Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

इन 5 टिप्स को अपनाकर मच्छरों के प्रकोप और डेंगू से हमेशा बचे रहेंगे आप, जान लीजिए क्या करें और क्या न करें

  • rounak group

     टिप्स /शौर्यपथ /डेंगू बुखार एक मच्छर जनित वायरल संक्रमण है जो तेजी से फैलता है. कुछ सरल निवारक उपाय इसके प्रसार को कुछ हद तक कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. हर साल मानसून के दौरान डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जाती है. डेंगू बुखार की शुरुआत बुखार, दाने, सिरदर्द और मतली जैसे लक्षणों से होती है. हममें से बहुत से लोग डेंगू के लक्षणों के बारे में जागरूक नहीं रहते हैं जिससे बीमार होने पर इसे आम बुखार या हेल्थ प्रोब्लम समझकर नजरअंदाज करते रहते हैं जो बाद में बड़ी समस्या का कारण बन सकता है. डेंगू से बचाव के उपायों में मच्छरों के प्रजनन और मच्छरों के काटने को रोकने के उपाय शामिल हैं. इनमें से कुछ यहां हैं.
डेंगू बुखार से बचाव के सरल उपाय |
1. मच्छरों के काटने से रोकें
   पूरी बाजू के कपड़े पहनें और अपने शरीर के सभी अंगों को ढकने का प्रयास करें. सोते समय आप मच्छरदानी का प्रयोग कर सकते हैं. बेहतर सुरक्षा के लिए आप मच्छर भगाने वाली क्रीम का भी उपयोग कर सकते हैं.
2. घर के अंदर सुरक्षित रखें
     ऐसे कई कारक हैं जो घर के अंदर मच्छरों के प्रजनन को बढ़ावा दे सकते हैं. डेंगू को फैलने से रोकने के लिए सलाह दी गई सलाह दी जाती है कि अपने घर की सफाई करना पहला और सबसे बुनियादी स्टेप है.
रुके हुए पानी में सबसे ज्यादा मच्छर पनपते हैं. इसलिए उन बर्तनों या कंटेनरों को साफ करना न भूलें जहां पानी जमा होने की संभावना ज्यादा है. इसके अलावा कोशिश करें कि बाद में उपयोग के लिए पानी जमा न करें.
3. दरवाजों और खिड़कियों को बंद रखें
   खुले दरवाजे और खिड़कियां सीधे आपके घर में मच्छरों को न्यौता दे सकती हैं. जरूरत न हो तो दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें. अगर कोई खिड़की या दरवाजा टूटा हुआ है, तो उसे तुरंत ठीक करवा लें, खासकर डेंगू फैलने के दौरान.
4. लक्षणों के बारे में जागरूक रहें
    जल्द से जल्द पता लगाने और इलाज से आपको इस कंडिशन से प्रभावी ढंग से लड़ने में मदद मिल सकती है. तेज बुखार, तेज सिरदर्द, उल्टी, आंखों के पीछे दर्द, मसल्स और जोड़ों में दर्द और शरीर पर चकत्ते इसके कुछ सामान्य लक्षण हैं.
5. अपने बच्चों को मच्छरों से बचाएं
    बच्चे ज्यादातर समय बाहर बिताते हैं और मच्छरों के संपर्क में ज्यादा आते हैं. इसलिए अपने बच्चे को फुल बाजू के कपड़े पहनाएं और मच्छर भगाने वाली क्रीम भी लगाएं. इसके अलावा प्रकोप के दौरान घर के अंदर खेले जाने वाले खेल बाहर की तुलना में बेहतर होते हैं.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)