
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज जलगृह विभाग और अमृत मिशन के अधिकारियों से कहा हम जनता की सुविधा के लिए उनकी जरुरत को पूरा कर रहे है ।इस कार्य में जनता अधिक परेशान हो रही है । महापौर श्री बाकलीवाल ने जलगृह विभाग व मिशन के अधिकारियों की बैठक लेकर मिशन के कार्यों की समीक्षा की । बैठक में जलगृह प्रभारी संजय कोहले, वित्त प्रभारी दीपक साहू , कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, प्रभारी सहा. अभियंता ए आर रहंगडाले, उप अभियंता राजेन्द्र ढबाले, एवं उपस्थित थे ।
महापौर ने बैठक में कहा अमृत मिशन के कार्य पूरे शहर में चल रहा और नागरिक परेशान हो रहे है मेरे पास लगतार शिकायते आ रही है । उन्होंने कहा बारिश का समय है और अमृत मिशन के कार्य के कारण जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं पानी भर गए हैं लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए उन कांटों को तत्काल हो रहे हैं और मिशन के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें । मिशन के कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से करें ताकि आम जनता को कोई परेशानी ना हो । इसके अलावा अधिकारी ध्यान दें बारिश के समय जल जनित बीमारियां फैलती है इसको देखते हुए क्लोरीन टेबलेट का वितरण और दवाइयों का छिड़काव वार्ड क्षेत्रों में निरंतर किया जाए।
दुर्ग / शौर्यपथ / सावन की आमद के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करवाने की तैयारी शुरू की गई है जिसमें वन विभाग के साथ ही अन्य विभागों द्वारा भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है। दुर्ग शहर को भी ग्रीन सिटी बनाने के उद्देश्य से विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा पहले सावन सोमवार से वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। वोरा ने दिल्ली प्रवास में होने के कारण शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बधेल की हरिहर छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने के लिए हर घर में कम से कम एक वृक्ष लगाया जाएगा और उसका पालन पोषण कर बड़ा होने तक ध्यान रखा जाएगा। वृक्ष हमारे सबसे अच्छे मित्र हैं हरियाली से ही पर्यावरण में सुधार संभव है। प्रदूषण से मुक्ति व शुद्ध हवा की पूर्ति के लिए ग्रीन सिटी की ओर कदम बढ़ाते हुए हर घर में वृक्ष होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि दुर्ग में शहरी वन विकसित करने भी डीएमएफ मद से 30 लाख रु की मांग की गई है जिससे मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉक करने वाले नागरिकों के लिए हरित वातावरण युक्त ऑक्सिज़ोन बनाया जाएगा।
*शहर में बढ़ती चोरियों पर विधायक ने की एसपी से चर्चा*
पिछले एक माह में चोरी की बढ़ती हुई वारदातों को लेकर विधायक अरुण वोरा ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर मार्केट क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व स्थायी रूप से गार्ड की ड्यूटी लगाने का आग्रह करते हुए कहा कि शहर में स्मार्ट पुलिसिंग के साथ शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। लॉकडाउन व कोरोना संकट से मध्यम एवं छोटे व्यापारी मंदी का सामना कर रहे हैं ऐसे में चोरी की घटना से उन्हें दोहरे नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। एसपी ने वोरा को गश्त बढ़ाने के लिए आश्वस्त किया है।
शौर्यपथ जांजगीर चाम्पा शक्ति विधानसभा के वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत देवरी जंगल अध्यक्ष का चुनाव हर बार की चुनाव की तरह इस बार भी पूरी ग्राम पंचायत में उत्साह देखने को मिला निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए फॉरेस्ट अधिकारियों के द्वारा ग्राम पंचायत में नियमानुसार मनियादी करा कर उम्मीदवारों से आवेदन मंगाया गया जिसमें 5 लोगों का आवेदन आया नाम रवि सिदार सुकृत महंत गोपाल सिदार गब्बर धन सिंह जिसमें युवाओं में शिक्षित युवा उम्मीदवार नेतृत्व लाने के इरादे से रवि सिदार को 93 वोट की भारी बहुमतों से ग्राम पंचायत के युवाओं द्वारा जीत दर्ज करा दी बताया जाता है कि सभी उम्मीदवारों को फॉरेस्ट अधिकारी और ग्राम पंचायत के द्वारा चुनाव के लिए 1 महीने का समय दे दिया गया था जिससे कि प्रत्याशी को अपने चुनाव प्रचार प्रसार के लिए पूरा समय मिल सके सभी उम्मीदवारों ने भी चुनाव प्रचार प्रसार करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी और सभी उम्मीदवार जोशो करोशो के साथ चुनाव प्रचार प्रसार मैं 1 महीने पूर्व ही लग गए बताया जाता है कि देवरी वन समिति का चुनाव भी ग्राम पंचायत चुनाव की तरह उत्साह देखने को मिलता है पूरे ग्राम वासियों में वन अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए लोगों में जागरूकता देखने को मिलती है क्योंकि देवरी पंचायत में सैकड़ों एकड़ में फैले हुए बेशकीमती. बांसबाड़ी सागौन साल के वृक्ष जंगल के कटाव को रोकना जहां प्राकृतिक सुंदरता देखने को बनती अपनी प्राकृतिक सुंदरता को बचाने के लिए पूरे ग्रामवासी एकजुट नजर आते हैं इसी कड़ी में जंगल समिति अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है जिसमें अधिकारी डिप्टी रेंजर अमर सिंह सिदार वनरक्षक पाल रवि डेहरिया जगदीश कुर्रे ग्राम सरपंच अनीता बसंत गबेल उपसरपंच संतोष कुमार गबेल वरिष्ठ नागरिक लाखन सिंह सिदार कृष्ण कुमार गबेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य शीतल सिंह राज पूर्व सरपंच पूर्व पंच गौतम दास महंत घनश्याम सिदार पंच गणेश राम केवट पंच सूरज गबेल पंच पुरुषोत्तम गबेल गोरेलाल चौहान उवप्वाइंट नर्मदा केवट परदेसी केवट रवि लालू उराव नव दुर्गा लाल रोजगार सहायक हीरा दास महंत भारी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।
शौर्यपथ / जांजगीर - चांपा / मालखरौदा - शिवसेना जांजगीर चाम्पा के जिलाध्यक्ष ठा.ओंकार सिंह गहलौत के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने कलेक्टर महोदय को माननीय प्रभारी मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बताया है कि भूपेंद्र लहरे ग्राम भडोरा (मालखरौदा) निवासी द्वारा मालखरौदा क्षेत्र के एक प्रेस रिपोर्टर को स्वतंत्र पत्रकारिता जगत में अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित कर उनके मान-सम्मान को धुमिल करने का प्रयास लगातार किया गया जिससे स्वतंत्र पत्रकार व उसके परिवार के लोग मानसिक आहत हुए थे। जिसकी शिकायत पत्रकार द्वारा 12 अप्रैल 2020 को थाना मालखरौदा में लिखित रूप से शिकायत किया गया था। परंतु अभी तक भूपेंद्र लहरे पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही थाना मालखरौदा द्वारा नहीं किया गया है। जिससे भूपेंद्र लहरे के हौसले बुलंद है। मालखरौदा क्षेत्र में पत्रकारिता जगत के लोगों में आक्रोश का माहौल है शिवसैनिकों ने जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर महोदय को माननीय प्रभारी मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निवेदन किया है कि इस विषय को गंभीरता पूर्वक लेते हुए,भूपेंद्र लहरे भडोरा (मालखरौदा) निवासी के खिलाफ कार्यवाही करने ज्ञापन सौंपा है। जिससे मालखरौदा क्षेत्र में स्वतंत्र पत्रकारिता प्रेस रिपोर्टरों द्वारा किया जा सके।
शोर्यपथ / जांजगीर - चांपा / मालखरौदा - जनपद उपाध्यक्ष एवं सभापती शिक्षा समिति लम्बोदर चंद्रा के अध्यक्षता में होगा बैठक संपन्न स्थाई शिक्षा समिति मालखरौदा की अहम बैठक कुछ विशेष विषयों के अंतर्गत कोविड-19कोरोना आपदा संक्रमण महामारी को दृष्टिगत रखते हुए,सोशल डिस्टटिंग का पालन करते दिनांक6जुलाई2020सोमवार को दोपहर2:00जनपद पंचायत मालखरौदा के सभाकक्ष में शिक्षा स्थाई समिति की बैठक लंबोदर चन्द्रा जी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व सभापति शिक्षा स्थाई समिति की अध्यक्षता एवं शिक्षा स्थाई समिति के सदस्यों अरूण महिलांगे,श्रीमती धनेश्वरी पटेल,टीकेश्वर प्रसाद चंद्रा,भुवन राम,जायसवाल आदि की अगुवाई में रखा गया है उक्त बैठक का प्रमुख विषय निम्न रहेगा-विद्यालयों के स्वच्छता एवं रखरखाव के संबंध में चर्चा। विद्यालयों में स्थित बालिका एवं बालक रखरखाव एवं मरम्मत के संबंध में चर्चा प्रवासी शिक्षकों के बच्चों को शत प्रतिशत प्रवेश दिलाने के संबंध में चर्चा मध्यान भोजन अंतर्गत सुखा राशन वितरण निशुल्क गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक वितरण पर चर्चा अन्य विषय माननीय सभापति महोदय के अनुमति पर चर्चा।
खेल / शौर्यपथ / टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। विराट अपनी डाइट और वर्कआउट दोनों से किसी तरह का समझौता करना पसंद नहीं करते हैं। कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के चलते वो भले ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन अपनी फिटनेस कैसे बनाई रखनी है, यह उनको अच्छी तरह पता है। विराट ने वेटलिफ्टिंग का एक वीडियो शेयर किया, जिसके लिए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने उन्हें ट्रोल किया। विराट ने अपने जवाब से केपी की बोलती बंद कर दी।
विराट ने वेटलिफ्टिंग का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अगर मुझे मौका मिले रोज एक एक्सरसाइज चुनने का तो ये ही होगी। Love the power snatch' इस वीडियो पर कमेंट करते हुए पीटरसन ने लिखा, 'बाइक पर चढ़िए।' जिस पर विराट ने जवाब में लिखा, 'रिटायरमेंट के बाद।' इस तरह से विराट ने अपने जवाब से केपी को शांत कर दिया। केपी के अलावा ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी विराट को ट्रोल किया।
वॉर्नर ने कमेंट में लिखा, 'यह भार उठाना काफी आसान दिख रहा है।' हालांकि वॉर्नर को विराट ने जवाब नहीं दिया। विराट इन दिनों मुंबई में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ हैं। मुंबई में कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए अभी तक क्रिकेटरों ने पूरी तरह से आउटडोर ट्रेनिंग शुरू नहीं की है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी अभी क्रिकेटरों का ट्रेनिंग कैंप नहीं शुरू किया है।
मनोरंजन / शौर्यपथ / प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवु़ड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं हैं, उन्होंने भी अपना एक्टिंग करियर साउथ की फिल्मों से शुरू किया था। प्रियंका की पहली फिल्म का नाम Thamizhan था जिसमें उनके साथ साउथ एक्टर विजय की जोड़ी दिखाई दी थी। मिस वर्ल्ड जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने 2003 में राज कंवर की फिल्म अंदाज से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस लारा दत्ता भी थीं। इस फिल्म के बाद उन्होंने फिल्म हीरो, एतराज, कृष, दोस्ताना, फैशन, मैरी कॉम, बर्फी, गुंडे, मुझसे शादी करोगी, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि इस सबसे पहले प्रियंका अपने करियर की शुरुआत के एक आउटसाइडर के तौर पर की थी। आज उनके बॉलीवुड में आउटसाइडर काम को 20 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर उन पूराने लम्हों को याद किया है।
प्रियंका के इस वीडियो को ऑजी प्रोडक्शन Ozzy Production ने बनाया है। 7.25 मिनट के वीडियो में प्रियंका के 20 साल के सफर को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो शेयर करते हुए अपने आउटसाइडर टीम को धन्यवाद देते हुए हस्टलर और फेयरलेस बताया गया है। सोशल मीडिया पर फैंस प्रिय़ंका की वीडियो को पसंद करते हुए लगातार कमेंट कर रहे हैं।
आपको बता दें कि प्रियंका एक ग्लोबल स्टार हैं। वह ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि प्रियंका हॉलीवुड में भी कई प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हैं और कई अवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं। आने वाले समय में प्रियंका 'वी कैन बी हीरोज', 'मैक्ट्रिस 4' और वेब सीरिज 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। इसके अवाला प्रियंका चोपड़ा एक सफर प्रोड्यूसर भी हैं। प्रियंका भोजपुरी, मराठी, असामी और पंजाबी फिल्में भी प्रोड्यूस करती हैं। प्रियंका ने फिल्मों में एक लंबा सफर तय किया है और कई पुरस्कार जीते हैं, जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार और कई फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। उन्हें 2016 में भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
