Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi

राजस्थान में गौ तस्करी के शक में भीड़ ने शख्स की पीट-पीटकर की हत्या, दूसरे की हालत भी नाजुक

  • hanumaan janmotsav

जयपुर/ शौर्यपथ / राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में गायों की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है. पीड़ित मध्य प्रदेश के अचलपुर का रहने वाला है. यह वाकया रविवार की देर रात का है.
गायों को ले जा रहे वाहन में दो लोग सवार थे. जब वो गाड़ी लेकर बेगू नामक जगह पर पहुंचे तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया और गौ तस्करी के आरोप में उन दोनों की पिटाई शुरू कर दी. भीड़ की पिटाई से बाबूलाल भील की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई जबकि दूसरे को घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है.
राजस्थान पुलिस ने इस सिलसिले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि 13-14 जून की मध्य रात्रि चित्तौड़गढ़ जिले के बिलखंडा चौराहे से दो व्यक्ति गोवंश लेकर मध्य प्रदेश जा रहे थे. उन्होंने बताया कि उन दो व्यक्तियों पर भीड़ ने हमला कर दिया. इनमें से एक बाबू भील (25) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दूसरे घायल की पहचान पिंटू भील के रूप में की गई है.
उन्होंने कहा कि इस संबंध में चित्तौड़गढ़ पुलिस ने सात-आठ लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में अभियुक्तों को चिन्हित कर जल्द से जल्द कार्रवाई करेगी और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा. उदयपुर के पुलिस महानिरीक्षक व अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. चित्तौड़गढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)