
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
भिलाई / शौर्यपथ / भारती जनता पार्टी खुर्सीपार मंडल में राम मंदिर निर्माण महाअभियान के तहत हनुमान मंदिर सेक्टर 11 में बैठक हुई खुर्सीपार मंडल के सभी अनुवांशिक संगठन से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित हुए बैठक में मुख्य वक्ता भिलाई जिले के आर एस एस करवा प्रमुख नेमराज वर्मा व जिले के पूर्व महामंत्री खिलावन साहू थे। नेमराज ने सभी कार्यकर्ताओं को टोली बनाकर वार्ड व बुथ में राम नाम का भजन करे। लोगो के घर-घर जाकर मंदिर निर्माण की जानकारी दे व उनसे मंदिर निर्माण में समर्पण व सहयोग के लिए निवेदन करे। महामंत्री खिलावन साहू ने भी आपने विचार रखे। संचालन सुरेंद्र दुबे ने किये। मंडल अध्यक्ष रामबृज वर्मा ने भी कार्यकर्ता को राम मंदिर निर्माण महाअभियान में पूरी श्रद्धा से लगने को कहा। इस बैठक में प्रमुख रूप से एस एन सिंह, संजीत यादव, संजय शर्मा, मुकेश चंद त्रिपाठी, लालचंद मौर्य, विजय शर्मा, राकेश चौधरी, सरिता बघेल, अंकुश साहू, विनोद शर्मा, सोहन साहू, संजय यादव, केदारनाथ महानंद, मुकेश सिंह, केशरी साहू, रूखमणी मानिकपुरी, शिव कुमार अग्रवाल आदि थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / वित्त लेखा एवं अंकेक्षण समिति नगर पालिक निगम दुर्ग की बैठक में निगम क्षेत्र के वार्डो और प्रमुख मार्गो में वार्ड जनप्रतिनिधियों की मांग पर दिशा सूचक पार्षद निधि से लगाये जाने पर विचार विमर्श किया गया। इसके लिए जल्द से जल्द शासन को पत्र भेजे जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में एक पहचान स्वरुप प्रवेश द्वारा का भी निर्माण किया जावे। अनेक वार्डो में पार्षद निधि से सीसी टीवी कैमरा लगाया गया है जिसका संधारण मद से मरम्मत कराये जाने शासन से स्वीकृति दी जावे। बैठक में शहर विकास की दिशा में वार्डो में सड़क और नाली के साथ अन्य विकास और निर्माण कार्य हो रहा है एैसे कार्यो में वार्ड पार्षद से संतुष्टि प्रमाण-पत्र लिये जाने का निर्णय बैठक में लिया गया। बैठक में विभाग प्रभारी दीपक साहू के अलावा समिति के सदस्य ज्ञानदास बंजारे, विजयेन्द्र भारद्वाज, श्रीमती सत्यवती वर्मा, अमित देवांगन, श्रीमती माहेश्वरी ठाकुर, भास्कर कुण्डले, श्रीमती इंद्रणी कुलेश्वर साहू, श्रीमती गायत्री साहू, चन्द्रशेखर चंद्राकर, सचिव राजकमल बोरकर, योगेन्द्र वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे ।
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल की मंशा के अनुरुप शहर के गरीब हितग्राहियों को मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का बेहतर लाभ देने रविवार के दिन जिस दिन गरीब मजदूर हितग्राही अपने घरों में रहेगें उस दिन स्लम स्वास्थ्य योजना का आयोजन किया जा रहा है ताकि गरीब हितग्राही अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का बेहतर लाभ उठा सके । इस दृष्टि से आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार शहर के स्लम क्षेत्र गंजपारा, पोटिया अटल आवास, शांति नगर शक्ति नगर, और मठपारा राजीव नगर के गरीब हितग्राहियों को मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का लाभ देने के लिए रविवार 11 जनवरी के दिन आयोजन किया जा रहा है । उपरोक्त वार्डो के निवासियों से अपील है कि स्लम स्वास्थ्य योजना शिविर में उपस्थित होकर अधिक से अधिक संख्या में पहुॅचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर नि:शुल्क दवाई ले सकेगें ।
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आज वार्ड 15 सिकोला बस्ती, वार्ड 28 पचरीपारा, वार्ड 50 बोरसी भाठा, बौर वार्ड 2 राजीव नगर में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के शिविर का आयोजन किया गया । इस दौरान कुल 273 हितग्राहियों ने अपना नाम दर्ज कराकर 56 लोगों ने ब्लडप्रेशर और शूगर की जांच कराये और 194 हितग्राहियों ने बीमारियों के लिए नि:शुल्क दवाई लिये। वहीं 71 बुजुर्ग हितग्राहियों ने शिविरों में आकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराये और दवाई प्राप्त किये ।
दुर्ग / शौर्यपथ / पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा द्वारा महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन को पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी फ्लावर शो (पुष्प प्रदर्शनी) आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान करने मांग पत्र सौंपा गया । उन्होनें मांग पत्र सौंपते हुये कहा कि नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा विगत वर्ष पहली बार राजेन्द्र पार्क में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था जिसका शहर वासियों द्वारा काफी सराहा गया था । निगम के इस आयोजन से शहर वासियों में एक उत्साह निर्मित है और इसके लिए बजट में प्रावधान भी किया गया है । अत: उपरोक्त पुष्प प्रदर्शनी कार्यक्रम की स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करेगें । इस दौरान विभाग प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा के अलावा अरुण वर्मा एवं अन्य उपस्थित थे ।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के द्वारा लगातार प्रदेश के अन्नदाता भाइयों की धान की खरीदी को लेकर लगातार नए-नए प्रपंच कर बाधा उत्पन्न कर रहे हैं इसके विरोध स्वरूप भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दुर्ग जिला भाजपा के द्वारा विधानसभा स्तर से लेकर जिला स्तर तक के धरना प्रदर्शन की तारीख तय कर दी गई है साथ ही साथ आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर प्रभारियों की भी नियुक्ति की तय कर दी गई है। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई बैठक में जिसमें प्रमुख रूप से दुर्ग जिला भाजपा संगठन प्रभारी पुरेंद्र मिश्रा के द्वारा प्रदेश संगठन के द्वारा विधानसभा स्तर से लेकर जिला स्तर तक के धरना प्रदर्शन जानकारी दी गई
आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन के बारे में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा आहवनीत कार्यक्रम जिले स्तर से लेकर विधान सभा स्तर तक किए जायेंगे आगामी 22 जनवरी को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसके लिए प्रभारी के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी एवं सह प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर होंगे 13 जनवरी को विधानसभा स्तर की धरना प्रदर्शन किया जाएगा तथा 22 जनवरी को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया जाएगा दुर्ग शहर विधानसभा स्तर कार्यक्रम के लिए चंद्रिका चंद्राकर को प्रभारी घोषित किया गया तथा सह प्रभारी के रूप में अजय वर्मा आयोजीत धरना प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के रूप में, राज्यसभा सांसद डॉ सुश्री सरोज पाण्डेय जी उपस्थित रहेंगी दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के लिए जागेश्वर साहू प्रभारी एवं सह प्रभारी के रूप में प्रेम लाल नायक मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पाण्डेय पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू उपस्थित रहेंगी, अहिवारा विधानसभा प्रभारी के रूप में नटवर ताम्रकार एवं सह प्रभारी दिलीप पटेल मुख्य वक्ता के रूप में लोकसभा सांसद विजय बघेल, पूर्व विधायक सावला राम डहरे , डोमन लाल कोसेवाड़ा, पाटन विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी के रूप में देवेंद्र सिंह चंदेल एवं सह प्रभारी हर्षा लोकमनी चंद्राकर मुख्य वक्ता के रूप में विजय बघेल लोकसभा सांसद साजा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी के रूप में रमन यादव एवं सह प्रभारी रोहित सिंग एवं मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक लाभचंद बाफना उपस्थित रहेंगे आयोजित धरना प्रदर्शन में जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे जो सरकार के खिलाफ अन्नदाता भाइयों के साथ हो रही अन्याय के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाएंगे।
भिलाई / शौर्यपथ / सकल गुजराती समाज द्वारा 10 जनवरी को प्रात :9 बजे से संध्या 5 बजे तक सेक्टर 7 बीएसपी स्कूल प्रांगण में रंगारंग पतंगोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयेाजन इस बार नि:शुल्क है जिसमें कोई भी समाज या व्यक्ति इस पतंगोत्सव में भाग ले सकते हैं। उक्त जानकारी सकल गुजराती समाज के अध्यक्ष रजनी भाई दवे एवं गिरीश सांवरिया ने एक पत्रकारवार्ता में संयुक्त रूप से दी।
इन्होंने आगे बताया कि पिछले बार दो हजार लोगों ने पतंगोत्सव में भाग लिया था। कोरोना के कारण इस बार कम से कम एक हजार से अधिक लोग भाग लेगें। इस उत्सव में भाग लेने वालों को शासन के गाईड लाईन क ेअनुसार कोविड-19 के नियमों का पुर्णत: पालन करना होगा। रजनी भाई दवे और गिरीश सांवरिया ने आगे कहा कि गुजरात में जब सूर्य उत्तरायण में धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है इसे गुजरात में अत्यधिक शुभ दिन माना जाता है जिसके कारण पूरे गुजरात में इस दिन आसमान में पतंगों की रंग बिरंगी छठा दिखाई देती है। यह केवल गुजरात में ही नही जहां-जहां गुजराती समाज के लोग है वहां वहां भी पतंगोत्सव मनाया जाता है। जिस तरह छत्तीसगढ़ की संस्कृति में नवरात्रि पर्व की धूम रहती है कुछ ऐसी स्थिति गुजरात में भी पतंग उत्सव पर सांस्कृतिक छटा दिखाई देती है। छग में भी गुजराती समाज द्वारा बड़े ही आकर्षक ढ़़ंग से पतंगोत्सव मनाना जारी है। इसी कड़ी में भिलाई में भव्य रूप से मनाने का निश्चय किया गया है।
इस अवसर पर दुर्ग भिलाई के गुजराती समाज द्वारा फेस्टिव फुड की भी व्यवस्था की गई है जिसमें गाठिया, ढोकला, फाफड़ा एवं उधिया की सब्जी का डिस आकर्षण का केन्द्र होगा। इसके अतिरिक्त जलेबी, कचौड़ी, समोसा भी स्टाल में उपलब्ध रहेगा।
पतंगोत्सव में गुजरात एवं छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति का मिला जुला संगम दिखाई देखा। पतंगोत्सव मेें रायपुर, धमतरी, कांकेर, दल्लीराजहरा, बालोद के प्रतिभागी भाग लेंगे तथा विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत भी किए जाएंगे। पत्रकारवार्ता में रजेश राजा, एमके वड़े, दीपक पटेल, गिरिषभाई सावरिया, लक्ष्मी नारायण विश्वा आदि उपस्थित थे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / छग शासन के स्वास्थ्य एवं पंचायत विभाग के संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे इन दिनों लगातार बाबा गुरूघासीदास के जयंती और लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यो के कारण क्षेत्र के दौरा कार्यक्रम में जा रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को वे अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के दौरे में जाते समय ग्राम झाल के पास मोटर सायकल दुर्घटना में घायल एक बुजुर्ग महिला जो को घायल अवस्था में थी और किसी की मदद की राह ताक रही थी। तभी सड़क मार्ग से जाते समय अचानक उक्त घायल महिला को देख कर विधायक बंजारे ने अपने काफिले को रोक कर उनकी हालात का जायजा लिया और तत्काल घायल महिला को अपने काफिले की गाड़ी में सवार कर नवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजने के साथ ही उसको सम्पूर्ण मदद का भरोसा देते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से मोबाइल में चर्चा कर उसका पूर्ण उपचार करने का निर्देश दिया। विधायक बंजारे के उक्त कृत्य की क्षेत्र में भूरि भूरि प्रंशसा की जा रही है।
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ धान मंडी में एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष शुभम जैन के नेतृत्व में एक रुपया और एक पैली धान देकर बढ़ाए किसानों का मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों से समर्थन मांगा गया, किसानों ने पूर्ण समर्थन दिया एवं मांग किया कि केंद्र सरकार एमएसपी बिल में लागू करे और कानून वापस ले। साथ ही साथ नवागढ़ के किसानो ने यह भी कहा कि जब तक आंदोलन चलेगा कोई किसान भुख से नही मरेगा। आंदोलन लगातार जारी रखने किसानों का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम में नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ अध्यक्ष रामेश्वर साहू, नगर पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष तिलक घोष, एल्डरमैन अमित जैन, रूप प्रकाश यादव, व अजय सिन्हा, सुरेश देवांगन व एनएसयूआई के सक्रिय कार्यकर्ता सत्यम ताम्रकार, उमेश साहू, रितेश, हुसैन जोशी, जय यादव,हर्ष सिंह बघेल, गौतम, आदि साथीगण उपस्थित रहे।।
धमतरी / शौर्यपथ / जिले में आबकारी विभाग में मगरलोड एवं धमतरी के देशी/विदेशी मदिरा बिक्री की लाखों रूपए विभागीय खाते में जमा करने में हेराफेरी का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें जिला आबकारी अधिकारी, हेंडलिंग एजेंसी, कार्यरत बाबू तथा संबंधित आबकारी उपनिरीक्षक की भूमिका अत्यंत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इसके मद्देनजर कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने तथ्यों की विस्तृत जांच के लिए संयुक्त जांच दल गठित किया है। दल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मयंक चतुर्वेदी तथा डिप्टी कलेक्टर सुनील शर्मा सम्मिलित हैं। जांच दल का जिम्मा होगा कि वे अपना प्रतिवेदन अभिमत सहित सात दिनों के भीतर कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे।
इलाज के लिए अन्य दस्तावेज जमा करने की नहीं पड़ेगी जरुरत
ई-कार्ड बनवाने राशनकार्ड और आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा
धमतरी / शौर्यपथ / शासकीय और निजी अस्पतालों में इलाज अब ई-कार्ड से हो सकेगा। शासन की मंशा के अनुरूप जिले के सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाॅ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ई-कार्ड (आयुष्मान कार्ड) बनवाने की आवश्यकता है। इससे उन परिवार अथवा परिवार के सदस्यांे को अपने राशनकार्ड के अनुसार स्वास्थ्य सहायता की पात्रता 50 हजार रूपए अथवा पांच लाख रूपए तक की जानकारी अच्छी तरह से हो सके। आपात स्थिति में परिवार अथवा सदस्य, स्वयं आसानी से निर्णय ले सके कि उन्हें किस श्रेणी के पंजीकृत (शासकीय/निजी छोटे/बड़े) अस्पताल में इलाज कराना है साथ ही उन्हें ईलाज में होने वाले आर्थिक व्यय का भी भय ना हो।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.डी.के.तुर्रे ने बताया कि उक्त उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जिले में ई-कार्ड जनरेशन (आयुष्मान कार्ड) बनाने के लिए सभी शासकीय एवं निजी पंजीकृत अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी में आने वाले सभी मरीजों का डाॅ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ई-कार्ड निःशुल्क बनाकर दिया जा रहा है। इसके लिए मरीज/हितग्राही केवल अपना आधार कार्ड एवं राशन कार्ड दिखाकर ई-कार्ड प्राप्त कर योजना का लाभ ले सकते हैं। बताया गया है कि जिला अस्पताल धमतरी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुजरा, भखारा, मगरलोड, नगरी, सिविल अस्पताल कुरूद तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धमतरी के भटगांव और नगरी के बेलरगांव में स्थित ब्लाॅक कियोस्क केन्द्र में आधारकार्ड एवं राशनकार्ड सहित उपस्थित होकर निःशुल्क ई-कार्ड (आयुष्मान कार्ड) प्राप्त किया जा सकता है। किसी तरह की शिकायत/समस्या के निराकरण के लिए हितग्राही टोल फ्री नंबर-104 में फोन कर सम्पर्क कर सकते हैं। डाॅ.तुर्रे ने अपील किया है कि हितग्राही जब भी ओ.पी.डी. अथवा आई.पी.डी में उपचार के लिए शासकीय अथवा निजी अस्पताल जाते हैं, तो वे अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड लेकर जाएं और अनिवार्य रूप से योजनांतर्गत अपना कार्ड बनवाएं, ताकि उपचार के समय किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
धमतरी / शौर्यपथ / जिले में कोरोना बीमारी के विरूद्ध टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत के पहले उसकी तैयारियांे के संबंध में आज ड्राई रन (माॅक ड्रिल) की गई। कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने स्थानीय शिव सिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित माॅक ड्रिल का मुआयना किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संतोष जताया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.डी.के.तुर्रे ने बताया कि सुबह नौ बजे धमतरी शहर में शिव सिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल सहित ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नगरी माॅक ड्रिल आयोजित की गई।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण केन्द्र में आयोजित माॅक ड्रिल के दौरान कोल्ड चैन प्वाईंट से टीका लेकर पहुंचाया गया एवं 10 बजे के बाद से हितग्राहियों को टीका लगाने का अभ्यास किया गया। इस दौरान चिन्हांकित 25-25 हितग्राही कोरोना के नियमों का पालन करते हुए केन्द्र में आए। सत्यापन कराने के बाद टीका लगाने का रिहर्सल किया गया। टीका लगाने के बाद हितग्राही का नाम कोविन पोर्टल पर एंट्री किया गया।
इसके बाद हितग्राही को दूसरे टीकाकरण के लिए तिथि के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही उसे टीकाकरण से संबंधित चार आवश्यक बातें समझाई गईं। उसके बाद उसे आधा घंटे के लिए आॅब्जर्वेशन रूम में विश्राम दिया गया। किसी तरह की प्रतिकूल घटना नहीं होने के बाद उसे घर जाने कहा गया। साथ ही समझाईश भी दी गई कि किसी भी प्रकार की तकलीफ होने पर वह चिकित्सा अधिकरी से फोन पर अथवा उनसे मिलकर सम्पर्क कर सकते हैं।
इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ.बी.के.साहू ने बताया कि जिले में कम से कम 34 केन्द्रों पर लोगों को यह टीका लगाया जाएगा। इसमें कुरूद के 10, नगरी के 09, धमतरी, मगरलोड और धमतरी ग्रामीण के पांच-पांच केन्द्र शामिल हैं। प्रत्येक केन्द्रों में पांच स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें पहला स्वास्थ्य कर्मी सुरक्षा, दूसरा सत्यापन, तीसरा और चैथा टीकाकरण तथा पांचवां स्वास्थ्य कर्मी आॅब्जर्वेशन रूम में टीका लगने के बाद लोगों की निगरानी करने में मदद करेगा।
उन्होंने बताया कि टीका लगने के बाद व्यक्ति को आधा घंटा बिठाया जाएगा। इसमें ब्वूपद ंचच की मदद ली जाएगी। इसके लिए सभी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया है कि सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। इनमें चिकित्सक, मितानित सहित अस्पतालों में कार्य करने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत वसंत ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित प्रथम बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं जिला पंचायत अन्तर्गत चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी जनपद पंचायत अधिकारियों एवं मैदानी अमला की उपस्थिति में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, गोधन न्याय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं जिला पंचायत के सभी अधिकारियों से प्रथम परिचय के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। जिसमें सर्वप्रथम महात्मा गांधी नरेगा योजना अन्तर्गत मनरेगा में पंजीकृत परिवारों को 100 दिवस रोजगार उपलब्ध कराना, प्रत्येक ग्राम पंचायत में रोजगार की उपलब्धता समयबद्ध मजदूरी भुगतान, पूर्व के अपूर्ण कार्यों को आगामी 15 से 20 दिवस में पूर्ण किए जाने एवं नरवा विकास के कार्यो में विशेष रूचि लेते हुए नरवा के जीर्णोद्धार के कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
गोधन न्याय योजना अन्तर्गत हितग्राहियों को समय पर गोबर विक्रय का भुगतान, असफल रहे भुगतानों हेतु पुन: प्रयास किये जाने एवं निरंतर निर्मित हो रही खाद के पूर्ण विक्रय पर चर्चा करते हुये कार्यो को समय-सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करने के लिये कड़ाई से निर्देशित किया गया। मिशन अन्त्योदय ईओएल और व्हीपीआरपी सर्वे पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वित्तीय समावेशन अन्तर्गत एसएसजी बैंक लिंकेज एवं दोहरा प्रणाली के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति माह फरवरी 2021 के पूर्व सुनिश्चित किए जाने हेतु सभी विकासखण्डों को निर्देशित किया गया। वन-धन परियोजना में आरईएस को भवन पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत ने प्रधानमंत्री आवास योजना की चर्चा पर विकासखंड स्तर पर पदस्थ कॉर्डिनेटर से कार्यो में हो रही विलंब और समस्याओं की जानकारी लेते हुए तत्काल जिला स्तर के अधिकारियों को निराकरण करने निर्देशित किया। उन्होंने हितग्राहियों की लंबित तृतीय किश्त को जल्द से जल्द जारी कर निर्माण कार्यो को 90 दिवस में अनिवार्यत: पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में स्वीकृत शौचालयों की प्रगति, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यो की समीक्षा, लक्ष्य के विरूद्ध पूर्णता के प्रतिशत की समीक्षा की। जिसमें कार्यो की गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराये जाने के लिए निर्देशित किया। गौठान में शौचालय निर्माण, बायोगैस संयत्र स्थापित करना, स्वच्छता ग्राही समूह के कार्यो एवं प्रतिमाह मानदेय, व्यक्तिगत शौचालय के पात्र हितग्राही की सूची की समीक्षा की गयी। जिसमें विकासखंड स्तर के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यो में आ रही समस्याओं को त्वरित निराकरण करने कहा गया।
जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विकास कार्यो की समीक्षा में पंचायतों में चल रही मुख्यमंत्री समग्र योजना, मूलभूत योजना, लोक शिक्षण मद, पर्यावरण अधोसंरचना मद, जिला पंचायत विकास निधि के साथ-साथ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के वर्ष 2018-19 से 2020-21 तक स्वीकृत, अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यो की समीक्षा करते हुये कार्यो की गुणवत्ता के साथ लगातार मैदानी स्तर पर निरीक्षण करते हुये कार्यो को समय-सीमा अन्तर्गत पूर्ण करने हेतु कड़ाई से निर्देशित किया। बैठक में लोक शिक्षण मद अन्तर्गत लंबित प्रांक्कलन तथा गौण खनिज मद से जनपद एवं ग्राम पंचायतों को प्राप्त होने वाली राशि से लिए जाने वाले कार्यो का परीक्षण कर विधिवत प्रस्ताव यथाशीघ्र जिला पंचायत को भेजने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के कार्य ही हमारे लक्ष्य होंगे। सप्ताह में एक दिन अवश्य अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली जाए। जनशिकायतों को सुने-समझे एवं त्वरित निराकृत करें। सभी अधिकारी कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्यत: सुनिश्चित करें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वसंत ने जिला पंचायत की प्रथम परिचय सह समीक्षा बैठक का आयोजन कर भविष्य की कार्ययोजनाओं को निर्धारित किया। बैठक में मुख्य रूप से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उप संचालक पंचायत, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, जिला एवं जनपद समन्वयक, विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ /सफलता /शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों 05 जनवरी को जिला मुख्यालय जांजगीर में आयोजित किसान सम्मेलन में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 1051 हितग्राही लाभान्वित किए गए। मुख्यमंत्री के हाथों लाभान्वित होने पर हितग्राही गौरवान्वित और प्रशन्नचित्त दिखाई दे रहे थे। किसान सम्मेलन में मछुआरे, दिव्यांग, श्रमिक, किसानों आदि हितग्राहियों को सामग्री और अनुदान राशि के चेक वितरित किए गए ।
मुख्यमंत्री ने लाभान्वित हितग्राही को प्रोत्साहित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री से प्रत्यक्ष मुलाकात कर लाभान्वित हितग्राही खुशी से गदगद हुए।
सम्मेलन में समाज कल्याण विभाग की योजना के तहत ट्रायसायकल, मोटराइज्ड सायकल, व्हील चेयर, कृत्रिम अंग आदि प्रदान किए गए। कुल 736 दिव्यांगो को पात्रता अनुसार उक्त उपकरण निःशुल्क प्रदान किए गए ।
इसी प्रकार पशुधन विकास विभाग की डेयरी उद्यमिता योजना के तहत 02 हितग्राहियों को कुल 4,39,123 रूपए की अनुदान राशि का चेक मिला। मत्स्य पालन विभाग द्वारा दो मछुआ समूहों को जाल और 120 मछुआरों को जाल खरीदने पर अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा 14 पाॅवर चलित हेण्ड आॅपरेटेड स्प्रेयर यंत्र, हाईब्रिड उड़द व मूंग बीज का 50 मिनीकिट, उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत 11 हितग्राहियों को अनुदान राशि का चेक, 07 स्पे्रयर यंत्र, 22 टुल किट 34 हितग्राहियो को सब्जी मिनी किट प्रदान किया गया। श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दिव्यांग मृत्यु सहायता योजना और भगिनी प्रसूति सहायता योजना, के तहत 09 पंजीकृत श्रमिकों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। 05 श्रमिकों को पंजीयन प्रमाण पत्र मिला।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
