August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35250)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / कृषि कानून के विरोध में बुराड़ी का निरंकारी मैदान किसानों का नया ठिकाना बन गया है. इस मैदान में पंजाब से लेकर मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के पूर्व आईएएस अधिकारी बाबूलाल अग्रवाल की 27 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां प्रवर्तन निदेशालय ने कुर्क की हैं. ईडी ने शनिवार को…
    सेहत / शौर्यपथ / सर्दियां शुरू हो चुकी हैं, ऐसे मौसम में अगर शहद को अपनी डाइट में शामिल कर लिया जाए तो यह सेहत…
    खाना खजाना//शौर्यपथ / खाने का स्वाद बढ़ाने में उसके साथ परोसी जाने वाली चटनी का बहुत बड़ा हाथ होता है। ऐसी ही एक चटनी का…
    सेहत /शौर्यपथ / ज्योतिष विज्ञान में स्वर शकुन का बहुत ही महत्व है। स्वर दो होते हैं चंद्र स्वर और सूर्य स्वर। नासिका के दाहिने…
    लाइफस्टाइल /शौर्यपथ / कई बार जाने-अनजाने हम ऐसी आदतों को अपना लेते हैं, जो आगे चलकर सफलता से हमें दूर ले जाती हैं। ऐसे में…

    मनोरंजन / शौर्यपथ / सना खान निकाह के बाद शादी की फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह व्हाइट गाउन में नजर आ रही हैं। सना इसमें काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक फोटो में सना अपने पति मौलाना मुफ्ती अनस के साथ नजर आ रही हैं।
    इन फोटोज को शेयर करते हुए सना ने लिखा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि हलाल प्यार इतना खूबसूरत होगा जब तक कि मैंने तुमसे शादी नहीं की थी। हर हलाल कामों में बरकत है। शादी को 1 हफ्ता भी हो गया।'
    निकाह के बाद सना इन दिनों अपने ससुराल वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में वह पति के साथ ड्राइव पर गई थीं। इसके अलावा उनकी सास ने उनके लिए स्पेशल बिरयानी भी बनाई थी।
    सना ने परिवारवालों की मौजूदगी में मौलाना मुफ्ती अनस के साथ सूरत में निकाह किया। मौलाना मुफ्ती ने सना से शादी करने के बाद उनके लिए स्पेशल मैसेज लिखा था, 'और तुम अपने रब की कौन-कौन सी नैमतों को झुठलाओगे। शुक्रिया मेरी लाइफ में आने के लिए और एक खूबसूरत जर्नी बनाने के लिए। थैंक्यू आपके प्यार और सपोर्ट के लिए।'
    कुछ दिनों पहले सना ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को छोड़ने का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था। सना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर फैन्स को शुक्रिया कहा था और साथ ही बॉलीवुड को छोड़ने के पीछे की वजह भी बताई थी।
    सना ने लिखा था, 'भाईयों और बहनों, आज मैं अपनी जिंदगी के एक अहम मोड़ पर आप से बात कर रही हूं। मैं सालों से शोबिज फिल्म इंडस्ट्री की जिंदगी गुजार रही हूं और इस अरसे में मुझे हर तरह शोहरत, इज्जत और दौलत अपने चाहने वालों की तरफ से नसीब हुई है, जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं, लेकिन कुछ दिन से मुझ पर ये अहसास कब्जा जमाए हुए है कि इंसान के दुनिया में आने का मकसद क्या सिर्फ यह है कि वह दौलत और शोहरत कमाए?'
    क्या यह नहीं सोचता कि वह अपनी जिंदगी उन लोगों की खिदमत में गुजारे जो बे आसरा और बे सहारा हैं? क्या उस इंसान को यह नहीं सोचना चाहिए कि उसे किसी भी वक्त मौत आ सकती है? और मरने के बाद उसका क्या बनने वाला है। इन दोनों सवालों का जवाब मैं मुद्दत से तलाश रही हूं, खास तौर पर इस दूसरे सवाल कि मरने के बाद मेरा क्या बनेगा?

    *राजशेखर नायर/धमतरी ब्यूरो दैनिक शौर्यपथ*

     

    *पंजीयन केंद्रों में अफरा-तफरी का माहौल*

    किसानों से बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आए भूपेश सरकार के रवैए से किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है।
    धान बेचने के लिए पंजीयन कराने, पंजीयन केंद्रों में  किसानों में अफरा-तफरी  मची हुई है।

    पंजीयन हेतु ऑनलाइन आवेदन के बाद भी कई किसानों के पंजीयन  नहीं हो पाए हैं।

    भूपेश सरकार द्वारा  समर्थन मूल्य पर 2 दिसंबर से धान खरीदी प्रारंभ की जानी है।

    जिसके लिए किसानों को पंजीयन क्रमांक को पहले टोकन काउंटर में जमा करना होगा ।

    उसके बाद लॉटरी सिस्टम से किसानों को खरीदी की तारीख व नंबर आवंटित किया जाना है।

    पर कई किसानों को अब तक पंजीयन नंबर ही उपलब्ध नहीं हो पाए हैं ,जिसकी वजह से वे  पिछले कई दिनों से पंजीयन केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं।

    किसानों ने शिकायत करते हुए बताया की भूपेश सरकार द्वारा  पिछले फसल की बोनस राशि चार किस्तों में दिया जा रहा है।

    चौथा किस्त कब दिया जाएगा यह तो अभी निश्चित नहीं है,
    पर  कई किसानों ने बताया की अब तक तीसरा किस्त की राशि नही प्राप्त हो पाई है।

    किसानों को हो रही परेशानियों की वजह से प्रदेश सरकार के प्रति किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला पुरे प्रदेश में एक व्हीआईपी जिला के नाम से जाना जाता है दुर्ग जिला प्रदेश में कई मायनों में काफी ख़ास है . दुर्ग…

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 नवम्बर को 8वें छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के सभागार में पूर्वान्ह 11.30 बजे से आयोजित गोष्ठी का अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल रूप से शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर श्री बघेल छत्तीसगढ़ी राजभाषा के प्रचार-प्रसार, साहित्य सृजन और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदेश की 11 विभूतियों को सम्मानित करेंगे।
    संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत कार्यक्रम विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल इस अवसर पर जिन छत्तीसगढ़ी राजभाषा सेवियों को सम्मानित करेंगे, उनमें श्री नंदकिशोर शुक्ला बिलासपुर, श्री वैभव पाण्डेय बेमेतरिहा, रायपुर, डॉ. चितरंजन कर रायपुर, मुकुंद कौशल दुर्ग, डॉ. परदेशीराम वर्मा भिलाई, रामेश्वर वैष्णव रायपुर, संजीव तिवारी भिलाई, व्याख्यता, संजीव तिवारी दुर्ग अधिवक्ता, डॉ. राजन यादव खैरागढ़, देवेश तिवारी रायपुर और सुश्री सुधा वर्मा रायपुर शामिल हैं।
    महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय सभागार में आयोजित गोष्ठी में डॉ. परदेशीराम वर्मा भिलाई, वैभव पाण्डेय बेमेतरिहा रायपुर, संजीव तिवारी दुर्ग अधिवक्ता, डॉ. चितरंजन कर रायपुर और नंदकिशोर शुक्ला बिलासपुर अपने विचार प्रकट करेंगे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision