August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35250)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ी लोक कलाओं की मूर्तियों से सजी लोक कला मार्ग का कल नामकरण होने जा रहा है इसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री बघेल जी द्वारा की जाएगी । लोक कला मूर्तियों के आर्ट से सजी रंगीन लाइटों के बीच यह लोक कला मार्ग सज कर तैयार है । नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा एसपी बांग्ला सिविल लाइन में भव्य लोकार्पण समारोह में शाम 4:00 बजे माननीय मुख्यमंत्री लोकार्पित करेंगे ।
    निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन आज सुबह से छत्तीसगढ़ी लोककला मार्ग नामकरण और लोकार्पण की तैयारी में जुटे रहे । आयुक्त के निर्देश पर आज गौरव पथ में वृहद स्तर पर साफ सफाई कराई गई बड़ी-बड़ी झाड़ियों की कटाई कर फुटपाथ को खाली कराया गया । अवैध रूप से व्यवसाय करने वालों को हटवाया गया । लोकार्पण अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, विधायक अरुण वोरा जी, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, लोक कर्म विभाग प्रभारी अब्दुल गनी, पर्यावरण एवं उद्यानिकी प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा, वार्ड पार्षद श्रीमती बबीता यादव अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे । निगमायुक्त ने बताया यह छत्तीसगढ़ी लोक कला मार्ग की कल्पना माननीय विधायक अरुण वोरा जी का है उनकी सोच व मंशा के अनुरूप इस क्षेत्र को तैयार किया गया । उन्होंने बताया कि इसके बाद शहर के प्रमुख चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण किए जाने की योजना बनाई गई है । सौंदर्यीकरण की दिशा में शहर वासियों को छत्तीसगढ़ी लोक कला संस्कृति से जोड़ने विधायक निधि के 50 लाख से राउत नाचा, सुवा नृत्य, योद्धा नर्तन, कुम्हार, हल चलाते किसान और सूर्य नमस्कार योग की झलकियां इस सौंदर्यीकरण में नजर आएगी । धूल मुक्त सड़क के लिए दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाया गया है । सिविल लाइन क्षेत्र में सुबह और शाम के वक्त हजारों की संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक के लिए आते हैं जहां लोगों को अब धूल मुक्त सड़क और छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति की झलकियां लग जाने से यहां आने वाले लोग काफी सुकून महसूस करेंगे ।

    भिलाई / शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई द्वारा 2 दिसंबर को लोकार्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि सीएम मा. श्री भूपेश बघेल जी होंगे। सीएम श्री बघेल जी के करकमलो द्वारा 2 दिसंबर की शाम 5.25 बजे नगर निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 29 बापूनगर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य एवं वार्ड क्रमांक 34 श्रीराम चौक (अंडा चौक) ग्राउंड में हाई मास्क एवं मूलभूत विकास कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। 4 करोड़ 75 लाख की लागत से महापौर व भिलाई नगर विधायक श्री यादव द्वारा कराए गए विकास कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में महापौर परिषद के सभी सदस्य, समस्त एल्डरमेन एवं समस्त सम्मानीय पार्षदगण सहित क्षेत्र के नागरिक शामिल होंगे।
    गौरतलब है कि भिलाई के महापौर देवेंद्र यादव की पहल से खुर्सीपार क्षेत्र की जनता की वर्षों पूरानी मांगों को पूरा करते हुए वार्ड क्रमांक 29 बापूनगर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य किया गया है। साथ ही खुर्सीपार क्षेत्र के खिलाड़ियों के हित और बेहरत भविष्य को देखते हुए महापौर ने श्री राम चौक मैदान में हाई मास्क एवं मूलभूत विकास कार्य कराया है। ताकि क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए टाउन शिप के मैदान तक जाने की आवश्यकता न पड़े। खिलाड़ियोंं को उन्हीं के क्षेत्र में बेहतर अभ्यास के लिए मैदान मिल सकेगा। क्षेत्र के खिलाड़ी लंबे समय से मांग कर रहे थे, खिलाड़ियों की भावनाओं और जरूरत को देखते हुए महापौर श्री यादव ने पहल करते हुए श्री राम चौक मैदान में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। अब यहां रात में भी खिलाड़ी अपने खेल का अभ्यास कर सकेंगे।
    लोकार्पण के 1 दिन पूर्व महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव तथा निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया! इस दौरान महापौर परिषद के सदस्य नीरज पाल, प्रभारी मुख्य अभियंता सत्येंद्र सिंह, उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं तरुण पाल लहरें, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर, उप अभियंता प्रकृति जगताप सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे!

    दुर्ग / शौर्यपथ / चामुंडा मेडिकोस के संचालक विजय कुमार गुप्ता ने अपनी शादी की 25 वि वर्षगांठ अपने पुत्र के पलाश साथ रक्तदान कर व पुरे परिवार ने नेत्रदान की घोषणा कर मनाया विजय गुप्ता एवं उनकी पत्नी गीता गुप्ता पुत्र पलाश गुप्ता व पुत्री देविका गुप्ता ने अपने नेत्रदान की वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,पियूष मालवीय व दीपक बंसल को सौंपी, विजय गुप्ता ने जानकारी दी शादी की 25 वि वर्षगांठ में उनका परिवार यादगार बनाना चाहता था और इसके लिए रक्तदान व नेत्रदान से बेहतर माध्यम नहीं हो सकता आज हमारे पुरे को बहुत ख़ुशी है व संतुष्टि है विजय की पत्नी गीता गुप्ता ने कहा आज हमारे जीवन का सबसे यादगार दिन रहेगा,दीपक बंसल ने कहा हमारी संस्था के प्रयासों का ही फल है कि लोग अब अपने परिवार के साथ विशेष दिन को इस तरह सेलेब्रेट कर रहे हैं व समाज के हित में आएगी आ रहे हैं,राज आढ़तिया ने बताया कि विजय गुप्ता जी रेगुलर ब्लड डोनर हैं व हर तीन माह में रक्तदान करते हैं
    नवदृष्टि फाउंडेशन के अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया,हरमन दुलई,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,गोपी रंजन दास,पियूष मालवीय, मुकेश राठी, संतोष राजपुरोहित, रवि कुकरेजा,किरण भंडारी, चेतन जैन, चन्दन मिश्रा, यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, आकाश मसीह, अनुराग तैलंग, वीरेंद्र पाली, अभय माहेश्वरी , प्रफुल्ल जोशी,विवेक साहू , शैलेश कारिया, मनीष जोशी, प्रसाद राव, दीपक बंसल ने गुप्ता परिवार के निर्णय कि सराहना कि

    नवागढ़ / शौर्यपथ / विधानसभा क्षेत्र ने संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे का तूफानी दौरा जारी है। अपने विधानसभा क्षेत्र में 17 नए सहकारी समिति स्वीकृत कराने के बाद से लगातार लोकार्पण के लिए समिति केंद्रों में पहुंच रहे हैं ,वही सोमवार को अपने दौरा कार्यक्रम में ग्राम गोढ़ीकला और कटई में नवगठित सेवा सहकारी समिति के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे । ग्राम गोढ़ीकला और कटई पहुंचते ही संसदीय सचिव का लोगों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया ।
    समिति के उदघाटन के बाद किसानों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव ने पूर्ववर्ती भाजपा शासनकाल पर जमकर हमला किया । वही यहां से मंत्री रहे दयालदास बघेल पर निशाना साधते हुये कहा कि लगातार 15 वर्षों तक सत्ता में रहने और सहकारिता मंत्री होते हुए भी क्षेत्र में किसानों और जनहित के हित को लेकर एक भी उल्लेखनीयनीय कार्य नही कर सके। विभागीय यानी सहकारिता मंत्री रहने के बाद भी किसानों को सहूलियत देने एक भी सेवा सहकारी समिति केंद्र नही खुलवा सके ।
    उन्होंने बताया कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आयी है, लगातार किसान हित में कार्य कर रही है । अब छत्तीसगढ़ में किसानों की सरकार है । आज किसान हित सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है , राज्य में जब तक कांग्रेस की सरकार रहेगी तब तक किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यता नही है ।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ अंजली दद्दू मार्कण्डेय अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ , ईश्वर लोधी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी संबलपुर , देवेन्द्र साहू विधायक प्रतिनिधि , सुशील साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नांदघाट , तिलक घोष अध्यक्ष नगर पंचायत नवागढ़ ,नैना कुर्रे,रूपप्रकाश यादव, अमित जैन ,एल्डरमेन नगर पंचायत नवागढ़ , बिरेन्द्र जायसवाल , रामबिहारी वर्मा , भागवत साहू , दिनेश बघेल , सनत वर्मा , कुन्दन घृतलहरे , रनबन वर्मा , द्वारिका सोनवानी के अलावा क्षेत्रीय सरपंच गण, सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी,कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए ।

    एसडीएम एवं एसडीओपी को कहा किसी भी समय करें पेट्रोलिंग ,हर समय रहे अलर्ट की स्थिति


    राजनांदगांव / शौर्यपथ / दुर्ग के संभागायुक्त टीसी महावर तथा आईजी विवेकानंद सिन्हा ने आज धान खरीदी के पहले दिन ही छुईखदान विकासखंड के साल्हेवारा चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां मौजूद अधिकारियों को कहा कि धान खरीदी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को सबसे अच्छा रेट दे रही है। स्वाभाविक रूप से इससे पड़ोसी राज्यों से अवैध धान के आशंका बनेगी। चेक पोस्ट पर अलर्ट मोड पर रहने से इस पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि अंदरूनी रास्तों में भी नजर रखें। इसके लिए मोबाइल टीम हमेशा तैयार रहे और अपनी नजर रखे। उन्होंने एसडीएम एवं एसडीओपी से कहा कि टीम बनाकर पेट्रोलिंग करें। पेट्रोलिंग रात में किसी भी वक्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सख्ती से अच्छा मैसेज जाता है और अवैध तरीकों से अपना धान खपाने वाले हतोत्साहित होंगे। इस दौरान एसपी श्री डी श्रवण भी उपस्थित थे। संभागायुक्त ने धान खरीदी केन्द्रों में भी नजर रखने कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां किसानों की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखें।
    उन्होंने कहा कि धान खरीदी की मॉनिटरिंग सबसे अहम है। इस संबंध में किसी भी तरह से कोताही बरती गई तो सख्त कार्रवाई संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर की जाएगी। उन्होंने चेक पॉइंट पर और मोबाइल ड्यूटी में लगे अधिकारियों की जानकारी भी ली और उनसे इस संबंध में की जा रही तैयारियों की जानकारी भी ली। संभागायुक्त ने खाद्य अधिकारी से समितियों में व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने बारदाने की स्थिति, टोकन कटने आदि की जानकारी भी ली।

    नये धान खरीदी केन्द्र बनने पर किसानों ने खुशी जाहिर की , कलेक्टर ने व्यवस्था का लिया जायजा
    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने छुरिया विकासखंड के ग्राम आंतरगांव, झिथराटोला, कल्लूबंजारी, गैंदाटोला एवं अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम चिल्हाटी, विचारपुर, आमाटोला में धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम आंतरगांव में नये धान खरीदी केन्द्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने समिति प्रबंधक से कहा कि छोटे किसानों का धान खरीदी पहले करें। उन्होंने टोकन, तराजू, कांटा-बाट, बारदाना, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्रामवासियों ने उन्होंने बताया कि नये धान खरीदी केन्द्र बन जाने से उन्हें बहुत सुविधा होगी। इसके पहले 8 किलोमीटर दूर कोकपुर धान विक्रय करने के लिए जाना पड़ता था। अब समय और धन की बचत होगी।
    कलेक्टर ने वहां चबूतरा निर्माण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम झिथराटोला में नवीन धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। इसके अंतर्गत 7 गांवों के किसान धान का विक्रय कर पाएंगे और उन्हें 10 किलोमीटर दूर शिकारीमाहका गांव धान विक्रय करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
    ग्राम कल्लूबंजारी में 11 गांवों के किसान धान विक्रय करेंगे। कलेक्टर ने व्यवस्था की जानकारी ली। किसानों से बातचीत के दौरान उन्होंने फसल बीमा राशि एवं राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने उन्हें बताया कि फसल बीमा एवं राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि प्राप्त हुई है। किसान श्री राम ने बताया कि उन्हें तीनों किश्त की राशि प्राप्त हो गई है। कलेक्टर ने वहां व्यवस्था की प्रशंसा की। उन्होंने कल्लूबंजारी स्थित चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया। जहां वन विभाग अधिकारी-कर्मचारी एवं कोटवार ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र बार्डर के समीप होने की वजह से यह ध्यान रखें कि अन्य राज्यों का धान जिले में नहीं आना चाहिए। कलेक्टर ने गैंदाटोला के धान खरीदी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। यहां तीन नये चबूतरें बने हैं।
    कलेक्टर ने अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम चिल्हाटी एवं विचारपुर में धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। ग्राम चिल्हाटी में 20 गांव के किसान धान का विक्रय करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि धान की खरीदी ग्रामवार करें। उन्होंने नये केन्द्र विचारपुर का भी निरीक्षण किया और वहां हमाल, तराजू, कांटा-बाट, इंटरनेट, बिजली, पेयजल एवं अन्य व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से खेती-किसानी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कोरचाटोला चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों का धान जिले में नहीं आना चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम मोहला सीपी बघेल, एसडीएम डोंगरगांव श्री हितेश पिस्दा, जिला खाद्य अधिकारी किशोर सोमावार, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मधु हर्ष, तहसीलदार राधाकृष्ण बंजारे, खाद्य निरीक्षक द्रोण कामड़े एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ दाखिल याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. वकील जीएस मणि की याचिका में जगन…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / कृषि कानून रद्द करने की मांग कर रहे आंदोलनरत किसानों के साथ केंद्र सरकार की बातचीत चल रही है. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और…
    खाना खजाना /शौर्यपथ / सर्दियों का मौसम हो और खाने में गाजर का हलवा मिल जाए तो मौसम और स्वाद दोनों का मजा दोगुना हो…
    सेहत /शौर्यपथ/संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे, ये बात आपने कई बार सेहत से जुड़ी नसीहत देते लोगों के मुंह से सुनी होगी। पर…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision