
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धमतरी / शौर्यपथ / जिले में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पाद को स्थानीय बाजार व्यवस्था हेतु धमतरी शहर के हृदय स्थल पुराना जनपद पंचायत भवन (तहसील कार्यालय के पास) एवं गंगरेल में आउटलेट सेंटर खोलने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने दिये। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि-बाजार व्यवस्था हेतु कार्ययोजना तैयार कर महिला स्वसहायता समूह के विभिन्न उत्पाद जैसे माटीकला निर्मित उत्पाद कप, प्लेट, थर्मस, चाय केटली, डिनर सेट तथा हथकरघा एवं अन्य निर्मित उत्पाद का विक्रय आउटलेट सेंटर के माध्यम से किया जायेगा। बिहान से जुड़े स्व-सहायता की महिलाओं द्वारा नारी में निर्मित हथकरघा एवं हस्तशिल्प को मार्केट लिंकेज भी उपलब्ध करायी जावें।
आगे उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि भविष्य में मखाना का उत्पादन बढ़ने पर आटोमेटिक ग्रेडिंग मशीन स्थापित करने पर विचार किया जायेगा। डुबान क्षेत्र जहां पानी की व्यवस्था हो वहां मखाना की फसल लेने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा। फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन के वार्षिक साधारण सभा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि-कृषि क्षेत्र में जो उन्नति होगा वह फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन (एफ.पी.ओ.) के माध्यम से होगा। फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन के व्यापार एवं पिछली वित्तीय लेनदेन एफ.पी.ओ. प्रतिनिधि के माध्यम से किये जावे। जो एफ.पी.ओ. पूर्व में सोसायटी एक्ट में पंजीकृत था उसे वर्तमान में कंपनी एक्ट के पंजीकरण में सम्मिलित कर आगामी प्रगति रिपोर्ट के साथ जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करंे। कंपनी के अंशधारकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की जावें। विकासखंड कुरूद के ग्राम पंचायत सिरसिदा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजनांतर्गत हुए प्लांटेशन में पौधों के प्रजाति के आधार पर उत्पादन क्षमता की उपयुक्तता पर उपस्थित अधिकारियों के साथ चर्चा किया गया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.