
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
पाटन में प्रत्याशी नहीं लडेगा ईडी और आईडी चुनाव लड़ेंगे : सीएम बघेल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कह रहे बुलडोजर की सरकार चलाएंगे , क्या अब मोदी पर भरोसा नहीं भाजपा को
15 साल की सरकार थी 15 सीटों पर सिमट गई
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में चल रही ईडी और आईटी की कार्रवाइयों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम जनता के सामने प्रदेश सरकार एवं उनके कार्यकालों की बात रखी .मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव भाजपा नहीं लड़ रही है बल्कि ईडी और आईटी चुनाव लड़ रही है .छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला के नाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती परेशान किया जा रहा है एवं उन पर दबाव बन जाएगा है बिना ई सी आर नंबर के कार्यकर्ताओं अधिकारियों के घरों पर जाकर कार्रवाई करना यह दर्शाता है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के पास सब कोई मुद्दा नहीं बचा है .
शराब घोटाले की बात पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है रमन सरकार के समय छत्तीसगढ़ में रिवेन्यू₹3900 करोड़ का था तो अब कांग्रेस सरकार में रिवेन्यू ₹6500 करोड़ का हो गया शराब घोटाले पर ईडी की कार्यवाही पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शराब निर्माता से पूछताछ नहीं करना ही या दर्शाता है कि कार्यवाही किस मकसद से की जा रही है .वहीं कोल घोटाले की बात करें तो कोल घोटाला 500 करोड रुपए का बताया जा रहा है किंतु ईडी कोल घोटाले के नाम पर बेगुनाहों को परेशान कर रही है एवं उनके पैतृक संपत्ति को भी अटैच कर रही है बावजूद इसके भी डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच नहीं कर पाई .शराब घोटाले पर न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद ईडी शांत रही .
कोल घोटाले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस को जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में 85% खदान केंद्र सरकार के अधीन है ऐसे में अगर कोल घोटाला हुआ है तो ईडी उनसे क्यों नहीं बात कर रही प्रदेश में कोल घोटाला एवं शराब घोटाला नहीं हुआ उल्टे प्रदेश में शराब विक्रय से रेवेन्यू में इजाफा ही हुआ है .महादेव ऐप पर भी बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महादेव पर प्रदेश सरकार पिछले कई महीनो से लगातार कार्यवाही कर रही है किंतु इसके मुख्य अभियुक्त सौरभ चंद्राकर एवं रवि उप्पल पर आखिरकार केंद्र सरकार क्यों करवाई नहीं कर रही है जबकि हमारे द्वारा कई बार पत्र लिखा जा चुका है केंद्र सरकार सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को परेशान करने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्रवाई को अंजाम दे रही है प्रदेश में कांग्रेस का जब भी कोई बड़ा कार्यक्रम होता है तभी ईडी और आईटी की टीम का छापा प्रदेश में पड़ता है ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन 23 अगस्त के दिन मुख्यमंत्री के ओ इस डी आशीष वर्मा , मनीष बंछोर एवं राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के घरों पर ईडी के छापे के बारे में बात करते हुए कहा कि बिना किसी तथ्यों के ईडी मेरे जन्मदिन के दिन मेरे राजनीतिक सलाहकार एवं पाटन क्षेत्र के ओएसडी के घरों में छापा मारकर मुझे एक बहुमूल्य तोहफा दिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर अकाउंट से इस बारे में पीएम मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह को इस तोहफे के लिए धन्यवाद दिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम छत्तीसगढ़िया लोग हैं और छत्तीसगढ़ी में परंपरा है कि रिटर्न गिफ्ट देते हैं प्रदेश कांग्रेस भी साल के आखिरी महीने में होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 75 सीट जीतकर उपहार देगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के बयान हमारी सरकार आने पर बुलडोजर चलाया जाएगा की बात पर जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में अब भारतीय जनता पार्टी को मोदी के चेहरे पर भरोसा नहीं इसीलिए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बुलडोजर की सरकार चलाना चाहते हैं वह योगी को आगे लाना चाहते हैं कांग्रेस में प्रदेश में किसका चेहरा मुख्यमंत्री के रूप में होगा इस बात पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में मुख्यमंत्री कौन होगा इस बात का फैसला पार्टी आलाकमान करेगी और पार्टी आलाकमान के फैसले को सभी सर्वसम्मति से मानेंगे प्रदेश कांग्रेस में किसी भी प्रकार का आपसी मतभेद नहीं है सभी के रिश्ते एक दूसरे के साथ सामान्य है ।
चिट फंड घोटाले के बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार की अपनी कुछ सीमाएं हैं प्रदेश सरकार ने प्रदेश के लाखों लोगों के हजारों को रुपया के निवेश से प्रदेश के बाहर के लोगों ने जो संपत्ति अर्जित की है उसे पर कार्रवाई करने के लिए कई बार पत्र लिखा जा चुका है किंतु केंद्र सरकार द्वारा इस पर कोई पहल नहीं की गई है .
झीरम कांड पर जांच के बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आखिर केंद्र सरकार झीरम कांड की जांच प्रदेश सरकार को करने क्यों नहीं दे रही है क्या किसी के चेहरे को छुपाया जा रहा है या किसी को बचाने की कोशिश की जा रही है आश्चर्य की बात तो यह है कि प्रदेश भाजपा के नेताओं द्वारा घोटालों और कार्रवाइयों पर जो बयान आता है उसके बाद ईडी की कार्रवाई होती है और वैसे ही विज्ञप्ति जारी होती है .
प्रदेश में आने वाले समय में चुनाव ईडी की रेट के मुद्दों पर लड़ा जाएगा के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश की जनता सब देख रही है और समझ रही है भारत के एक छोटे से प्रदेश में ईडी द्वारा 200 से अधिक छापे मारे गए जनता सब देख रही है और इसका जवाब जनता देगी प्रदेश कांग्रेस अपनी योजनाओं विकास के मुद्दों के साथ अपनी कार्यो की उपलब्धियां के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी प्रदेश की जनता को सब दिख रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी किसके इशारे पर कार्य कर रही आने वाले समय में चुनाव के पहले होने वाली संभावनाओं पर व्यक्त कर करते हुए कहा कि अभी तो चुनाव में कुछ दिन और बाकी है ऐसे में अभी ईडी की रेड में और इजाफा होने वाला है और प्रदेश सरकार एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता इसके लिए तैयार हैं हमारी सरकार में किसी भी प्रकार का घोटाला नहीं हुआ हम विकास के मुद्दों पर आम जनता के सामने जाएंगे .
पाटन विधानसभा क्षेत्र में हो रहे मुकाबले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पाटन विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नहीं ईडी आईडी चुनाव लड़ रहे हैं पत्रकार वार्ता में जब यह पूछा गया कि क्या ईडी आईडी के टारगेट आप हो क्या आपको भी जेल भेजने की कोशिश हो रही है के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सरकार के समय 4 दिन के लिए जेल भेजा गया क्या हुआ 15 सीटों पर भाजपा सिमट गई अब एक बार फिर चाहे तो जेल भेज दें इस बार भी जानता उन्हें जवाब देगी और कांग्रेस 75 सीटों की जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़िया परंपरा के अनुसार रिटर्न गिफ्ट देगी ।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
