Google Analytics —— Meta Pixel
May 24, 2026
Hindi Hindi

फैट कम करने में मददगार है लौकी, इस तरह खाना शुरू कीजिए, पेट और कमर की चर्बी भी निकल जाएगी

  • rounak group

    सेहत टिप्स /शौर्यपथ / लौकी सेहत के साथ साथ वजन घटाने में भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसमें पानी की मात्रा होती है इसलिए इसे अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है. अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में लौकी को शामिल करना चाहिए. यह वेट लॉस के साथ बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मददगार हो सकती है. सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसका सेवन किसी भी तरह से कर सकते हैं. ये पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकती है. आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए लौकी का सेवन कैसे करें.
वजन और पेट के मोटापे के लिए लौकी
    लौकी का जूसवजन घटाने के लिए आप लौकी के जूस का सेवन भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको लौकी को कद्दूकस करना है और फिर इसके रस को सूती कपड़े की मदद से निकाल लेना हैं. या फिर आप मिक्सर में भी इसका जूस निकाल सकते हैं. आप इसे सिंपल भी पी सकते हैं या फिर इसमें थोड़ा सा काला नमक और काली मिर्च मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं.
लौकी का सूप
    वजन कम करने के लिए लौकी के सूप का सेवन किया जा सकता है. इसके लिए आप एक कुकर में लौकी को काटकर डाल दें. अब इसमें एक टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च डालकर अच्छे से उबाल लें. सारी सब्जियां पक जाने के बाद इनको ब्लेंडर की मदद से अच्छे से ब्लेंड कर लें. अब इसमें जीरे का तड़का लगाकर इसका नियमित रूप से सेवन करें. ऐसा करने से वजन कम करने में मदद मिलेगी.
लौकी की सब्जी
  लौकी की सब्जी भी वजन कम करने में आपकी मदद कर सकती है. इसके लिए आप लौकी को छोटा-छोटा काट लें. एक कढ़ाही में तेल गर्म करें. उसमें जीरा, लहसुन, प्याज डालकर हल्का सा भूनें फिर इसमें लौकी को डालकर मिक्स करें और नमक डालकर ढ़क दें. ध्यान रखें कि क्योंकि आप इसे वजन कम करने के लिए बना रहे हैं तो तेल की मात्रा बहुत ही कम रखें. लौकी से पानी निकलता है जो इसे पकने में मदद करता है.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)