
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली / शौर्यपथ विशेष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 फरवरी 2026 को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026–27 को "ऐतिहासिक" करार देते हुए इसे देश के लिए "अवसरों का हाईवे" बताया है। बजट के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का रोडमैप है, जो भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को मजबूती देता है।
2047 के विकसित भारत की नींव
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बजट 2026–27, विकसित भारतञ्च2047 के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी आधार तैयार करता है। उनके अनुसार, यह बजट भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है—जहां विकास भी है और संतुलन भी।
'रिफॉर्म एक्सप्रेसÓ को नई रफ्तार
पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट भारत की 'रिफॉर्म एक्सप्रेसÓ को नई ऊर्जा और गति देगा।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संरचनात्मक सुधारों से युवाओं के लिए नए अवसर, नए रोजगार और नए उद्योग खुलेंगे भारत वैश्विक प्रतिस्पर्धा में और मजबूत होगा
नारी शक्ति का सशक्त प्रतीक
प्रधानमंत्री ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की विशेष सराहना करते हुए कहा कि उनका लगातार नौवीं बार बजट पेश करना देश की नारी शक्ति और नेतृत्व क्षमता का सशक्त उदाहरण है।पीएम मोदी ने इसे भारत के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में महिला सशक्तिकरण की बड़ी उपलब्धि बताया।
विकास और अनुशासन का संतुलन
पीएम मोदी के अनुसार, बजट 2026–27 की सबसे बड़ी खासियत इसका संतुलन है .राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने की प्रतिबद्धता ,महंगाई पर नियंत्रण हे साथ ही हाई ग्रोथ और हाई कैपेक्स का मजबूत खाका .उन्होंने कहा कि यह संतुलन ही देश को स्थिर और टिकाऊ विकास की राह पर ले जाएगा।
इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सनराइज सेक्टर्स तक फोकस
प्रधानमंत्री ने बजट में जिन क्षेत्रों को गेम-चेंजर बताया, उनमें शामिल हैं बुनियादी ढांचा ,हाई-स्पीड रेल,वॉटरवेज़ , किसान कल्याण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था ,मध्यम वर्ग ,सनराइज सेक्टर्स , सेमीकंडक्टर ,बायोफार्मा ,एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों में निवेश भारत की आर्थिक ताकत को नई ऊंचाई देगा।
रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि यह बजट रोजगार सृजन को तेज करेगा,उत्तर-पूर्वी राज्यों में पर्यटन और कनेक्टिविटी को नई पहचान देगा , स्थानीय अर्थव्यवस्था और युवाओं को सीधा लाभ पहुंचाएगा
भारत की वैश्विक उड़ान का बजट
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि "यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों, सपनों और सामथ्र्य को शक्ति देगा। यह भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध और वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।"
सार - प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण में बजट 2026–27 भविष्य की अर्थव्यवस्था का खाका है ,सुधार, निवेश और अवसरों का संगम है ,और विकसित भारत के सपने को जमीन पर उतारने का संकल्प है .यह बजट केवल एक साल का नहीं, बल्कि अगले दो दशकों की दिशा तय करने वाला दस्तावेज़ बनकर सामने आया है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
