भाजपा कार्यकत्ताओं ने बुधवार को नया बस स्टैण्ड स्थित हनुमान मंदिर के पास धरना देकर आक्रोश जताया। भाजपाईयों ने धरना में स्पष्ट कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग अपने कार्य व्यवस्था में सुधार लाकर कार्य को जल्द पूर्ण करवाए नहीं तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। धरना उपरांत भाजपा नेताओं ने पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगो से अवगत कराया।
मांगो पर कार्यपालन अभियंता श्री श्रीवास द्वारा भाजपाईयों को आश्वस्त करवाया गया है कि नया बस स्टैण्ड का हनुमान मंदिर नहीं तोड़ा जाएगा। वहीं लोगों कोधूल के गुब्बार से राहत दिलाने नवरात्रि के पूर्व सड़को का डामरीकरण कार्य पूर्ण कर लेन की बात कही गई है। इसके पहले धरना को संबोधित करते हुए जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर ने कहा कि नेहरू नगर चौक से पुलगांव चौक लगभग तक 67 करोड़ की लागत से सड़क चौडीकरण कार्य चल रहा हैं । जिसकी कार्य अवधि जनवरी 2022 थी, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है बल्कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती की जा रही है। इस मार्ग के डामरीकरण में पुरानी जर्जर सड़क को उखाड़ कर डामरीकरण नहीं किया जा रहाहै। सड़क की गुणवक्ता का स्तर खराब हो रहा है। वायशेप ओवर ब्रिज के नीचे से लेकर कचहरी तक पुरे मार्ग में धूल के गुबार उड़ रहे है। जिससे आम जन बेहद परेशान है। इसी प्रकार सड़क की चौडाई मे भी मापदंड का पालन नही किया गया है। सड़क डिवायडर के एक तरफ मालवीय नगर चौक के पास स्थित हनुमान मंदिर को दूसरीतरफ शिफ्ट कर दिया गया है तो वही बस स्टैण्ड के सामने स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को बाधक मान कर हटाने कि तैयारी कि जा रही है। जबकी दुसरी तरफ प्रार्थना स्थल चर्च को बचाने चर्च के दीवाल से बस स्टैण्ड गेट तक टेढा-मेढा घुमावदार नाली पुलिया बनाकर सड़क की चौडाई कम कर दिया गया है और यही पर स्थित छोटे हनुमान मंदिर कोबुलडोजर से तोड़ भी दियागया।श्री चंद्राकर ने कहा कि उक्त विषय पर पूर्व में भाजपा व अन्य हिन्दुवादी संगठनों ने लगातार आपत्ति दर्ज कराई है, फिर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। इसके अलावा गंजमंडी के सामने मुख्यमार्ग में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को हटाने की तैयारी है। इस प्रकार सड़क चौडीकरण मे भेदभाव करते हुए बस स्टैण्ड में मार्ग के दूसरी तरफ चौडाई को डिवाईडर से दोनो ओर बराबर नहीं करते हुऐ सर्वाधिक दबाव वाले मुख्य मार्ग से बस स्टैण्ड् जिलाअस्पताल से कचहरी चौक के
चौडाई दोनो ओर समान नहीं है और केवल मार्ग चौडीकरण के नाम पर खाना पुर्ति किया जा रहा है। पुलगाव चौक से अंजोरा चौक तक लगभग 90 करोड़ कि लागत से बन रही सड़क चौड़ीकरण भी गुणवत्ताहीन बनाई जा रही है। पुरे रास्ते भर लोग धुल से परेशान हो रहे है और लोग सड़क के गड्ढे में गिर कर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है। धरना प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी,श्रीमती चंद्रिका चन्द्राकर , श्री जागेश्वर साहू , श्री सवाल राम डहरे , जिला महामंत्री नटवर ताम्रकार , चंद्रकांत साहू, विनय महोबिया , गोवर्धन जायसवाल के अलावा बडी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
