Google Analytics —— Meta Pixel
May 24, 2026
Hindi Hindi

पेट की चर्बी को गला देगी ये हरी पत्तियां, महीने भर में थुलथुला शरीर हो जाएगा स्लिम-फिट

  • rounak group

  सेहत /शौर्यपथ /आजकल के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से लोगों के बीच मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है. वजन कब और कैसे बढ़ता है इसका पता तो नहीं लगता लेकिन उसको कम करने में पसीने छूट जाते हैं. बढ़ा हुआ वजन अपने साथ कई बीमारियों को भी दावत देता है और हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है. वजन को कम करने के लिए आपको अपने खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए.  आज हम आपके एक ऐसे हरे पत्ते के बारे में बताएंगे जो आपके मोटापे को घटाने में मदद कर सकता है. आयुर्वेद में इस हरे पत्ते का इस्तेमाल सालों से मोटापे को घटाने के लिए किया जा सकता है. आइए जानते हैं गोटू कोला  के पत्ते के बारे में, जो फैट बर्न करने में मदद कर सकता है.
गोटू कोला की पत्तियां
   हम बात कर रहे हैं गोटू कोला की पत्तियों की. बता दें कि ये कोला हर्ब एक जड़ी-बूटी का पौधा है. इसकी पत्तियां छोटी गोल और हरे रंग की होती हैं. गोटू कोला में कई औषधीय गुण छिपे होते हैं. यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हर्ब है. लेकिन इसका सेवन करने से पहले एक चीज का ध्यान जरूर रखें और बिना एक्सपर्ट की सलाह के इसका सेवन ना करें. क्योंकि बिना जानकारी के इसका सेवन आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है.
गोटू कोला की पत्तियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व
     गोटू कोला की पत्तियों में मौजूद पोषक तत्व वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा इनमें एंटी-ओबेसिटी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को गलाने में मदद करती हैं. इतना ही नहीं इस हर्ब में ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो एंजाइटी, स्ट्रेस और डिप्रेशन को भी कम करने में मदद करते हैं साथ ही इन्सोम्निया की समस्या को दूर करने में भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
कैसे करें सेवन

वजन कम करने के लिए इन पत्तियों को साफ करें और फिर इसको पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें. फिर रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी या दूध के साथ मिलाकर पी लें. अगर आप हर रोज इसका सेवन करते हैं तो आपके बॉडी फैट को कम करने में मदद मिल सकती है. जिसका असर आपको जल्द ही देखने को मिलेगा.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)