August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

       मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनका बैकग्राउंड फिल्मी नहीं है, लेकिन उन्होंने बड़े पर्दे पर आकर ऐसा धमाल मचाया की उनका नाम आज भी बॉलीवुड की सबसे सिजलिंग और बेबाक एक्ट्रेस में लिया जाता है. उन्हीं में से एक है स्कूल यूनिफॉर्म में अवार्ड लेते हुए नजर आ रही है बच्ची जिन्हे उनके बेहतरीन एकेडमिक्स के लिए सम्मानित किया जा रहा है. पर क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में एक बच्ची ने ग्लैमर और बेबाकी का एक अलग ही आयाम सेट कर दिया.
         पढ़ाई में इंटेलिजेंट इस बच्ची के पिता ने इसे आईएएस अफसर बनाने का सपना देखा लेकिन बेटी को तो कुछ और ही मंजूर था और उन्होंने बड़े पर्दे पर आकर अपने सिजलिंग अवतार से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. तो चलिए इस स्कूल की तस्वीर को ध्यान से देखिए और पहचान की कोशिश करें कि ये सिजलिंग एक्ट्रेस कौन है.
    स्कूल में ट्रॉफी लेती ये बच्ची कौन
         इस थ्रोबैक पिक्चर को जरा गौर से देखिए अपने स्कूल के दौरान ट्रॉफी रिसीव करती ये बच्ची कौन है? अगर ध्यान से देखने के बाद भी आप गैस नहीं कर पाए हैं, तो हम आपको बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक मल्लिका शेरावत हैं, जो तस्वीर में बहुत ही यंग और मासूम लग रही हैं. ये फोटो खुद मल्लिका शेरावत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी.
    पापा चाहते चाहते थे IAS बने बेटी
       हरियाणा के रोहतक में एक जाट परिवार में पैदा हुईं मल्लिका शेरावत एक मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं. उनके पिता मुकेश लांबा चाहते थे कि उनकी बेटी बड़े होकर एक आईएएस अफसर बने, लेकिन मल्लिका की दिलचस्पी मॉडलिंग और एक्टिंग में थी. मल्लिका के पिता इस बात से खूब नाराज भी हुए, इसलिए उन्होंने अपने पिता का सरनेम तक हटाकर अपनी मां का सरनेम शेरावत अपने नाम के आगे लगाया. हालांकि, बाद में पिता और बेटी के रिश्ते सुधर गए. लेकिन इंडस्ट्री में आने से पहले वह शादी कर चुकी थीं.
    ऐसा रहा फिल्मी करियर
       मल्लिका शेरावत के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म 2004 में आई मर्डर से अपने करियर की शुरुआत की थी और उसमें उनके सिजलिंग अवतार को पर्दे पर खूब पसंद किया गया था. मर्डर के अलावा मल्लिका शेरावत ने डर्टी पॉलिटिक्स, हिस्स, वेलकम, ख्वाहिश, डबल धमाल, प्यार के साइड इफेक्ट, पॉलिटिक्स ऑफ लव जैसी कई फिल्मों में काम किया है.

       मनोरंजन /शौर्यपथ / मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. उनकी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुआ 18 दिन हो चुके हैं, जिसे लगातार दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. रजनीकांत की फिल्म ने कमाई के मामले में भी बहुत से रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अब दिग्गज एक्टर की इस फिल्म ने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इतना ही नहीं फिल्म जेलर ने इंडिया में भी शानदार कमाई की है. जेलर रजनीकांत की एक एक्शन फिल्म है.
          ताजा आंकड़ों की मानें तो फिल्म जेलर ने दुनियाभर में 607.29 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं इस फिल्म ने इंडिया में 315.95 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते जेलर ने 235.85 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद दूसरे हफ्ते केवल 62.95 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. वहीं 18वें दिन फिल्म ने 3.4 करोड़ की कमाई की थी. जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि जेलर के ओवरऑल कलेक्शन में हिंदी से ज्यादा तमिल भाषा का कलेक्शन सबसे ज्यादा देखने को मिला है.
           इसके साथ  रजनीकांत की फिल्म जेलर दूसरी फिल्म बन गई है, जिसे 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. जेलर ने दुनियाभर में अपने पहले हफ्ते 450.8 करोड़, दूसरे हफ्ते 124.18 करोड़ और तीसरे हफ्ते कुल 10.25 रुपये की कमाई की है. जिसके बाद रजनीकांत की फिल्म ने कुल 607.29 रुपये कमाए हैं. जेलर रजनीकांत की तमिल फिल्म है, जिसमें शिवकुमार, मिरना मेनन और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे नजर आए हैं. वहीं इस फिल्म को दर्शकों ने काफी आ रही है.

        मनोरंजन /शौर्यपथ /साउथ इंडियन फिल्मों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. बाहुबली से लेकर पुष्पा और RRR जैसी जबरदस्त फिल्मों का जलवा दुनियाभर में देखने को मिला है. साउथ की हर फिल्म का इंतजार बेसब्री से किया जाता है. सिर्फ साउथ इंडस्ट्री की ऑडियंस ही नहीं बल्कि अब तो बॉलीवुड के दर्शकों को भी साउथ की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है. एक्शन फिल्मों की तरह अब साउथ की हॉरर मूवीज को भी खूब पसंद किया जा रहा है. इन फिल्मों को देखकर डर के मारे पसीने छूट जाएंगे. अगर आप भी डरावनी फिल्में देखने का शौक हैं तो साउथ की टॉप 5 हॉरर मूवीज आपको जरूर देखनी चाहिए, यकीन मानिए आपकी रूह तक कांप जाएगी.
    'अरुंधति एक अनोखी कहानी'
        ये फिल्म एक राज़ पर आधारित है. जिसको लेकर कहा जाता है कि अगर ये भेद खुल गया तो कयामत आ सकती है. एक दिन बक्से में बंद ये पुराना राज अचानक से खुल जाता है और शैतानी ताकत आजाद हो जाती है. 'बाहुबली' फेम अनुष्का शेट्टी की एक्टिंग ने इस फिल्म को और भी ज्यादा दमदार बना दिया है. फिल्म यूट्यूब पर देख सकते हैं.
    चंद्रमुखी
       साउथ की सबसे हॉरर मूवीज की बात करें तो थलाइवा रजनीकांत की 'चंद्रमुखी' का नाम भी आता है. फिल्म की कहानी पुनर्जन्म से जुड़ी है. अक्षय कुमार और विद्या बालन की 'भूल भुलैया' भी इसी फिल्म की हिंदी रिमेक है. रजनीकांत की ये हॉरर मूवी यूट्यूब पर देखी जा सकती है.
    गेम ओवर
        साइकोलॉजिकल थ्रिलर के साथ ये फिल्म पैरानॉर्मल और हॉरर एक्टिविटी पर आधारित है. तापसी पन्नू के लीड रोल ने इस फिल्म को और भी ज्यादा दमदार बना दिया है. तमिल में बनी इस डरावनी फिल्म को हिंदी में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
    काशमोरा
       इस फिल्म में एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है, जो लोगों से किसी तरह पैसे ऐंठ लेता है. एक बार वो एक भुतहे महल में फंस जाता है. हॉरर होने के साथ फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगा है. फिल्म को देखते हुए हंसी ठहाके तो लगाएंगे लेकिन डर भी खूब लगेगा. फिल्म हॉटस्टार पर उपलब्ध है.
    भागमती
       सबसे ज्यादा डरावनी फिल्म में अनुष्का शेट्टी की 'भागमती' का भी नाम आता है. इस फिल्म ने दर्शकों के चेहरे पर पसीना तक ला दिया है. डर की कहानी की शुरुआत एक करप्ट पॉलिटिशियन से शुरू होती है. उसके चेहरे से नकाब उतारने के लिए कुछ भूतिया साजिश रची जाती है. फिल्म धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और खूब डराती है. फिल्म के कई ऐसे सीन हैं, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी. बॉलीवुड में इस फिल्म का रीमेक 'दुर्गामती' बनी है, जिसमें भूमि पेडनेकर हैं. अनुष्का शेट्टी की 'भागमती' यूट्यूब पर देख सकते हैं.

        मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की फिल्म जवान लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. अब तक फिल्म का प्रीव्यू वीडियो और गाने रिलीज हुए हैं, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. इतना ही नहीं विदेशों में जवान की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसे शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. जिसको देखते हुए लग रहा था कि फिल्म जवान अपने पहले दिन सनी देओल की गदर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ेगी. लेकिन अब ऐसा होना मुश्किल लगा रहा है.
        दरअसल दिल्ली में जवान की रिलीज के आसपास जी 20 समिट होगा. जिसके चलते केंद्र सरकार ने दिल्ली में मॉल, बाजार, स्कूल और ऑफिस पूरी तरह से बंद रहेंगे. साथ ही लोगों को बेवजह रास्तों पर भीड़ न लगाने के निर्देश दिए हैं. जाहिर है कि सिनेमा हॉल भी बंद रहेंगे. जी 20 समिट के चलते 8, 9 और 10 सिंतबर के लिए दिल्लीवालों के इन निर्देशकों का पालन करना होगा. वहीं शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में जाहिर है कि फिल्म का दिल्ली के बॉक्स ऑफिस पर असर देखने को मिलेगा.
          आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म जवान दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी. इसमें शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी है. यह फिल्म एक कमर्शियल एंटरटेनमेंट फिल्म मानी जा रही है और इसमें किंग खान डबल रोल में हैं. फिल्म की शूटिंग पुणे, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, राजस्थान और औरंगाबाद में की गई थी. 

        मनोरंजन /शौर्यपथ /इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में एवरग्रीन रेखा के साथ नजर आ रही इस लड़की ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से बॉलीवुड में अपना झंडा बुलंद किया. इनकी खूबसूरती की चर्चा आज भी होती है. महज 16 की उम्र में उन्होंने मिस यंग इंडिया का खिताब जीता और इसी उम्र में फिल्मों में डेब्यू भी किया. एक से बढ़ एक फिल्में देकर वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं. क्या आपने इन्हें पहचाना? तस्वीर में रेखा के साथ ये पूनम ढिल्लों हैं.
    डॉक्टर बनना चाहती थीं पूनम ढिल्लों
          पूनम ढिल्लों कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी, बल्कि वह डॉक्टर बनने का सपना देखती थीं और पढ़ाई में काफी अच्छी थी. उनके पिता एयरफोर्स में एयरक्राफ्ट इंजीनियर थे. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, इसलिए तो डॉक्टरी करने का सपना देखने वाली पूनम फिल्मों में आ गईं और फिर इस इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाने लगीं.
    इन फिल्म मेकर्स से जुड़ा नाम
        पूनम ढिल्लो ने अपने करियर में रेड रोज, सोनी महिवाल, तेरी मेहरबानिया, नूरी, कर्मा और नाम जैसी ढेरों हिट फिल्में दी हैं. उनका नाम फिल्म जगत की कई हस्तियों से भी जुड़ा. फिल्म मेकर रमेश सिप्पी के साथ पूनम का नाम जुड़ा, हालांकि ये रिश्ता मुकम्मल नहीं हुआ. पूनम ने फिल्म निर्माता अशोक थकेरिया के साथ शादी रचा ली, लेकिन कुछ सालों बाद ही उनका रिश्ता टूट गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूनम के पति का किसी और महिला के साथ संबंध था, जिसका पता लगने की वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई. 

     मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड में जब हम सुपरस्टार की बात होती है तो सबसे पहले उन फ़िल्मी सितारों का ज़िक्र होता है जिन्होंने कई शानदार और हिट फिल्में दी हैं. वैसे तो ऐसे कई सारे नाम हैं जिन्होंने अपने करियर में ढेर सारी हिट फिल्में दी हैं. लेकिन आज हम उस खास स्टार की बात कर रहे हैं जिसने अपने करियर में सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं, इसके बावजूद उनका नाम इंडस्ट्री के एक सफल स्टार के रूप में गिना जाता है. हैरानी की बात यह है कि बॉलीवुड में भले ही इस एक्टर का नाम फ्लॉप एक्टर्स में गिना जाता हो लेकिन इस हीरो को अपनी पहली ही फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड से नवाज़ा गया था. आप सोच रहे होंगे कि ये कौन स्टार है तो चलिए आपको बता देते हैं.
    फ्लॉप देने के मामले में नंबर हैं डिस्को डांसर
    इस स्टार का नाम है मिथुन चक्रवर्ती. जी हां मिथुन चक्रवर्ती ही वो अभिनेता हैं जिन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा यानी 180 से भी ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं. मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में ढेर सारी फ्लॉप दी हैं और इनकी संख्या उनकी हिट फिल्मों से ज्यादा है. ये अनचाहा रिकॉर्ड होने के बावजूद मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के बहुत ही चहेते स्टार हैं और वो अभी तक काम कर रहे हैं. मिथुन  दा के करियर की बात करें तो उन्होंने बहुत सारी फिल्मों में काम किया है, उन्होंने अपने करियर में करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और उनकी फ्लॉप फिल्मों का औसत 60 फीसदी है. देखा जाए तो नब्बे के दशक में मिथुन चक्रवर्ती ने बहुत सारी फिल्में की लेकिन उनमें से अधिकतर पिट गई, लेकिन इसके बावजूद मिथुन चक्रवर्ती को लगातार काम मिलता रहा.

       मनोरंजन /शौर्यपथ /टीवी की दुनिया में शानदार सफलता हासिल करने के बाद बॉलीवुड में भी दर्जनों फिल्मों में काम कर चुके एक्टर राम कपूर ने सिनेमा के हर पहलू पर काम किया है. टीवी के सुपरहिट सीरियल कसम से और बड़े अच्छे लगते हैं के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर राम कपूर कभी बहुत मोटे हो गए थे. इन सीरियलों में भी राम कपूर काफी मोटे लेकिन हैंडसम नजर आए. हालांकि ये वो दौर था जब लोगों को पतले एक्टर पसंद आते थे लेकिन राम कपूर ने अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों का दिल जीत लिया.
         कहा जाता है कि राम कपूर ने जब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा तो वो जानते थे कि अपने बढ़े वजन के चलते उनको परेशानियां झेलनी पड़ेंगी लेकिन उनकी एक्टिंग और लुक इतने जबरदस्त थे कि बढ़े हुए वजन के बावजूद वो टीवी की दुनिया में अच्छे खासे लोकप्रिय हो गए.
       लेकिन कहते हैं कि देर आए और दुरुस्त आए और इसी तर्ज पर आखिरकार राम कपूर को भी फिटनेस का ख्याल आया और उन्होंने अपने बढ़े हुए वजन को कम करने की ठान ली. हालांकि इससे पहले वो काफी शानदार फिल्मों में हाजिरी  लगा चुके थे. राम कपूर ने 7 महीने की हार्डकोर एक्सरसाइज के बाद अपने आपको इतना फिट कर लिया कि देखने वाले उनकी हालिया फोटो देखकर हैरान रह जाते हैं. चूंकि राम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके चाहने वाले उनको फॉलो करते हैं, इसलिए जब राम कपूर ने अपनी फिट और परफेक्ट बॉडी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की तो लोग वाकई देखते रह गए. आपको बता दें कि राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर भी एक शानदार एक्ट्रेस हैं और जब राम कपूर ने वजन कम किया तो खुद गौतमी ने सोशल मीडिया पर उनकी शानदार फोटोज पर कमेंट्स किए थे.

           मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान का पठान के जरिए हालिया कमबैक जबरदस्त रहा है. शाहरुख खान ने टीवी की दुनिया के जरिए बॉलीवुड के रास्ते खोलें और आज करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं. लेकिन शाहरुख के दिल की मल्लिका हैं  उनकी लेडी लव गौरी खान जिनसे वो बेतहाशा प्यार करते हैं. वैसे तो सोशल मीडिया पर शाहरुख और गौरी गौरी की कई सारी तस्वीरें रोजाना वायरल होती रहती है लेकिन आज हम आपको लिए चलते हैं यादों के उन गलियारों में जहां इस जोड़ी को देखकर आप भी यही कहेंगे मेड फॉर ईच अदर. ये शाहरुख और गौरी की थ्रोबैक तस्वीरें हैं जिन्हें भले ही जमाने बीत गए हों लेकिन दोनों की आंखों में मोहब्बत आज भी उतनी ही नजर आती है जितनी इन तस्वीरों में दिखाई पड़ती है.  1 मिनट के लिए तो आप अपने पसंदीदा कपल को पहचान ही नहीं पाएंगे. रेडिट पर इस प्यारे से कपल की थ्रोबैक खूबसूरत तस्वीरें साझा की गई है जिसमें शाहरुख तो हैंडसम लग ही रहे हैं लेकिन गौरी भी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं दिख रही हैं.
    पार्टी में पहली बार देखा और देखते ही रह गए  
    कहा जाता है कि दिल्ली में हुई एक कॉमन पार्टी में शाहरुख खान ने पहली बार गौरी  को देखा और देखते ही उनके दीवाने हो गए थे. उस वक्त शाहरुख खान 19 साल के थे और गौरी महज 14 साल की. बस फिर क्या था, शाहरुख हर उस पार्टी में पहुंच जाते जहां गौरी होतीं और इस तरह शाहरुख खान ने धीरे धीरे गौरी का फोन नंबर भी हासिल कर लिया. वो शाहीन नाम के कोड वर्ड से गौरी को फोन करते ताकि घरवाले गलत ना समझें.
    गौरी को लेकर बहुत पजेसिव थे शाहरुख खान      
          इस तरह धीरे धीरे शाहरुख और गौरी का प्यार बढ़ता गया. ये शाहरुख खान का पहला प्यार था और किस्मत देखिए कि आज शादी के इतने साल बाद भी शाहरुख गौरी के लिए इतनी ही दीवानगी रखते हैं. कहा जाता है कि अलग अलग धर्म होने के चलते गौरी के घरवाले शाहरुख से उनकी शादी को लेकर खिलाफ थे. वहीं शाहरुख गौरी को लेकर इतने पजेसिव हो गए थे कि उसके बिना रहने की सोच भी नहीं सकते थे. वो गौरी के घरवालों को राजी करने के लिए कुछ भी करने को तैयार थे और वाकई उन्होंने गौरी के घरवालों को मनाने के लिए हर किस्म का काम कर डाला. आखिरकार प्यार की जीत हुई और शाहरुख खान ने गौरी को अपना बना लिया.
    शाहरुख और गौरी की दो बार हुई शादी  
          कहते हैं कि शाहरुख और गौरी की शादी दो बार हुई. एक बार हिंदू रीति रिवाज से और दूसरी बार मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह हुआ. शादी के संगीत में शाहरुख इतने खुश हो गए थे कि अपने ही संगीत में वो खूब जमकर नाचे. इसके बाद शाहरुख और गौरी मुंबई शिफ्ट हो गए. यहां उनकी जिंदगी में आर्यन आए और फिर सुहाना. देखा जाए तो शाहरुख खान की निजी जिंदगी किसी फिल्मी जिंदगी से कम नहीं है जहां दीवाना अपनी मोहब्बत के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है.

          मनोरंजन /शौर्यपथ /सकीना और तारा सिंह की लव स्टोरी बॉलीवुड से लेकर बॉक्स ऑफिस तक गदर मचा रही है. देशभर में पिछले 5 दिनों में ही अमीषा पटेल और सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' 225 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. और जिस रफ्तार से फिल्म का एक्साइटमेंट फैंस में बढ़ रहा है उसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर पर साबित होगी.  हालांकि फिल्म गदर टू जितना देशभर में धमाल मचा रही है विदेशों में सनी पाजी का उतना जादू उतना नहीं चल पाया है. ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ये बता रहा है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का आंकड़ा.
    डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
        शुक्रवार: 40.10 करोड़
        शनिवार: 43.08 करोड़ (7% उछाल)
         रविवार: 51.70 करोड़ (20% उछाल)
         सोमवार: 38.70 करोड़ (25% गिरावट)
        टोटल : 173.58 करोड़ नेट
     विदेशों में फ्लॉप हुई गदर 2
         जब भी कोई फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट होती है तो सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी उसका बोलबाला होता है. लेकिन अगर गदर 2 की बात करें तो जहां एक तरफ भारत में ये फिल्म बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर हुई वहीं सकीना और तारा सिंह की लव स्टोरी गदर 2 विदेशों में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है. आंकड़ों की मानें तो फिल्म विदेशी दर्शकों को इंप्रेस करने में विफल रही. इस फिल्म ने वीकेंड पर 2.168 मिलियन अमरीकी डालर (17.99 करोड़ रुपये) की खराब कमाई की है. फिल्म को 5 मिलियन अमरीकी डालर का आंकड़ा पार करने में स्ट्रगल करना पड़ सकता है, जो वर्ल्ड वाइड रिलीज के लिए डिजास्टर है...
     वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में पठान से बहुत पीछे हैं गदर 2
         ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या सनी देओल की फिल्म गदर 2 किंग खान की फिल्म पठान के 524 करोड़ के डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मात  दे पाएगी. आपको बता दें कि पठान ने अपने पहले चरण में 48.5 मिलियन अमरीकी डालर का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था और यहां तक ​​कि हालिया रिलीज 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने 14 मिलियन अमरीकी डालर को पार कर लिया है.  ऐसे में गदर 2 पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के रिकॉर्ड के करीब तो पहुंच सकती है लेकिन वर्ल्ड वाइड और ओवरसीज रिकॉर्ड शायद आने वाले महीनों तक भी नहीं छू पाएगी.
    गदर 2 के ओवरसीस कलेक्शन पर एक नज़र
         यूएस: 1,213,190 डॉलर
         यूके: 118 स्क्रीनों में से 203,377
         ऑस्ट्रेलिया: 38 स्क्रीनों में से डॉलर 317,89038
         जर्मनी: 49 स्क्रीनों में से 39,546 यूरो
         मलेशिया: 1 स्क्रीन में से 14,523 मिलियन डॉलर
         न्यूजीलैंड: 27 स्क्रीनों में से 133,685 डॉलर

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision