July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    फिट रहने के लिए योगा क्लासेज जाने की नहीं है जरूरत, इन टिप्स की मदद से घर पर भी हो जाएगी एक्सरसाइज

    • rounak group

    सेहत /शौर्यपथ/

    भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखना बेहद जरूरी है. नहीं तो आपको गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से कोई नहीं रोक सकता है. इन दिनों मोटापा, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हाई कोलेस्ट्रॉल आदि की चपेट में लोग ज्यादा आ रहे हैं. इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस संकल्प लीजिए खुद को सेहतमंद रखने का. आपको बता दें कि योगाभ्यास करने से व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहता है. कुछ लोगों का मानना होता है कि योग क्लासेज लेने से ही खुद को फिट रखा जा सकता है जबकि ऐसा नहीं है घर पर भी एक्सरसाइज (exercise at home) की जा सकती है. तो आइए जानते हैं खुद को फिट रखने के लिए रोजाना क्या करें.
    घर पर ऐसे करें योग | Try Yogasan at home

    सही समय पर सोएं
    अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो सबसे पहले समय से सोने की आदत डालें और सोते समय मोबाइल व लैपटॉप का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. इससे आपकी सेहत काफी हद तक प्रभावित होती है.

    छोटा योगा सेशन
    शुरुआत में आप थोड़ी-थोड़ी देर के लिए योग करें. पहले दिन ज्यादा आसन करने से शरीर में दर्द शुरू हो सकती है. ऐसे में आपको दूसरे दिन करने का मन नहीं करेगा. इसलिए हर दिन योग की टाइमिंग बढ़ाएं.

    शांत जगह पर करें
    हमेशा योग करने के लिए शांत जगह ही चुनें. इससे आपके योग सेशन में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं होगी. योग शुरू करने से पहले ध्यान मुद्रा में बैठ जाएं और एक गहरी सांस लीजिए, फिर धीरे से छोड़िए. ऐसा करने से आपका मन शांत होगी और ध्यान भी केंद्रित होगा.

    इस योग को करें
    योग की शुरुआत करने के लिए ताड़ासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम जैसे योगासन अच्छे हैं. इसे आप शुरूआत में आसानी से कर पाएंगी. जिससे आप आगे चलकर कठिन योगासन को आसानी से कर पाएंगे.

     

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision