
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
वार्ड की पक्की सड़क (आम रास्ता ) पर उद्यान बना कर किया था राजस्व का लाखो का नुक्सान
वोरा परिवार के करीबी एवं विधायक अरुण वोरा को मानते है अपना गुरु
दुर्ग / शौर्यपथ /
प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है वैसे तो विधानसभा चुनाव में अभी लगभग 2 महीने का समय है किंतु प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अपनी 21 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं जिसके बाद कांग्रेस ने भी चुनावी प्रक्रिया आरंभ कर दी है . 22 अगस्त तक विधानसभा क्षेत्र के दावेदारों के आवेदन लेने की अंतिम तारीख थी. इस विधानसभा चुनाव में दुर्ग जिले में दो बातें खास हुई पहली यह कि दुर्ग विधानसभा में पिछले 30 सालों में किसी ने भी दावेदारी नहीं की थी हर बार जीत हार सभी से दूर अरुण बोरा को ही कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार माना जाता था बता दें कि कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं गांधी परिवार के गरीबी स्व.मोतीलाल वोरा के पुत्र हैं विधायक अरुण वोरा . स्वर्गीय मोतीलाल वोरा के गांधी परिवार के करीबी होने के कारण शायद कोई भी कांग्रेसी दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी नहीं कर पता था . किंतु इस बार दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में दावेदारों की एक लंबी फौज आ गई ऐसा ही हाल वर्तमान में पाटन विधानसभा क्षेत्र में हुआ पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है ऐसे में पाटन विधानसभा से किसी और कांग्रेसियों के द्वारा दावेदारी करना मतलब हंसी का पात्र बनना ही है . कांग्रेस पार्टी को 15 साल बाद पूर्ण बहुमत दिलाने वाले चेहरे के रूप में मुख्यमंत्री बघेल की पहचान है जिन्होंने इस बार भी पाटन विधानसभा से दावेदारी प्रस्तुत की हैं उनके खिलाफ शायद ही कोई सच्चा कांग्रेसी होगा जो दावेदारी प्रस्तुत करेगा .
किंतु पाटन विधानसभा क्षेत्र से विधायक अरुण वोरा के कट्टर समर्थक पूर्व पार्षद प्रकाश गीते ने अपने दावेदारी पेश कर दी दावेदारी पेश करते ही प्रकाश गीते चर्चा में आ गए .
बता दें कि प्रकाश गीते वोरा परिवार के कट्टर समर्थकों में से एक हैं और वोरा परिवार भी प्रकाश गीते के काफी करीबी है ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है कि फर्जी राशन कार्ड से पार्षद रहते हुए बैंक से लोन निकालना का मामला प्रकाश गीते के ऊपर है .वहीं शहर की मशहूर डॉक्टर अर्चना चौहान के आवास /भवन पर नगर निगम की गाडिय़ों के प्रयोग से तोडफ़ोड़ की गई जिस पर मामला भी दर्ज हुआ, बता दें कि प्रकाश द्वारा अपने वार्ड में आम जनता के इस्तेमाल में आने वाली 15 फीट चौड़ी सड़क पर गीते उद्यान बनाकर नगर निगम के लाखों रुपए का नुकसान कर चुके हैं .प्रकाश गीते पूर्व में भी एक दिन का मुख्यमंत्री बनने का सपना जनता के सामने रख चुके हैं .
अभी हाल ही में वार्ड पार्षद उपचुनाव के पहले भी आम आदमी पार्टी द्वारा यह खुले रूप से आरोप लगाया गया था कि वार्ड में से गुजरने वाले नाले के किनारे पूर्व पार्षद द्वारा अवैध अतिक्रमण कर भवन बना लिया गया है वही बिना अनुमति के खंभे से लाइट की भी चोरी की जा रही थी जिस पर विद्युत विभाग द्वारा कार्यवाही भी की गई . आम आदमी पार्टी ने इस मामले की निगम में शिकायत भी की किंतु पूर्व पार्षद प्रकाश गीते पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही होने तो दूर उल्टे इस वार्ड में काफी विरोध के बावजूद भी विधायक अरुण वोरा के प्रयासों से वार्ड पार्षद प्रत्याशी के रूप में गीते परिवार का ही चयन किया गया .
ऐसे में दुर्ग में चर्चा का विषय है कि प्रकाश गीते को दावेदारी के लिए कहीं मौन सहमति विधायक अरुण वोरा के द्वारा तो प्राप्त नहीं हुई है वैसे भी दुर्ग शहर में आम चर्चा है कि पास पूर्व पार्षद प्रकाश गीते राजनीतिक क्षेत्र में वोरा परिवार के स्वर्गीय मोतीलाल हो एवं विधायक अरुण बड़ा को अपना गुरु मानते हैं और उनसे बिना पूछे कोई भी कार्य नहीं करते ऐसे में शहर के बाजारों चौक चौराहा में यह चर्चा का विषय है कि आखिर किस सोच के तहत प्रकाश गीते ने पाटन विधानसभा चुनाव से क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश की है. लोकतंत्र है सभी को हक है कि अपने दावेदारी पेश करें किंतु इस प्रकार से कई मामलों में घिरे हुए प्रकाश गीते आखिर की सोच के तहत अपना दावा पेश किए हैं यह तो वही बता सकते हैं .
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
