November 19, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    आयुर्वेद के अनुसार भूलकर भी न करें दूध के साथ इन 5 चीजों का सेवन, सेहत को होता है बड़ा नुकसान

    • doing of business

         सेहत /शौर्यपथ /प्रोटीन, कैल्शियम और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर दूध को एक कम्पलीट मील माना है। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद दूध के साथ कुछ चीजों का सेवन करने की मनाही होती है। दरअसल, कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिसका कॉम्बिनेशन शरीर में नुकसान पहुंचाता है। वहीं, कुछ ऐसे आहार भी हैं, जिसका सेवन आपको दूध पीने के बाद नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, दूध पीने के बाद इन चीजों का सेवन करने से पित्तदोष बढ़ता है। साथ ही पाचन से जुड़ी परेशानियां बढ़ती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आहार के बारे में
    दूध पीने के बाद न करें इन चीजों का सेवन-
    कटहल न खाएं-
    दूध पीने के बाद कटहल का सेवन न करें। दरअसल, कटहल खाने से तुरंत बाद दूध पीने से आपको स्किन और पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। दूध पीने के तुरंत बाद कटहल खाने से स्किन पर रैशेज, खुजली और सोरायसिस की परेशानी हो सकती है। साथ ही यह पाचन को भी प्रभावित कर सकता है।

    मछली के बाद दूध-
    बालों से लेकर खूबसरत त्वचा तक, मछली खाने के कई फायदे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मछली का सेवन कभी भी दूध के साथ नहीं करना चाहिए। मछली के बाद दूध का सेवन किया जाए तो पाचन संबंधी (जैसे फूड पॉइजिनिंग, पेट दर्द आदि) दिक्कत तो होती है साथ ही स्किन पर सफेद धब्बे भी हो सकते हैं। हालांकि मछली के बाद दूध का सेवन ना करने पर कोई सांइटिफिक रिजन अभी तक नहीं है।

    दूध और दही-
    यूं तो दूध और दही खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन इन दोनों का सेवन एक साथ करने की सलाह नहीं दी जाती है। दूध और दही दोनों को एक साथ या एक के बाद तुरंत दूसरी चीज का सेवन किया जाए तो पाचन क्रिया गंभीर रूप से प्रभावित होती है। जिसके बाद पेट दर्द और उल्टी आना जैसे लक्षण आमतौर पर देखें जाते हैं।

    खट्टे फलों का दूध के साथ सेवन-
    खट्टे फलों के साथ भी दूध का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। इसे खाने से उल्टी की समस्या हो सकती है। ये दोनों चीजें एक साथ लेने से सेहत पर बहुत विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए जब भी खट्टे फल खाएं उसके कम से कम 2 घंटे बाद ही दूध का सेवन करें।
    उड़द दाल के साथ दूध-
    उड़द की दाल और दूध का एक साथ या फिर छोटे से अंतराल के बाद किया गया सेवन आपको गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इससे पाचन का गड़बड़ाना, जी मचलना, उल्टी आना, शरीर में भारीपन महसूस होना और पेट दर्द जैसे लक्षण दिखाी देने लगते हैं। उड़द की दाल खाने के कम से कम दो घंटे बाद दूध पीना चाहिए।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision