August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35171)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    लोगों के विरोध और यहां स्टेडियम निर्माण की मांग पर महापौर ने फोड़ा नारियल
    देवेन्द्र की बढती लोकप्रियता को नही पचा पा रहे हैं भाजपाई
     
    भिलाई / शौर्यपथ /  नगर निगम भिलाइ हो चाहे रिसाली निगम की बात हो, चूंकि आने वाला वर्ष चुनावी वर्ष है, और लगातार इन निगम क्षेत्रों में कांग्रेस और भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार करोड़ो रूपये के भूमिपूजन का दौर इन दिनों भिलाई निगम सीमा क्षेत्र में आये दिन हो रहा है। इसी तारतम्य में आज भिलाई विधायक एवं महापौर पौनी पसारी योजनांगर्तत हुडको लाल मैदान में बाजार के लिए शेड निर्माण के लिए भूमिपूजन करने पहुंचे। जहां भाजपाई और कांग्रेसी आमने सामने हो गये थे।  कांग्रेसियों का आरोप था कि 15 साल में पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने क्या किया। वहीं दूसरी ओर भाजपाईयों का आरोप था कि महापौर और दो वर्ष की कांग्रेस राज्य में राज्य सरकार ने हमें क्या दिया? भाजपा कार्यकर्ता विजय शुक्ला चिल्ला चिल्ला कर वहीं कहने लगे कि 23 करोड़ की राशि वापस क्यों गई जिसमें हुडको ंके लिए तारामंडल, बॉलीवॉल कोर्ट का निर्माण सहित कई विकास कायों की राशि वापस क्यों गई? महापौर जवाब दें।
        यहां इस प्रकार की उत्पन्न की जानकारी मिलते ही वहां पुलिस भी पहुंच गई थी। कांग्रसियों का कहना है कि महापौर देवेन्द्र यादव लगातार काम कर रहे है, और भिलाई के विकास के लिए ही नही बल्कि दो विधानसभा क्षेत्र पूरा एवं तीसरे विधानसभा क्षेत्र का कुछ भाग भिलाई निगम के अंतर्गत आता है, इसलिए भेदभाव नही करते हुए पूरे भिलाई निगम क्षेत्र के सभी 70 वाडोँ मे ंविकास के लिए राज्य शासन से करोड़ों करोड़ो रूपये की राशि लाकर विकास कार्य करा रहे है। जिसके कारण देवेन्द्र यादव लगातार लोकप्रिय होते जा रहे है। इसलिए भाजपाई देवेन्द्र यादव की लोकप्रियता को पचा नही पा रहे हैं। चूंकि वे कम उम्र के महापौर के साथ विधायक भी है, आज इसी भूमिपूजन के क्रम में हुडकों लाल मैदान मे ंसुबह कांग्रेस भाजपा के कार्यकर्ता स्थानीय रहवासियों के सामने आमने सामने हो गये थे। 
              आज लालमैदान हुडकों वार्ड 70 में पौनी पसारी योजना के अंतर्गत बाजार शेड निर्माण के भूमिपूजन का कार्यक्रम निगम के जाने 1 के अधिकारियों द्वारा आयोजित किया गया था जिसमे ंनिगम महापौर देवेन्द्र यादव मुख्य अतिथि थे, उनके साथ सीजू एंथोनी, सुभद्रा सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू, नर्सिंग नाथ, जावेद सहित कई कांग्रेसी मोैजूद थे, हुडको की कई महिलाएं पार्षद दिनेश यादव, सुलेखा खटिक, संजय दानी, नितेश मिश्रा, राहुल भोसले, सोमेश त्रिवेदी, शशिकला यादव, दुर्गा गुप्ता, भारती उईके, रश्मि भण्डाकर सहित अन्य लोगों ने  स्पष्ट कहा कि यहां पर दशहरा पर्व, दुर्गाउत्सव, गणेश उत्सव, डांडिया सहित कई मल्टीपरपज प्रोग्राम इस गं्राउण्ड में कई वर्षो से हो रहे है, शेड निर्माण हो जाने से ग्राउण्ड घिर जायेगा और इस तरह के आयोजन करना यहां मुश्किल हो जायेगा।
          इस दौरान यहां की नाराज महिलाएं विधायक यादव क ेसामने आकर कहने लगी कि यहां शाम 7 बजते ही इस मैदान में बड़ी संख्या में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है और देर रात तक यहां शराबखोरी के साथ अन्य प्रकार के नशा करने के अलावा अन्य कई प्रकार के गलत कृत्य करते है, और शोर भी मचाते है, उनको टोका टिप्पणी करने में गंदी गंदी गालियां हमें देते है और कहते है जिसके पास और जहां जाना है शिकायत कर लो हमारा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता। इन आसामाजिक तत्वों के कारण हमारा घर से निकलना मुश्किल हो गया है, यही कुछ साल पहले तक हम लोग इस मैदान में बेखौफ होकर टहलते थे, लेकिन आज हम घर से निकलने में इन आसामाजिक तत्वों के कारण डरने लगे है क्येांकि घर से हम लोगों के निकलने पर ये असामाजिकतत्व हमारे साथ छेडख़ाने जैसी हरकत करने से भी बाज नही आते। इन लोगों को पुलिस का खौफ बिल्कुल नही है। वहीं देवेन्द यादव ने 32 बंगला के पीछे स्थित रहने वाले रहवासियों से भी मिले। यहां के लोगों ने उन्हें बताया कि यहां हम लोग 50 साल से रहते है लेकिन आज तक कोई हमे पूछने नही आया लेकिन आज आप पहले नेता हो जो हमारा हाल चाल जानने हमारे पास आये हो। इस अवसर पर देवेन्द्र ने कहा कि मैँ नेता नही बल्कि आपका बेटा हूं। यहां की महिलाओं ने उनकी आरती भी उतारी। वहां पर श्री यादव ने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाओं कि यहां क्या क्या किया जा सकता है।
     
    महापौर ने कहा जनता के मांग के अनुरूप होगा कार्य
    इस पूरे मामले में देवेन्द्र यादव ने स्पष्ट कहा कि पौनी पसारी योजना के अंतर्गत होने वाला शेड निर्माण नही होगा। इस लाल मैदान में अंडा चौक की तर्ज पर स्टेडियम निर्माण सहित चारो ओर फेंसिंग कार्य करायेंगे और हाईटेक लाईट भी लगवाया जायेगा, अंत में उन्होंने भाजपा के दोनो पार्षद व अन्य नेताओं की मौजूदगी में नारियल फोड़कर यहां स्टेडियम बनाये जाने की अपने सहमति दे डाली और कहा कि क्षेत्र की जनता जो कहेगी मैं वही कहूंगा। चूकि चुनाव से पहले मैं जब वार्डो ंमें घूूूमता था तब जनता की ही मांग हुआ करती थी कि यहो पर इस तरह के और उस तरह के कार्य हो, मैं जो भी करूंगा जनता की मांग के अनुरूप करूंगा। वहीं उन्होंने थानेदार को भ निर्देशित किया कि हुडको सहित मैदान और गार्डन में लगातार पेट्रोलिंग कराये और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसे।
     
     
    विधायक एवं महापौर ने खोला हुडकों के लिए खजाना
    तीन करोड़ से अधिक का होगा दोनो वार्ड में विकास कार्य
    विधायक एवं महापौर देवेन्द्र यादव ने हुडकों के विकास के लिए खजाना खोल दिया है। उन्होने हुडको वार्ड  के दोनो वार्डो के लिए 3 करोड़ से अधिक की राशि मुख्यंत्री के मांग कर लाये हैं। हुडकों के वार्ड70 में गुरूद्वारा हाल में संधारण कार्य के लिए 10 लाख, सियान सदन में संधारण कार्य हेतु 3 लाख,  32 बंगला के पीछे तीन बोर खनन के लिए 3 लाख, एलआईजी क्षेत्र में गार्डन निर्माण के लिए 4.98  लाख, एचआईजी मे ंगार्डन निर्माण के लिए 19 लाख, हुडको बी मार्केट में पेवर ब्लॉक हेतु 3 लाख, ए मार्केट में पेवर ब्लॉक हेतु 3 लाख, पीछे वाले रोड के लिए 52 लाख, हुडकों मुख्य रोड में रोड किनारे के लिए पेवर ब्लॉक 29.8 लाख, शहीद चौक के बाजू मे ंशिव मंदिर के चारो ओर चयनलिंग और फेंसिंग हेतु 2. 65 लाख, महाराष्ट्र सांस्कृति भवन के पास शेड निर्माण के लिए 6 लाख, चौरसिया समाज तक रोड निर्माण कार्य हेतु 20 लाख, एचआईजी मे ंडामरीकरण हेतु 17 लाख से होने वाले इन कायोंं के लिए टेंडर हो गये है वहीं कई कार्यों का कार्य भी प्रारंभ हो गया है। इसके अलावा अन्य कई कार्येँ हेतु लाखों रूपये की स्वीकृति दिलवाये है, जो बचे शेष कार्य है वह भी शीघ्र ही प्रारंभ हो गये है।  इसके अलावा आगे भी जनता की मांग के अनुरूप कार्य किया जायेगा।
     
    भिलाई / शौर्यपथ / भूतपूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर 8 जुलाई को श्रद्धांजलि सभा व वैचारिक गोष्ठी का आयोजन भारतरत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मारक…
    शौर्यपथ। सेहत । दुनिया में कोरोनावायरस के मामले 60 लाख को पार कर चुके हैं. तमाम बड़े देश परेशान हैं कि किस तरह इस संक्रमण…
    शौर्यपथ । सेहत ।पिछले कुछ सालों में लोग मोबाइल फोन, इंटरनेट के इतना समय बिताने लगे हैं क‍ि उनकी द‍िनचर्या में भी बदलाव आ गए…

    दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज पाटन में क्रेडा द्वारा सौर सामुदायिक सिंचाई योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने बोरेंदा में सामुदायिक सिंचाई योजना का निरीक्षण किया। क्रेडा के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि बोरेंदा ग्राम में खारून नदी में एनीकट में उपलब्ध जलस्रोत से 20 एचपी के 5 नग पंप के माध्यम से 217 किसानों के 250 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की जा सकेगी। इस परियोजना के पूर्ण होने से हितग्राही 3 फसल ले सकेंगे। इसके अलावा 21 एकड़ क्षेत्र में 3 नग तालाब भरने की योजना इसमें सम्मिलित है। इसमें खेतों में पाइपलाइन विस्तार का काम पूरा हो गया है। कंट्रोल रूम और पैनल स्ट्रक्चर प्रगतिरत है।
    सचिव ने कार्यों की प्रशंसा की और 30 जुलाई तक इसे पूरा करने निर्देशित किया। इस मौके पर श्री परदेशी ने पौधरोपण भी किया कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता क्रेडा दिनेश अवस्थी, एसडीएम विनय पोयाम, सीईओ मनीष साहू, सहायक अभियंता टीआर ध्रुव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    मुंगेली / शौर्यपथ / जिले में लोरमी पुलिस ने मवेशियों की अवैध तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 16 नग मवेशी भी बरामद हुआ है, ग्राम साल्हेघोरी के पास ग्रामीणों ने दो लोगों को गांव के पास नहर रास्ते में 16 मवेशियों के साथ पकड़ा. जिनके पास उक्त मवेशी के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं मिले. जिसकी सूचना के संबंध में मुखबिर व ग्रामीणों के द्वारा एस पी को अवगत कराया गया , मुंगेली एसपी के निर्देश के बाद लोरमी पुलिस थाना प्रभारी नेल्सन कुजूर समेत अन्य पुलिस स्टाफ के द्वारा पशु क्रुरता अधिनियम 1960 के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई. आरोपियों में 40 वर्ष परमानंद साहू और 50 वर्षीय फलित साहू है.
    वहीं मौके में पहुंचे जनपद सदस्य कुलेश्वर साहू समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि लोरमी क्षेत्र में बड़ी संख्या में मवेशियों की अवैध तस्करी हो रही है. जिन्हें अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगल के रास्ते से पैदल हांकते हुए छत्तीसगढ़ सीमा पार कराया जाता है. यह खेल खुड़िया चौकी पुलिस स्टाफ सहित लोरमी पुलिस के संरक्षण में खुलेआम बेख़ौफ चल रहा है.
    इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने लोरमी थाना प्रभारी नेल्सन कुजूर समेत अन्य पुलिस स्टाफ को सूचना देने के बाद भी कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है ।

    शौर्यपथ / जांजगीर चाम्पा / शिवसेना द्वारा भूपेंद्र लहरे ग्राम भडोरा(मालखरौदा)निवासी के खिलाफ एक विषय में उचित कार्यवाही हेतु 4 जुलाई को ज्ञापन सौंपा गया।जिससे क्षुब्ध होकर भूपेन्द्र लहरे द्वारा मोबाइल नम्बर 9399836726 से शिवसेना जिलाध्यक्ष ठा.ओंकार सिंह गहलौत जी के मोबाइल नम्बर 7000113069 पर समय सुबह लगभग 10:30 बजे 5 जुलाई को अपमानित करते हुए,जातिगत झुठे केस में फंसा दुंगा कहकर धमकी दिया गया।जिससे जिले के शिवसैनिकों में आक्रोश है। शुभम सिंह राजपूत जिलासचिव ने पुलिस अधीक्षक महोदय से निवेदन किया है कि उक्त विषय को गंभीरता पूर्वक लेते हुए, भूपेंद्र लहरे भडोरा (मालखरौदा) निवासी के खिलाफ कडी कार्यवाही किया जावे जिससे जिले की छबि पर असामाजिक तत्वों के हौंसले पर नकेल कसा जा सके और जिले में शांति का माहौल बना रहे। चंदन धीवर जिलासचिव ने थाना प्रभारी जैजैपुर को पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग किया है। बलभद्र पटेल विधानसभा अध्यक्ष सक्ती ने एसडीओपी महोदय सक्ती को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग किया है। वहीं नीलाम्बर पटेल ब्लॉक अध्यक्ष मालखरौदा, मोहन सारथी अध्यक्ष आटो सेना, वेदप्रकाश पटेल ब्लॉक उपाध्यक्ष मालखरौदा द्वारा थाना प्रभारी मालखरौदा को ज्ञापन सौंपकर अतिशीघ्र कार्यवाही की मांग किया गया है। भूपेंद्र लहरे के खिलाफ जल्द कार्यवाही नहीं होती है,तो शिवसेना द्वारा उग्र आंदोलन करने की बात कही गई है। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

    जातिगत मामलो में फ़साने की धमकी मिली . शिवसेना सामाजिक कार्यो में हमेशा बढचढ कर हिस्सा लेती है म समय समय पर पत्रकार जगत  अपनी भिन्न भिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सुचना प्रदान करती है किन्तु वेब पोर्टल का मालिक बताने वाले भूपेन्द्र लहरे द्वारा इस तरह से धमकी देना  इस  दिशा से ठीक  नहीं है . शिव सेना प्रशासन से अनुरोध करती है कि मामले की निष्पक्ष जाँच कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे .

    ठा.ओंकार सिंह गहलोत ( जिलाध्यक्ष शिवसेना )

    छत्तीसगढ़ सरकार ने नरवा, गरूवा, घुरवा अऊ बारी योजना से गौमाता के चारे का इंतजाम किया, अब गोबर खरीदकर पशुपालकों को बना रही है समृद्ध

     

     

          रायपुर  । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गोबर खरीदी के फैसले का विरोध करने वाले भाजपा नेताओं को कांग्रेस ने करारा जवाब देते हुए    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा शासनकाल में गौशालाओं के नाम पर करोड़ों का घोटाला हुआ। कई गौशालाओं में भूख से सैकड़ों गायों की मौत हो गई। सैकड़ों गायों की भूख से मौत और गौशालाओं में चारा घोटाला के जिम्मेदार भाजपा नेता ही अब कांग्रेस सरकार की नरवा, गरूवा, घुरवा अऊ बारी योजना का विरोध कर रहे हैं। राजेंद्र ने कहा कि भाजपा नेता नदी बचाने, नदियों को जोड़ने, गाय की रक्षा करने की बातें सिर्फ कागजों में ही करते हैं। भाजपा नेताओं को न तो गायों की फिक्र है, न गाय पालने वाले पशुपालकों की। अगर उन्हें गौमाता की फिक्र होती तो नरवा, गरूवा, घुरवा अऊ बारी योजना का मजाक नहीं उड़ाते। गोबर खरीदी का विरोध भी नहीं करते।

      देश के प्रधानमंत्री पढ़ा रहे आत्म निर्भर का पाठ ,किन्तु छत्तीसगढ़ में भाजपा कर रही विरोध ..    

        राजेंद्र ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री लोगों को जिस आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ा रहे हैं, उसकी शुरूआत छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने डेढ़ साल पहले प्रदेश में कर दी थी। नरवा, गरूवा, घुरवा अऊ बारी योजना के माध्यम से प्रदेश के किसानों, युवा और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की यह योजना रोजगार के नए अवसर दे रही है। योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि आ रही है। उन्होंने कहा कि नरवा योजना से बारिश के पानी को सहेजने के साथ ही पुराने धरोहर को बचाने, भूगर्भीय जलस्तर को रीचार्ज किया जा रहा है। बारी योजना से पौष्टिक सब्जियां उगाई जा रही है। गरूवा और घुरवा योजना से गोधन की रक्षा, दूध उत्पादन को बढ़ावा देना है। वहीं गोबर खरीदकर उससे कम्पोस्ट खाद, जैविक खाद, गमला, दीया, धूप बत्ती सहित अनेक वस्तुएं बनाकर गोबर की उपयोगिता साबित कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार।

       भूपेश सरकार बढ़ा रही रोजगार के अवसर की दिशा में कदम ..

        राजेंद्र ने कहा कि भूपेश सरकार की नरवा, गरूवा, घरवा अऊ बारी योजना और गोधन न्याय योजना से रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। इसका विरोध करने वाले भाजपा नेता वास्तव में छत्तीसगढ़ के लोगों को रोजगार के अवसर देने वाली योजना का विरोध कर रहे हैं। भाजपा ने हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात की थी, लेकिन केंद्र में सरकार बनाने के बाद रोजगार नहीं दिया बल्कि नोटबंदी और जीएसटी लागू कर करोड़ों लोगों का रोजगार छीन लिया। भाजपा की नीतियों पर हमला बोलते हुए राजेंद्र ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अडानी-अंबानी जैसे लोगों को सहयोग करते हुए करोड़ों-अरबों रुपए का कर्ज माफ कर दिया। दूसरी ओर डीजल-पेट्रोल-रसोई गैस का भाव बढ़ाकर महंगाई बढ़ाते हुए आमजनता के साथ किसानों की कमर तोड़ने का काम भी केंद्र की भाजपा सरकार ने किया है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं के हित में फैसले ले रही है। राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने गांव-गांव के किसानों का कर्ज माफ किया। 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा। अब सरकार ने गोबर खरीदने का फैसला भी कर लिया है। प्रदेश में लगभग 20 लाख लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। इन फैसलों से कृषि आधारित रोजगार मिलने से निश्चित रूप से किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं आत्मनिर्भर और समृद्ध होंगे। इस योजना से हरियर छत्तीसगढ़, खुशहाल छत्तीसगढ़, समृद्ध छत्तीसगढ़, सुग्घर छत्तीसगढ़ की कल्पना साकार होगी।

    भारत / शौर्यपथ / भारतीय सेना ने बार्डर पर पाइंट 4875 पर किया कब्ज़ा . इंडियन आर्मी के ऑफिसियल ट्वीटर से जानकारी देते हुए इन्डियन आर्मी ने एक पोस्ट जारी…

     

    स्वामी श्री विवेकानन्द हुए सिद्ध श्रेष्ठ सन्त,
    याद करे दुनिया सदैव वो जनम हो ।
    जीवन जियें कि लोग प्रेरणा ग्रहण करें,
    धर्म कर्म ध्यान में बसा सदा वतन हो ।
    विश्व को समझकर जीवन का रंगमंच,
    रंगमंचकार का स्मरण प्रतिक्षण हो ।
    जिसने किया है कुछ भी हमारे हित हेतु,
    उसके लिए सदैव मन में नमन हो ।।
    ===================
     
    निज इष्ट का पवित्र हृदय सिंहासन हो,
    ध्यान बस उसी का रहे वो मन चाहिए ।
    पाहन की प्रतिमा भी प्राणवान होती, और-
    बोलती है, भक्त का भी भक्ति धन चाहिए ।
    ====================
     
    निराकार का प्रथम चरण ही है साकार,
    उर में अपूर्व श्रद्धा औ नमन चाहिए ।
    साधना अडिग रहे डिगने न दे कदापि,
    रामकृष्ण दयानन्द सी लगन चाहिए ।।
    ======================
     
    चलो आओ सखे मिल बैठ कहीं,
    हम राष्ट्र के तत्व की बात करें।
    चलो आओ सखे मिलके सब,
    भारत माँ के ममत्व की बात करें।
    परमार्थ में पीते हलालल जो,
    शिव जी के शिवत्व की बात करें।
    चलो आओ सखे पल दो पल को,
    मिले के अपनत्व की बात करें।।
    ===================
     
    विश्व गुरु था कभी हमारा देश भारत ये,
    पर अब देश में वो दिव्यता नहीं रही।
    सत्य, धर्म, साहस ही ध्येय जिनका था, कभी
    उनके ही वंशजों में सत्यता नहीं रही।

    प्रकृति श्रृंगार देख, देव तक रीझते थे,
    जलते हैं उपवन, रम्यता नहीं रही।
    पश्चिम की संस्कृति का भूत है सवार आज,
    खो गये सदाचरण सभ्यता नहीं रही।।
    =====================

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision