August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

    मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने खुद को 14 दिनों के लिए आइसोलेट कर लिया है। दरअसल, उनके पर्सनल ड्राइवर अशोक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा घर के दो स्टाफ मेंबर्स भी इससे संक्रमित हो चुके हैं। इन चीजों को ध्यान में रखते हुए सलमान खान ने खुद को 14 दिनों के लिए आइसोलेट करने का फैसला लिया है।
    केवल सलमान खान ही नहीं, पूरा खान परिवार 14 दिनों के लिए सेल्फ-आइसोलेशन में रहने वाला है। खबरों के मुताबिक, सलमान खान के स्टाफ मेंबर्स को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। हालांकि, इसपर अभी तक सलमान खान और उनके परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
    एक्टर के करीबी सोर्स ने पिंकविला को बताया कि सलमान खान निश्चित कर रहे हैं कि उनके स्टाफ को अच्छे से अच्छा ट्रीटमेंट मिले। सुपरस्टार और परिवार हाल ही में सलीम खान और मां सलमा खान की एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाला था। बुकिंग्स और तैयारियां हो चुकी थीं, लेकिन स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण सेलिब्रेशन पर ब्रेक लगा दिया गया है।
    बता दें कि सलमान खान इस हफ्ते ‘बिग बॉस 14’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड की शूटिंग कर पाएंगे या नहीं, यह तो समय ही बता पाएगा। कुछ समय पहले ही सलमान खान ने फिल्म ‘राधेः यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में वह दिशा पाटनी संग नजर आने वाले हैं। इसके अलावा जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी मुख्य किरदार में होंगे।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्टर आमिर खान बेटी इरा खान संग मुंबई में थिएटर के बाहर स्पॉट किए गए। खबरों के मुताबिक, आमिर और इरा दोनों ही फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ देखने थिएटर पहुंचे थे। दोनों ही मुंह पर मास्क लगाए नजर आए। हालांकि, फिल्म के बारे में तो आमिर ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर वह ट्रोल जरूर हो रहे हैं।
    फिल्म देखने जाने से पहले आमिर खान ने फैन्स को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ देखने जा रहे हैं। लंबे वक्‍त बाद बड़े स्‍क्रीन का अनुभव लेने का बेसब्री से इंतजार है। आमिर के इस ट्वीट पर लोगों ने जमकर कॉमेंट्स किए हैं। लोगों का मानना है कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, ऐसे में सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देखना सही नहीं है।
    बता दें कि आमिर खान जब थिएटर पहुंचे तो लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। सभी उनसे फोटो क्लिक कराने की अपील करने लगे। आमिर ने भी सभी के साथ फोटो क्लिक कराए। कोरोनावायरस के चलते लंबे समय बाद सिनेमा हॉल खुले हैं। धीरे-धीरे लोग थिएटर में फिल्म देखने जा रहे हैं। टीवी शोज और फिल्मों की भी शूटिंग शुरू हो चुकी है।
    आमिर खान इस समय अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को चुनाव आयोग ने पंजाब का स्टेट आइकन नियुक्त किया है। इसपर सोनू सूद ने कहा कि यह पल उनके लिए बहुत मायने रखता है, इमोशनली। बता दें कि सोनू सूद का जन्म पंजाब में हुआ था। वह पंजाब में चुनाव संबंधी जागरूकता फैलाते नजर आएंगे। इस सिलसिले में चुनाव आयोग ने सोमवार को एक पत्र जारी किया था।
    सोनू सूद कहते हैं कि मैं इस सम्मान के लिए खुद को खुशकिस्मत मानता हूं। सभी का शुक्रिया। पंजाब में जन्म लेना, मेरे लिए इमोशनली यह बहुत मायने रखता है। मुझे खुशी है कि मेरा राज्य मुझपर गर्व महसूस करता है। आगे अच्छा कार्य करने के लिए मैं प्रेरित हुआ हूं।
    बता दें कि सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की मदद की थी। उन्हें घर पहुंचाने से लेकर बेरोजगारों को रोजगार देने तक, सोनू सूद ने कई लोगों की जिंदगी बदली। पंजाब के मोगा जिले से ताल्लुक रखने वाले सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी सक्रिय हैं। वह हिन्दी, तमिल और पंजाबी समेत कई भारतीय भाषाओं में फिल्में कर चुके हैं।
    मालूम हो कि लॉकडाउन में किए कार्यों को लेकर सोनू सूद ने एक किताब भी लिखी है। उनकी किताब का नाम ‘आई एम नो मसीहा’ है। यह दिसंबर में लॉन्च होगी। इस समय सोनू सूद फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

    मनोरंजन / शौर्यपथ /वेब सीरीज आश्रम चैप्टर-2 में सनातन धर्म से जुड़ी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले सीन फिल्माये जाने का आरोप लगाते हुए दीवानी न्यायालय के एक अधिवक्ता ने गुरुवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद अभिनेता बाबी देओल व डायरेक्टर प्रकाश झा के खिलाफ स्थानीय कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने कोर्ट में अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह के माध्यम से गुरुवार को प्रार्थना पत्र दिया।

    उन्होंने प्रार्थना पत्र में कहा कि वह सनातन धर्म में गहरी आस्था रखते हैं। बचपन से ही आश्रम एवं पवित्र हिन्दू ग्रंथों के बारे में जानते व सुनते आए हैं। आश्रम ऋषि मुनियों के रहने का पवित्र स्थान बताया जाता है। सुसंगठित आश्रम संस्था भारतवर्ष की अपनी विशेषता रही है। आश्रम चैप्टर -2 में आश्रम में आस्था के नाम पर भोले भाले लोगों को फंसाया जाना, आस्था, अपराध और राजनीति का गठबंधन, आश्रमों में व्यभिचार और नशे का व्यापार आदि कैसे चलता है। इस संबंध में ट्रेलर रिलीज हो रहा है।

    कथित रूप से इसमें आश्रम का डार्कसाइड दिखाया गया है। काशीपुर वाले बाबा निराला का किरदार अभिनेता बाबी देओल ने निभाया है। आश्रम की कहानी ड्रग्स, रेप, नरसंहार और राजनीति के ईद-गिर्द घूमती है। सिरीज में ढोंगी, भोगी, अपराधी को सनातन धर्म का बाबा दिखाकर सनातन धर्म को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए सिरीज का नाम आश्रम रखा गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की कोर्ट में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की गई है। इसके पहले भी जिलाधिकारी को एक हिन्दू संगठन ने प्रार्थना-पत्र देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की फिल्म ‘छलांग’ रिलीज होने के लिए तैयार है। दिवाली के मौके पर यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 13 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसे लेकर नुसरत भरूचा और राजकुमार राव दोनों ही काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच नुसरत भरूचा ने अपने उस दिन को याद किया, जिसने उनके जीवन को बदल दिया।
    नुसरत ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जो उनके बचपन की है। इस फोटो में वह स्कूल एक्टिविटी करती नजर आ रही हैं। नुसरत ने लिखा, “जैसे की आप देख सकते हैं कि मुझे शुरू से ही स्टेज और कैमरा पसंद है। ये उस पल को डिफाइन करता है, जब मैंने पहली छलांग ली। आपका छलांग मोमेंट क्या है, जिसने आपकी जिंदगी बदल दी?”
    ‘छलांग’ के थिएटर के बजाए ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होने के बारे में नुसरत ने बताया कि फिल्म फाइनली दर्शकों तक पहुंच रही है। यह काफी समय से तैयार थी। मैं खुश इसलिए भी हूं क्योंकि ये अमेजन प्राइम पर आ रही है। प्राइम के पास वही ऑडियंस है जो हमें इस फिल्म के लिए चाहिए। मुझे लगता है कि हमें बेहतर व्यूअरशिप मिलेगी और चूंकि टीवी की पहुंच ज्यादा है, इसलिए यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों के पास पहुंचेगी।
    नुसरत की अगली फिल्म 'हुडदंग' होगी, जिसकी शूटिंग अभी बाकी है। ये 1990 के दशक में आरक्षण लागू हो जाने के विषय पर बनी है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / डायरेक्टर बोनी कपूर बुधवार को अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी संग इन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे। बोनी कपूर के लिए श्रीदेवी को पाना आसान नहीं रहा, लेकिन आखिर में दोनों ने शादी की और अब इनके दो बच्चे हैं, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। जन्मदिन के अवसर पर बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी पर रोशनी डालते हैं। किस तरह बोनी कपूर ने ‘चांदनी’ एक्ट्रेस को अपना बनाया था, जानते हैं।
    जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी को फिल्म ‘सोलवा सावन’ में देखा था तो उन्होंने तय कर लिया था कि वह उन्हें फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में कास्ट करेंगे। फिर चाहे इसके लिए उन्होंने कुछ भी करना पड़े। उस समय श्रीदेवी की मां उनकी मीटिंग्स और करियर से जुड़ी चीजें संभालती थीं। तो बोना कपूर को श्रीदेवी को फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में कास्ट करने के लिए पहले मां को इंप्रेस करना था। उन्होंने सुना था कि श्रीदेवी एक फिल्म के आठ से साढ़े आठ लाख रुपये चार्ज करती हैं। ऐसे में वह श्रीदेवी को फिल्म में कास्ट करने के लिए 11 लाख तक देने के लिए तैयार थे।
    इंडिया टुडे समिट, 2013 में बोनी कपूर ने कहा था, “नहीं, मैं उन्हें 11 लाख रुपये दूंगा। पहले श्रीदेवी की मां को लगा कि मैं पागल प्रोड्यूसर हूं जो जितनी रकम मांगी है उससे भी ज्यादा देने के लिए तैयार है। इस तरह मैं श्रीदेवी की मां के करीब आया।”
    फिल्म की शूटिंग के दौरान भी बोनी कपूर निश्चित करते थे कि उनके लिए वह सारी चीजें तैयार करके रखें। मेकअप रूम से लेकर सबसे शानदार कपड़ों तक का वह इंतजाम रखें। बोनी कपूर उस समय मोना कपूर के साथ थे, लेकिन श्रीदेवी से प्यार करने लगे थे, जिसके लिए वह खुद को रोक नहीं पा रहे थे। बोनी कपूर ने खुद एक्स वाइफ मोना कपूर को श्रीदेवी के बारे में बताया और कहा कि वह श्रीदेवी से प्यार करते हैं। खुद को ऐसा करने से रोक नहीं पा रहे हैं।
    बता दें कि बोना कपूर के श्रीदेवी से दो बेटियां हैं, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। वहीं, मोना कपूर से भी दो बच्चे हैं, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर। श्रीदेवी का निधन साल 2018 में हो गया था।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / तेजी से काम करने के लिए मशहूर अक्षय कुमार दनादन फिल्म साइन किए जा रहे हैं। तुरत-फुरत शूटिंग निपटा रहे हैं। लगभग 10 फिल्में उनके हाथ में हैं। जहां कोरोनावायरस के कारण दूसरे स्टार अभी भी काम करने से कतरा रहे हैं वहीं अक्षय कुमार को यह वायरस भी रोक नहीं पा रहा है।
    खबर है कि अक्षय कुमार अब एक कॉमेडी मूवी करने जा रहे हैं और फिल्ममेकर मुदस्सर अज़ीज़ को उन्होंने हां कह दिया है। मुदस्सर अज़ीज़ 'हैप्पी भाग जाएगी' और 'पति पत्नी और वो' नामक कॉमेडी और सफल फिल्म बना चुके हैं।
    सूत्रों का कहना है कि मुदस्सर ने अक्षय कुमार को अपनी स्क्रिप्ट सुनाई थी और अक्षय ने तुरंत फिल्म करने के लिए हां कह दी। जुलाई 2021 से अक्षय इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
    अक्षय कुमार सोशल, एक्शन और कॉमेडी फिल्म लगातार कर संतुलन बनाए रखे हैं। उनका मानना है कि उनके फैंस को वैरायटी देना चाहिए और उनके फैंस यह फिल्में पसंद भी कर रहे हैं।
    हाल ही में अक्षय कुमार की मूवी 'लक्ष्मी' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय के साथ किआरा आडवाणी, राजेश शर्मा, शरद केलकर, मनु ऋषि चड्ढा जैसे कलाकार हैं।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अकसर फैन्स के साथ अपने वीडियोज शेयर करती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने नोरा फतेही के गाने ‘लगदी लाहौर दी’ पर सिजलिंग डांस किया, जिसे देखने के बाद फैन्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। तारीफ की जगह लोग उन्हें बेकार बता रहे हैं। साथ ही मोनालिसा के मेकअप की भी बुराई कर रहे हैं।
    डांस वीडियो शेयर करते हुए मोनालिसा लिखती हैं, “ऐटीट्यूड हां”। इसपर एक यूजर लिखते हैं, “गाना भी खराब कर दिया।” वहीं, एक और यूजर लिखते हैं, “बहुत गंदा दिख रहा है फेस। क्या बेकार के वीडियो डाला करती हो?”
    इसके अलावा एक और यूजर लिखते हैं, “क्या घटिया सा डांस कर रही हो? कुछ भी इंस्टाग्राम पर डालती हो। बस थोड़ा सा हिलकर एक्सप्रेशन दिखा देती हो। इतना घटिया डांस, बकवास वीडियो डालती हो एकदम देसीपन से भी घटिया।”
    बता दें कि इससे पहले मोनालिसा बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के गाने 'तारीफां' पर जलवे बिखेरती दिखाई दी थीं। ‘लगदी लाहौर दी’ गाना नोरा फतेही का है। यह फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ का गाना है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ /करोड़ों लोगों के दिल में बसने वाले अभिनेता शहीर शेख जल्द शादी करने वाले हैं। जी हां, खबरों के मुताबिक, शहीर शेख रूमर्ड गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर संग इस महीने के आखिर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में शहीर ने रुचिका कपूर संग फोटो शेयर कर रिलेशनशिप कन्फर्म किया।
    रुचिका कपूर, एकता कपूर फिल्म्स की हेड हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शहीर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म किया है। एक एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल के मुताबिक, दोनों नवंबर के अंत तक शादी कर सकते हैं। इसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों एक छोटा-सा सेलिब्रेशन घर पर रखेंगे।
    सूत्र के मुताबिक ईटाइम्स के हवाले से पता चला है कि शहीर शेख काफी प्राइवेट इंसान हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं करते हैं। पहले भी उन्होंने कभी नहीं किया है। दो साल पहले शहीर की मुलाकात रुचिका से एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। उस समय रुचिका फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के काम में व्यस्त थीं। दोनों अच्छे दोस्त बने और डेढ़ साल पहले ही डेट करना शुरू किया। अब दोनों ही इस रिलेशनशिप को आगे लेकर जाना चाहते हैं।
    बता दें कि शहीर शेख ‘महाभारत’, ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’, ‘झांसी की रानी’ और ‘तेरी मेरी लव स्टोरी’ समेत कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision