Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi

नंदनी पुलिस को आखिर क्यों याद आया नरेश कुर्रे के ऊपर दर्ज है कई मामले Featured

  • hanumaan janmotsav

दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग के अहिवारा क्षेत्र में पिछले दिनों सरपंच पति नरेश कुर्रे और नंदनी थाने के एसआई और आरक्षक पर 30 हजार रूपये लेकर मामला दबाने की बात की आग अब जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं मिडिया के सामने आने के बाद जिस तरह सरपंच पति ने प्रेस कांफ्रेंस कर ये बात कबुलकर ली थी कि पूर्व में वह शराब कोचिया के कार्य में छोटे पैमाने पर सलंग्न था किन्तु तकरीबन दो साल से धर्मपत्नी के सरपंच बनने के बाद इस कार्य से पूरी तरह किनारा कर चुके होने की बात नरेश कुर्रे ने कही थी साथ ही बदनामी न हो इस डर से नंदनी थाने के एसआई व आरक्षक को ३० हजार देने के बाद भी कार्यवाही हो जाने पर इसकी शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक से की गयी .
विभिन्न समाचार पत्रों व निजी चेनल में खबर प्रकाशित होते ही अब नंदिनी थाना भी अपने बचाव में आते हुए नरेश कुर्रे के विरुद्ध शिकायतों के अम्बार की लिस्ट को एवं कार्यवाही निष्पक्ष किये जाने की बात पर प्रेस विज्ञप्ति ज़ारी करते हुए अपना पक्ष मजबूत रखने आगे आ गए .
नंदनी पुलिस द्वारा ज़ारी मामलो की लम्बी लिस्ट के बारे में जब नरेश कुर्रे से शौर्यपथ समाचार ने बात की तो नरेश कुर्रे का कथन है था कि १२ मामलो में ११ मामले में माननीय न्यायालय द्वारा बरी किया जा चुका है सिर्फ एक ही मामला लंबित है इनमे से कई मामले ऐसे भी रहे जो पहली ही तारीख में बरी किये गए .
बता दे की नरेश कुर्रे के उपर लगे १० मामले आबकारी एक्ट के तहत दर्ज हुए एवं दो मामले आईपीसी की धारा के तहत दर्ज हुए . नरेश कुर्रे का कहना है कि अब जब मेरे द्वारा सभी कार्य वर्षो पहले छोड़ दिए गए है किन्तु फिर भी इस तरह मुझ पर कार्यवाही और नया मामला दर्ज ना हो इसलिए ३० हजार की रकम दी गयी किन्तु रकम लेने के बाद भी कार्यवाही कर बदनामी की गयी इसी बात की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष शिकायत प्रस्तुत किया हूँ एवं न्याय की उम्मीद करता हूँ .
वही नंदनी थाना प्रभारी से शौर्यपथ समाचार पत्र ने माम्लेके बारे में जानना चाहा तो थाना प्रभारी द्वारा कहा गया कि मामले की जाँच उच्च अधिकारियो द्वारा की जा रही है अतः कुछ भी कहने में असमर्थता दिखाई . अब देखना है कि इस मामले में आने वाले दिनों में क्या नया रंग सामने आता है . बता दे कि नरेश कुर्रे के द्वारा की गयी शिकायत के बाद जिलापोलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने मामले की जाँच के आदेश दे दिये है .

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)