
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ /गोल-गोल और हल्के पीले और नारंगी रंग की खूबानी जितना सुन्दर दिखती है उससे कहीं ज्यादा पौष्टिक और गुणकारी होती है। कई बार यह गुलाबी रंग की भी होती हैं।
1 आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि 5 खूबानी से उतनी ही कैलोरी मिलती हैं, जितनी कि एक सेब से।
2 लेकिन इसमें सेब से कहीं अधिक प्रोटीन, कैल्सियम, आयरन, विटामिन 'के' विटामिन 'ए' और फोलिक एसिड की मात्रा पाई जाती है।
3 खूबानी में पोटेशियम और फाइबर की अपेक्षा बीटा कैरोटीन ज्यादा होती है। यदि उपलब्धता हो तो आपको इस फल को अपने रोजाना भोजन में शामिल करना चाहिए क्योंकि एक छोटे से फल में इतने सारे तत्व एक साथ मिल जाते हैं।
4 खासकर संरक्षित खूबानी बीटा कैरोटीन, पोटेशियम और फाइबर के अच्छे स्त्रोत होते हैं। लेकिन संरक्षित खूबानी को खरीदने से पहले डब्बे पर लगे लेबल की जांच अच्छी तरह कर लें। उसकी ताजगी बनाए रखने के लिए जो रसायन इस्तेमाल किए गए हैं कहीं वो आपके शरीर के लिए हानिकारक तो नहीं। क्योंकि इसमें ज्यादातर सल्फाइट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो कभी-कभी एलर्जी का भी कारण हो सकते हैं।
5 कोशिश करें कि ताजा खूबानी ही खाएं। वैसे आप सल्फाइट के बिना तैयार की गई खूबानी खरीद सकते हैं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
