
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ / ज्यादातर लोगों को खाने के साथ सलाद खाने की आदत होती है। वहीं, कुछ लोग अपना डाइट प्लान फॉलो करने के इरादे से दिन में एक टाइम सलाद ही खाना पसंद करते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को सलाद खाने से जुड़ी कुछ बातें नहीं पता, जिनसे उनकी सेहत खराब हो सकती है। आइए, जानते हैं कुछ टिप्स-
खाने से पहले खाएं सलाद
सलाद में सबसे ज्यादा फाइबर होते हैं। सलाद को खाना खाने से पहले खाना चाहिए। आधे से एक घंटा पहले अगर आप सलाद खाते हैं तो इससे आपको खाना खाते समय कम भूख लगती है जिस वजह से आप कम रोटी या चावल खाते हैं यानि आप कम कार्बोज लेते हैं जिस वजह से आपका वजन भी कंट्रोल हो रहा है।
सलाद में नहीं डालें नमक
आप सलाद में नमक डाल ही रहे हैं, तो फिर काला नमक या सेंधा नमक डालें, ये ज्यादा हेल्दी होता है और रात को खाने से पहले आपको वेज सलाद खाना चाहिए इससे आपको ज्यादा फायदा मिलेगा।
फ्रूट सलाद को दिन में खाएं
फ्रूट सलाद ना तो रात को खाना खाने से पहले खाएं और ना ही फ्रूट सलाद को आप खाना खाने के बाद खाएं दोनों की कंडीशन में ये आपको नुकसान पहुंचाता है। इससे आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है। आपको फलों वाला सलाद थोड़ा सा नमक डालकर दिन में किसी समय खाना चाहिए।
सलाद को न खाएं चीज या मियोनीज के साथ
सलाद को बिना मियोनीज और चीज के खाना चाहिए अगर आपको लगता है यह सब चीजें डालने से सलाद के पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं और आपको सलाद खाने का कोई फायदा नहीं मिल पाता।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
