
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होने वाले है प्रथम चरण में 07 नवम्बर एवं द्वितीय चरण में 17 नवम्बर को ऐसे में आम जनता को कांग्रेस का मेनिफेस्टो तो नजर आ गया वही भाजपा के मेनिफेस्टो पर सबकी निगाहें थी वह इंतज़ार की घडी भी समाप्त हो गयी भाजपा ने आखिरकार अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया . देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन किया। अमित शाह ने कहा कि कृषि उन्नति योजना के तहत 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। इसका भुगतान एक मुश्त होगा।
बारदाने की व्यवस्था धान खरीदी के पहले की जाएगी। 12000 हजार सालाना हर विवाहित महिला को दिया जाएगा। 1 लाख रिक्त पदों को 2 साल के भीतर समय बद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। 18 लाख आवास निर्मल जल की योजना का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
शाह ने संकल्प पत्र के बारे में बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण 5500 मानक बोरे पर खरीदा जाएगा। चरणपादुका योजना फिर से शुरू की जाएगी। अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 4500 बोनस दिया जाएगा। भूमिहीन मज़दूरों को 10000 का सहयोग राशि दी जाएगी। आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाएगी। प्रदेश में 500 नए जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे।
सीजीपीएससी घोटाले पर केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद सीजीपीएससी घोटाले की जांच की जाएगी। पीएससी में पारदर्शिता बरती जाएगी। यूपीएससी की तर्ज पर परीक्षा होगी। स्टेट कैपिटल रीजन का निर्माण किया जाएगा। 500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने के लिए 500 रुपए की सहायता दी जाएगी।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
