
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2003 पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया छत्तीसगढ़ के वीआईपी जिला के रूप में दुर्ग जिले में मतदान प्रतिशत 64% के लगभग रहा जिसमें सबसे ज्यादा मतदान का प्रतिशत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में 75% के करीब रहा वही सबसे कम मतदान वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 53% रहा ।
आधिकारिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र जहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में थे वहीं पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने चुनावी चुनौति दी थी। दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा मतदान करने का कीर्तिमान पाटन विधानसभा क्षेत्र को जाता है ।पाटन विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 75.54 प्रतिशत मतदान हुआ ।
दुर्ग जिले के दूसरे सबसे ज्यादा चर्चित विधानसभा क्षेत्र में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र आता है जहां प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू कांग्रेस के तरफ से प्रत्याशी थे वहीं भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ता ललित चंद्राकर को अपना प्रत्याशी घोषित किया था इस विधानसभा क्षेत्र में भी क्षेत्र की जनता ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़कर का हिस्सा लिया और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र जिले का ऐसा दूसरा विधानसभा क्षेत्र है जहां पर मतदान प्रतिशत काफी अच्छा रहा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 69% रहा ।
दुर्ग जिले का तीसरा विधानसभा क्षेत्र जहां से प्रदेश के पीएचई मंत्री रूद्र गुरु पिछले सरकार में मंत्री थे इस बार कांग्रेस ने अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष एवं भिलाई चरोदा निगम के महापौर निर्मला कोसरे को अपना प्रत्याशी घोषित किया निर्मल कोसरे का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा से था ग्रामीण क्षेत्र में लिए अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में भी लोकतंत्र के महापर्व पर विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान प्रतिशत काफी अच्छा रहा विधानसभा क्षेत्र में 67.77% मतदान हुआ ।
इस बार दुर्ग जिले का एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां पर आप प्रत्यय रोग की सोशल मीडिया में जंग पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय रही और इस विधानसभा क्षेत्र में जनता किसे अपना जनप्रतिनिधि चुने इस पर भी खामोश रही और मतदान के तारीख का इंतजार करती रही हम बात कर रहे हैं भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र की जहां आचार संहिता लगने के बाद से ही नए-नए मामलों के चर्चाओं से राजनीतिक हल्का में उथल पुथल मचा हुआ था भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र से जहां भारतीय जनता पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे को चुनावी मैदान में उतारा था वहीं कांग्रेस ने युवा उम्मीदवार पूर्व महापौर एवं वर्तमान विधायक देवेंद्र यादव पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान का प्रतिशत काफी अच्छा रहा यहां पर भी 63.54% मतदान हुआ।
दुर्ग जिले का वह विधानसभा क्षेत्र जहां पर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लगातार सातवीं बार मैदान में उतरे और अरूण वोरा का मुकाबला इस बार भारतीय जनता पार्टी के युवा चेहरे गजेंद्र यादव से था । दुर्ग जिले का यह विधानसभा क्षेत्र इस बार शुरू से चर्चाओं में रहा प्रत्याशी घोषणा होने से लेकर मतदान के दिन तक किसी भी प्रत्याशी की स्थिति साफ नहीं हो पाई इस बार जहां भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी नजर नहीं आई वहीं कांग्रेस में गुटबाजी अपनी चरम सीमा पर थी वहीं मतदाता दोनों ही प्रत्याशी के चयन के बारे में खामोश रहे और मतदान की तिथि का इंतजार करते रहे दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत भी 60% से ऊपर 62.8 प्रतिशत रहा जो की एक अच्छा मतदान प्रतिशत माना जा सकता है और दुर्गा की जनता को अब 3 दिसंबर का इंतजार है जब उनके मतदान का परिणाम सामने आएगा ।
दुर्ग जिले का एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र जहां पर आराम से ही विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों की जनता लोकतंत्र पर शायद विश्वास ना करती हो या फिर इसे एक छुट्टी के रूप में मानती हो कारण चाहे जो भी हो किंतु इस बार भी दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत काफी कम रहा इस बार वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत मात्रा 53% ही रहा और एक बार फिर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने यह बता दिया कि वह लोकतंत्र पर या लोकतंत्र के महापर्व से ज्यादा मतदान की दिन को छुट्टी के रूप में बिताना ज्यादा उचित समझते हैं किंतु फिर भी शौर्यपथ समाचार पत्र उन 53% लोगों को साधुवाद करता है जिन्होंने लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी भागीदारी निभाई और क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधि चुनने में अपनी अहम भूमिका निभाई साथ ही वैशाली नगर के उन 47% मतदाताओं से भी अपील करता है कि लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी भागीदारी भविष्य में जरूर निभाएं ताकि क्षेत्र को क्षेत्र के चुने हुए जनप्रतिनिधि थी विकास की राह में आगे बढ़ाएं ।
दुर्ग जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर अगर वोट प्रतिशत की बात की जाए तो 65.07 प्रतिशत मतदान हुआ है जो कि लोकतंत्र की एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा सकता है और लोकतंत्र के महापर्व पर आम जनता की भागीदारी पर भी गर्व किया जा सकता है
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
