
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग। शौर्यपथ । भिलाई वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है वैशाली नगर भिलाई से समाजसेवी एवं युवाओं के आईकॉन इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू ने कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी होने के लिए अपना आवेदन पेश किया है। बता दें कि इंद्रजीत सिंह छोटू का भिलाई वैशाली नगर में एक साथ छवि के समाजसेवी एवं यूथ आइकॉन के रूप में बड़ी पहचान है वैशाली नगर क्षेत्र में इंद्रजीत सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं है वही उनके सरल और सौम्य व्यवहार से क्षेत्र की जनता के साथ-साथ दुर्ग भिलाई के आम जनता भी उन्हें काफी पसंद करते हैं बिना किसी विवाद में रहते हुए समाज सेवक के रूप में उनकी छवि बेदाग है ऐसे में अगर कांग्रेस पार्टी वैशाली नगर भिलाई से इंद्रजीत सिंह उर्फ़ छोटू को वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाती है तो भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले वैशाली नगर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत ही मुश्किल हो जाएगा अपनी यह सीट बचाना ।
ऐसा माना जाता है कि वैशाली नगर भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है विपरीत परिस्थितियों में भी वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित मानी जाती है किंतु इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू के चुनाव मैदान में उतर जाने से भारतीय जनता पार्टी की यह सुरक्षित सीट भी खतरे में पड़ जाएगी इंद्रजीत सिंह दुर्ग भिलाई के बड़े ट्रांसपोर्टर हैं एवं समाज सेवक के रूप में उनके पास उपलब्धियों का अंबार है युवाओं के बीच में उनके पेंठ शायद ही भिलाई में किसी और की होगी ऐसे में कांग्रेस पार्टी की तरफ से दावेदारी पेश करने के बाद प्रदेश कांग्रेस भी इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू के दावेदारी पर गंभीरता से विचार करेगी इंद्रजीत सिंह के दावेदारी पेश करने के बाद से भिलाई में चर्चा का विषय है कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में इस बार अगर इंद्रजीत सिंह प्रत्याशी घोषित होते हैं तो वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प हो जाएगा अब देखना यह है कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी इंद्रजीत सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित करती है या फिर भविष्य में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी देकर कांग्रेस को मजबूत करेगी।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
