August 13, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35244)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    सबरीमाला / शौर्यपथ / कोरोनावायरस महामारी के बीच केरल के सबरीमाला में भगवान अयप्पा की दो महीने तक चलने वाली तीर्थ यात्रा आज शुरू हो गई. सबरीमाला मंदिर को वार्षिक तीर्थ यात्रा कार्यक्रम के लिए रविवार को खोला गया था. हालांकि, कड़े कोरोना रोकथाम उपायों के बीच श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट आज खोले गए हैं. मंदिर अधिकारियों ने कहा कि तीर्थयात्रियों को एक वर्चुअल कतार प्रणाली के माध्यम से सुबह 3 बजे ट्रेकिंग शुरू करने की अनुमति दी गई थी.
    सबरीमाला मंदिर का प्रबंधन करने वाले त्रावणकोर देवासम बोर्ड ने कहा कि पड़ोसी राज्यों से आने वाले अधिकांश तीर्थ यात्री आज पहुंचे. मास्क पहने मंदिर बोर्ड के कर्मचारी और पुलिसकर्मी तीर्थयात्रा में शामिल लोगों पर करीब से नजर रख रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी श्रद्धालु कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें. जिसमें कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट, फिटनेस सर्टिफिकेट और मास्क पहनाना अनिवार्य है.
    मंदिर बोर्ड ने कहा, "62 दिन तक चलने वाले तीर्थयात्रा कार्यक्रम में हर साल लाखों लोग आते हैं. हालांकि, इस बार केवल 85000 श्रद्धालुओं को पूजा करने के लिए आने की अनुमति दी जाएगी. कोरोनावायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए भीड़भाड़ से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है."
    बोर्ड की ओर से कहा गया है कि हर दिन केवल 1000 श्रद्धालुओं को पूजा की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने वर्चुअल कतार प्रणाली के माध्यम से दर्शन के लिए बुकिंग की होगी. शनिवार और रविवार को 2000 लोगों को दर्शन की अनुमति दी जाएगी."

    अमेरिका / शौर्यपथ / अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी मॉडर्ना (Moderna) ने दावा किया है कि उसकी कोरोना वैक्सीन 94 फीसदी से ज्यादा प्रभावी है. मॉडर्ना के इस दावे ने जल्द…

    पटना / शौर्यपथ / तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी के बयान से बिहार चुनाव में हार के बाद विपक्षी महागठबंधन में पहली बार दरार सामने आई. तिवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बिहार में आधी-अधूरी लड़ाई लड़ी.
    शिवानंद तिवारी ने कहा, "कांग्रेस महागठबंधन को ले डूबी. उन्होंने 70 उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन 70 रैलियां भी नहीं कीं. राहुल गांधी तीन दिन के लिए आए, प्रियंका [गांधी वाड्रा] नहीं आईं, जो आए वो बिहार से अपरिचित थे. यह सही नहीं है. ” बता दें कि राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों का महागठबंधन नतीजों में 110 सीटों पर सिमट गया.
    तिवारी ने 243 सीटों में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस को व्यापक रूप से दोषी ठहराया. बता दें कि कांग्रेस ने सिर्फ19 सीटों पर जीत दर्ज की. नतीजों में राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और वाम दलों ने भी आश्चर्यजनक रूप से अच्छा प्रदर्शन किया.
    तिवारी ने कहा, "मुझे लगता है कि यह केवल बिहार में ही नहीं है. अन्य राज्यों में भी कांग्रेस अधिक से अधिक संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ने पर जोर देती है, लेकिन वे अधिक से अधिक संख्या में सीटें जीतने में विफल रहती हैं. कांग्रेस को इस बारे में सोचना चाहिए."
    उन्होंने कहा, "यहां चुनाव पूरे शबाब पर थे और राहुल गांधी शिमला में प्रियंका जी के घर पर पिकनिक मना रहे थे. क्या पार्टी इस तरह से चलती है? जिस तरह से कांग्रेस पार्टी चलाई जा रही है, उससे बीजेपी को फायदा हो रहा है?"
    हालांकि, कांग्रेस ने पार्टी की बड़ी हार पर कहा कि बिहार चुनाव के लिए सीट-बंटवारे को अंतिम रूप देने में देरी ने गठबंधन के प्रदर्शन को प्रतिकूल रूप से प्रभावित किया. पार्टी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने कहा कि परिणाम निश्चित रूप से "खराब" रहे.

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / कटिहार से चौथी बार निर्वाचित विधायक तारकिशोर प्रसाद को रविवार को बीजेपी विधानमंडल दल का नेता और बेतिया से पांचवी बार विधायक चुनी गईं रेणु देवी को उपनेता चुना गया. बाद में इन दोनों को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया. नीतीश कुमार नीत नई एनडीए सरकार में तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. रेणु देवी अति पिछड़ा वर्ग के तहत नोनिया समुदाय से आती हैं. रेणु देवी ने शपथ लेकर बिहार की पहली महिला उप मुख्यमंत्री बनने का इतिहास रच दिया है.
    बीजेपी की विधायक रेणु देवी बिहार की पहली महिला उप मुख्यमंत्री बनी हैं. बिहार में एनडीए के मुख्य घटक बीजेपी और जेडीयू में सत्ता के सर्वोच्च पदों का बंटवारा यूपी की तर्ज पर किया गया है. जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार जहां एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री बने हैं वहीं बीजेपी की तरफ से उप मुख्यमंत्री दो बनाए गए हैं. इसमें से एक पद महिला और एक पद पुरुष को दिया गया है. डिप्टी सीएम के लिए बीजेपी ने जहां पहला नाम कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद का तय किया था, तो वहीं दूसरा नाम रेणु देवी का है.
    बिहार में पहली बार महिला उप मुख्यमंत्री बनीं रेणु देवी बेतिया की विधायक हैं. वे इस विधानसभा क्षेत्र से पांचवीं बार चुनी गई हैं. रेणु देवी पहली बार सन 2000 में एमएलए बनी थीं. इसके बाद वे साल 2005 और 2010 में भी विधायक बनीं. इसके बाद 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था.
    इस बार के चुनाव में बीजेपी ने उन पर विश्वास किया और उन्हें फिर एक बार टिकट दिया. वे अपनी खोई हुई सीट फिर से जीतने में सफल रहीं. रेणु देवी 62 साल की हैं और उन्हें लंबा राजनीतिक अनुभव है. रेणु देवी की मां भी संघ परिवार से जुड़ी थीं. उनके ननिहाल पर भी बीजेपी और आरएसएस का प्रभाव रहा है. रेणु देवी बीजेपी के महिला मोर्चा में विभिन्न तरह की जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. वे नीतीश के नेतृत्व वाली साल 2005 में बनी सरकार में भी मंत्री का पद संभाल चुकी हैं. वे बीजेपी की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं.

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को एक साथ कई ट्वीट करके पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आगामी संस्करण 'A Promised Land' के बारे…

    अमृतसर / शौर्यपथ / 14 नवंबर को धूमधाम से दीवाली मनाई गई. भारत के कई शहरों में शानदार अंदाज में दीवाली मनाई गई. अमृतसर में शानदार आतिशबाजी के साथ दिवाली का पर्व मनाया गया. लोगों ने स्वर्ण मंदिर में शानदार आतिशबाजी का आनंद लिया. अमृतसर की दिवाली को सबसे शानदार माना जाता है. स्वर्ण मंदिर को सजाया जाता है, जो दिखने को बहुत खूबसूरत लगता है. इस बार भी दीवाली पर शानदार तरीके से अमृतसर में स्वर्ण मंदिर की खूबसूरती देखी गई.
    टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्वर्ण मंदिर को सजाया गया है और लोग पास ही खड़े हैं और ऊपर हो रही आतिशबाजी का मजा ले रहे हैं.

    हरभजन सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'दाल-रोटी घर दी, दीवाली अमृतसर दी.'

    पटना / शौर्यपथ / लोजपा नेता चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही ट्वीट कर उन पर तंज कसा है. नीतीश…

    पटना / शौर्यपथ / बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्‍व वाली एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को राजभवन में आयोजित हुआ. जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उन्‍होंने लगातार चौथी बार राज्‍य के सीएम पद की शपथ ली है. राज्‍यपाल फागु चौहान ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. नीतीश के अलावा बीजेपी कोटे से दो उप मुख्‍यमंत्री (तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी) ने भी शपथ ली.जनता दल-यूनाइटेड के कोटे से अशोक चौधरी, विजय चौधरी, मेवालाल चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव और शीला मंडल ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की जबकि बीजेपी के मंगल पांडेय, जीवेश मिश्रा, रामप्रीत पासवान, अमरेन्द्र प्रताप सिंह और रामसूरत राय ने शपथ ली है.
    इसके अलावा 'हम' से संतोष मांझी और वीआईपी से मुकेश साहनी ने शपथ ली. संतोष मांझी, बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी के बेटे हैं. जीतनराम भी इस बार हम के टिकट पर चुनाव जीते हैं.शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्‍ठ बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, देवेन्द्र फडणवीस सहित पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहे
    कटिहार के तारकेश्‍वर प्रसाद की बात करें तो उनकी गिनती बिहार बीजेपी के वरिष्‍ठ नेताओं में की जाती है. कटिहार से वे लगातार चौथी बार विधायक बने हैं. उन्‍होंने चुनाव में राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के डॉक्‍टर रामप्रकाश महतो को पराजित किया है.दूसूरी ओर, रेणु देवी, बीजेपी विधायक दल की उपनेता चुनी गई है. वे बेतिया से विधायक हैं. वे 2000 से 2015 तक बेतिया से विधायक रहीं. बाद में 2015 में वे कांग्रेस के प्रत्‍याशी से चुनाव हार गई थीं. वर्ष 2020 में उन्‍होंने फिर से बेतिया से चुनाव जीता है.
    गौरतलब है कि बिहार के विधानसभा चुनाव में सत्‍तारूढ़ एनडीए गठबंधन ने 125 सीटें हासिल कर बहुमत हासिल किया है जबकि तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व वाले महागठबंधन को 110 सीटों से से ही संतोष करना पड़ा सत्ताधारी एनडीए में शामिल बीजेपी ने 74 सीटों पर, जेडीयू ने 43 सीटों पर, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने चार सीटों पर और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है. महागठबंधन में शामिल आरजेडी (RJD) ने 75 सीटों पर, कांग्रेस (Congress) ने 19 सीटों पर, भाकपा माले (CPI ML) ने 12 सीटों पर, भाकपा (CPI) एवं माकपा (CPM) ने दो-दो सीटों पर जीत हासिल की है. इस चुनाव में एआईएमआईएम (AIMIM) ने 5 सीटें, लोजपा (LJP) एवं बसपा (BSP) ने एक-एक सीट जीती है. एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में सफल रहा है.

    रायपुर / शौर्यपथ / हमेशा की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के ग्राम जजंगिरी, कुम्हारी पहुंचकर सबकी मंगलकामना के लिए सांटा का प्रहार झेलने…

    मुख्यमंत्री ने सपरिवार गौरा-गौरी और गोवर्धन पूजा की और गौमाता को खिचड़ी खिलाई
    पारंपरिक लोक धुनों के बीच सुआ नर्तक दल और राउत नर्तक दलों ने बांधा समा: मुख्यमंत्री ने नर्तक दलों का उत्साह बढ़ाया

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पर आज देवारी तिहार और गोवर्धन पूजा का उत्सव पारंपरिक हर्षाेल्लास के बीच धूमधाम और उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के सदस्यों के साथ गौरा-गौरी और गोवर्धन पूजा की और गौमाता को खिचड़ी खिलाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।
    राउत नाचा दल और सुआ नर्तक दल ने आकर्षक धुनों के साथ परंपरागत नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक वेशभूषा में राउत नर्तक दलों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया।
    पूजा स्थल ग्रामीण क्षेत्रों के घरों के परिवेश की भांति आकर्षक और भव्य रूप से सजाया गया था। खपरेल की छत थी, तुलसी चौरा बनाया गया था, दो अगल-अलग चौरों पर गौरा-गौरी और गोवर्धन पूजा, गांव के रक्षक साहड़ा देव की पूजा की व्यवस्था थी, जहां मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की। गाय की सार की छत में छिंद की पत्तियों से छाया की गई थी और सार को गोबर से लीप के सुंदर रंगोली बनाई गई थी। घर में धन-धान्य संपन्नता की प्रतीक धान की बालियों की झालर बांधी गई थी आम, चिरचिड़ा और सुरसुरी की टहनी से ग्रामीण परिवेश की छवि प्रस्तुत की गई थी।
    मुख्यमंत्री ने यहां सार में गायों को खिचड़ी खिलाई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप श्री बघेल ने प्रतिनिधियों के साथ देवारी और गोवर्धन पूजा की रस्म अदा की। मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
    इस अवसर पर वनमंत्री मोहम्मद अकबर, आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा और कुंवर सिंह निषाद, राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, राज्य ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव द्वय अमिताभ जैन और सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती एम. गीता, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों सहित प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision