August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35170)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    दुर्ग । शौर्यपथ । सोने के गहने गिरवी रखकर ऋण लेने वाले ग्राहक का सोना बेचने के बाद ऋण राशि से अधिक रकम बैंक को मिली लेकिन बैंक ने उस अतिरिक्त रकम को ग्राहक को नहीं लौटाया। इस आचरण को जिला उपभोक्ता फोरम दुर्ग के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये और लता चंद्राकर ने व्यवसायिक कदाचरण एवं सेवा में निम्नता माना और आईसीआईसीआई बैंक के पावर हाउस भिलाई शाखा के मैनेजर एवं बड़ौदा (गुजरात) स्थित बैंक मुख्यालय के जनरल मैनेजर पर 51 हजार रुपये हर्जाना लगाया। *ग्राहक की शिकायत* सुंदर नगर चरोदा भिलाई निवासी संजीव जायसवाल ने दिनांक 21 सितंबर 2015 को आईसीआईसीआई बैंक पावर हाउस भिलाई शाखा में सोने के गहने गिरवी रखकर 103800 रुपये का ऋण 1 वर्ष के लिए लिया था। बाद में बैंक शाखा जाने पर उसे बताया गया कि गिरवी रखे आभूषणों को विक्रय कर दिया गया है जबकि इसकी कोई लिखित सूचना उसे नहीं दी गई। *अनावेदकगण का जवाब* बैंक ने यह जवाब दिया कि परिवादी को ऋण राशि की डिमांड नोटिस पंजीकृत डाक से भेजी गई थी तथा नीलामी के पूर्व भी पंजीकृत नोटिस दी गई थी जो कि परिवादी के अधूरे पते के कारण नोटिस वापस आ गई जिसके बाद दो समाचार पत्रों में नीलामी हेतु सार्वजनिक सूचना प्रकाशित की गई, इसके बाद भी परिवादी ने ऋण के एवज में किसी राशि का भुगतान नहीं किया तब दिसंबर 2016 में नीलामी का ऋण की वसूली की गई। *फोरम का फैसला* जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये एवं लता चंद्राकर ने प्रकरण में पेश दस्तावेजों और तर्कों के आधार पर यह पाया कि परिवादी ने ऋण राशि अदा करने का प्रयास किया था ऐसा कोई प्रमाण नहीं है। परिवादी ने नीलामी से पहले बैंक को ऋण की कोई भी राशि अदा नहीं की थी, तब बैंक ने आभूषणों को विक्रय किया और इससे बैंकों 162306 रुपये प्राप्त हुए जिसे ऋण में समायोजित करने के बाद शेष अतिरिक्त राशि 40562 रुपये बची, जिसे परिवादी प्राप्त करने का अधिकारी है लेकिन बैंक ने नीलामी के पश्चात मिली राशि में से अतिरिक्त बची राशि 40562 रुपये परिवादी को वापस करने का कोई प्रयास नहीं किया। बैंक का यह आचरण सेवा में निम्नता एवं घोर व्यवसायिक दुराचरण की श्रेणी में आता है। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये एवं लता चंद्राकर ने आईसीआईसीआई बैंक की स्थानीय शाखा और मुख्यालय पर 51562 रुपये हर्जाना लगाया जिसके तहत गहने बेचने के बाद शेष अतिरिक्त राशि 40562 रुपये, मानसिक क्षतिपूर्ति स्वरूप 10000 रुपये तथा वाद व्यय के रूप में 1000 रुपये देना होगा साथ ही फोरम ने दिनांक 8 दिसंबर 2016 से 6 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज भी देने का आदेश दिया।

    दुर्ग । शौर्यपथ । विद्या श्री ट्रवेल्स (आनंद नगर) के संचालक श्रीकांत जैन ने अपनी बेटी श्रन्नया जैन (पीयू) के 12वें जन्मदिन के अवसर पर परिवार के दस सदस्यों द्वारा…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पढ़ा रही शारीरिक दूरी का पाठ ।
    रख रही है किशोरियों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान

    Shorypath Health

    रायपुर ज़िले के तिल्दाविकासखंडकी 102 ग्राम पंचायतों मे प्रवासी श्रमिकों के लियें बने 99 क्वॉरेंटाइन सेंटरों में लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ वहां पर निवासरत महिलाओं, बच्चे, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं, के स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ।
    आश्रय स्थल में रुकी किशोरियों और महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड्स का भी निशुल्क वितरण किया जा रहा है। अब तक 145 सेनेटरी पैड के पैकेट वितरित किये गए है । आश्रय स्थलों में आने वाली महिलाओं को नियमित रूप से समय चक्र के अनुसार सेनेटरी पैड बांटे जा रहे है । इस्तेमाल किये सेनेटरी पैड का निष्पादन गाइडलाइन के अनुसार किया जाता है ।
    ईट भट्ठा में काम करने वाली उत्तर प्रदेश के सफीपुर तहसील से लौटी ग्राम बरोंडा निवासी 19 वर्षीय सुश्री सुनीता सोनकर (बदला हुआ नाम) ने बताया क्वारेंटाइन सेंटर में खाना के साथ ही उसकेस्वास्थ्य का ख्याल भीप्रशासन रखा रहा है। ``सफर में हमारेपास सेनेटरी नैपकिन नही थी और समय भी मासिक चक्र का पूर्ण हो गया था। यहॉ आने पर सेनेटरी नैपकिन मिलने से हमें बहुत खुशी हुई इसके लिए हम प्रशासन को धन्यवाद देते हैं।‘’
    तिल्दा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जनपद पंचायत (सीईओ) राजेंद्र पांडे के मार्गदर्शन में श्रमिक क्वॉरेंटाइन सेंटर में नियमित रख रखाव किया जा रहा है और सभी सुविधाएं भी दी जा रही हैं ।
    महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ अमित सिन्हा ने बताया विभाग द्वारा रेडी टू ईट का वितरण समस्त ग्राम पंचायतों में किया गया है ।
    विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष सिन्हा ने बताया क्वॉरेंटाइन सेंटरमें आने वाली प्रवासी महिलाओं किशोरियों और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जाती है । विशेष रुप से गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है । महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बच्चों को शारीरिक डिस्टेंसिंग के बारे में माताओं को जागरुक भी किया जा रहा है । किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर भी विभाग द्वारा नियमित रुप से जागरुक किया जा रहा है, उन्होंने बताया।
    डॉ. सिन्हा ने बताया क्वॉरेंटाइन सेंटर में क्वॉरेंटाइन की अवधि 14 दिन की है । दिन में तीन बार प्रवासियों को खाना दिया जाता है जिसमें सुबह का नाश्ता भी शामिल है । उन्होंने बताया क्वॉरेंटाइन सेंटर में लोगों में शारीरिक दूरी का पालन कराना एक बड़ी चुनौती है लेकिन इसका पालन करवाया जा रहा है । लोगों को साफ सफाई और बच्चों को शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए समझाया जाता है ।
    डॉ. सिन्हा ने बताया 27अप्रैल से प्रवासियों का आना प्रारंभ हो गया था । अब तक लगभग 2400 प्रवासी आ चुके है। इनमें से लगभग 2000 प्रवासियों ने अपनी क्वॉरेंटाइन की अवधि को पूरा किया है और अब वह अपने घरों को जा चुके है । लगभग 400प्रवासी अभी क्वॉरेंटाइन सेंटरों में निवासरत है ।
    इस विकासखंड में अब तक कुल 2 पॉजीटिव केस क्वॉरेंटाइन सेंटर में मिले हैं जिनका उपचार किया जा रहा है । साथ ही क्वॉरेंटाइन अवधि के 14 दिन के भीतर आए हुए ऐसे प्रवासियों का कोविड-19 का टेस्ट कराया जाता जिनमें संक्रमित होने के लक्षणों पाए जाते हैं । क्वॉरेंटाइन अवधि पूर्ण होने तक अगर जांच रिपोर्ट नहीं आती है तो उसको रिपोर्ट आने तक रोक लिया जाता है।रोके गए प्रवासी को भी पूर्व के अनुसार ही समस्त सुविधाएं दी जाती हैं ।
    नगर निरीक्षक शरद चंद्र ने बताया तिल्दा विकासखंड की 102 ग्राम पंचायतों मे बने 99क्वॉरेंटाइन सेंटर का नियमित भ्रमण किया जाता है ।सुरक्षा के लियें समस्त क्वॉरेंटाइन सेंटर के प्रभारियों और सरपंचों को थाने के नम्बर के साथ साथ ज़िम्मेदार लोगों के नम्बर का वितरण किया गया

    दुर्ग / शौर्यपथ / शहर के समग्र विकास के लिए विधायक अरुण वोरा ने लोनिवि द्वारा शहर में बनाए जा रहे 12 अतिरिक्त कोर्ट रूम,…

    भिलाई / शौर्यपथ / कोरोना महामारी का जिले में तेजी से फैलाव के बीच व रिसाली निगम क्षेत्रों मौहारी मरोदा एवं नेवई भाठा में कोरोना पॉजिटिव मिलने व जिला प्रशासन द्वारा कंटेन्टमेंट जोन घोषित किये जाने से अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एवं मातहत अधिकारी रमाकांत साहू के साथ कल रात्रि में उल्लेखित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर, निगम द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं उचित दिशा निर्देश दिये। स्वास्थ्य अमला एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा उक्त क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर की जा रही वे सभी उपायों की जानकारी भी प्राप्त की जिससे की कोरोना वायरस के फैलाव को रोका जा सके। निगम आयुक्त द्वारा उडनदस्ता टीम एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों को क्षेत्रों की सभी दुकाने, बाजारों (छूट प्राप्त दुकानों को छो?कर) को बंद कराने के साथ साथ आवागमन को भी बाधित करने के सख्त निर्देश मातहतों को दिये है।
    निगम आयुक्त द्वारा कंटेन्टमेंट जोन में रह रहे पी?ित परिवार एवं रहवासियों की दैनिक आवश्यकताओं की आपूर्ति हेतु किये जा रहे व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उल्लेखित क्षेत्रों में की जा रही सफाई कार्यों व सैनेटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के साथ साथ कंटेन्टमेंट जोन में रहवासियों द्वारा नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश प्रभारी अधिकारियों को दिये है।

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयत्र के कार्मिक अपने सृजनशीलता व रचनाधर्मिता से अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। भिलाई के इस्पात बिरादरी…

    अब जिला पंचायत के पौधरोपण के लिए कर रहीं ट्री गार्ड तैयार
    बांस के प्रमोशन और इसे स्वसहायता समूहों के साथ जोडऩे की योजना को दुर्ग जिले में मिल रही सफलता


       दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर कांफ्रेंस के दौरान बांस के प्रमोशन के लिए कार्य करने के निर्देश दिए थे। दुर्ग जिले में बांस के ट्री गार्ड को स्वसहायता समूहों के माध्यम से बनवाकर उनकी आय भी बढाई जा रही है और न्यूनतम लागत में पौध संरक्षण का उद्देश्य भी पूरा हो पा रहा है। यह छोटी सी शुरूआत हुई है लेकिन बांस को लेकर किया जा रहा यह काम बहुत आगे जाएगा क्योंकि बांस को पेड की श्रेणी से हटाकर घास की श्रेणी में लाये जाने से इसके व्यावसायिक दोहन की संभावनाएं काफी बड गई हैं। इससे बांस के पौधे भी लगाए जा सकेंगे और बांस के काम में लगे बंसोड परिवारों को भी लाभ होगा।
    सांकरा स्थित आजीविका केंद्र में यह कार्य बड़े पैमाने पर हो रहा है। यहां स्वसहायता समूहों की तीस महिलाएं बांस के ट्री गार्ड बनाने का काम कर रही हैं। वे एक हजार ट्री गार्ड भिलाई नगर निगम को उपलब्ध करा चुकी हैं। यह केवल शुरूआत है। अभी जिला पंचायत द्वारा बडे पैमाने पर पौधरोपण में इनके बनाये गए ट्री गार्ड का इस्तेमाल हो पाएगा। जिला पंचायत द्वारा इन महिलाओं को दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया था। जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि हमारा लक्ष्य बउे पैमाने पर पौधरोपण करना है। हम सामूहिक फलोद्यान भी तैयार कर रहे हैं तथा अन्य तरह के पौधे लगा रहे हैं। इसमें वृहत्तर लाभ हो और लागत बिल्कुल कम हो, इस उद्देश्य से बांस के ट्री गार्ड उपयोगी साबित हुए। यह प्रकृति का ही उपहार है और प्रकृति में ही काम आ जाएगा। इसके साथ ही बांस के उत्पाद को लेकर महिलाओं की ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। चूंकि शासन के लिए पौधरोपण प्राथमिकता है अत: इन महिलाओं के लिए लगातार आय के अवसर बने रहेंगे। जय मां लक्ष्मी स्वसहायता समूह की अध्यक्ष नीरा सिंगौर ने बताया कि हम लोगों को सेरीखेडी में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करते ही हमें काम मिल गया।
    उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष धमधा ब्लाक में भी स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने बडी मात्रा में ट्री गार्ड बनाये जिनका उपयोग हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट ने किया था। अच्छा काम मिला, अब प्रकृति को भी सहेजेंगे- प्रशिक्षित होने भी कोई खर्च नहीं करना पड़ता । काम के लिए भी घूमना नहीं पड़ता। काम भी मिल गया और आर्डर भी मिलते चले गए। पहले थो?ा समय लगता था, अब ट्रेंड हो गए तो बहुत जल्दी करने लगे हैं। इतनी तेजी से आर्डर मिलेंगे, सोचा नहीं था।

    मुंगेली/शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक गांव ऐसा है जहां हर घर में चोर और लुटेरे ही रहते हैं। आजादी के पहले से शुरू हुई वारदातें, अब परंपरा बन चुकी है। चरोटी नाम के इस गांव के हर घर में मौजूद व्यक्ति प्रदेश की किसी ना किसी जेल में कुछ महिने बिता चुका है। गांव के लोगों का पेशा चोरी और लूट ही है। मार्च के महीने में जिले में नए एसपी डी. श्रवण आए। उन्होंने पहले ही इस गांव के बारे में सुन रखा था। अपनी टीम के साथ गुरुवार को एसपी गांव में पहुंचे, लोगों से अपराध की दुनिया को छोड़कर मुख्यधारा से जुडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की हर संभव मदद करेगी।
    अब ग्रामीणों की मांग पर होगा बदलाव
    एसपी डी श्रवण ने गांव के युवकों, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों से बात की। ग्रामीणों ने रोजगार, स्कूल की मरम्मत, पंखे, ब्लैकबोर्ड की परेशानी के बारे में बताया। लोगों ने कहा कि गांव में पीने के साफ पानी और तालाब की जरुरत है। आईपीएस अफसर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर सुविधाएं जल्द से जल्द गांव में मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। एसपी के साथ एसडीओपी नवनीत कौर छाबड़ा, थाना प्रभारी संजीव ठाकुर और उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर, सरगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह ,जनपद सदस्य विजय चेलक, सीलदाहा सरपंच विजय यादव भी साथ पहुंचे थे।
    गांव के लोग चाहते हैं गुनाह की दुनिया से छुटकारा
    बिलासपुर से मुंगेली की ओर बढऩे पर करीब 16 किलोमीटर की दूरी पर चिरोटी स्थित है। यहां करीब 50 परिवार हैं और गांव की जनसंख्या 252 है। चिरोटी में रहने वाले समुदाय के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जाता। गांव के 50 परिवारों में आपस में ही शादियां हो रही है। यही वजह है कि इस गांव के लोग भी बदलाव चाहते हैं। चिरोटी सरगांव थाना क्षेत्र में है। यहां के उप निरीक्षक सुशील बंछोड़ ने बताया कि वह ग्रामीणों को अपराध छोडऩे प्रेरित कर रहे हैं। करीब 60त्न आबादी पुलिस की बात मानने को तैयार है। जो बचे हुए परिवार हैं, उन्हें भी राजी किया जाएगा। पूर्व में इसी गांव से जिन लोगों को पुलिस ने पकड़ा उन्हें भी इस अभियान से जोड़कर ग्रामीणों का भरोसा जीतने का प्रयास किया जा रहा है
    इस तरह गांव धंस गया गुनाह के दल दल में
    जानकारों के मुताबिक गांव के लोगों में चोरी करने की आदत आजादी के पहले से है। यहां के लोग आसपास के गांव से फसल की चोरी किया करते थे। जब हौसला बढ़ा तो फिर ट्यूबवेल, मोटर पंप की चोरी करने लगे।
    फिर राशन दुकान, किराना दुकान, कपड़ा दुकान और लोगों के मकान को निशाना बनाया। अब तो अपराध को अंजाम देने के लिए कार, पिकअप वाहन का इस्तेमाल भी करते हैं। गांव में कुछ ग्रैजुएट युवक भी चोरी और लूट की घटनाओं में संलिप्त हैं। लेकिन अब ग्रामीण एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं।

    भिलाई / शौर्यपथ / दुर्ग जिला एनएसयूआई द्वारा सीएसवीटीयू के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर 8 वें सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा लेने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह एवं प्रदेश सचिव आशीष यादव ने कहा कि 8 वें सेमेस्टर की परीक्षा ऑनलाइन होने से उनकी डिग्री समय पर पूरी होगी। छात्र-छात्राएं आगे पढ़ाई या जॉब के लिए आवेदन कर सके। इसी क्रम में एन-1 नियम को इस वर्ष के एकेडमिक केलेंडर से हटाने की मांग की गई है। जिससे छात्रों को डिटेन होने की समस्या ना हो क्योंकि इस वर्ष समय पर पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी है।
    एनएसयुआई ने कहा कि तब तक परीक्षाएं आयोजित ना कि जाए जब तक कोरोना संक्रमण अपने प्रकोप से थम नहीं जाता और जब भी परीक्षाएं आयोजित की जाए तो इस बात का ध्यान रखा जाएं कि जितने प्रतिशत अध्यन किया गया उसके आधार पर ही पथ्य्क्रम को कम कर के प्रश्न पत्र तैयार किए जाए जिससे छात्रों को उक्त सेमेस्टर पास करने की किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े और उनकी डिग्री पर ऐसे आपदा के समय में कोई बुरा असर ना पड़े। आदित्य सिंह और आशीष यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि कुलपति महोदय से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख कर कई विषयों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया है,कुलपति ने हमारी सुझावों को सुनते हुए कहा कि हम लोग भी लगतार इस विषय पर कॉलेज से सुझाव माँग रहे है जल्द ही छात्रहित में निर्णय लिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जि़लाध्यक्ष आदित्य सिंह, प्रदेश सचिव आशीष यादव,भिलाई नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज खान, जीवनदीप समिति के सदस्य शरद मिश्रा उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लखन पटले एवं नगर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरेपुंजे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उतई सतीश कुमार पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर स्टाफ के टाउन एवं देहात पेट्रोलिंग के लिए रवाना हुई। इसी दौरान सूचना मिलने पर ग्राम उमरपोटी सदरार बाडी के कुछ व्यक्ति के द्वारा तांबा चोरी करके ले जा रहे हैं। सूचना पर मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।
    आरोपी कुश सोनी पिता संतोष सोनी एवं अलीराज पिता जैनूल अली निवासी दुर्गा मंदिर के पास रेलवे स्टेशन मरोदा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर धारा 91 जा.फौ नोटिस देकर उक्त सामान के संबंध में कागजात पेश करने के लिए नोटिस दिया गया जो आरोपी ने एक सप्ताह पहले चोरी करना बताए हैं। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision