
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
ब्यूटीटिप्स /शौर्यपथ /आपकी खूबसूरती को निखारने में आपके चेहरे पर लगी सुंदर नाक का बहुत बड़ा हाथ होता है। नाक अगर सुंदर हो तो हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। यही कारण है कि कुछ एक्ट्रेस तो सर्जरी का सहारा लेकर अपनी नाक को शेप में लाने की कोशिश करती हैं। जिसके बाद उन्हें कई बार कई तरह के साइड इफ्केट्स भी झेलने पड़ जाते हैं। लेकिन आप बिना सर्जरी के भी अपनी नाक को सिर्फ ये 3 एक्सरसाइज की मदद से शेप में ला सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
नोज शेपिंग एक्सरसाइज-
अगर आपको अपनी नाक की शेप पसंद नहीं है और आप उसे बिना किसी सर्जरी के सुंदर बनाना चाहते हैं तो नियमित रूप से ये नोज शेपिंग एकसरसाइज करना शुरू कर दें। इस एक्सरसाइज को करने से आपकी नोज के शेप में आने की संभावना बढ़ सकती है।
कैसे करें-
नोज शेपिंग एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले योग मैट पर आराम से बैठते हुए अपनी कमर सीधी रखें। इसके बाद लंबी गहरी सांस लें और छोड़ें। अब फिर से गहरी सांस लें और अपने दोनों हाथों की तर्जनी उंगलियों यानी अंगूठे के साथ की उंगलियों से नाक को साइड से हल्का-सा दबाएं। इसके बाद बलपूर्वक तरीके से नाक से सांस छोड़ें। इस बात का खास ख्याल रखें कि सांस ज्यादा जोर से नहीं छोड़नी है। इस व्यायाम को क्षमतानुसार 10 बार दोहराएं।
नोज स्ट्रेटनिंग-
नाक को सीधा करने के लिए एक छोटी-सी मुस्कान के साथ किया जाने वाली यह एक्सरसाइज काफी मददगार हो सकती है।
कैसे करें-
नोज स्ट्रेटनिंग करने के लिए सबसे पहले मुस्कुराएं और फिर उंगलियों की मदद से अपनी नाक को ऊपर उठाएं। यह प्रक्रिया नाक के किनारों की मांसपेशियों के निर्माण में मदद करेगी।
बेहतर परिणाम के लिए इस प्रक्रिया को रोजाना 20 से 30 बार दोहराएं।
स्माइल लाइन दूर करने के लिए एक्सरसाइज
मुस्कुराना अच्छी बात है लेकिन उम्र बढ़ने के साथ यही स्माइल चेहरे पर निशान दे जाती हैं और होठों के आसपास रिंकल्स बनने लगते हैं। बीते वक्त के साथ ये स्माइल लाइन और गहरी हो जाती है, जो देखने में भद्दी लगती है। इसे दूर करने के लिए ये एक्सरसाइज कर सकते हैं।
कैसे करें-
स्माइल लाइन दूर करने के लिए सबसे पहले अपने मुंह को फुलाकर मुंह के हर हिस्से में हवा घुमाएं। ऐसा 5 सेकंड के लिए रखें। इसके बाद मुंह खोलकर हवा छोड़ सकते हैं। बेहतर परिणाम पाने के लिए इस प्रक्रिया को रोजाना दोहराएं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
