
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग । शौर्यपथ । भारतीय जनता पार्टी ने 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अपने 21 प्रत्याशी घोषित कर दिए वही आज कांग्रेस ने भी अपना एक प्रत्याशी घोषित कर दिया दुर्ग शहर क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में एक बार फिर विधायक अरुण वोरा का नाम फाइनल हो गया । प्रदेश के गृह मंत्री साहू ने आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के संकल्प श्रेणी में यह बात कह दी प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा कि अरुण वोरा को जिताना ही स्वर्गीय मोतीलाल वोरा जी को सच्ची श्रद्धांजलि देना होगा । प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू काफी सुलझे हुए राजनेता है एवं कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व में भी उनका एक अहम स्थान है । ऐसे में दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के संकल्प शिविर में गृह मंत्री के इतना कहते ही जहां विधायक वोरा के समर्थकों ने जय घोष के नारे लगाए वही दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में अपने दावेदारी करने वाले अन्य कांग्रेसी एक बार फिर उदास हो गए और जायज भी है उनका उदास होना हालांकि मन की पीड़ा किसी ने बयान नहीं की किंतु गृह मंत्री साहू के इस बयान के बाद लगातार राजनीतिक चर्चा तेज हो गई एक और जहां विधायक वोरा के समर्थकों में हर्ष का माहौल है एवं एक ही समाचार को कांग्रेस सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं द्वारा वायरल किया जा रहा है वही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय है कि जब पार्टी ने प्रत्याशी पहले से ही चयनित कर लिया था तो फिर आखिरकार आवेदन की प्रक्रिया और अन्य चुनावी प्रक्रिया का दिखावा क्यों। एक तरफ कांग्रेस संगठन का कहना है कि अगले महीने की किसी तारीख में प्रत्याशियों के नाम का घोषणा होगा ऐसे में दुर्ग कांग्रेस के उन कार्यकर्ताओं की भावनाओं के साथ आखिर खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है जिन्होंने दावेदार के लिए आवेदन भरा ।
हालांकि दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र से दावेदार के लिए आवेदन भरने वाले किसी भी प्रत्याशी ने कोई बात नहीं की किंतु उनके समर्थकों द्वारा यह बात कही जा रही है कि दुर्ग शहर में कांग्रेस को जब एक ही परिवार को लेकर चलना है तो फिर इतना आवंडर करने की क्या जरूरत ऐसे संकल्प शिविर की क्या आवश्यकता सभी एक ही बंगले पर चार लोगों के बीच में आपसी बैठक करके तय कर लेते । कुछ युवा कार्यकर्ताओं का यहां तक कहना है कि जिस मनः स्थिति से कॉन्ग्रेस में कार्य कर रहे हैं किंतु यह जिस तरह से बिना मुकाबले के जब एकतरफा फैसला लिया जायेगा तो आने वाले समय में कांग्रेस मे रहकर किसी मुकाम तक पहुंचने के रास्ते ही बंद रहे तो कांग्रेस मे जुड़ने का क्या औचित्य .
बता दें कि दुर्ग के रोमन पार्क में हुए संकल्प शिविर में गृह मंत्री के इस वाक्य के बाद जो कांग्रेसी 30 साल बाद उम्मीद की नई रोशनी को देख रहे थे आज उनकी उम्मीदों पर एक बार फिर पूर्ण विराम लग गया 30 साल बाद लगातार एक ही प्रत्याशी की पुनरावृत्ति से कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आहत हुई किंतु जब गृह मंत्री साहू ने अपनी बात कह दी तो अब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भी एहसास हो गया कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में दावेदारी सिर्फ दिखावा ही साबित हुआ प्रत्याशी पहले से ही निर्धारित था अब देखना यह है कि गृह मंत्री साहू के कथन पर संगठन का मोहर कब लगता है ।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
