August 13, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35244)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही प्रशासन की कार्यशैली का हिस्सा है किन्तु क्या यह कार्य शैली सरकार की नीतियों का विरोध नहीं कर…
    राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर को ‘स्टेट सेंटर ऑफ एक्सिलेंस‘ का दर्जाछत्तीसगढ़ को पहली बार खेलों के विकास में मिली बड़ी उपलब्धियां खेल सुविधाओं और खिलाडि़यों के प्रशिक्षण का बड़ा…

    रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि मां दुर्गा की आराधना एवं उपासना का यह पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए। राज्यपाल ने इस अवसर पर अपील की है कि इस कोरोना काल में शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप त्यौहार मनाएं और अपने और अपने परिवार का ध्यान रखें।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सबके जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि शक्ति उपासना के इस पर्व में 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है,श्रद्धालु व्रत रखते हैं और कन्या पूजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि देवी को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है।
    नवरात्रि आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है। इस अवसर पर हम सभी महिलाओं के मान-सम्मान,गौरव को बनाए रखने और उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध का संकल्प लें। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि त्यौहार के दिनों में हम सभी को कोरोना संक्रमण के प्रति अधिक सावधान होने की जरूरत है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि अधिक भीड़-भाड़ से बचें और कोरोना से बचाव के लिए जारी सभी दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

    पेंड्रा / शौर्यपथ / मरवाही उपचुनाव में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख गुरुवार को थी। जनता कांग्रेस के प्रमुख अमित जोगी और ऋचा जोगी दोनों ने नामांकन दाखिल किया है। जिस वक्त जोगी परिवार नामांकन दाखिल करने आया, कलेक्टोरेट परिसर में कांग्रेस के प्रत्याशी और खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद थे। सियासी नाराजगी दोनों खेमों में दिखी जानिए फिर क्या हुआ। रायपुर ।
    जीत के लिए अजीत आर्शीवाद
    छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जेसीसीजे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। उनके साथ पत्नी ऋचा जोगी ने भी पर्चा भरा है। खास बात यह है कि एक दिन पहले ही ऋचा जोगी के जाति प्रमाणपत्र को निरस्त करने की खबरें सामने आई थीं। जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी तय समय के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे पिता और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की समाधि पर पहुंचे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पत्नी ऋचा जोगी और मां व कोटा विधायक डॉ. रेणु जोगी के साथ नामांकन पत्र जमा करने के लिए निर्वाचन कार्यालय पहुंचे।
    कांग्रेस का नामांकन भी दाखिल
    मरवाही उपचुनाव में नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव ने पर्चा दाखिल किया। दो सेट में जमा किए गए नामांकन में पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम मौजूद रहे। दूसरा सेट जमा करने के दौरान मंत्री जयसिंह अग्रवाल और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत मौजूद थीं।कार्यालय से बाहर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बनाने की मांग वर्षों से लंबित पड़ी थी। खुशी है कि इसे मेरे कार्यकाल में पूरा किया जा सका है। मरवाही अब विकास की नई गाथा लिखेगा।

    रायपुर / शौर्यपथ / राजधानी में भाजपा नेता केदार गुप्ता के छोटे भाई विजय गुप्ता गोलबाजार में औ​षधि दुकान के संचालक के रायगढ़ बाड़ा स्थित मकान में आज ( ई डी )प्रवर्तन निदेशालय के आधा दर्जन अधिकारियों ने छापा मार कर करीब दो घण्टे तक जांच पड़ताल की कार्रवाई की है।
    आपको बताते चले कि 30 अगस्त 2018 को दिल्ली की संस्था पीपुल्स फार एनिमल के एक्टिविस्ट की सूचना पर रायपुर वन मंडल के अधिकारियों ने गोल बाजार में जड़ी बूटी और शक्तिवद्र्धक दवा बेचने वाले रत्नेश कुमार गुप्ता व दुर्गा प्रसाद-शिवकुमार गुप्ता की दुकान में छापा मारा था। इस दौरान दुकान से प्रतिबंधित लार्ज बंगाल मोनिटर लिजार्ड के 300 प्रजनन अंग (प्रचलित नाम गोह या गोहिया), जंगली बिल्ली की पित्त थैली (वाइल्ड कैट) व सियार (जैकाल) की नाभि सहित प्रतिबंधित समुद्री वनस्पति सी फैन (इंद्रजाल) बरामद किए गए थे।
    छापे के बाद रत्नेश कुमार गुप्ता और दुर्गा प्रसाद-शिवकुमार गुप्ता को वन अफसरों ने गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया, लेकिन अवशेषों की डीएनए रिपोर्ट ना होने से दोनों कारोबारियों को जमानत मिल गई थी।

    भिलाई / शौर्यपथ / पूर्व सांसद ताराचंद साहू के दामाद की मृत्यू व उसके बाद 7 लाख रुपए बिल वसूली को लेकर मित्तल हॉस्पिटल नेहरू नगर जांच के घेरे में आ गया है। इस मामले में स्वाभिमान पार्टी की कलेक्टर को की गई शिकायत के आधार पर अब जांच शुरु कर दी गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डां सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सीएमएचओ गंभीर सिंह ठाकुर को जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जांच के बाद इसकी रिपोर्ट जल्द सौंपने का भी निर्देश दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ ने तीन सदस्यीय जाचं समिति गठित कर दी है। डॉक्टरों की तीन सदस्यीय समिति मित्तल अस्पताल के समस्त प्रकार के लेनदेन और कोरोना वायरस के नाम पर किए जा रहे इलाजों में दी जाने वाली दवाइयों और उनके बिलों की जांच करेगी।
    बता दें कि नेहरू नगर स्थित मित्तल अस्पताल लगातार विवादों में आ रहा है। अस्पताल में अत्याधिक बिल वसूली के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यही इलाज में लापरवाही और उसके कारण मरीजों की मौत होने के मामले भी सामने आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा दिशा निर्देश जारी किए जाने के बाद भी मित्तल अस्पताल प्रबंधन कोरोना मरीजों से तय दर से ज्यादा वसूलता रहा है। इस मामले में मित्तल हॉस्पिटल पर पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा 40 हजार रुपए का जुर्माना किए जाने के साथ ही जिन मरीजों से ज्यादा राशि वसूली गई उनकी रकम वापस करने का भी निर्देश जिला प्रशासन ने दिया था।
    स्वाभिमान पार्टी की शिकायत पर बनपी समिति
    इधर पूर्व सांसद ताराचंद साहू के दामाद की मृत्यू पश्चात 7 लाख रुपए बिल वसूली करने की शिकायत विगत दिनों स्वाभिमान पार्टी के नेताओं ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपते हुए की थी। शिकायत में उन्होंने कहा था कि नेहरू नगर भिलाई के मित्तल अस्पताल के विरुद्ध कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों से अवैध वसूली की जा रही है जिसे तत्काल बंद करवाया जाए। साथ ही पूर्व सांसद स्वर्गीय ताराचंद साहू के दामाद शिवकुमार साहू के मृत्यु के पश्चात अस्पताल प्रबंधन द्वारा लिए गए लगभग 7 लाख रुपए की अवैध वसूली के विरुद्ध जांच कर रकम लौटाया जाए।
    7 दिन में हो कार्रवाई अन्यथा करेंगे धरना प्रदर्शन
    स्वाभिमान पार्टी के नेता सतीश त्रिपाठी ने कहा है कि हमने 7 दिनों में कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। इस पर फिलहाल प्रशासन ने जांच समिति का गठन कर जांच की बात कही है। जल्द से जल्द यदि मरीजों के परिजनों को पैसे की वापसी नहीं कराई गई तो इसके लिए पार्टी के बैनर तले धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी की ओर से बयान जारी कर पार्टी के नेता सतीश कुमार त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा है कि वह जांच के नाम पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसलिए जल्द से जल्द प्रशासनिक कार्रवाई और जांच पूरी कर पीडि़त परिवारों को जुर्माने सहित रकम वापस की जानी चाहिए।
    दुर्ग अपर कलेक्टर बी बी पंचभाई ने कहा कि शिकायत मिली है शिकायत के आधार पर सीएमएचओ को जांच कमेटी बनाने का निर्देश दिया गया है जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    जांच समिति का हुआ गठन
    दुर्ग सीएमएचओ डां गंभीर सिंह ठाकुर ने कहा कि मित्तल हॉस्पिटल नेहरू नगर में मरीज की मौत के बाद 7 लाख रुपए की वसूली की शिकायत मिली है। इस मामले में जांच के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। जल्द ही समिति जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारियों को  इस वर्ष  दिवाली बोनस  के रूप में  16500 रुपए दिए जाने का फाइनल निर्णय यूनियन और सेल प्रबंधन के बीच चर्चा के दौरान लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि पूर्व में सेल प्रबंधन 15500 रुपए देने का निर्णय लिया था पर यूनियन के विरोध के चलते एक हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है दिवाली के पूर्व सभी संयंत्र कर्मचारियों के अकाउंट में बोनस राशि सेल द्वारा डाल दी जाएगी। 21 अक्टूबर तक संयंत्र कर्मचारियों के अकाउंट में बोनस का पैसा डालने का निर्णय लिया गया है .

    नवागढ़ / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ मण्डल के तत्वावधान में राजनीतिक द्वेष के चलते भारतीय जनता पार्टी पाटन के मण्डल अध्यक्ष,सांसद प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं पर फर्जी आरोप पर गिरफ्तारी के खिलाफ सांसद विजय बघेल के अनशन के समर्थन में नवागढ़ के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार नवागढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए उन सभी को तत्काल रिहा करने की माग की।
    नवागढ़ मण्डल महामन्त्री मिन्टू बिसेन ने बताया कि भूपेश सरकार की दमनकारी नीति व राजनीतिक द्वेष के चलते भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष,सांसद प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं पर फर्जी आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके लिए सांसद विजय बघेल भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता के नि:शर्त रिहाई के लिए मंडी प्रांगण पाटन में आमरण अनशन में बैठे हुए है.उपरोक्त विषय मे सांसद के समर्थन में भाजपा नवागढ़ मण्डल के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
    पूर्व जनपद उपाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी ने कहा कि पाटन में भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष,सांसद प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं पर फर्जी आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है उनकी तत्काल वापसी करते हुए निः शर्त रिहा किया जाए अन्यथा भाजपा वृहद आंदोलन करेगी। इस दौरान प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा दयावंत धर बांधे, भाजयुमो जिला मंत्री बबलू राजपूत, महिला नेत्री अमिता बघेल, कुलेश्वरी देवांगन,सुभाष सोनी,होरिलाल सिंहा, रोहित साहू, धनीराम निर्मलकर, मनीष श्रीवास, युपेश साहू, मुचकुंद सिंह, नीलकंठ राजपूत, ऋतुराज साहू, प्रह्लाद सिंह,अभिषेक राजपूत, बृजभवन, भूपेंद्र साहू,नारायण साहू,विनय कुमार, राजेश साहू, अश्वनी कुमार साहू, दुर्गेश जायसवाल सहित भाजपा नेता उपस्थित रहे।

    मुंगेली / शौर्यपथ / बता दें कि 10-10-2020 को जिला मुख्यालय मुंगेली के रामगढ़ में बुजुर्ग महिला की हत्या कर व 5 लाख की लूट का मामला सामने आया था। ज्ञात हो कि प्रार्थी लक्छमण साहू उम्र 63 वर्ष साकिन महामाया मंदिर के पास रामगढ़ थाना सिटी कोतवाली रामगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात करीब एक बजे दो नकाब पोस व्यक्ति मेरे घर के अंदर आकर मेरा गला दबाकर मुझे बेहोश कर दिये एवं मेरी पत्नी खोरबहरीन साहू का गला दबाकर हत्या कर घर में रखे 5 लाख रुपये लूट कर ले गये।ज्ञात हो कि बुजुर्ग दंपति रामगढ़ में अपने घर पर अकेले निवास करते थे ,जिनका कोई नहीं था ,नि:संतान दंपति कुछ दिन पहले ही अपनी जमीन बेचा था जिसका कुछ पैसा उनको मिला था जिसकी जानकारी हत्यारों को लग गई थी ,जिसकी लूट का योजना बनाकर 10 अक्टूबर को रात के अंधेरे में लूट व हत्या को अंजाम दिये ।
    लूट व हत्या का सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार कुजूर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर चंदेल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सी डी तिर्की, एस डी ओ पी तेजराम पटेल के मार्ग दर्शन पर पुलिस अपराधियों की पता साजी में जुट गई ,महज 5 दिनों में पुलिस ने शक के आधार पर उमेश कुमार विश्वकर्मा पिता किशोर विश्वकर्मा 31वर्ष ,टेक राम यादव पिता अनुज यादव 19 वर्ष ,अनिल यादव पिता चंद्रिका यादव 26 वर्ष ,कलेश्वर दास पिता संतोष दास 19 वर्ष ,हत्यारों को रुपये 4,60,000 साथ में 02 मोटर साइकिल ,,03 मोबाइल , पलास आदि वस्तुओं के साथ खोज निकाला व अपराध क्रमांक 602/20 धारा 450 ,302 ,304 ,394 -34 लगाकर गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में जेल भेज दिया गया ।
    पुलिस अधीक्षक एस पी कुजूर ने अपराधियों के पतासाजी में लगे हुए पुलिस कर्मचारियों को उनके सफलता पूर्वक काम को देखकर साथ ही उनका उत्साहवर्धन हेतु खुद अपनी ओर से 10000 रुपये की राशि प्रदान किये ।
    इस कार्रवाहि में मुख्य रूप से एस डी ओ पी तेज राम पटेल , थाना प्रभारी सिटी कोटवाली विश्वजीत सिंह ,उप निरीक्षक शिव कुमार कोशरिया ,उप निरीक्षक संजीव ठाकुर ,सउनि बी. आर. राजपूत ,मनीष सिंह ,दिलीप प्रभाकर ,दिलीप साहू, दयाल गावस्कर ,संजय यादव ,गिरिराज परिहार ,रवि जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision