August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35251)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    रिसाली / शौर्यपथ / मौसम के करवट बदलते ही सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज बढऩे लगे है। अस्पतालों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए लोगों में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत घरों तक पहुंच रहे मेडिकल मोबाइल यूनिट पहली प्राथमिकता बन चुकी है। आज सोमवार को इस सुविधा का लाभ 69 लोगों ने लिया है। इसमें से 2 मरीज को जिला हास्पिटल रेफर किया गया है। निर्धारित समय पर मेडिकल मोबाइल यूनिट पहुंच रहा है कि नहीं इसकी जानकारी लेने अपर कलेक्टर व रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे रिसाली भाठा मस्जिद के पीछे आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे। आयुक्त निर्धारित समय के पहले स्पॉट में उपस्थित हो गए थे और वे आम लोगों की तरह मोबाइल यूनिट का इंतजार करने लगे।
    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना निचली बस्तियों के लिए बना वरदान
    शासन की महत्वकांक्षी योजना के तहत मुहल्ले व घरों तक पहुंच रही इस यूनिट का लाभ निचली बस्ती के लोग ले रहे है। स्वास्थ्य शिविर में जांच के दौरान शुगर से लेकर एच बी व अन्य बीमारियों की जांच की जा रही है। गंभीर बीमारी होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। खास बात यह है कि ब्लडपे्रसर व शुगर की दवा लेने वाले मरीज भी मेडिकल मोबाइल वेन तक पहुंच रहे है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के झुग्गी इलाकों में रहने वाले गरीब परिवारों का नि:शुल्क में घर के पास ही आसानी से इलाज हो रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश के नगरीय निकायों के स्लम क्षेत्रों में निवासरत लोगों मे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अभाव होने के कारण कई प्रकार की मौसमी एवं अन्य बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। इन बस्तियों में निवासरत लोगों और उनके आश्रित वृद्धजनों, बच्चों को अस्पताल लेजाने एवं इलाज कराने में कई बार अस्पताल में लंबी लाईन होने के कारण, मजदूर उस दिन कार्य पर नही जा पाते है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी होता है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों को सुबह-शाम घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा सहजता से उपलब्ध हो रही है। आज नेवई भाठा के दुर्गा मंच में और और कल 30 दिंसबर को नेवई बस्ती के शा. स्कूल में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा।

    चार अंडर व दो ओवरब्रिज के बाद भी सुपेला रेलवे क्रॉसिंग पर नहीं मिल रही लोगों को जाम से मुक्ति भिलाई / शौर्यपथ / नगर में चार अंडर व दो…

    बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर जिले के प्रवास के अवसर पर किए गए घोषणाओं पर शीघ्र अमल करें। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अमल में किसी तरह की उदासिनता न बरतें। कलेक्टर महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर हुए प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने समय सीमा के प्रकरणों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की और कहा कि शेष प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें। उन्होंने ग्राम पंचायतों के अंतर्गत जर्जर शासकीय भवनों का चिन्हांकन कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने जिले में कोरोना वायरस(कोविड-19) के नियंत्रण और रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप कोरोना वायरस (कोविड-19) की जाॅच शतप्रतिशत हो। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा रोजगारमूलक कार्य प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पढ़ई तुंहर द्वार, पढ़ना लिखना अभियान, नरवा पुर्नजीवन कार्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना आदि की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना की साप्ताहिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर ए.के.बाजपेयी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, एस.डी.एम. गुण्डरदेही भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. गुरूर अमित श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थामस, श्रीमती प्रेमलता चंदेल, अभिषेक दीवान और सुब्रत प्रधान सहित जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    भिलाईनगर / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ निगम प्रशासन ने कई बड़ी कारवाई की है, और बहुतो के विरूद्ध इस प्रकार के मामले में कानूनी कारवाई के लिये एफआईआर दर्ज कराने पत्र भी प्रेषित किया गया है। इसके अलावा जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों पर भी निगम प्रशासन ने शिकंजा कसा है। अवैध प्लाटिंग पर जुनवानी, कुरूद, कोहका क्षेत्र में सबसे अधिक कारवाई की गई है। 25 से अधिक स्थानों से मार्ग संरचना को इस वर्ष ध्वस्त कर जमीन को मूल स्वरूप में तब्दील करने का कार्य किया गया है। कई ऐसे प्लाटों के बिक्री नकल पर रोक लगाने निगम ने पंजीयक, तहसीलदार, संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश से पत्राचार किया है। कई ऐसे भूमि जो अवैध प्लाटिंग से संबंधित थे, उनके खसरा नं. रकबा एवं खातेदार का नाम एवं पता जुटाने का कार्य किया गया है।
    अवैध प्लाटिंग के कारवाई में मार्ग संरचना ध्वस्त करने के अलावा कुछ स्थानों से सीमेंट पोल हटाने, मुरूम जप्ती, सामग्री जप्ती, डीपीसी लेवल तोड़ने, फैंसिंग ध्वस्त करने तथा काॅलम हटाने का कार्य भी सम्मिलित है। अवैध रूप से प्लाटिंग कर विक्रय करने के लिये प्रचार करने वालों को भी निगम ने नहीं बक्शा है। हाॅल ही में बीबीसी के खिलाफ बड़ी कारवाई की गई है। दुकान को सील करने के साथ ही एफआईआर भी कराया गया। अवैध प्लाटिंग पर इस वर्ष कई बड़ी कारवाई को अंजाम दिया गया है। सूचना एवं शिकायत पर भी निगम द्वारा त्वरित कारवाई की जा रही है। निगम के इस प्रकार की कार्यवाही से अवैध प्लाटिंग कर्ताओ पर अंकुश लग रहा है। उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर इस वर्ष निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जमकर कार्रवाई हुई है! नेहरू नगर एवं वैशाली नगर जोन क्षेत्र में सबसे ज्यादा कार्यवाही हुई है!
    छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 37 के विभिन्न अधिनियमों के प्रावधानों के तहत एवं छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 308 के तहत कई सारी कार्यवाहियां निगम क्षेत्र में की गई है। भूखंड क्रय विक्रय करने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल करना आवश्यक है। अन्यथा अवैध भूखंड का क्रय विक्रय करने पर अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए कोविड-19 के संभावित टीकाकरण की तैयारी जिले में युद्ध स्तर पर की जा रही है। इस क्रम में यह निर्णय लिया गया है कि सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 का टीका 3 फेस में लगाया जाएगा। पहले फेस में स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, दूसरे फेस में पुलिस कर्मचारी, नगर निगम कर्मचारी, होमगार्ड तथा तीसरे फेस में 60 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों, ब्लड प्रेशर और मधुमेह रोगियों को प्राथमिकता दी जाएगी। वेक्सिनेशन सबसे पहले को-विन वेबसाईट पर पंजीकृत लाभार्थियों का किया जाना है, जिसके तहत एक दिन में 100 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा।
    कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण व इससे बचाव के लिए जिले में विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। मॉस्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा समय-समय पर हाथ धोने हेतु लोगों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान संभावित कोविड-19 वैक्सीनेशन के सुचारू रूप से संपादन करने के लिए गठित टास्क फोर्स समिति के सदस्यों की नगर निगम के आयुक्त चंद्रकांत कौशिक की अध्यक्षता में बैठक भी हुई है। जिसमें टास्क फार्स समिति के सदस्य नोडल अधिकारी (शहरी) डा. बीएल कुमरे, चिकित्सा अधिकारी (शहरी) डा. रोशन कुमार, सीडीपीओ आईसीडीएस रीना ठाकुर व सीपीएम (एनएचएम) अनामिका बिश्वास सहित नगर निगम के कार्यपालन अभियंता दीपक जोशी और स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव उपस्थित थे। बैठक में शासन से प्राप्त मार्गदर्शन के अनुसार वैक्सीनेशन हेतु कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है।
    इस दौरान आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में सरकार से प्राप्त मार्गदर्शन-निर्देश के अनुसार नगर निगम सीमा क्षेत्र में निवासरत परिवारों को कोविड-19 टीका लगाए जाने के संबंध में अधिनस्थ कर्मचारियों से विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इससे पहले शासन के निर्देश के तहत ही जिले के फ्रंट लाईन वारियर्स की सूची बनाई जा चुकी है। इस सूची के अनुसार जिले में अब तक उन 13,956 लोगों का पंजीयन किया गया है, जिन्हें टीकाकरण के पहले चरण में कोवि-19 के टीके से प्रतिरक्षित किया जाएगा। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने बताया, कोविड-19 टीकाकरण की संभावना को देखते हुए विभिन्न स्तरों पर तैयारी जारी है। नगर निगम सीमा क्षेत्र के लाभार्थियों के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु 4 स्थल क्रमशः गांधी सभागृह, पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम, सीडीएस लखोली स्कूल और शांतिनगर मंगल भवन शासकीय मुद्रनालय के पीछे का चयन किया गया है, जहां पर कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। वहीं नोडल अधिकारी (शहरी) डा. बीएल कुमरे ने बताया, शहर स्तर पर वैक्सीन लगाए जाने की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 वैक्सीनेशन 3 फेस में लगाया जाना है, जिसमें क्रमशः स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकता-सहायिका, मितानिन, पुलिस कर्मचारी, नगर निगम कर्मचारी, होमगार्ड 60 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों, ब्लड प्रेशर और मधुमेह रोगियों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं एक दिन में 100 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / बाबा गुरु घासीदास के 264 वी जयंती समारोह ग्राम पंचायत खपरी एन (नवागढ़) में मुख्य अतिथि मंत्री रुद्र कुमार के सुपुत्र बाल गुरु रिपुदमन, राजराजेश्वरी, कौशल माता, अध्यक्षता गुरुदयाल सिंह बंजारे संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन व विधायक नवागढ़ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय साहू सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़,शिव सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र जायसवाल,शनि अग्रवाल शामिल हुए।
    कार्यक्रम का आरम्भ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि गुरु एवं गुरु माता व आए हुए अतिथियों द्वारा जय स्तंभ मे पूजा पाठ कर बाल गुरु रिपुदमन के हाथों से ध्वजारोहण हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा बाबा गुरु घासीदास से प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा गया। संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे ने खपरी में 6 लाख की लागत से3 सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम के आयोजक राज महंत विजय बघेल सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ ने प्रति वर्ष अनुसार जयंती पर ग्राम के प्रमुख बुजुर्गों एवं बुजुर्ग महिलाओं का शॉल, कंबल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया ।

    जिले के 6,356 पशुपालकों को 3 करोड़ 5 लाख 65 हजार 319 का मिला लाभ

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / गोधन न्याय योजना से ग्रामीणों, पशुपालकों को होने वाली अतिरिक्त आमदनी के चलते पशुओं के संरक्षण और संवर्धन का एक अच्छा वातावरण तैयार होने लगा है। छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी से गोधन न्याय योजना को जोड़ देने से यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक मजबूत कड़ी बन गई है। इस योजना से जांजगीर-चांपा जिले के 6,356 पशुपालकों को दूध के अलावा अब गोबर से भी नगदी आमदनी मिलने लगी है। जिले के 15 नगरीय निकायों और 9 विकासखण्डों के ग्रामीण क्षेत्रों के 243 गौठानों में गोबर खरीदी की जा रही है। गोबर विक्रेताओं से 20 जुलाई से 15 दिसंबर तक एक लाख 52 हजार 826.6 क्विंटल गोबर की खरीदी कर 3 करोड़ 5 लाख 65 हजार 319.16 रूपये का भुगमान किया जा चुका है।
    जिले के 15 नगरीय निकायों के 490 पशुपालकों ने गोबर विक्रय के लिए संबंधित गौठानों मे पंजीयन करवाया है। नगरीय निकाय के गोबर विक्रेताओं से 22 हजार 774.76 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। जिसका भुगतान 45 लाख 54 हजार 953.16 रूपये का ऑनलाइन भुगतान बैंक खाते में किया गया है। इसी प्रकार 09 जनपद पंचायतों में गोबर खरीदी के लिए 236 गौठानों का पंजीयन किया गया है। जिसमें से 228 गौठानों में गोबर की खरीदी प्रारंभ हो गई है। गौठानों में 20 जुलाई से 15 दिसंबर तक एक लाख 30 हजार 051.83 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। जिसका भुगतान 2 करोड़ 60 लाख 10 हजार 366 रूपये का ऑनलाइन भुगतान बैंक खाते में किया जा चुका है। अकलतरा जनपद के 37 गौठानो में 20 जुलाई से 15 दिसंबर तक 18169.31 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। इसी प्रकार बम्हनीडीह के 25 गौठानों में 13772.58 क्विंटल, बलौदा जनपद के 17 गौठानों में 15624.9 क्विंटल, डभरा के 20 गौठानों में 16688.55 क्विंटल, जैजैपुर के 25 गौठानों में 10,723.51 क्विंटल, मालखरौदा जनपद के 26 गौठानो में 4,475.12 क्विंटल, नवागढ़ जनपद के 27 गौठानो में 29,896.85 क्विंटल, पामगढ़ जनपद के 23 गौठानो में 11,656.5 क्विंटल और सक्ती जनपद के 28 गौठानो में 9,044.48 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना निःशक्तजनों के लिये सामाजिक पुनर्वास के क्षेत्र में अनुठी योजना है। योजना से निःशक्तजनों का एक ओर जहां सामाजिक पुनर्वसन होता है, वहीं दूसरी ओर आर्थिक पुनर्वसन की ओर निःशक्तजन अग्रसर होते हैं।
    उपसंचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी जिला जांजगीर चाम्पा में अभी तक 308 दम्पत्तियों को राशि 91 लाख 72 हजार रूपये प्रदान की गई है। साथ ही स्वरोजगार के लिये प्रेरित किया गया है। विकासखड बलौदा के ग्राम उच्चभिट्ठी के दिव्यांग देवकुमार जन्म से ही दृष्टिबाधित हैं। इन्होंने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय बिलासपुर और रायपुर से प्राप्त की है। स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से प्राप्त की। शिक्षा उपरान्त विवाह की। निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना प्राप्त राशि से किराना दुकान व्यवसाय प्रारंभ किया। उन्हें किराना व्यवसाय में सफलता मिली है। व्यवसाय से प्राप्त आय से अपने पूरे परिवार का भरण पोषण बेहतर ढंग से कर रहे हैं। देव कुमार ने सरकार द्वारा संचालित निःशक्त जन विवाह प्रोत्साहन योजना को दिव्यांगों के आत्मनिर्भर बनने के लिए बहुत उपयोगी बताया वे अपने दिव्यांग साथियों को योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने के प्रेरित कर रहें है।
    उपसंचालक समाज कल्याण टीपी भावे ने बताया कि योजना अंतर्गत 40 प्रतिशत व 40 प्रतिशत से अधिक निःशक्तता से ग्रसित निःशक्तजनों को इस योजना का लाभ मिलता है। हितग्राही दिव्यांग आयकर दाता की श्रेणी में न हो। दम्पत्ति के एक निःशक्त होने पर 50 हजार और दोनो के निःशक्त होने पर एक लाख रूपये की विवाह प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीजर बाकलीवाल के निर्देश पर शहर में अमृत मिशन के कार्यो में तेजी लाया गया है। इसके अंतर्गत योजना के तहत् आज शनीचरी बाजार स्थित पानी टंकी के पाइप लाईन से इंटरकनेक्शन का कार्य किया जा रहा है। जिससे शाम के समय और कल 29 दिसंबर को शहर के आधा दर्जन वार्डो में जलप्रदाय प्रभावित रहेगी । नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है ।
    इस संबंध में अमृत मिशन के अधिकारी ने बताया कि महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देशानुसार अमृत मिशन के कार्यो को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है इस कड़ी में चण्डीमंदिर वार्ड 33 और शिवपारा वार्ड 34 के पाइप लाईन में अमृत मिशन के पाइप लाईन का इंटरकनेक्शन आज शनीचरी बाजार के पास किया जा रहा है। इसके लिए निगम के 11 और 24 एमएलडी टंकी को खाली किया गया। पाइप के अंदर एकत्र पानी को भी खाली कर देर शाम तक इंटरकनेक्शन कार्य पूरा किया जा सकेगा । कार्य के कारण वार्ड 30 से 37 करीब आधा दर्जन वार्डो में जलप्रदाय प्रभावित रहेगी ।

    रायपुर / शौर्यपथ / भारत सरकार के नीति आयोग ने एक आकांक्षी जिले के रूप में चुनौतियों से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले द्वारा किए जा रहे प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना करते हुए 3 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आवंटन जारी करने का निर्णय लिया है। नीति आयोग ने सितंबर-अक्टूबर 2020 में कोंडागांव जिले द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर यह निर्णय लिया है। आयोग आकांक्षी जिलों द्वारा चुनौतियों से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों का आंकलन कर रैंकिंग के आधार पर आबंटन जारी करता है।
    नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। अमिताभ कांत ने लिखा है मैं सेंट्रल प्रभारी अधिकारी (सीपीओ) समेत जिले की टीम को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई देता हूं। साथ ही जिला कलेक्टर के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गुड सर्विस इंट्री की अनुशंसा करता हूं।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision