November 19, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सर्दियों में स्किन क्यों खोने लगती है नमी, जानें कॉमन वजहें

    • doing of business

          ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /सर्दियों में स्किन ड्राय हो जाती है जिसकी वजह से स्किन ग्लोइंग नजर नहीं आती और छोटी-सी खरोंच लगने पर भी खून आ सकता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि स्किन को हाइड्रेट रखने की कोशिश की जाए। आप स्किन पर कितने भी ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल कर लें लेकिन अगर आपकी स्किन हाइड्रेट नहीं है, तो फिर आप ग्लोइंग नजर नहीं आ सकते। आपको पहले ड्रायनेस का कारण जरूर जान लेना चाहिए।
    धूप में ज्यादा देर बैठना
    सर्दियों में धूप सेंकना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप घंटों धूप में बैठे रहें। इससे आपकी स्किन टैन तो होती ही है, साथ ही आपकी स्किन नमी खोने लगती है।
    पानी कम पीना
    सर्दियों में प्यास कम लगती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप पानी पीना ही छोड़ दें बल्कि सर्दियों में भी कोशिश करें कि कम से कम 2 लीटर पानी तो जरूर ही पिएं। जिससे आपकी बॉडी हाइड्रेट रहे।
    मॉइश्चराइजर न लगाना
    जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है। उन्हें लगता है कि मॉइश्चराइजर उनके लिए नहीं है लेकिन सर्दियों में लगभग सभी की स्किन में नमी की कमी हो जाती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर क्रीम लगाएं।
    सनस्क्रीन लगाना
    सर्दियों में भी आपको सनस्क्रीन लगानी चाहिए। आप अगर बाहर जा रहे हैं, तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं। सनस्क्रीन न लगाने से न सिर्फ स्किन जल्दी नमी खो देती है बल्कि आपकी स्किन टैन भी हो जाती है। स्किन प्रॉब्लम्स से बचने से सनस्क्रीन अप्लाई करना जरूरी है।
     गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पांच आसान स्किन केयर टिप्स
    पानी और लिक्विड डाइट
    गर्मियों के मौसम में खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है, इसके लिए आपको दिन में 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। वहीं, अगर आपका मन गर्मियों में कुछ खाने का नहीं भी करता है, तो आपको खाना स्किप नहीं करना चाहिए बल्कि आपको लिक्विड डाइट यानी जूस, दही, छाछ जैसी चीजें जरूर डाइट में शामिल करनी चाहिए। स्किन केयर के लिए यह बहुत जरूरी स्टेप है।
    सनस्क्रीन या सनब्लॉक का जरूर करें इस्तेमाल
    सूरज की हानिकारण किरणें आपकी स्किन के लिए ही नहीं बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत खतरनाक है, इसलिए आपको सनस्क्रीन या सनब्लॉक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। आपको घर से निकलने से 20 मिनट पहले चेहरे पर सनस्क्रीन या सनब्लॉक जरूर लगाना चाहिए। स्किन केयर के लिए यह बहुत जरूरी स्टेप है।
    देसी फेस मास्क और DIYs
    केमिकल वाले प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल से अच्छा है कि आप घर पर बनाई हुई चीजों का इस्तेमाल करें। इससे आपको किसी भी तरह का साइडइफेक्ट भी नहीं होगा और आपकी स्किन ग्लोइंग भी बनी रहेगी। अपनी स्किन पर कुछ भी लगाने से पहले आपको अपनी स्किन के बारे में जानना बेहद जरूरी है कि आपकी स्किन कैसी है, इसके हिसाब से ही चेहरे पर कोई चीज लगाएं।
    पॉजिटिव रहें
    पॉजिटिव और खुश रहने का असर आपकी हेल्थ पर ही नहीं बल्कि आपकी स्किन पर भी दिखाई देता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि पॉजिटिव रहें। अच्छी बातें करें और अच्छा ही सोचें। आप अगर किसी बुरे वक्त से गुजर रहे हैं, तो याद रखें कि बुरा वक्त हमेशा नहीं रहता।
    नेचुरल ऑयल लगाएं
    शरीर पर नेचुरल ऑयल लगाना भी बेहद फायदेमंद होता है। आप नहाने से पहले शरीर पर सरसों या फिर नारियल तेल से मालिश कर सकते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि नेचुरल शुद्ध ऑयल में सनस्क्रीन जैसी कुछ प्रॉपटी होती हैं, इसलिए नहाने के बाद भी हाथ-पैरों में कोकोनट ऑयल जरूर लगाएं।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision