November 19, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    वेट लॉस और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सप्ताह में दो बार जरूर खाएं अरबी, जानें हेल्थ बेनिफिट्स

    • doing of business

           सेहत टिप्स /शौर्यपथ /कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जिन्हें लोग सिर्फ स्वाद के लिए खाना पसंद करते हैं जबकि पोषण के मामले में भी यह सब्जियां बहुत ही अच्छी होती है। जैसे, अरबी (Taro Root) की सब्जी भी ऐसी ही सब्जी है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। अरबी में विटामिन-ए, सी, बी, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। आप अरबी की कई डिफरेंट रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ आंखों की हेल्थ के लिए भी अरबी बहुत फायदेमंद है। आप अरबी की सब्जी, फ्राई अरबी, बॉयल अरबी चाट या फिर अरबी का भरता भी बना सकते हैं। अलग-अलग तरीके से इस सब्जी को बच्चों को खिला सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके हेल्थ बेनिफिट्स-
    वेट लॉस
    अरबी उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो वजन कम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। अरबी खाने से काफी देर तक पेट भरा रहता है इसलिए आपको अरबी जरूर खानी चाहिए क्योंकि इससे आप एक्सट्रा कैलोरीज लेने से बचे रहते हैं।
    ब्लड शुगर
    अरबी में कार्बोहाइड्रेट काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। आपके शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में भी अरबी बहुत फायदेमंद है।
    इम्यूनिटी
    आपको अगर अपनी इम्यूनिटी बढ़ानी है, तो डाइट में अरबी को जरूर शामिल करें। अरबी को खाने से बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
    आंखों के लिए
    आपकी आंखें अगर कमजोर हो गई है या फिर हमेशा थकाम महसूस होती है, तो डाइट में अरबी को जरूर शामिल करें। अरबी में विटामिन ए भी पाया जाता है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision