
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय और कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र ने किया एक साथ चुनाव प्रचार
भिलाई नगर विधानसभा /शौर्यपथ / दुर्ग जिले में भिलाई नगर विधानसभा में चुनावी जंग कुछ इस कदर सोशल मिडिया में हावी है जिसमे आरोप प्रत्यारोप और तरह तरह के कार्टून , विडिओ आदि के ज़रिये प्रत्याशी एक दुसरे पर आरोप लग रहे है और सोशल मिडिया में समर्थक इसे बार बार पोस्ट कर रहे . एक दुसरे से बहस भी बहुत हो रही एक दुसरे से बड़ा और अच्छा दिखाने की कोशिश समर्थको द्वारा किया जा रहा परन्तु इन सबको आइना दिखता हुआ एक दृश्य जो समर्थको की आँखे खोल सकता है बशर्ते समर्थक आँखों से नफरत का चश्मा उतार दे . जिस तरह जिनके लिए वो एक दुसरे से बहस कर रहे है . भिलाई नगर विधान सभा से युवा प्रत्याशी देवेन्द्र यादव और भाजपा के वरिष्ठ कद्दावर नेता प्रेम प्रकाश पांडे आमने सामने है जहां देवेन्द्र यादव का यह दूसरा चुनाव है वही प्रेम प्रकाश पाण्डेय का आठवा चुनाव . राजनीती क्षेत्र की माने तो प्रेम प्रकाश पाण्डेय तब से चुनाव लड़ रहे जब देवेन्द्र यादव का जन्म नहीं हुआ था पिछले 35 सालो से भिलाई की राजनीती में सक्रीय प्रेम प्रकाश पाण्डेय का यह आठवा चुनाव है और काफी वरिष्ठ नेता है जिस बात का एहसास कांग्रेस प्रत्याशी को भी है शायद इसी एहसास के तहत विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पाण्डेय के चरण छुए और आशीर्वाद लिया वही प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने भी विरोधी होने के बावजूद आशीर्वाद दिया यही संस्कार की परिभाषा कही जा सकती है किन्तु इसी संस्कार और अहंकार की जंग समर्थको द्वारा आपसी द्वेष को बढ़ा रही है . 40 सालो में प्रेम प्रकाश पाण्डेय के कई समर्थक है और कई ऐसे भी है जो उन्हें सम्मान के रूप में अभिवादन स्वरुप चरण स्पर्श भी करते है किन्तु इसे अहंकार की संज्ञा देना कही से सही नहीं . जब भिलाई नगर का युवा विधायक सम्मान स्वरुप चरण स्पर्श कर सकता है तो आम जनता करे इसमें क्या गलत प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने शायद ही किसी को कहा हो कि चरण स्पर्श करे यह तो सम्मान और आदर का भाव है जो हमारे सभी समाज का खुबसूरत रूप है .
ऐसा ही वाक्य कल देखने को मिला जब भिलाई नगर भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय और कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव ने किया एक साथ चुनाव प्रचार। जी हां आप ये पढकर चैंक रहे होंगे कि ये भला कैसे हो सकता है, तो हां ऐसा ही हुआ भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के टाउनशिप के सेक्टर 2 में।
आपको बता दें कि आज कांग्रेस प्रत्याशी एवं निवृतमान विधायक देवेन्द्र यादव सेक्टर में चुनाव प्रचार करने यहां की स्थानीय पार्षद श्रीमती साधना सिंह और अपने दल बल के साथ निकले और जैसे ही सडक 15 में डोर टू डोर चुनाव प्रचार करने गये तो वहां भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय भी उसी दौरान पहुंचे इन दोनो प्रत्याशियों की वही मुलाकात हो गई तो कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रेम प्रकाश पाण्डेय और देवेन्द्र यादव ने एक साथ यहां चुनाव प्रचार किया। कुछ देर बाद श्री पाण्डेय के साथ उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐ दारी बदल के रहिबों नारा लगाने लगे तो कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने भी जैसे ही देवेन्द्र के पक्ष में नारा लगाने की कोशिश की तो देवेन्द्र ने मना कर दिया और श्री पाण्डेय का सम्मान करते हुए कहा कि आप आगे जाईये और मैं पीछे रहता हूं।
उसके बाद भाजपा प्रत्याशी आगे आगे लोगों से मुलाकात कर जहां अपने कार्यकाल के दौरान भिलाई में व प्रदेश में कराये गये विकास कार्यों की व मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताकर भाजपा को वोट देने के लिए लोगों से अपील किये। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव उनके पीछे पीछे घर घर जाकर लोगों
से मिले और अपने द्वारा महापौर के कार्यकाल एवं अपने पांच साल की विधायकी में कराये गये विकास कार्यों के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कराये गये चहुमुखी विकास कायों को बताकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।ं भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय के चुनाव प्रचार के दौरान जहां पूर्व पार्षद जे निवास राव, छाया पार्षद जे ललिता,इफतेदार खान उर्फ पप्पू खान,सुरेष चंद, कोराम राव, रमाकांत देशलहरे,सुभाष चंद, बाबर खान, रज्जू बादल,सहित बडी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वही कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव के इस चुनाव प्रचार के दौरान यहां की स्थानीय पार्षद श्रीमती साधना सिंह, कांग्रेस नेता हरीश सिंह, शरद मिश्रा, अभिषेक अवस्थी, दमयंती सहित बडी संख्या में कांग्रेस के लोग शामिल थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
