August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35250)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / सैफ अली खान के लीड रोल वाली वेब सीरीज तांडव का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म एक राजनीतिक ड्रामा है, जिसमें दर्शकों को राजनीति की बारीक चालें और कई स्तर पर चल रहे समीकरणों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। वेब सीरीज के टीजर में सैफ अली खान हजारों की भीड़ का अभिवादन करते दिखते हैं। वॉइसओवर में कहा गया है, 'भारत में राजनीति ही सबसे बड़ी चीज है, जो सबको चलाती है। इस देश में जो प्रधानमंत्री है, वही राजा है।' दिल्ली के राजनीतिक गलियारों पर आधाारित इस वेब सीरीज में डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, मोहम्मद जीशान अयूब, कृतिका कामरा और गौहर खान जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है।
    कृति अवस्थी, डीनो मोरिया, अनूप सोनी, कुमुद मिश्रा और परेश पाहूजा जैसे स्टार भी इसमें नजर आएंगे। यही नहीं गैंग्स ऑफ वासेपुर में अपनी शानदार ऐक्टिंग का जलवा दिखाने वाले तिग्मांशू धूलिया भी इस वेब सीरीज का हिस्सा होंगे। इससे पहले वह ZEE5 पर रिलीज हुई वेब सीरीज रंगबाज में भी नजर आए थे। तिग्मांशू धूलिया की एक राजनेता की भूमिका को दर्शकों ने खूब सराहा था। माना जा रहा है कि राजनीति और क्राइम से मिक्स यह वेब सीरीज दर्शकों को बांधने में सफल होगी। यह वेब सीरीज 15 जनवरी को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।
    वेब सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने वेब सीरीज के बारे में बताते हुए कहा, 'हमने इस वेब सीरीज में दर्शकों को राजनीति में सत्ता की भूख के बारे में बताने की कोशिश की है। आप जब शो देखेंगे तो महसूस करेंगे कि इसमें कोई गलत या सही नहीं है और न ही कुछ काला और सफेद है। पावर की दुनिया एक ग्रे वर्ल्ड है। मुझे भरोसा है कि कॉन्टेंट को शानदार ऐक्टिंग से सपोर्ट मिलेगा। यह मेरा सौभाग्य की इस वेब सीरीज में कई दिग्गज सितारे नजर आने वाले हैं।' इस वेब सीरीज की कहानी गौरव सोलंकी ने लिखी है। उन्होंने ही आर्टिकल 15 मूवी की स्टोरी भी लिखी थी, जो हिट रही थी।

    सेहत /शौर्यपथ /भागती-दौड़ती जिंदगी में लोग अक्सर खाने-पीने को लेकर लापरवाही बरतते हैं, जिससे कई बीमारियों की चपेट में आने के साथ लम्बे समय तक…
    शौर्यपथ / दूध को संपूर्ण आहार कहा जाता है लेकिन यह संपूर्ण आहार उस वक्त खतरनाक हो जाता है जब इसमें मिलावट करके इसकी शुद्धता…
    खाना खजाना / शौर्यपथ / दाल तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन आज हम आपको दाल का हैदराबादी जायका बताने जा रहे हैं। आओ…
    सेहत / शौर्यपथ / आज के समय में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां विश्व भर में मृत्यु की सबसे बड़ी वजह हैं। हमारी दिनचर्या में शायद…

     

    *राजशेखर नायर* /धमतरी /दैनिक शौर्यपथ समाचार

    जिले में आज 38 कोरोना पॉजिटिव मरीजो की पहचान की गई ।
    आज 37 मरीज ठीक हो कर घर भी गए।
    जिला धमतरी में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण कुल 94241 सैंपल जांच किया गया ।जिसमें से 6706 धनात्मक मरीज की पहचान की गई है। जिसमें अब कुल 6020 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं ।
    तथा 586 मरीज सक्रिय हैं।
    आज कुल 38 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई ।जिसमें गुजरा धमतरी ग्रामीण ब्लॉक से 5, कुरूद ब्लाक से 5, मगरलोड ब्लाक से 7, नगरी से 10 तथा धमतरी क्षेत्र से 11 धनात्मक पाया गया ।

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए राज्य सभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम ने कहा कि इन दो सालों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।
    छत्तीसगढ़ की जनता को गर्व है अपने मुख्यमंत्री पर जो हर कदम पर अपने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहा है। छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण मिसाल बना रही है। पहले महिलाओं के पास रोजगार नहीं रहता था लेकिन अब महिलायें नरूवा, गरवा, घुरुवा, बारी एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद रोजगार प्राप्त कर रही हैं। अब गोबर का उपयोग व्यवसायिक रूप में हो रही है अब गोबर से कंडे ही नहीं बल्कि दीये, गमले एवं अन्य वस्तुएँ भी बनने लगे है। गोधन न्याय योजना के माध्यम से भी रोजगार प्राप्त कर रहे है। महुआ, इत्यादि वनोपजों से महिलाएं सेनिटाइजर का निर्माण कर रही है। महिलाओं की स्थिति बेहतर होती जा रही है परिवार में आर्थिक रूप से सहयोग भी कर रही है।
    कांग्रेस सरकार को महिलाओं के रोजगार के साथ-साथ स्वास्थ्य की भी चिंता थी इसलिये दाई दीदी क्लीनिक योजना से माताओं एवं बहनों को सीधा-सीधा फायदा मिल रहा है। दाई दीदी क्लीनिक योजना पूर्ण रूप से महिलाओं की निःशुल्क उपचार होने से शहरी स्लम क्षेत्र में रहने वाले गरीब एवं मध्यमवर्गीय महिला, बहनों बीमारियों की जांच एवं उपचार करा रहे है।
    राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने कहा कि प्रदेश की जनता से किए वायदे पर हमारी सरकार ने पहले ही दिन से ही अमल शुरू किया। शपथ ग्रहण के तत्काल बाद ही किसानों की कर्ज माफी और 2500 रुपये में धान खरीदी के निर्णय लिए गए। राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, वनाश्रितों, महिलाओं, बच्चों, युवाओं सहित प्रदेश के सभी वर्गो के विकास के लिए कदम उठाए हैं। गांव से लेकर शहर तक राज्य की खुशहाली, आर्थिक समृद्धि तरक्की के लिए इन दो वर्षों में हमने 24 बड़े-बड़े वायदे पूरे किए हैं। आने वाले पांच वर्षों में सभी वायदे पूरे किए जाएंगे। फूलोदेवी नेताम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के सरकार बनने के बाद पिछले दो वर्षों से छत्तीसगढ़ राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक एपी त्रिपाठी के निर्देशानुसार अवैध शराब विक्रेताओं एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत 14 दिसम्बर को सूचना के आधार पर ग्राम बनभेड़ी थाना लालबाग में ओमप्रकाश कंवर के आधिपत्य के रिहायशी मकान से 96 पाव देशी दारू टायगर संत्री केवल महाराष्ट्र में विक्रय हेतु वैध का लेबल लगा प्रत्येक पाव में 180 एमएल कुल मात्रा 17.28 बल्क लीटर जप्त किया गया। इस प्रकार 12 दिसम्बर को बूचटोला मार्ग में नाका लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक सीजी 08 एडी 6424 में अवैध मदिरा परिवहन करते हुए गोपालपुर थाना छुरिया दीनू टेकाम से 51 पाव देशी दारू टायगर संत्रा केवल महाराष्ट्र में विक्रय हेतु वैध का लेबल लगा प्रत्येक में 180 एमएल कुल मात्रा 9.18 लीटर जप्त किया गया।
    आयुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निरूपमा लोन्हारे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी डोंगरगांव एसके द्विवेदी, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त घुमका जीतेश्वरी आलेंद्र , आबकारी उपनिरीक्षक वृत-चिचोला गीता साहू तथा आरक्षक निजाम शाह ठाकुर, आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक गुप्ता, आबकारी आरक्षक वृत्त डोंगरगांव ओमप्रकाश सिन्हा एवं सहयोगी अनिल सिन्हा उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / राज्य शासन द्वारा प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होने से धरातल स्तर पर व्यापक परिणाम नजर आएंगे। गांव के साथ-साथ शहरी विकास के लिए राज्य की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई हैं। सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि शासन द्वारा संचालित प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता से करते हुए योजना के उददेश्य को सफल बनाए। यह बात कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने समय-सीमा की बैठक में जिलाधिकारियों से कही। वे शासन द्वारा संचालित फ्लैगशीप योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा कर रहे थे। कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा राज्य की जनता की आवश्यकता और जरूरत को ध्यान में रखकर महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई गई हैं। समय पर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होने से ही सार्थक परिणाम मिल सकेंगे।
    कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रीगणों के द्वारा अपने प्रवास और दौरे के दौरान किए गए घोषणाओं को समय पर पूर्ण कराने कहा है। मंत्रीगणों द्वारा जो घोषणाएं की जाती है वह उस क्षेत्र के विकास के लिए अहम होती है। क्षेत्र की जनता की अपेक्षाएं इन विकास कार्यों से जुड़ी हुई होती हैं, इनका समय में पूर्ण किया जाना आवश्यक होता है। जो घोषणाएं की जाती है इससे संबंधित अधिकारियों को स्वयं रूचि लेकर इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार करने कहा है। बैठक में कलेक्टर ने नगरीय निकाय क्षेत्रों में शासकीय भूमि, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, नजूल के उपखंड एवं नजूल पर अतिक्रमण से संबंधित भूमि का चिन्हांकन कर प्रकरण तैयार करने कहा है। साथ ही लंबे अरसे से शासकीय भूमि पर काबिज व्यक्तियों का चिन्हांकन कर नियमानुसार राशि लेकर पट्टे का आबंटन करने के संबंध में शासन द्वारा जारी निर्देश का पालन करने कहा है। जिन पट्टों को निश्चित समय के लिए लीज पर दिया गया है, ऐसे पुराने पट्टों का नवीनीकरण की कार्यवाही में ही गति लाने कहा है।
    स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत आगामी समय में स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाना निर्धारित किया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी नगरीय निकाय के अधिकारियों को अपने अपने निकाय क्षेत्रों में पूर्ण साफ-सफाई, सीवरेज सिस्टम, शौचालय की स्थिति के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए व्यवस्था दुरूस्त करने कहा गया है। आम जनता की स्वास्थ्य सुविधा के लिए शासन द्वारा मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना संचालित किया गया है। जिसका उददेश्य आम नागरिकों को अपने घर के समीप स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। इसका बेहतर क्रियान्वयन हो इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग किया जाना आवश्यक है। मोबाइल मेडिकल यूनिट से क्रमवार वार्डों मंे शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने और उनकी समस्या का समाधान करने भी कहा गया है।
    कलेक्टर ने कहा कि गोधन न्याय योजना शासन की अतिमहत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है, इसके लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदारी है कि इसका बेहतर क्रियान्वयन कर इसे सफल बनाएं। योजनांतर्गत गोबर की खरीदी करने से लेकर कम्पोस्ट खाद बनाने और उसकी बिक्री का सुचारू संचालन करें। उन्होंने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए सभी खरीदी केन्द्रों में व्यापक व्यवस्था बनाने कहा है। संबंधित अधिकारियों को खरीदी केन्द्र का नियमित निरीक्षण करने के साथ-साथ धान के उठाव में भी सार्थक पहल करने कहा है। धान विक्रय के लिए उपार्जन केन्द्र में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इस पर भी विशेष ध्यान देने कहा है।

    तेज बारिश और कडकड़ाती ठंड में भी बाइकर्स का जोश प्रशंसनीय
    देर रात तक जागकर लोग कर रहे पर्यटन रथ एवं बाईक रैली का आत्मीय स्वागत


    रायपुर / शौर्यपथ / राम वन गमन पथ 14 दिसम्बर से रवाना हुए पर्यटन रथ एवं बाईक रैली 17 दिसम्बर को उत्तर में शिवरीनारायण से और दक्षिण में राजिम से प्रारंभ होकर रायपुर जिले के चंदखुरी (आरंग) पहंुचेगी। पर्यटन रथ यात्रा रैली का समापन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में शाम 4 बजे चंदखुरी में किया जाएगा। इस मौके पर रथ यात्रा में राम वन गमन पथ के मार्गो से लाई गई पवित्र मिट्टी का पूजन कर प्रथम चरण के चिन्हांकित 9 स्थलों के क्रियान्वयन के संकेत स्वरूप 9 पौधों का रोपण कौशल्या माता मंदिर परिसर में तैयार किए गए लैण्ड स्केप में किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण एवं गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, जनपद, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
    राम वन गमन पथ में पर्यटन रथ एवं विराट बाईक रैली और यात्रा के तीसरे दिन 16 दिसम्बर 2020 को छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से जय सियाराम के जयघोष के साथ रवाना हुआ। इस मौके पर विधायक लालजीत राठिया, जनपद अध्यक्ष उमेश्वर सिंह बाज, जनपद अध्यक्ष पुनीत राठिया, जनपद उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम साहू एवं एसडीएम, सीईओ जिला पंचायत, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
    धरमजयगढ़ से रवाना हुई पर्यटन रथ एवं विराट बाईक रैली निर्धारित मार्गों से होते हुए लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय कर देर शाम जांजगीर चांपा जिले की शिवरीनारायण पहंुची। इस दौरान हाटी, एडू, रामझरना, रायगढ़ एवं छिंद में रामायण पाठ, भजन एवं जगह-जगह पर महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर रैली का पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।
    छत्तीसगढ़ के दक्षिणी क्षेत्र के केशकाल (कोण्डागांव) से पर्यटन रथ एवं बाईक रैली का फूलों की वर्षा के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में रवाना किया गया। कोण्डागांव में नागरिकों द्वारा पर्यटन रथ में विराजमान प्रभु श्रीराम लक्ष्मण और माता सीता की प्रतिमा की पूजा अर्चना तथा आरती उतारकर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं विकास की कामना की गई।
    केशकाल से रवाना हुई पर्यटन रथ एवं विराट बाईक रैली विभिन्न निर्धारित मार्गो से होते हुए लगभग 300 किलोमीटर की दूरी तय कर देर शाम गरियाबंद जिले के राजिम पहंुची। इन सभी स्थलों पर स्थानीय निवासियों का जन सैलाब अपने आराध्य प्रभु श्री राम की अगवानी के लिए उमड़ पड़ा। बाईक रैली में सवार जवानों के उत्साहवर्धन के लिए पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision