August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35170)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग निगम के महापौर बाकलीवाल द्वारा शहर को सुन्दर और छत्तीसगढ़ की संस्कृति कू आम जनता के करीब लाने के लिए एक सार्थक पहल के तहत…

    दुर्ग  / शौर्यपथ / दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के वरिष्ठ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे. पी. उपाध्याय ने एक दिवसीय प्रवास के दौरान रेलवे हेल्थ यूनिट भिलाई का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी संघ के महासचिव गुलाब सिंह सीरिया ने इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे. पी. उपाध्याय से हेल्थ यूनिट भिलाई में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप वयवस्था बनाए रखने का आग्रह किया. इस अवसर पर उनसे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मनोरंजन के लिए रेलवे कालोनी भिलाई - 3 में अतिक्रमण से मुक्त कराए गए जमीन पर उद्यान विकसित करने के मांग को रेलवे के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का भी निवेदन किया। इस अवसर पर हेल्थ यूनिट भिलाई के प्रभारी डॉ. कुणाल जैन, डी. एल. टांक, कोडा सूर्य नारायण आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन रजिया बेगम ने किया।

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई निगम के जोन चार अंतर्गत 7 वार्डों के करीब डेड लाख लोगों के सुगम आवागमन हेतु बनाए जा जा रहे केनाल रोड निर्माण का कार्य अब फिर से गति पकडऩे लगा है। निगम क्षेत्र में बन रहे सड़क किनारे हराभरा वातावरण के साथ रात्रि में आने जाने वालों के लिए डिवाइडर के बीच पर्याप्त रोशनी होगी। सडक किनारे टहलने के लिए फुटपाथ बनाया जा रहा है ताकि क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके। 3 किमी लंबी बनने वाली यह रोड वार्ड 31 दुर्गा मंदिर, वार्ड 32 न्यू खुर्सीपार, वार्ड 33, वार्ड 34, वार्ड 35 वार्ड 36, वार्ड 37 होते हुए नंदिनी रोड से जुड़ेगा। अभी वर्तमान में आईटीआई रोड तक काम पूर्ण हो चुका है।
    केनाल रोड की खासियत-
    जोन 04 के सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर ने बताया कि केनाल रोड की चौ?ाई 25-25 फीट है जिससे वाहनों के आवागमन में परेशानी नहीं होगी। डिवाईडर के बीचों बीच रात्रि में रौशनी के लिए प्रकाश व्यवस्था और हरियाली बनाए रखने के लिए पौधे रोपे जाएंगे। 28.86 करोड़ की लागत से बनने वाले केनाल रोड शहर के बेहतर सड़कों में से एक होगा। स?क के दोनो किनारे वृक्षारोपण तथा पानी निकासी हेतु दोनो ओर नाली निर्माण किया जा रहा है, नाली के उपर 2- 2 मीटर चौड़ा कलरफूल टाईल्सयुक्त फुटपाथ निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों का मार्निंग वॉक हो सकेगा इसमें 2.50 किमी तक कार्य पूर्ण हो चुका है। केनाल रोड को सिंचाई विभाग के माईनर केनाल समानांतर निर्माण किया जा रहा है। सीवर लाईन एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु लगाए गए विद्युत पोल के कारण हुए अवरोध को 2.50 किमी पूर्ण करते हुए व्यवस्थित किया जा चुका है, शेष अन्य कार्य जुलाई अंत तक पूर्ण किया जाना संभावित है।
    3 किमी बनने वाले केनाल रोड निर्माण में कुल 523 अतिक्रमण सड़क निर्माण में बाधा बन रहे थे, जिसमें 446 पूर्णत: आवास, 18 आवास सह व्यवसाय एवं 59 व्यवसायिक दुकान थे, जिन्हें आंशिक अथवा पूर्ण रूप से हटाए गए। पूर्ण रूप से प्रभावित 142 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास अंतर्गत मकान आबंटित कर व्यवस्थापित किया गया है।
    केनाल रोड से होगा लाभ
    भिलाई निगम क्षेत्रांगर्त बन रहे केनाल रोड की लंबाई 3 किमी है, यह रोड निगम क्षेत्र के 7 वार्डों से होकर नंदिनी रोड में मिलेगा। इससे वार्डों के करीब डेड लाख लोगों को आवागमन हेतु बेहतर सुविधा मिलेगी। नेशनल हाइवे की भीड से निजात मिलने के साथ साफ सुथरी, सुंदर और चौड़ी सडक निगम क्षेत्र के रहवासियों के लिए वरदान साबित होगी। टाउनशिप से आने वालों को सीधा ओव्हर ब्रिज होते हुए डबरापारा चैक होते हुए भिलाई -3 एवं हथखोज जाने के लिए केनाल रोड बेहतर माध्यम होगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / हिन्द सेना समाज सेवी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री नरेश भोयर एवं दुर्ग जिलाध्यक्ष कमलेश…
    दुर्ग / शौर्यपथ / भारत के विभिन्न शहरों में गुरुदेव श्री रतन मुनि महाराज के प्रति आस्था एवं श्रद्धाभाव रखने वाले श्रद्धालुओं ने आपने अपने…
    दुर्ग / शौर्यपथ / शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तार महाविद्यालय दुर्ग में ऑनलाईन शिक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कोरोना संक्रमण के…

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 6 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है । जिसमें तीन महिला सहित बीएसएफ के जवान शामिल है।जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि कल देर रात मिली रिपोर्ट में जिले के 6 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें से तीन महिलाएं एवं तीन पुरुष शामिल है। हुडको भिलाई से 57 वर्षीय मां और 28 वर्षीय बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जबकि तीसरी महिला पाटन विकासखंड के ग्राम आंधी से है। भिलाई 3 के समीप गा्म पंचायत औधी विकास खंड पाटन के वार्ड 16 नहर पारा की 27 वर्षीय युवती गर्भवती कोविड पाजिटिव निकली है ।
    खंड चिकित्सा अधिकारी डा आशीष शर्मा व भिलाई के प्रभारी बीईईटीओ व ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक सैय्यद असलम ने रात्रि मे ही 12 बजे उक्त महिला को एम्स रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया। इस महिला के प्राइमरी कांटेक्ट में रही मितानिन एवं परिवार के 8 सदस्यों का सैंपल लिया गया है। सभी को क्वारंटाइन किया गया है। इसी प्रकार से बीएसएस के 3 जवान बी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह तीनों जवान अवकाश के बाद क्रमश: पश्चिम बंगाल , हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश से वापस लौटे हैं। अवकाश के पश्चात बीएसएफ के जवान लगातार लौट रहे हैं । सूत्रों के मुताबिक अब तक करीब 500 की संख्या में जवान लौट चुके हैं जिनमें से संदिग्ध 100 जवानों के सैंपल दिए गए हैं । जिसमें से करीब 20 की ही रिपोर्ट आ सकी हैं। जिनमें से कल रात को 3 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके पूर्व भी एक जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

    रिसाली / शौर्यपथ / निगम क्षेत्रांगर्त वार्ड नेवई भाठा तिरंगा चैक युवक का कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने व युवक द्वारा कृष्णा टाकीज रोड रिसाली के मोनिका ड्रेसेस साडी सेंटर में सेल्स मेन होने की जानकारी के बीच अपर कलेक्टर व आयुक्त रिसाली निगम के आदेश पर तुरंत दुकान को तत्काल बंद कराया गया। दुकान में काम करने वाले सभी स्टॉफ जो सीधे उसके संपर्क में थे उन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है।
    उक्त दुकान को फिलहाल बंद किया गया है व दुकान सहित आसपास के वाणिजिक क्षेत्रों को निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर पॉजिटिव युवक का हिस्ट्री पता कर उसके संपर्क में जो भी लोग आए हैं उन सबको टे्रस कर होम आइसोलेशन में भेजा गया हैं। दुकान सहित आसपास के क्षेत्रों का वृहद रूप में सेनेटाइजेशन किया गया हैं व कॉन्टेक्ट में आए सभी लोगों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैम्पल लिया जा रहा है। आज ही कंटेंटमेंट जोन मौहारी मरोदा में दिल्ली से आए एक गर्भवती महिला व उनके साथ तीन सदस्यों के आने की सूचना के बीच व बस्ती में तनाव निर्मित होने से नागरिकों की सूचना पर निगम की उडनदस्ता टीम ने आगंतुक परिवार से संपर्क कर सभी को 28 दिन की होम आइसोलेशन किया गया तथा सभी को घर पर ही रहने की सख्त हिदायत दी गई है। गर्भवती महिला की तबीयत बिगडने पर उडनदस्ता टीम के सहयोग से जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया। रविवार को ही रिसाली क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के फैलाव के बीच अपर कलेक्टर व रिसाली निगम आयुक्त श्री सर्वे के निर्देश पर आज निगम के स्वास्थ्य अमला द्वारा कंटेंटमेंट जोन मौहारी मरोदा, नेवई भाठा व कृष्णा टॉकीज रोड रिसाली के मोनिका ड्रेसेस साड़ी सेंटर व आसपास के क्षेत्रों का व्यापक रूप में सेनेटाइजेशन कराया गया है। निगम की उडनदस्ता टीम कंटेंटमेंट जोन में एक्शन मोड में हैं व हर गतिविधियों की जानकारी अपर कलेक्टर व रिसाली निगम आयुक्त श्री सर्वे को दी जा रही है। निगम आयुक्त श्री सर्वे ने रिसाली क्षेत्र के रहवासियों को सजग और सतर्क रहने को कहा गया है व शासन के नियम निर्देशों का उल्लंघन करते पाए पर हठधर्मियों के विरूद्ध दांडिक कार्यवाही का भी निर्देश स्थानीय पुलिस व निगम उडनदस्ता टीम को दिए है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नाना लाल पटेल निवासी रायपुर ने थाना पाटन मैं रिपोर्ट दर्ज कराया कि अनावेदक रामस्वरूप साहू पिता मनोहर साहू उम्र 62 वर्ष निवासी भंवरलाल जिला राजनांदगांव ने ग्राम आमा पेंड्री स्थित भूमि जिसका पटवारी हल्का नंबर 19 खसरा नंबर 422 रकबा .40 हे.का प्रार्थी से 15लाख 60 हजार रुपए में इकरारनामा कर 24 मार्च 2017 को शासकीय भूमि को अपनी भूमि बता कर विक्रय कर दिया है प्राप्त शिकायत पत्र के सम्बंध मे वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव सर द्वारा प्रकरण की गंभीरता पूर्वकजांच करने एवं शीघ्र कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्तहोने पर कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं एसडीओपी पाटन आकाश गिरिपुंजे के कुशल मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी रामस्वरूप साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया आरोपी के विरुद्ध शासकीय भूमि को अपनी भूमि बता कर प्रार्थी मनोहर पटेल से 15 लाख 60 हजार रूपया की ठगी करने का अपराध सबूत पाए जाने से थाना पाटन में अपराध क्रमांक 86/ 20 धारा 420 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जाता हैं। इस कार्रवाई में थाना पाटन से सुरेंद्र तारम एवं आरक्षक होमनसाहू एवं आरक्षक नीलकमल गायकवाड कि सराहनीय भूमिका रही।

     रायपुर 0/ शौर्यपथ / मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार लघु वनोपजों और वनौषधियों में वेल्यू एडीशन करने वाले उद्योगों को हर संभव मदद देगी। वेल्यू एडीशन से न केवल वनवासियों को लाभ होगा, अपितु उद्योगपतियों और व्यवसायियों को भी अच्छा फायदा होगा। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में बस्तर, धमतरी, महासमुन्द, कांकेर, बालोद के उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे। 
        मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अधिकांश उद्योगपति और व्यापारी वर्तमान में लघु वनोपजों की खरीदी करके बड़ी कम्पनियों को सप्लाई करते हैं। यदि वे लघु वनोपजों का वेल्यू एडीशन करें, तो इससे जहां स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं व्यापारियों को भी अच्छा लाभ होगा और राज्य सरकार के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वेल्यू एडीशन के लिए आगे आने वाले उद्योगपतियों और व्यापारियों को कोई अड़चन आती है, तो उसे दूर करने के लिए राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ मदद करेगी। 
        मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए उद्योगपति और व्यवसायी लघु वनोपज का संग्रह करने वाली समितियों से गुणवत्ता और मूल्य के बारे में चर्चा करें। वेल्यू एडीशन के प्लांट में इन लोगों को काम दें और फिनिशड प्रोडक्ट तैयार कर बड़ी कम्पनियों को दें या व्यापारिक संस्थाओं के माध्यम से इसकी मार्केटिंग कराएं। उन्होंने कहा कि अपनी फैक्ट्री में स्थानीय संग्राहकों को काम दें, इससे उन्हें रोजगार और आय का एक नया जरिया मिलेगा और व्यापारियों को भी लाभ होगा।    
       मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 44 प्रतिशत भू-भाग में वन है, यहां लघु वनोपज और वनौषधियां नैसर्गिक रूप से प्रचुर मात्रा मंे पायी जाती हैं। राज्य सरकार द्वारा 31 प्रकार की लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर संग्राहकों के माध्यम से की जा रही है। लाॅकडाउन के दौरान देश का लगभग 99 प्रतिशत लघु वनोपज का संग्रहण एवं खरीदी छत्तीसगढ़ में की गई, इससे वनवासियों को संकट के समय में भी बड़ा आर्थिक संबल मिला है। महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिला। तेंदूपत्ता का संग्रहण 4000 रूपए प्रति मानक बोरे की दर पर किया जा रहा है। महुआ का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 30 रूपए किया गया, इससे बाजार में 40 रूपए प्रति किलो पर भी महुआ बिका। लाॅकडाउन में बड़े पैमाने पर मनरेगा के काम प्रारंभ किए गए जिसमें औसतन 26 लाख लोगों को काम मिला। आदिवासियों को मनरेगा और वनोपजों के संग्रहण कार्य के जरिए आय का साधन मिला और वे इन कार्याें में व्यस्त हो गए। राज्य सरकार ने स्थानीय निवासियों के माध्यम से बांस कटाई कराने का फैसला किया और कटाई के रेट भी बढ़ाए, इससे भोपालपट्टनम में 20 साल बाद पहली बार बांस की कटाई हो सकी। बांस से ट्री गार्ड बनवाने का फैसला भी किया गया, स्थानीय लोगों द्वारा 25 हजार बांस से ट्री गार्ड तैयार किए गए, इससे भी उन्हें आमदनी हुई। 
            मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासियों और वनवासियों को सतत रूप से आय का जरिया मिलते रहे, इसके लिए वन विभाग को जंगलों में इमारती लकड़ी की जगह चार चिरौंजी, इमली जैसे लघु वनोपज के वनों का रोपण करने के निर्देश दिए गए हैं। वन अधिकार पट्टा प्राप्त हितग्राहियों की जमीन में भी ऐसे पौधों का रोपण करने को कहा गया है। इन पौधों के बीच इंटर क्राॅपिंग के जरिए हल्दी, अदरक, तिखुर की खेती की जा सकती है। इससे वनवासियों को वर्ष भर आमदनी मिलती रहेगी। 
        मुख्यमंत्री ने कहा कि आंवला और चिरौंजी के वृक्ष को बिना नुकसान पहुंचाए आंवला और चिरौंजी की तोड़ाई के लिए तकनीक विकसित करनी होगी। जिससे इनके वृक्ष भी बचे रहें। उन्होंने कहा कि हर गांव में 3 से 5 एकड़ की जमीन पर गौठान विकसित किए जा रहे हैं, जहां फलदार वृक्षों के साथ-साथ लघु वनोपज और वन औषधियों के पौधे भी लगाए जा रहे हैं। गौठानों को राज्य सरकार आजीविका केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रही है। व्यवसायी इन केंद्रों से जुड़कर वहां काम कर रहे समूहों की सहायता से प्रोसेसिंग का काम प्रारंभ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गौठान आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव का माध्यम बनेगा। खुले में मवेशी नहीं रहने से किसानों को दोहरी फसल लेने में भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि गौठानों में पशु पालन और डेयरी का काम भी किया जा रहा है। गौठानों के प्रबंधन एवं संचालक के लिए व्यवसायी एवं उद्योगपति अपने अनुभव एवं ज्ञान से ग्रामीणों की मदद कर सकते हैं। 
        मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों का पहिया चलेगा तो लोगों को रोजगार मिलेगा इस बात का ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में लाॅकडाउन के दौरान लोगों को रोजगार देने की पहल की गई, अप्रैल से उद्योगों को प्रारंभ करने की अनुमति दी गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ से देश में लगभग 90 प्रतिशत इस्पात की आपूर्ति की गई। चर्चा के दौरान उद्योगपतियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उन पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सर्वश्री मोहन भाई पटेल, मुकेश ढोलकिया, जीतेन्द्र चंद्राकर, सुरेश जैन, रोशन अग्रवाल, प्रमोद चंद्राकर और दीपक उपाध्याय सहित अनेक उद्योगपति  चर्चा में शामिल हुए।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision