Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

इलायची का सेवन करने के हैं अनेक फायदे, ब्लड प्रेशर, पाचन और मेंटल हेल्थ के साथ देती है ये 9 जबरदस्त लाभ

  • rounak group

   टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / माना जाता है कि इलायची के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं. यह एंटीऑक्सिडेंट और पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे एसेंशियल मिनरल्स के लिए जानी जाती है. हालांकि, ये ध्यान रखना जरूरी है कि ये स्वास्थ्य लाभ वैज्ञानिक रूप से सिद्ध नहीं हैं और इसको प्रमाणित करने के लिए और शोध की जरूरत है. वैसे इलायची को कई स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. कुछ बीमारियां भी हैं जिनमें इलायची का सेवन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. हम आपकी डाइट में इलायची शामिल करने के कई स्वास्थ्य लाभों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको जरूर जान लेना चाहिए.
इलायची के सेवन के 9 फायदे |
1. पाचन में सुधार कर सकती है
     इलायची एंजाइमों को स्टिमुलेट करती है जो पाचन में सहायता करते हैं, जिससे सूजन, गैस और पेट में ऐंठन जैसी सामान्य पाचन समस्याओं से राहत मिलती है.
2. फ्रेश ब्रीथ
   इलायची के बीज चबाने से आपकी सांसों को प्राकृतिक रूप से तरोताजा करने, खराब गंध को खत्म करने और ओरल हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.
3. सूजन रोधी गुण
   इलायची में सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने और गठिया और अस्थमा जैसी स्थितियों से जुड़े लक्षणों से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.
4. ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाना
    इलायची एक प्राकृतिक खून पतला करने वाली दवा मानी जाती है जो बेहतर ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन को बढ़ावा देती है. ये खून के थक्कों को रोकने, हार्ट रिस्क को कम करने और ऑलओवर हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है.
5. डिटॉक्सिफिकेशन
   इलायची में मूत्रवर्धक गुण होते हैं जो यूरीन फ्लो को बढ़ाती है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायता करती है. ये किडनी की कार्यक्षमता और ओवरऑल डिटॉक्सिफिकेशन में सुधार करने में मदद कर सकती है.
6. लो ब्लड प्रेशर
    इलायची के रोजाना सेवन से ब्लड प्रेशर लेवल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और रिलेटेड हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है.
7. एंटीऑक्सीडेंट गुण
   इलायची में हाई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. इससे कैंसर जैसी पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करने और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद मिल सकती है.
8. मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है
    इलायची का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में मानसिक स्वास्थ्य में सुधार और तनाव से राहत पाने के लिए किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि इसका दिमाग पर शांत प्रभाव पड़ता है और यह मूड को बेहतर बनाने और चिंता को कम करने में मदद कर सकता है.
9. एंटी माइक्रोबियल एक्टिविटी
    इलायची के एसेंशियल ऑल में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करते हैं. ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकती है.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)