
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग / शौर्यपथ / वरिष्ठ कांग्रेस नेता व अविभाजित मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्व. मोतीलाल वोरा जी के निधन पश्चात वोरा परिवार से मिलने व संवेदना प्रकट करने दुर्ग शहर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा पर राजनीतिक आरोप लगाने पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने ट्विट कर दिग्विजय सिंह पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्हें नसीहत दी है कि वे दुख के घड़ी में शोक संतप्त परिवार के यहां अपनी संवेदना व्यक्त करने आए है अपनी राजनीति चमकाने भाजपा नेत्री सरोज पांडेय ने उक्त जवाब दिग्विजय सिंह के उस बयान पर दिया है जिसमे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया है सुश्री सरोज पाण्डेय ने टविंटर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा है कि यह दुखद है वह भी ऐसे समय में जब आप किसी के शोक में डूबे हुए परिवार से मिलने पहुंचे हैं और दुख वयक्त करने के बजाय प्रतिद्वंदी पार्टी पर राजनीतिक आरोप लगाकर अपनी संवेदनहीनता प्रदर्शित करना आपका स्तर को दर्शाता है। इस घटनाक्रम के जवाब में भाजपा की राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने ट्विटर पर जवाब देते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को याद दिलाते हुए कहा है कि आप जिस भाजपा पर जानवरो कि तरह खरीद फरोख्त के आरोप लगाकर राजनीति कर रहे है पर मुझे याद आता है कि जब आप एम पी मे मुख्यमंत्री थे तब 1995 में खजुराहो के होटल में भाजपा की गुजरात सरकार को गिराने के लिए आप क्या खरीद रहे थे और चारगाह के रूप में आप काला धन कहा से लगा रहे थे ""
यह किस छोटी सोच का परिचायक है क्या यह निहायत गलत नहीं है राजनीति में आपने अपना पूरा जीवन बिताए है पर क्या ऐसे समय में जब शोक का वक्त हो और किसी के घर संवेदना वयक्त करने पहुंचे हो तो क्या तब भी राजनीति करना जरूरी होता है आपके द्वारा भाजपा के प्रति इस तरह स्तरहीन व औचित्यहीन बयान से साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी के पतन से आप की मानसिकता कुंठा से ग्रसित हो चुकी है और आपका स्तर आपके कांग्रेस पार्टी में क्या है यह साबित होता है।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर विकासखंड पामगढ़ में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पामगढ़ स्थित जैतखाम पर पहुंच कर बाबा गुरु घासीदास के चित्र पर माल्यार्पण करके पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री बघेल ने सफेद झंडा (पालो) को पकड़ कर जैतखाम की परिक्रमा की और जैतखाम पर झंडा चढ़ाते हुए प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। बाबा गुरु घासीदास के पूजा अर्चना कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्राम उद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि बाबा गुरु घासीदास के द्वारा कहे गए आदर्श वाक्य मनखे मनखे एक समान को आत्मसात करने से ही मानव जीवन का कल्याण हो सकता है। उन्होंने कहा कि सभी मानवों को एक समान मानते हुए राज्य सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों के हित में काम कर रही है और बाबा जी के आदर्शों और नैतिकता के रास्ते पर चलते हुए ही प्रदेश सरकार ने सफलतम 2 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर राज्य सरकार योजना बना रही है। मुख्यमंत्री ने पामगढ़ में सभा को सम्बोधित करते हुए सभी लोगों को राज्य और देश के विकास में भागीदार बनने की अपील भी की।
कुपोषण मिटाने, रोजगार, शिक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने में मिली सफलताएं
गरीबों को घर देने के लिए 01 जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री के हाथों मिलेगा पुरस्कार
रायपुर / शौर्यपथ /

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के विकास के लिए पिछले दो वर्षों में की गई कोशिशों को राष्ट्रीयस्तर पर लगातार सराहा जा रहा है। इस दौरान प्रदेश सरकार ने गरीबों को घर उपलब्ध कराने, वर्षा और भूजल को सहेजने, पंचायतों का सशक्तिकरण करने, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने, स्वच्छता सुनिश्चित करने, कुपोषण दूर करने, पिछड़े हुए क्षेत्रों का तीव्र विकास करने, सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादित करने, मनरेगा और आजीविका मिशन के तहत रोजगार उपलब्ध कराने, बच्चों से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने, ग्राम स्वराज अभियान का क्रियान्वयन करने, बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने समेत अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं।

इन उपलब्धियों के लिए प्रदेश को पुरस्कृत किया गया है। हाल ही में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत छत्तीसगढ़ में संचालित किए जा रहे 'मोर जमीन मोर मकान' मॉडल की सराहना करते हुए, पुरस्कृत करने की घोषणा की है। यह पुरस्कार 01 जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों छत्तीसगढ़ को एक वर्चुअल समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस तरह इन दो वर्षो की अवधि में राज्य को केंद्र सरकार तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से दो दर्जन से अधिक पुरस्कारों से नवाजा गया है।

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत छत्तीसगढ़ के समावेशी मॉडल मोर जमीन मोर मकान के बेहतर क्रियान्वयन पर बधाई देते हुए इसकी सराहना की है। साथ ही डोंगरगढ़ को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगरपालिकाओं की श्रेणी में पुरस्कृत करने की भी घोषणा की गई है। इससे पूर्व नदी-नालों के पुनरुद्धार के लिए किए गए कार्यों के लिए बिलासपुर और जल-संरक्षण कार्यों के लिए सूरजपूर जिले को नेशनल वाटर अवार्ड 2019 के लिए किया चयनित किया गया था।

भारत सरकार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के तहत छत्तीसगढ़ ने देश के बड़े राज्यों को पछाड़ते हुए देश के स्वच्छतम् राज्य होने का दर्जा प्राप्त कर पुरस्कार हासिल किया था। इसी तरह सर्वाधिक ओडीएफ प्लस गांव के लिए छत्तीसगढ़ को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के गंदगीमुक्त भारत अभियान के तहत दूसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना और अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए तैयार की गई- मुख्यमंत्री दर्पण वेबसाइट एवं मोबाइल एप को राष्ट्रीय स्तर पर “एलिट्स एक्सीलेंस अवार्डस-2020 से नवाजा जा चुका है। छत्तीसगढ़ को यह सम्मान देश के प्रतिष्ठित आईटी संस्थान एलिट्स टेक्नोमीडिया, नई दिल्ली ने ‘डिजिटल इंडिया पहल’ के अंतर्गत प्रदान किया। पंचायतों के सशक्तिकरण और विभागीय योजनाओं को लागू करने में सूचना व संचार तकनीक (ICT - Information & Communication Technology) के प्रभावी उपयोग के लिए छत्तीसगढ़ का चयन भारत सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय ने ई-पंचायत पुरस्कार के लिए किया था। पंचायतों के कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही लाने आईसीटी के उपयोग में छत्तीसगढ़ को पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

भारत सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ की तीन ग्राम पंचायतों को अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना। बच्चों से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखंड के कान्हाभैरा ग्राम पंचायत का चयन बाल मित्र पंचायत पुरस्कार के लिए किया गया। ग्रामसभा के प्रभावी आयोजन और इसके सशक्तिकरण के लिए रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के बनचरोदा पंचायत को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार से नवाजा गया, वहीं कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के भिलाई पंचायत को केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार के लिए चुना गया।

कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग को ई-गर्वनेंस अवार्ड से नवाजा गया। वर्ष 2020 की शुरुआत में बेमेतरा जिले को स्वच्छता दर्पण अवार्ड प्राप्त हुआ। यह अवार्ड भारत सरकार, जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया। माह जनवरी 2020 में ही देश के 115 आकांक्षी जिलों में से दन्तेवाड़ा को सुपोषण अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सिल्वर स्कॉच अवार्ड से नवाजा गया। छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया।

मनरेगा, आजीविका मिशन, आवास योजना और पीएमजीएसवाई में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को 22 पुरस्कारों से नवाजा गया। प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की विभिन्न श्रेणियों में नौ, मनेरगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) में सात, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में पांच और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए एक पुरस्कार से नवाजा गया। इनमें राज्य स्तर पर दिए जाने वाले 13, जिला स्तर पर दिए जाने वाले तीन, विकासखंड को एक और ग्राम पंचायतों को मिले चार पुरस्कार शामिल हैं। धान की दुर्लभ किस्मों के संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ के आदर्श महिला समूह को पादप जीनोम सेवियर पुरस्कार से नवाजा गया। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण द्वारा यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2019 के तहत दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण के सामान्य श्रेणी में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के जनपद पंचायत नगरी और कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा को उक्त सम्मान से नवाजा गया। पंचायत सशक्तिकरण के लिए बेहतरीन कार्य करने पर कांकेर जिले को छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड 2019 के तहत प्रदेश के 11 जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामसभाओं के सार्थक आयोजन और उत्कृष्ट कार्यों के लिए पंचायतों को ये पुरस्कार दिया गया। भारत सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के कुटरु ग्राम पंचायत को वर्ष 2019 के बाल मित्र ग्राम पंचायत पुरस्कार के लिए चुना गया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत कांकेर जिले को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने व महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। लिंगानुपात में निरंतर वृद्धि के लिए रायगढ़ जिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बी.पी. मण्डल सामाजिक न्याय रत्न से सम्मानित करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। श्री बघेल को छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण बढ़ाने के फैसले के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। पोषण अभियान में उल्लेखनीय कार्य के लिए पांच राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए।छत्तीसगढ़ ने दो श्रेणियों के तहत उत्कृष्टता पुरस्कारों में दूसरा स्थान हासिल किया। राज्य को आईसीडीएस-सीएएस कार्यान्वयन और क्षमता निर्माण, अभिसरण,व्यवहार परिवर्तन और सामुदायिक जुटाव श्रेणियों में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ को जिला, ब्लॉक और पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, एएनएम स्तर पर तीन पुरस्कार और नेतृत्व एवं अभिसरण के लिए एलएस स्तर भी मिला।

राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की रैकिंग में पहला स्थान पाने पर छत्तीसगढ़ को देश का सबसे स्वच्छ राज्य होने का सम्मान मिला । अम्बिकापुर शहर को देशभर में दूसरा और भिलाई नगर को 11 वां स्थान मिला। स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में बेहतर सुधार के फलस्वरुप कोण्डागांव जिले ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओवरऑल रैंकिंग में देश भर के महत्वाकांक्षी जिलों में मिला दूसरे स्थान पर रहा। समूचे भारत में छत्तीसगढ़ ही इकलौता ऐसा राज्य है, जिसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस ( 25 जनवरी ) के अवसर पर पुरस्कारों की विभिन्न श्रेणियों में देश में पहली बार सर्वाधिक चार राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रायगढ़ जिले को मिला राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ की तीन आंगनबाडी़ कार्यकर्ताओं को आंगनबाडी़ सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
धमतरी / शौर्यपथ / वैसे तो राह चलते, सड़क किनारे हमने अनेक बार नीम के पेड़ देखे हैं। उसकी औषधीय गुणों के बारे में भी अक्सर दादी-नानी से सुनते आ रहे हैं। मगर व्यवसायिक तौर पर इसका फायदा कैसे हो ? यह शायद अमूमन लोग नहीं जानते। बात चाहे नीम के पत्ते, छाल या फिर बीज की हो, यह पूरा पेड़ औषधीय गुणों से लबरेज है। गर्मी के दिनों में तपिश के बीच चलती हवा के साथ नीम के बीज पेड़ों से पककर गिरते देखे जा सकते हैं। यह निंबोली अक्सर पत्ते और धूल के बीच पड़े रहकर कचरे में तब्दील हो जाती है।
ऐसे में धमतरी जिले में एक अनूठी पहल जिला प्रशासन ने कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी के निरीक्षण में की। यह था जिले की ग्रीन आर्मी की महिलाओं को नीम बीज संग्रहण का जिम्मा सौंपने का। जिले में लगभग 16 हजार नीम के पेड़ हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 623 गांव में ग्रीन आर्मी गठित है। इसमें 08-10 महिलाएं बतौर ग्रीन आर्मी साफ-सफाई के काम से जुड़ी हैं। जून महीने में जब नीम के बीज पककर गिरने लगे तो इन महिलाओं को साफ-सफाई के साथ बीज एकत्र करने का काम दिया गया। ग्रीन आर्मी की महिलाओं ने सात टन नीम बीज जिले में एकत्र किए। इसे सुखाकर छाती स्थित मल्टी युटिलिटी सेंटर प्रोसेसिंग के लिए भेजा गया। यहां कार्यरत महिला समूह ने छिलके से बीज (चिरोंजी) निकाली, जो लगभग दो टन एक सौ किलो था। इसी बीज से 630 लीटर तेल और एक टन दो सौ किलो खली निकला। नीम बीज का तेल और खली दोनों ही काफी उपयोगी होते हैं। कुदरती गुणों से भरे नीम बीज के तेल को जानकार लोग हाथों-हाथ खरीदने छाती पहुंचने लगे। यहां प्रति लीटर नीम तेल चिल्हर में ढाई सौ रूपए और 50 लीटर से अधिक क्रय करने पर 230 रूपए प्रति लीटर में बिक्री के लिए रखा गया।
धमतरी के हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के आयुर्वेद चिकित्सक डाॅ.दिनेश नाग, जो कि निजी क्लीनिक संचालित करते हैं, उन्होंने जब इसके बारे में सुना तो वे खुद को रोक ना पाए और छाती से नीम तेल खरीद लिए। उनका कहना है कि आज कल चर्म रोग जैसे दाद-खाज, सोरासिस काफी लोगों को होता रहता है। ऐसे में नीम तेल को आयुर्वेदिक और औषधीय गुणों की वजह से उपचार हेतु उपयोग में लाया जाता है। उनका कहना है कि चूंकि उन्होंने ’ओज’ के द्वारा तैयार किए गए इस नीम तेल की गुणवत्ता को परखा, तो उन्हें यह काफी शुद्ध लगा। इस वजह से ढाई सौ रूपए लीटर की दर से उन्होंने दस लीटर तेल खरीद लिया। मार्केट में इसकी कीमत काफी ज्यादा है। आगे भी जरूरत के हिसाब से वे नीम तेल यहां से खरीदेंगे, जिससे कि स्थानीय स्तर पर महिला समूह द्वारा संग्रहित, प्रोसेस्ड और पैक्ड नीम का शुद्ध तेल उपचार के लिए उपयोग कर सकें। पंचकर्म थेरेपी के दौरान उनके मरीजों को भी यह तेल काफी प्रभावित कर रही, ऐसा डाॅ.नाग का कहना है।
नगरी के ग्राम पंचायत बांधा की ग्रीन आर्मी स्वच्छाग्राही श्रीमती नर्मदा मण्डावी का कहना है कि गांव की साफ-सफाई करते हुए नीम बीज संग्रहण के दौरान यह एहसास हुआ कि नीम के पत्ते, शाख के अलावा इसके निंबोली भी बड़े काम के हैं।इसी तरह छाती मल्टीयुटिलिटी सेन्टर से जुड़ी महिला समूह की सदस्य श्रीमती मधु चन्द्राकर का कहना है कि नीम बीज प्रोसेसिंग के समय समूह की महिलाओं को बीज की उपयोगिता की जानकारी मिली। पहले हमें नीम बीज के इतने सारे औषधीय गुणों के बारे में जानकारी नहीं थी, यह हम सबके लिए एक नया अनुभव रहा।
ध्यान देने वाली बात है कि नीम तेल के औषधीय गुणों के जानकार तो इसे छाती पहुंच कर खरीद ही रहे हैं, वहीं मण्डला के वन विभाग ने भी छाती मल्टी युटिलिटी सेंटर से 20 लीटर नीम तेल खरीदा है। इसके अलावा नीम बीज की खली जो लगभग एक टन दो सौ किलो निकली है, उसे कृषि, उद्यानिकी विभाग और किसानों द्वारा जैविक खाद के रूप में उपयोग करने 20 रूपए प्रति किलो में खरीदा जा रहा है। नीम बीज के औषधीय गुणों को ध्यान में रख आयुर्वेदिक और एलोपेथिक दवाइयां बनाने वाली फर्मों से टाई-अप करने की जिले में योजना है। ताकि भविष्य में नीम बीज का तेल निकालने का कार्य और बड़े पैमाने पर कर, इसके संग्रहण, प्रोसेसिंग और पैकेजिंग में लगी समूह की महिलाओं को ज्यादा लाभ पहुंचाया जा सके।
युकां में गुटबाजी से किया इंकार, सभी कांग्रेसियों के मार्गदशन में हो रहा युकां संगठन मजबूत
दुर्ग / शौर्यपथ / युवक कांग्रेसियों में जोश भरने और राज्य सरकारी की योजनाअेां को किस प्रकार से आम जनता तक पहुंचाना है, इसके लिए वैशाली नगर युवक कांग्रेस और अहिवारा युवक कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यकर्ता सम्मेलन भिलाई में वैशाली नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग के नवनियुक्त ट्रेनिंग इंचार्ज अमित जैन द्वारा युकांईयों के लिए का कार्यकर्ता सम्मेलन आज नगर के काफी हाउस में तथा युवक कांग्रेस अध्यक्ष अहिवारा विधानसभा अमन सिंह द्वारा मंगल भवन में अहिवारा में किया गया। इसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ सहप्रभारी एकता ठाकुर शामिल हुई और कार्यकर्ताओं में जोश भरी। अपने छत्तीसगढ प्रवास के दौरान यहां आई एकता ठाकुर ने इस दौरान उन्होंने काफी हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले पन्द्रह सालों से सत्ता में काबिज भाजपा को उखाड़ फेंकने में युकांईयों की मेहनत रंग लाई। आज युकांईयों के बदौलत ही प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहरा रहा है। उसे और मजबूत करने की आवश्यकता हेै, इसके लिए युकाईयों को शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना होगा। आज देश और प्रदेश का युवा बेरोजगारी की मार के कारण अपने आपको संकट में पा रहा है, इसके लिए यदि कोई जिम्मेदार है तो वह पूर्ण रूप से केन्द्र की भाजपानीत सरकार है। हमारी केन्द्र सरकार से मांग है कि वे देश और प्रदेश के युवाओं को रोजगार मुहैय्या कराये। राज्य सरकार ने मात्र दो साल में ही अपने द्वारा चुनाव में किये गये छत्तीस में से 24 वादे पूरे कर लिये है, बाकी बचे वादोंं को भी पूरा करने के लिए अमली जामा पहनाने में भूपेश सरकार लगी हुई है। एक प्रश्र के उत्तर में अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद और महापौर तथा विधायक देवेन्द्र यादव द्वारा कई बार भिलाई स्टील प्लांट में स्थानीय युवाओं को नौकरी देने की मांग की जाती रही है, लेकिन राज्य में कांग्रेस की सरकार बने आज दो साल पूरे हो गये लेकिन बीएसपी में युवाओं को रोजगार दिलाने का कार्य अब तक आखिर क्यों नही हो पाया। इसका जवाव देते हुए एकता ठाकुर ने बताया कि यहां 15सालों से भाजपा की सरकार थी, उन्होंने केवल युवाओं ने छला है, हमारी सरकार को आये अभी दो साल ही हुए हैं, अभी तीन साल बाकी है, स्थानीय बेेरोजगारों के लिए सरकार बेहतर कार्य कर रही है। वहीं प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कोको पाढ़ी को हटाये जाने संबंधी एक प्रश्र का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कोको पाढी अपने पद पर बने रहेंगे, किसी भी तरह की गुटबाजी जैसे बात को एक सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट कहा कि युवाओं में भारी जोश है, यही कारण है कि लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस के साथी युवक कांग्रेस के संगठन को आगे बढाने के लिए लगातार कोको पाढी, देवेन्द्र यादव, मो. शाहिद सहित अन्य कांग्रेसियें के कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। पूरे प्रदेश मे ंएक हवा है कि जहां एक ओर मो. शाहिद और उनके समर्थक कोको पाढ़ी के कट्टर फालोवर है, वहीं दूसरी ओर देवेन्द्र यादव के तमाम समर्थक युकां अध्यक्ष की बागडोर रायपुर निवासी आकाश शर्मा को बनाना चाहते है, देखना ये है कि राष्ट्रीय सचिव एकता ठाकुर की बात में कितना दम हैं, कोको पाढी ही युकां अध्यक्ष बने रहेंगे या आकाश शर्मा को इसकी जिम्मेदारी दे दी जायेगी। छग युवक कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष का फैसला देश की राजधानी दिल्ली से होगा या प्रदेश की राजधानी रायपुर से होगा। इसको लेकर यह चर्चा सरगर्म हैं।
कार्यकर्ता सम्मेलन में युकां के जिलाध्यक्ष अंकुश पिल्ले, रेणु मिश्रा, वैशाली नगर युकां अध्यक्ष अमित जैन, जुल्फेकार सिद्दिकी, अशरफ हुसैन, सुनिल आहुजा, नजरूल खान, अहिवारा के अमनदीप सिंह, अभिषेक गिरी, भुवन साहू, विरेन्द्र पाल सहित बड़ी संख्या में युकांई मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / सतगुरु सतनाम सेवा समिति गुरु घासीदास नगर विश्व बैंक कॉलोनी भिलाई 3 मैं संरक्षक राजमहल गुलशन ढिंंडे के नेतृत्व में गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं सतनामी समाज के धर्मगुरु रूद्र कुमार जी थे अध्यक्षता राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉक्टर भूषण लाल जांगड़े ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सेल एसटी,एससी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष
सुनील रामटेके, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सीता प्रेम लाल साहू, निगम के सभापति विजय जैन, एम आई सी सदस्य एवं पार्षद श्रीमती अपर्णा दास गुप्ता, पार्षद तुलसी मरकाम, एल्डरमैन संजय साहू,दिलीप ध्रुव, श्रीमती रानी वर्मा, रविदास समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बालाराम कोलते उपस्थित थे।
परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 264 वी जयंती के उपलक्ष में मुख्य अतिथि परम श्रद्धए गुरु रूद्र कुमार ने जयंती की बधाई देते हुए सभी समाज को बाबाजी के संदेशों को आत्मसात करने एवं मानव मानव में कोई भेद ना हो एवं उनके बताए रास्ते पर चलने का आव्हान किया है तथा साथ ही साथ सतनाम भवन के लिए अहाता निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की राशि की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने युवाओं के लिए जिम के सामान देने कहा। गुरु घासीदास नगर विश्व बैंक कॉलोनी में 30 सालों से रहने वाले लोगों को आज भी पट्टा रजिस्ट्री या एलॉटमेंट नहीं होने पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है यह कार्य जल्द से जल्द पूरा कराएंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर भूषण लाल जांगड़े ने कहा कि बाबा जी ने समाज में हो रहे कुरीतियों और बुराइयों को दूर कर सत मार्ग में चलने का संदेश दिया है,उसे हम सबको पूरा करना चाहिए और समाज को संगठित होकर इस क्षेत्र में कार्य करना चाहिए। इसके अलावा सभी विशेष अतिथियों ने भी अपने अपने विचार प्रगट किए।
इस कार्यक्रम में सतनामी समाज के साथ-साथ सर्व समाज ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसमें बौद्ध समाज के महिला मंडल भिलाई 3 चरोदा कुम्हारी के भी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज महंत गुलशन ढूंढे, शालिक राम, रात्रि समिति के अध्यक्ष ननकी भारती, ममता रात्रे, लक्ष्मी कोसले, रजनी घोड़ेश्वर,करुणा मेश्राम, आशा रामटेके, योगेश रावत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
भिलाई / शौर्यपथ / विगत दिनों प्रतिष्ठित चेयरमेन्स ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2020-21 प्रतियोगिता के महामुकाबले हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र स्तर पर इसका आयोजन किया गया। वर्ष 2020-21 के प्रतियोगिता की थीम रही सेल में डिजिटल ट्राँसफॉरमेशन-चुनौतियाँ एवं अवसर।
भिलाई इस्पात संयंत्र स्तर पर आयोजित चेयरमेन्स ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स प्रतियोगिता में सहायक महाप्रबंधक इंकास सुश्री नीरजा शर्मा, उप प्रबंधक बार एवं रॉड मिल शिव कुमार एवं उप प्रबंधक इंकास एस पी राजकुमार की युवा टीम ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए सेल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता हेतु पात्रता हासिल की।
इसी क्रम में बीएसपी स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में उप प्रबंधक एचआरडी सुश्री अवंति वुचुला, उप प्रबंधक यूआरएम सागर द्वार एवं सहायक प्रबंधक पीबीएस श्री ए व्ही सोम्या तेजा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता का सेल स्तरीय फाइनल मैनेजमेंट ट्रेनिंग इन्स्टीट्यूट राँची में आयोजित होगा। इसके तहत सेल स्तर पर विजयी होने वाले टीम के प्रत्येक सदस्य को रुपये 25,000/- का नकद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। साथ ही विजेता टीम के प्रत्येक सदस्य को किसी विदेशी इस्पात संयंत्र में तीन दिन तक विजिट का भी मौका मिलेगा। इसके अलावा उप विजेता टीम के प्रत्येक सदस्य को रुपये 15,000/- का नकद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। साथ ही फाइनल में पहुँचने वाले अन्य टीम के प्रत्येक सदस्य को रुपये 5,000/- का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया जायेगा।
भिलाई / शौर्यपथ / अटल स्मृति उद्यान चटाई क्वटर वार्ड 23 केम्प 2 भिलाई में छत्तीसगढ़ राज्य बनाने वाले भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष कवि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर सांसद विजय बघेल ने अटल बिहारी वाजपेई जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में अटल बिहारी वाजपेई जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई महामंत्री शंकर लाल देवांगन, डॉ दीप चटजी, प्रभुनाथ मिश्रा, पार्षद छोटेलाल चौधरी, अध्यक्षता नासिर भाई, अतुल चक्रवर्ती, प्रदीप गुप्ता गोविंद सोनी ने किया। मुख्य अतिथि का स्वागत चंदन यादव, अरविंद वर्मा, अमर सोनकर, त्रिलोचन सिंह, मुन्ना आर्या ने किया। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री शंकर लाल देवांगन का स्वागत मनोज मुखर्जी, प्रदीप मल्ल, विनोद बावन, कसे गनपत यादव रमेश यदु ने किया। विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह का स्वागत प्रदीप सेन गुप्ता, गोविंद सोनी ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ दीप चटर्जी का स्वागत मुन्ना आर्या, त्रिलोचन सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रभुनाथ मिश्रा का स्वागत राम कृष्ण सोनी, गनपत यादव, गणेश राम साहू आदि सैकड़ों लोगों ने स्वागत अभिनन्दन किया गया। कोरोना योद्धा गुरुनाम सिंह, करमजीत सिंह का स्वागत भगवा रंग शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अरविंद वर्मा डॉ दीप चटर्जी आदी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया
भिलाई / शौर्यपथ / जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम खुड़मुड़ा में गत दिवस हुए सामूहिक हत्याकांड के आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर से है। हत्याकांड के अज्ञात आरोपियों को पकडने अब तक पुलिस द्वारा उठाये गये कदम की जानकारी लेकर इस हत्या कांड के पुलिस जांच की समीक्षा आज दोहपर अमलेश्वर थाना में छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने की। इसके लिए श्री अवस्थी ने अमलेश्वर थाने में आईजी एसपी समेत दर्जन भर अधिकारियों की बैठक लेकर अब तक के विवेचना से अवगत होने के बाद पुलिस के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस दौरान दुर्ग रेंज आईजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी प्रशांत ठाकुर, एएसपी शहर रोहित झा, एएसपी ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम, एसडीओपी पाटन आकाश राव गिरपुंजे सहित निरीक्षक स्तर के आधा दर्जन अधिकारी उपस्थित थे। श्री अवस्थी ने इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए बनी अलग-अलग टीम के नेतृत्वकर्ता अधिकारी से भी अब तक के विवेचना की जानकारी ली। उन्होंने आईजी और एसपी को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया।
ज्ञातव्य हो कि बीते 20-21 दिसंबर की दरम्यानी रात अमेश्वर थाना इलाके के खुड़मुड़ा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड के आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है। इस वारदात की जानकारी लिमते ही पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी विधानसभा सत्र शुरू रहने के बावजूद खुड़मुड़ा पहुंचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किये थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / तुलसी के विभिन्न औषधीय और आध्यात्मिक फायदों से प्राचीनतम काल से अवगत होने के कारण सनातन संस्कृति में इसे माता का स्थान दिया गया है और साथ ही इसकी पूजा होती आयी है। अनेक वैज्ञानिक शोधों ने भी तुलसी की औषधीय बहूपयोगिता सिद्ध की है। देश की भावी पीढ़ी में भी इन संस्कारों के सिंचन हेतु श्री योग वेदांत सेवा समिति राजनांदगांव के द्वारा 25 दिसंबर तुलसी पूजन दिवस व गीता जयंती के अवसर पर जिले में अब तक 528 स्थानों में तुलसी-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में 25 दिसंबर तुलसी पूजन दिवस व गीता जयंती पर प्रमुख कार्यक्रम ग्राम-भर्रेगाँव व कसारी (सुकुल दैहान) में विशाल रूप से तुलसी पूजन व गीता पूजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में आसपास के सभी ग्राम प्रमुख शामिल होकर तुलसी का पूजन, प्रदक्षिणा और आरती की। बाल संस्कार केंद्र के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। दिव्य प्रेरणा प्रकाश ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को आकर्षण पुरुस्कार उपस्थित सभी गणमान्य लोगो को तुलसी का पौधा, श्रीमद भागवत गीता, ऋषि प्रसाद, लोक कल्याण सेतु सत्साहित्य तथा वर्ष 2021 के कैलेण्डर भेंट भी किया गया। तुलसी का पौधा मानवमात्र के लिए कैसे उपयोगी है, यह विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगो ने पूजन कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रसंशा की।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष रोहित चंद्राकर ने बताया कि ‘केवल भारत ही नहीं वरन् विश्व के सभी लोग तुलसी के सेवन, रोपण के चमत्कारिक लाभों का फायदा उठाकर स्वस्थ व निरोगी जीवन पा सकते हैं। तुलसी को घर का वैद्य भी कहा गया है। तुलसी के पत्तों के सेवन से बल, तेज और यादशक्ति बढ़ती है। इसमें कैंसर-रोधी तत्व भी पाये जाते हैं। फ्रेंच डॉक्टर विक्टर रेसीन का कहना है कि ‘तुलसी एक अद्भुत औषधि (वंडर ड्रग) है, जो ब्लडप्रेशर, मानसिक रोगों आदि में अत्यंत लाभकारी है तथा पाचनतंत्र का नियमन व रक्तकणों की वृद्धि करती है। प्रत्येक व्यक्ति को ऐसी महिमामयी तुलसी का संपूर्ण लाभ मिले और देश में सुख-सौहार्द, स्वास्थ्य व शांति की वृद्धि होकर जन-समाज का जीवन मंगलमय हो, इस लोक हितकारी उद्देश्य से संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से वर्ष 2014 से 25 दिसंबर के दिन ‘तुलसी पूजन दिवस’ मनाने का शुभारम्भ हुआ, तब से देशभर में प्रतिवर्ष यह दिवस विद्यालयों, महाविद्यालयों, मंदिरों, सोसायटियों, बाल संस्कार केन्द्रों तथा धार्मिक स्थलों में सामूहिक रूप से मनाया जाता है।
इस कार्यक्रम में समिति के टीके चंद्राकर, महेश रायचा, लोकेश भाई, एमआर डडसेना, संतोष पिल्ले, बलभद्र चंद्राकर, दिलीप सिन्हा, लेखराम साहू, रामकिशुनदास वैष्णव, उमाशंकर कुंवर, नम्मु साहू, राजू वर्मा, मार्गे सर, अश्वनी निषाद, सोमेश साहू, चमरू साहू, कौशल साहू, खुमेश निषाद, पुष्पेन्द्र सिन्हा, जय चंद्राकर, खिलावन पटेल, दीपेश सिन्हा, विकाश चंद्राकर, अजय साहू तथा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती एरिना चंद्रवंशी, सरस्वती डडसेना, एकता चंद्राकर, अंजू निषाद, खिलेस्वरी साहू, मोनिका चंद्राकर, अनीता निषाद, रेणुका निषाद, पूजा चंद्राकर तथा जिले भर में हुयी तुलसी पूजन कार्यक्रम में गंडई समिति, अतरिया समिति, बिजलदेही समिति, डोंगरगांव समिति, डोंगरगढ़ समिति , छूरिया समिति, गोटाटोला समिति की प्रमुखता रही।
राजनाँदगांव / शौर्यपथ / तिलई में बाबा गुरू घासीदास की 264वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से विधायक व अनुसूचित जाति प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिक्षा भंडारी, क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापति ओमप्रकाश साहू, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत बाबा के पूजा अर्चना से किया गया किया।
विधायक बघेल ने अपने उद्बोधन में बाबा जी के उपदेशों पर चलने कहा, वह बाबा जी के राह पर चलकर विकास की बात कही। विधायक बघेल ने व्यावसायिक परिषद हेतु 8 लाख की घोषणा किये। जनपद अध्यक्ष प्रतिक्षा छा भडारी ने बाबा के जीवन की संक्षिप्त जानकारी दिए। जनपद सभापाति ओमप्रकाश साहू ने बाबा के बताए मार्ग पर चलने वालों को शिखर पर पहुंचने की बात कही। उन्होंने वार्ड क्रमांक 6 हेतु 5.20 लाख, वार्ड क्रमांक 11 हेतु 2 लाख, गौठान हेतु 3 लाख, शौचालय हेतु 1 लाख व सामाजिक भवन अधोसंरचना हेतु घोषणा किये व जल्द पूरा होने की बात कही।
ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी, सरपंच मथुरा नेताम, समाज के संरक्षक वीरेंद्र मुक्ति ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, राजेश्वरी साहू, कमलेश बघेल, सफिल खान, बिदेशीराम साहू, संतोष देवांगन, जगतराम देवांगन, हेमंत नेताम, सूर्यकांत भंडारी, राकेश जांगडे, पुनीत जांगडे, उधोराम जांगडे, जितेन्द्र गेन्द्ररे, हेमंत जांगडे, शंकर लाल महिलांगे, हरिवंश जांगडे, नीलेश जांगडे, शिशुपाल जांगडे सहित ग्रामवासी व सामाजिक जन उपस्थित रहे।
निःशुल्क वितरित किए जा रहे ब्रोशर, पाॅम्पलेट एवं पुस्तक में दी गई जानकारी को बताया काफी उपयोगी , छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर वनांचल के ग्रामीणों ने की इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा
धमतरी / शौर्यपथ / प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। नगरी विकासखण्ड के वनांचल ग्राम पंचायत केरेगांव में आज आयोजित विकासखण्ड स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरपंच श्रीमती दुखिया ध्रुव ने इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित किया गया है। श्री ध्रुव ने कहा कि समय-समय पर जिला मुख्यालय से दूर इस वनांचल में इस तरह के आयोजन करते रहना चाहिए। इससे ना केवल लोगांे को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, बल्कि यहां निःशुल्क वितरित किए जा रहे ब्रोशर, पाॅम्पलेट और पुस्तक इत्यादि के जरिए बहुत उपयोगी जानकारी भी मिलती है।
उन्होंने कहा कि चूंकि यह छायाचित्र प्रदर्शनी साप्ताहिक बाजार में लगाई गई है, इससे बाजार पहुंचने वाले केरेगांव सहित आसपास के गांव लीलर, गट्टासिल्ली, खाड़ादाह, अंजोरा, हर्राकोठी, नवागांव, डोकाल, कर्रा, झीपाटोला, रायपारा, जामनाला, हितली के ग्रामीण भी इसका भरपूर लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार और जनसम्पर्क विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया।
छायाचित्र प्रदर्शनी में पहुंचे पंच संतोष नेताम ने कहा कि आदिवासी अंचल में छायाचित्र प्रदर्शनी काफी फायदेमंद साबित हो रही है। आत्माराम सिन्हा ने जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासन की दो वर्षीय उपलब्धियों सम्बन्धी ब्रोशर, पाॅम्पलेट, पुस्तिका निःशुल्क वितरित करने को सराहनीय कार्य बताते हुए इसे अपने परिवार में बच्चों को जरूर पढ़वाउंगा कहा। गट्टासिल्ली निवासी रामकौशल ने छायाचित्र प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को करीब से समझने का जरिए बताया। छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद उप सरपंच अशोक सोरी, पंच श्री कमल सोरी, श्रीमती प्रमिला बाई और श्रीमती कुंती बाई नेताम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर छबिलाल यादव, चन्द्रहास नागवंशी, ईश्वर देवांगन, मोहम्मद शब्बीर, रतनलाल साहू, युवराज साहू, योगेश कुमार साहू, कुलेश्वर देवांगन, हेमलाल सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि इस छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इसमें राम वन गमन परिपथ, छत्तीसगढ़ी गढ़कलेवा, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य, सुपोषण अभियान, राजीव युवा मितान, आदिवासियों के लिए संचालित योजनाओं में दो वर्ष की प्रगति, एन.जी.जी.बी., पेयजल आपूर्ति के लिए प्रयास और योजनाएं, वनोपज संग्रहण संबंधी प्रगति, डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, सार्वभौम पी.डी.एस., 23 नए तहसीलों के उदय इत्यादि संबंधी छायाचित्र आकर्षक तरीके से लगाया गया है। इसी तरह प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क ब्रोशर, पाॅम्पलेट एवं पुस्तक भी वितरित किए गए।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
