Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

सांसद सरोज पाण्डेय और विधायक अरुण वोरा से बड़ा हो गया है दुर्ग के इस नेता का कद.... Featured

  • rounak group

         दुर्ग। शौर्यपथ । आज के सामाजिक परिवेश में आम जनता को क्या चाहिए सिर्फ थोड़ी बचत और सुविधा अगर कोई जनप्रतिनिधि उनके रोजमर्रा के जीवन में कुछ बचत करने के लिए पहल कर दे तो वह आम जनता की नजरों में बड़ा बन जाता है। वर्तमान स्थिति में देखा जाए तो राजनेता और जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनावों के समय जनता की बातों को गंभीरता से सुनते हैं और पूरा करने की भरपूर कोशिश करते हैं चुनाव के बाद सिर्फ वादों का पुलिंदा ही जनता को मिलता है किंतु दुर्ग शहर के एक नेता ने ऐसा काम कर दिया जिसके कारण जनता उन्हें हर रोज धन्यवाद देती है जो काम दुर्ग शहर की कद्दावर नेता नहीं कर पाए जो आम जनता के भरोसे आज जनप्रतिनिधि बन कर शासन से मिलने वाले सुख सुविधा का लाभ ले रहे हैं किंतु आम जनता को हो रही परेशानियों से उनका शायद ही सरोकार होगा । ऐसे में दुर्ग शहर के कांग्रेस नेता मुकेश चंद्राकर ने एक ऐसा कार्य कर दिया जिसके कारण आम जनता है उन्हें बार-बार धन्यवाद देती है ।

  MUKESH CHANDRAKAR
   बात हो रही है धमधा नाका टोल टैक्स की पिछले कई सालों से धमधा नाका टोल टैक्स में दुर्ग जिले की गाड़ियों से भी टोल लिया जा रहा था यहां तक कुछ समय पहले तक स्थिति यह थी की दुपहिया वाहनों से भी टोल टैक्स लिया जाने लगा था स्थानीय वाहनों से टेक्स के मामले में कई बार विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई किन्तु कोई भी जनप्रतिनिधि मामले को गंभीरता से लेकर सार्थक पहल करने की पहल ना हुई ऐसा भी नहीं है कि इस मामले की जानकारी और इससे हो रही परेशानियों की जानकारी दुर्ग शहर को कर्मभूमि मानने वाले भाजपा की नेता राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पाण्डेय को एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा के पुत्र और दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा को ना मालूम हो किंतु इन दोनों के द्वारा कभी ऐसी कोई सार्थक पहल नहीं की गई जिससे धमधा नाका टोल टैक्स से दुर्ग जिले की गाड़ियों का शुल्क हट जाए । वही भिलाई कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने मामले पर अपनी पहल की और उनके लगातार प्रयास से आज दुर्ग के धमधा नाका टोल टैक्स से दुर्ग जिले की गाड़ियों का शुल्क निशुल्क हो गया . चाहते तो मुकेश चंद्राकर भी जिलाध्यक्ष होने का रौब दिखा कर निशुल्क ही टोल टेक्स से आना जाना कर सकते थे किन्तु उन्होंने आम जनता को हो रही तकलीफों को समझा और इस दिशा में पहल की . बता दें कि वर्तमान समय में टोल टैक्स प्रति फेरा चार पहिया वाहनों का 100 _125 रुपया के करीबन बनता था जिसके कारण आम जनता की जेब लगातार कटती जा रही थी और दुर्ग की जनता का दुर्भाग्य ही कहा जाए कि दुर्ग शहर के कदावर जनप्रतिनिधि की मौजूदगी के बाद भी शहर की जनता को अपने शहर में ही एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए टोल टैक्स देना पड़ता था ।


  आज मुकेश चंद्राकर की कोशिशें से धमधा नाका टोल टैक्स में दुर्ग जिले की गाड़ियों का निशुल्क होना जिले की आम जनता के लिए एक बड़ी राहत के रूप में परिदृश्य हुआ और यहां से गुजरने वाले दुर्ग जिले के वाहन मालिक जब बिना शुल्क दिए टोल टैक्स पार करते हैं तो यकीनन कांग्रेस नेता मुकेश चंद्राकर को दिल ही दिल से धन्यवाद देते होंगे हर कोई तो उनके पास जाकर आभार प्रकट नहीं कर पाता किंतु यह भी सत्य है कि आम जनता अब हर बार गुजरते समय मुकेश चंद्राकर को धन्यवाद देती है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना जरूर करती है वह भी निस्वार्थ क्योंकि उन्होंने बिना किसी बड़े पद में रहते हुए दुर्ग की जनता के लिए इतना बड़ा काम कर दिया जो काम दुर्ग शहर की जनता के सुख दुख में साथ रहने का वादा करने की बात करने वाले दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा और दुर्ग जिले को अपना कर्म क्षेत्र के रूप में पहचान बनाने वाली राज्य सभा सांसद डॉ.सरोज पाण्डेय ने नहीं किया वह काम मुकेश चंद्राकर ने कर दिया ।

Rate this item
(1 Vote)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)