July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    Antidiabetic गुणों पर भरपूर हैं इस छोटे से फल के बीज, जानें जिंक और कैल्शियम से भरपूर इस बीज के जादुई गुणों के बारे में

    • rounak group

    सेहत /शौर्यपथ/

    आयुर्वेद में जामुन के बीज को लाभदायक माना जाता है. जामुन अविश्वसनीय रूप से एक स्वस्थ फल है, जो खाने में खट्टा मिठा स्वाद वाला होता है. लेकिन हेल्थ के मामले में जामुन के बीज  भी पीछे नहीं हैं. जामुन के बाहरी हिस्से को हम कुतर कर खा लेते हैं और इसके बीजों को फेंक देते हैं, मगर जामुन के बीज भी हमारे स्वास्थ्य के लिए उतने ही फायदेमंद हैं. जामुन के बीच में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड, विटामिन सी, जिंक (Zinc) और कैल्शियम के गुण पाए जाते हैं. जामुन बीज में एंटी-डायबिटिक गुण  पाया जाता है, जो डायबिटीज के खतरे से बचाने में मदद कर सकता है. ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने और पाचन को दुरुस्त रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

    सेहत के लिए फायदेमंद हैं जामुन के बीज

    1. पाचनः

    जामुन के बीज को फाइबर के गुणों से भरपूर माना जाता है, जो पाचन और पेट के लिए अच्छा माना जाता है. जामुन के बीज आंतों में घावों, सूजन और अल्सर जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं.


    2. इम्यूनिटीः

    इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए भी आप जामुन के बीज का सेवन कर सकते हैं. जामुन के बीज में फ्लेवोनोइड जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो शरीर को हानिकारक कणों से दूर रखने में मदद कर सकते हैं.

    3. वजन घटानेः

    वजन कम करना है तो अपनी डाइट में आप जामुन के बीज को शामिल कर सकते हैं. जामुन फाइबर से भरपूर होता है, यह पेट को हेल्दी रखने और वजन घटाने में मदद कर सकता है.

    4. दांतोंः

    दांतों और मसूड़ों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी जामुन के बीज फायदेमंद माने जाते हैं. जामुन के बीज में कैल्शियम पाया जाता है, जो दांतों को हेल्दी और मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.

    5. पीरियड्सः

    महिलाओं को अक्सर पीरियड्स में ब्लीडिंग के दौरान दर्द का सामना करना पड़ता है. जामुन में जिंक पाया जाता है, जो दर्द को कम करने में मदद कर सकता है. पीरियड के समय जामुन बीज के पाउडर का सेवन करने से दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है.

     

     

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision