
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
*राज शेखर नायर* /धमतरी/ दैनिक शौर्यपथ समाचार
देहात पेट्रोलिंग के दौरान सिहावा पुलिस नगरी सांकरा की ओर रवाना हुई थी।
कि ग्राम सांकरा बंस स्टैंड के पास जरिये मुखबीर से सूचना पर से ब्रिज किशोर पिता लक्ष्मण मरकाम उम्र 50 वर्ष सा0 कोडमुडपारा सांकरा थाना सिहावा जिला धमतरी अपने घर परछी में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा और मौके पर ही धारा 34 (A) आबकारी एक्ट अधिनियम की सपूर्ण कार्यवाही
की गई।
मनोरंजन /शौर्यपथ / अकसर सोशल मीडिया पर अपने कुकिंग वीडियोज डालने वालीं एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का कहना है कि उनके पति डॉ. श्रीराम नेने उनसे भी अच्छे कुक हैं। माधुरी दीक्षित का कहना है कि उनके पति ने अमेरिका में अपनी फैमिली के पर्सनल शेफ से कुकिंग की बारीकियां सीखी हैं। उन्होंने जिस शेफ से यह सब सीखा है, वह फ्रेंच है। एक इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित ने कहा कि जब वह युवा थीं तो उन्होंने कुकिंग को काफी मिस किया। उन्होंने कहा कि मैंने क्योंकि बहुत कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। ऐसे में कुकिंग नहीं कर सकी। हालांकि इस दौरान और बहुत सारी स्किल्स मैंने सीख ली थीं।
माधुरी दीक्षित ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि जब मैं बड़ी हो रही थी तो थोड़ी बहुत कुकिंग जानती थी। उस वक्त मैं आमलेट बना लेती थी और पोहा या भाजी बनाना आता था। लेकिन कम उम्र में ही काम शुरू करने के बाद मुझे कुकिंग का ज्यादा मौका नहीं मिला। मैं आज कुछ भी बनाना जानती हूं, उसमें से ज्यादातर चीजें मैंने शादी के बाद ही सीखी हैं। मेरे पिता श्रीराम नेने का अमेरिका में एक फ्रेंच कुक था, वह उसकी मदद करते थे। इसलिए उन्होंने उससे बहुत सारी रेसिपी सीख लीं। इसलिए वह कुछ भी तैयार कर सकते हैं। भले ही आप कॉन्टिनेंटल फूड की मांग करें, फ्रेंच की या फिर इटैलियन की।
एक्ट्रेस ने कहा कि ज्यादा भारतीय फूड बनाना उन्होंने अपनी मां से ही सीखा है। मैं जो भी डिश बनाती हूं, वे मेरी मां की रेसिपी हैं। इसलिए उन्होंने भी भारतीय कुकिंग मेरी मां से ही सीखी है और कुछ हद तक मुझसे भी सीखा है। इसलिए श्रीराम मुझसे अच्छे कुक हैं, लेकिन मैं भी खराब कुकिंग नहीं करती।
माधुरी दीक्षित अकसर अपने कुकिंग वीडियोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यही नहीं यूट्यूब पर भी उनके 5 लाख के करीब सबस्क्राइबर्स हैं। वह अपने डेली व्लॉग्स और म्यूजिक वीडियोज के अलावा किचन में अपने और पति के वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
*राजशेखर नायर/धमतरी / दैनिक शौर्यपथ समाचार*
पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत सरकार करोड़ों रुपये पौधे लगाने में खर्च कर रही है।
दुसरी तरफ कुछ लोग चंद सिक्कों के खातिर वृक्षों को काटकर हरियाली खत्म कर रहे है।
चंद लोग अपनी निजी आर्थिक लाभ के कारण हरे भरे पौधों को भी काटने से बाज नहीं आ रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों क लापरवाही के कारण जिले में वृक्षों की कटाई बदस्तूर जारी है।
नगरी में नगंरानाला ,तुमबहारा, राजस्व व वनक्षेत्रों में वर्षो पुराने लगे पेड़ों की कटाई की जा ही है व भू माफियाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
समय रहते पेड़ों की कटाई पर रोक नहीं लगायी गयी तो वनों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा।
वन विभागा के कुछ अधिकारी तो अंडर 20 का हवाला देकर अवैध कटाई को बढ़ावा देते हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग के उतई टेम्पो स्टैंड के पास एक बुजुर्ग विधवा महिला भगवती दुबे के घर सुबह शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गयी घर से धीमे धीमे उठाते धुंए को देख कर वार्ड पार्षद पुष्प गुलाब वर्मा जो वार्ड की साफ़ सफाई के निरिक्षण में निकली थी कुछ शंका हुई क्योकि महिला बुजुर्ग है व अकेली रहती है ऐसे में सुबह सुबह तकरीबन ६ बजे इस तरह घर से धुंए को निकलते देख निगम कर्मचारियों एवं गुलाब वर्मा की मदद से घर के अंदर पहुँच जहा आग कुछ हिस्से में फ़ैल गयी थी .
गुलाब वर्मा और वार्ड में कार्य कर रहे निगम कर्मचारियों ने महिला को बाहर निकला व उनके घर के सामन को भी बाहर निकला कुछ सामन जल गए किन्तु महिला पूरी तरह स्वस्थ व कुशल से है .
वार्ड पार्षद व निगम कर्मचारियों की सक्रियता से आज एक बुजुर्ग विधवा महिला की जान बच गयी तथा एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गयी . शौर्यपथ समाचार वार्ड पार्षद पुष्प गुलाब वर्मा और वार्ड में कार्यरत निगम कर्मचारियों के जज्बे को सलाम करता है
कोरबा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने दो दिवसीय कोरबा जिले के प्रवास के दौरान करतला तहसील के ग्राम मोहरा में शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा बाड़ी के अंतर्गत निर्मित गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में मवेशियों के लिए उपलब्ध चारा-पानी और सुरक्षा प्रबंध का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने गौठान में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा गोबर से निर्मित विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने गोबर से निर्मित गौकाष्ठ, गमले, दिये आदि उत्पाद बनाने की विधि के बारे में जानकारी ली और इसकी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री बघेल ने गौमाता को अपने हाथों से चारा खिलाया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू, जिला पंचायत कोरबा की सदस्य श्रीमती प्रीति कंवर, पोड़ी उपरोड़ा जनपद अध्यक्ष श्रीमती सन्तोषी पेन्द्रो सहित जनप्रतिनिधि, किसान एवं पशुपालक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री बघेल ने गौठान परिसर में महिला समूहों द्वारा सजाए गये मण्डपों का भी अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से चर्चा की और उनके अनुरोध पर गौठान में आजीविका के अन्य साधन उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए। लगभग 26 लाख रूपये की लागत से बने इस गौठान में चारा, पानी, शेड, उपचार सहित मवेशियों के संरक्षण की उत्तम व्यवस्था है। गौठान में लगभग 375 मवेशियों को रखा गया है। उन्होंने महिला स्व सहायता समूहों द्वारा गौठान के लिए 7 एकड़ में लगाए गए चारागाह एवं बाड़ी का भी निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा के दौरान हरे कृष्णा स्व सहायता समूह के सदस्यों ने बताया कि गौठान में गोबर खरीदी कर वर्मी कम्पोस्ट खाद भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 180 क्विंटल वर्मीकम्पोस्ट तैयार कर 165 क्विंटल खाद विक्रय किया जा चुका है। मुख्यमंत्री बघेल ने समूह के सदस्यों द्वारा आजीविका संवर्धन के लिए 5 सिलाई मशीन की मांग पर सहमति प्रदान की। साथ ही इस अवसर पर कोसा धागाकरण कार्य से जुड़े पूजा स्व सहायता समूह को 10 हजार 150 रुपये का चेक भी प्रदान किया । इस दौरान वहां उपस्थित ग्रामीण हीरासाय ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि उन्होंने पिछले 4 महीने में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचकर लगभग 13 हजार रुपये का आय प्राप्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को इस योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम गरीबों के लिए यह कल्याणकारी योजना है।
महिलाओं द्वारा गौठान में निर्मित गोबर के दिये तथा गणेश जी की प्रतिमा भी भेंट किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर सुश्री किरण कौशल, एसपी अभिषेक मीणा, जिला पंचायत सीईओ कुंदन कुमार, वन विभाग के अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
अजगरबहार और बरपाली बनेंगे तहसील
अशोक वाटिका को ऑक्सीजोन बनाने 10 करोड़ राशि की घोषणा
इंदिरा स्टेडियम में स्पोर्ट्स एकेडमी की मंजूरी
भैंसमा कॉलेज का नामकरण श्री प्यारेलाल कंवर के नाम पर
कोरबा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 836 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्योंं की सौगात दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने कोरबा जिला के लोगों के विकास और समृद्धि के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने कोरबा के घण्टाघर मैदान स्थित ओपन ऑडिटोरियम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर अजगरबहार और बरपाली को तहसील बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की मांग पर कोरबा के मेडिकल कॉलेज का नामकरण पूर्व विधायक स्व. श्री बिसाहू दास महंत के नाम पर करने की घोषणा की। उन्होंने कोरबा शहर स्थित अशोक वाटिका उद्यान को ऑक्सीजोन के रूप में विकसित करने 10 करोड़ रूपए की राशि देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने भैंसमा स्थित महाविद्यालय का नामकरण श्री प्यारेलाल कंवर के नाम पर करने की घोषणा की। कोरबा शहर में स्थिति इंदिरा स्टेडियम में स्पोर्ट्स एकेडमी बनाने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा के घण्टाघर मैदान स्थित ओपन थियेटर में आयोजित आमसभा में जिलेवासियों को 836 करोड़ रूपए से अधिक के 883 कार्योंं का भूमिपूजन, लोकार्पण तथा सामग्री वितरण कर सौगात दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकास कार्यों के लिए जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले में सड़कों के मरम्मत एवं निर्माण से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा एफसीआई में चावल जमा करने की अनुमति मिल जाने से अब राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी व्यवधान के हो सकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने तथा फसल उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य के किसानों को 10 हजार रूपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देने के उद्देश्य से राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की गई है। किसानों को तीन किश्त में 4500 करोड़ रूपए की राशि दी जा चुकी है। चौथी किश्त की राशि इस वित्तीय वर्ष के खत्म होने से पहले किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान हितैषी नीतियों और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के चलते राज्य में किसानों की संख्या में बीते दो सालों में ही डेढ़ गुना की वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान राज्य शासन की योजनाओं से निश्चित रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सुराजी गांव परिकल्पना को सिद्ध करते हुए राज्य शासन किसानों के हित के लिए योजना बना रही है। गोधन न्याय योजना से किसान गोबर बेचकर मोटर साईकल की खरीदी कर रहे हैं। उन्होंने महोरा स्थित गौठान में संचालित आजीविका संवर्धन के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गौठान में महिलाएं गोबर बेचकर लाभ कमाने के साथ वर्मी कम्पोस्ट बनाकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो रही है। शासन द्वारा राज्य में 7400 गौठान स्वीकृत किए गए हैं। 4700 गौठान निर्मित हो चुके हैं तथा 11 हजार पंचायतों में गौठान स्थापित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि गौठान में महिलाएं मुर्गी पालन, सब्जी की खेती, मशरूम उत्पादन, वर्मी खाद उत्पादन करके लाभ कमा रहीं हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने 20 लाख रूपए तक के निर्माण कार्यों को कराने का टेंडर स्थानीय युवा स्नातक इंजीनियरों को दिए जाने की बात कही।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। राजस्व मंत्री ने मेडिकल कॉलेज का नाम स्व. श्री बिसाहू दास महंत के नाम पर नामकरण करने तथा अशोक वाटिका को ऑक्सीजोन के रूप में विकसित करने 10 करोड़ रूपए की राशि मंजूर करने घोषणा के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कोरबा में एल्युमिनियम पार्क बनाने आग्रह किया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना महंत, जिले के प्रभारी मंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक पाली-तानाखार मोहित राम केरकेट्टा, विधायक कटघोरा पुरूषोत्तम कंवर, विधायक कसडोल सुश्री शकुंतला साहू, विधायक रामपुर ननकी राम कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद सहित आईजी बिलासपुर संभाग आयुक्त रतन लाल डांगी, कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, नगर निगम आयुक्त एस. जयवर्धन एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण तथा गणमान्य नागरिकगण मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष के एस बेदी, दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष संजय चौबे ने बताया कि लघु उद्योग भारती का एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें अखिल भारतीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति के नेतृत्व में हाल ही में एक दल जिसमे लघु उद्योग भारती दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र नागपाल, ओमप्रकाश गुप्ता व दिनेश मकोल भी शामिल थे, ने भारत सरकार के केंद्रीय इस्पात एवं पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मिलकर भिलाई इस्पात संयंत्र में लघु उद्यमियों को हो रही समस्याओं को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की है।
इसी तारतमय में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उद्योगों द्वारा वैकल्पिक ईंधन के उपयोग के संबंध में एनजीटी द्वारा जारी निर्देशों को निश्चित समय सीमा में लागू करने से लघु उद्यमियों को बहुत सी व्यवहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्षों से कोयले व डीजल जैसे पारंपरिक इंधनो के स्थान पर वैकल्पिक इंधनो के उपयोग के दिशा-निर्देशों से उत्पन्न इन व्यवहारिक कठिनाइयों से सरकार को अवगत कराने हेतु लघु उद्योग भारती ने पहल की। लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं गेल व आईजीएल के उच्चाधिकारियों से मिल कर उन्हें कठिनाइयों से अवगत कराया। तत्पश्चात इंडियन ऑयल के दिल्ली स्थित मार्केटिंग टीम से मिलकर भी इन विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इन बैठको में यह सहमति बनी कि सभी मिलकर एमएसएमई क्षेत्र के लाभ के लिए मिलकर काम करेंगे।
लघु उद्योग भारती के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल एवं लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि बैठक के दौरान उठाए गए कुछ विषय जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र में लघु उधमियों को हो रही विभिन्न समस्याओं एवं पेट्रोलियम ईंधनों का मूल्य निर्धारण तंत्र, पीएनजी की उपलब्धता और दिल्ली में औद्योगिक उपयोग के लिए अन्य सम्भव विकल्प। साथ ही वैकल्पिक ईंधन के उपयोग से सम्बंधित उपकरण एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण। एवं विभिन्न औद्योगिक उपयोगों के लिए लागत का विश्लेषण। तथा पर्यावरणीय सुरक्षा भी बातचीत में शामिल रहे है।
बैठक में यह भी तय हुआ कि छतीसगढ़ लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज एवं इंडियन ऑयल के अधिकारियों के साथ मिलकर उद्यमियों को हो रही समस्याओं के निवारणार्थ शीघ्र बैठक कर समस्या का निवारण हेतु पहल की जानकारी मंत्री महोदय को आगामी बैठक में दी जाएगी अन्य विषयों के लिए मिलकर लघु उद्योग भारती विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / सांसद विजय बघेल की कार्यशैली देखकर भी उनके समक्ष बीजेपी में प्रवेश किए। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित हुई श्रीमती रमशिला साहू, पूर्व केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन विशेष रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान ललित चंद्राकर दुर्ग महामंत्री, शंकर लाल देवांगन भिलाई महामंत्री, पप्पू चंद्राकर, मुन्ना पांडेय, अमृत देवांगन, पुरेन्द्र साहू, प्रमोद सिंह सांसद प्रतिनिधि, सोनू राम सिंग, शत्रुहन धनकर, सुनील साहू, मोंगरा देशमुख, विधि यादव, मनीष यादव, राकेश कुमार देशलहरे, डामन सर्वा, नरेंद्र निर्मलकर आदि भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। नेवई के युवा संगठन के द्वारा यह कार्यक्रम को आयोजित किया गया। निरंजन जैन के सक्रियता को देखकर इनके नेतृत्व में युवा और महिलाएं सम्मिलित हुए।
विक्की चंद्राकर, परमेश्वर देवदास, सचिन राजपूत, देवा यादव, संजय यादव, भोला यादव, खोमेंद्र रिगरी, मनोज, नीरज प्रजापति, रानू धनकर, मनीष यादव, जयपाल यादव, नूतन निषाद, हेमंत साहू, अजीत साहू, योगेश साहू, माधव साहू, रोहित वर्मा, कुलदीप साहू, तामेस साहू, विक्रम श्रीवास्तव, हरबंस को श्री गोपाल ढीमर, नूतन निर्मलकर, रोहित देवांगन, अजीत साहू, राहुल साहू, सागर यादव ,विवेक यादव, होम लाल डिग्री, अजय यादव, दिलेश्वर पटेल, गोलू देशमुख, भूपेंद्र कुशवाहा, अजय यादव ,हेमंत यादव, यशवंत यादव, सागर साहू, गब्बर साहू, तिलक साहू, हरीश कुंजाम, अरुण कुमार चौधरी, कान्हा कुशवाहा। इसी प्रकार महिला सदस्यों में हीरा देवी साहू, उमेश्वरी देवांगन, राधाबाई, गीता यादव, मुन्नी देवदास, आशा साहू ईश्वरी मौर्य देवकी साहू मीनाक्षी साहू माधुरी साहू आदि थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
