Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi

गर्भावस्था में कैसे बने रहें खूबसूरत, जानिए 5 प्रेग्नेंसी ब्यूटी केयर टिप्स

  • hanumaan janmotsav

ब्यूटी टिप्स / शौर्यपथ /गर्भावस्था के दौरान शरीर के साथ-साथ त्वचा में भी कुछ परिवर्तन होते हैं, जो आपके सौंदर्य को चुरा लेते हैं। ऐसे में कुछ टिप्स अपनाकर आप अपने सौंदर्य को बरकरार रख सकती हैं।
1 इस अवस्था में शरीर को पोषक तत्वों की आवश्यकता अधिक होती है, जिनकी कमी सौंदर्य चुरा सकती है, अत: स्वास्थ्य और खानपान का विशेष ध्यान रखें। दूध, दही, हरी सब्जियां, दालें आदि शामिल करें।
2 आंखों के लिए विटामिन से भरपूर आहार लें, जिससे आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा नींद भी पर्याप्त लें।
3 इस अवस्था में कैल्शियम की कमी बच्चे के लिए तो नुकसानदायक है ही, आपको भी दांत संबंधी समस्या दे सकती है, अत: डॉक्टर की सलाह के अनुसार कैल्शियम और विटामिन सी जरूर लें।
4 पेट, कूल्‍हे और स्तनों पर स्ट्रैच मार्क्स से बचने के लिए बेबी ऑइल की हल्के हाथों से मालिश करवाएं और शरीर को झुकाने के बजाए सीधा रखें।
5 बालों को हानिकारक शैंपू के बजाए, मुल्तानी मिट्टी या रीठा व शिकाकाई से धोएं और दो मुंहे बालों को ट्र‍िम कराएं।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)