
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद भारी हंगामा हो गया। भिलाईनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि कांग्रेसी पार्षद उमेश साहू की पिटाई कर दी गई। विधायक देवेंद्र यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है।कांग्रेसियों ने कोतवाली को घेर लिया है। हंगामा बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय समर्थकों ने गुंडई की है। पूर्व मंत्री के बेटे पर ही आरोप लगाया जा रहा है।
विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि भाजपा नेताओं ने उमेश साहू पर जानलेवा हमला किया। जगह-जगह गुंडागर्दी की जा रही है। छावनी से खुर्सीपार और टाउनशिप तक कार्यकर्ता को मारा जा रहा है। उमेश साहू से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मनीष पांडेय नजर आ रहे हैं। अमरा, चिन्ना, हरिया और मनीष पांडेय ने उमेश साहू के साथ मारपीट किया है। जानकारी मिलते ही कांग्रेसी कोतवाली पहुंचे। एफआइआर दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा-प्रशासन से उम्मीद करते हैं कि न्याय दिलाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ है। विधायक को भी लाठी लगने के सवाल पर बोले-चोट दिल पर लगी है। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव के दौरान विधायक चोटिल हुए हैं। गर्दन में चोट लगी है। देवेंद्र यादव ने कहा-भिलाई को किस दिशा में भाजपा ले जाना चाहती है। खिजलाहट इतनी है कि पार्षदों को मारा जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि सेक्टर-7 हाईस्कूल बूथ पर हंगामा हुआ। मतदान के बाद पेटी सील की जा रही थी, तभी भाजपा समर्थकों से विवाद हो गया। वहीं, सेक्टर-9 में भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया गया है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता की पिटाई कर दी है। इसकी भी रिपोर्ट लिखी जा रही है।
मनीष पांडेय का आया पक्ष
पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय के बेटे मनीष पांडेय ने बताया कि पिटाई की बात गलत है। सिर्फ बातचीत हुई है। नगर निगम चुनाव के समय भी मतपेटियों के साथ ये हरकत कर चुके हैं। शंकरा की ईवीएम सेक्टर-7 में थी। इस बात को लेकर शंका हुई। कार्यकर्ताओं ने मुझे बुलाया। जब पहुंचा तो कांग्रेसी
पार्षद उमेश साहू वहां मिले। इनके अलावा वहां कोई नहीं था। अंदर गए,बातचीत किया। कोई अधिकारी नहीं मिले। बहस होने लगी। इसके बाद मैं निकल गया था। चंद मिनट के अंदर ही कांग्रेसी पहुंचे और बीएसएफ के साथ हंगामा किया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
