
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
खेल / शौर्यपथ /भारत ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को घरेलू मैदान पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 के अंतर से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में जगह बना ली। यहां टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा, जो पहले ही इस चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना चुका है। पहले तो यह तय था कि फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स मैदान पर ही खेला जाएगा, लेकिन अब शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों की वजह से इसे किसी दूसरी जगह भी शिफ्ट किया जा सकता है। ऐसे में इस यह रिपोर्ट सामने आ रही है कि टीम इंडिया को फाइनल मैच से पहले कठिन क्वारंटाइन पीरियड से गुजरना पड़ेगा।
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की खबर के मुताबिक, साउथम्प्टन के एलिस बाउल में लॉर्ड्स की जगह टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है। इस स्टेडियम में हिल्टन होटल है, जहां टीम इंडिया क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर सकती है। टीम इंडिया के सदस्य आईपीएल 2021 खत्म होने के बाद फाइनल मुकाबला खेलने के लिए इंग्लैंड की उड़ान भरेंगे। इस साल आईपीएल की शुरुआत 9 अप्रैल से चेन्नई में हो रही है, जबकि इस लीग का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 30 मई को खेला जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले से पहले कठिन क्वारंटाइन से गुजरना होगा। यह क्वारंटाइन काफी हद तक वैसा ही होगा, जैसे भारत को ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान मिला था। ऐसें में सभी खिलाड़ियों को अनिवार्य 14 दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा करना होगा। यहां मैदान पर ट्रेनिंग करने से पहले सभी खिलाड़ियों को शुरुआती 5-6 दिन काफी सख्त कोरोना प्रोटोकॉल से गुजरना होगा। ऐसा माना जा रहा है कि टीम इंडिया ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की इन शर्तों को मान लिया है।
खेल /शौर्यपथ / इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल(आईसीसी) ने शनिवार को टी-20 फॉर्मेट में बल्लेबाजों की लेटेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल 816 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। आईसीसी की इस रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली को एक पॉजिशन का फायदा हुआ है और अब वे 697 प्वॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में इंग्लैंड के डेविड मलान 915 प्वॉइंट्स के साथ सबसे ऊपर हैं।
अन्य बल्लेबाजों की बात की जाए तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (801) एक पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट बॉल के कप्तान आरोन फिंच (788) चौथे स्थान पर खिसक गए। दक्षिण अफ्रीका के वान डर डुसेन (700) भी लिस्ट में एक पायदान के लाभ से पांचवें स्थान पर पहुंच गए। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के स्थानों में दोनों देशों के बीच चल रही सीरीज के पहले दो मैचों के बाद अपडेट हुई रैंकिंग में काफी बदलाव हुआ है।
इस रैंकिंग में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और डेवॉन कॉन्वे को जबरदस्त फायदा हुआ है। कॉन्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मैच में 99 रनों की पारी खेली थी, जिसका फायदा उन्हें बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग में हुआ है। उन्हें इससे 46 स्थान का फायदा हुआ और अब वे 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा उनके साथी बल्लेबाज गप्टिल दूसरे टी-20 में 97 रनों की पारी खेलकर रैंकिंग में 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस 77 पायदान की छलांग से 110वें जबकि मैथ्यू वेड 118वें नंबर पर हैं। गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पांच स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसमें अफगानिस्तान के राशिद खान (736) टॉप पर हैं। टॉप 10 गेंदबाजों में कोई भारतीय शामिल नहीं है। न्यूजीलैंड के टिम साउदी छठे, मिशेल सैंटनर सातवें, ईश सोढी 11वें और ट्रेंट बोल्ट 49वें स्थान पर पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया के जाय रिचर्डसन ने 115वें स्थान से लिस्ट में दोबारा प्रवेश किया है।
खेल / शौर्यपथ /पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के आयोजन स्थलों को लेकर आपत्ति जताई है। पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन ने बीसीसीआई को लिखे अपने पत्र में पंजाब के किसी भी स्टेडियम को शामिल ना किए जाने नाराजगी व्यक्त की है। पंजाब के अलावा राजस्थान राॅयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद के भी नाराज होने की खबर सामने आ रही है।
पंजाब किंग्स का सीईओ ने ईएसपीएन से बात करते हुए बताया, 'हमनें बीसीसीआई को लिखे अपने पत्र मे पूछा है कि क्यों पंजाब में एक कोई भी मैच आयोजित नहीं किया जा रहा है।' उन्होंने कहा, 'घरेलू मैदानों पर कई टीमें अच्छा खेलती हैं, वह टीमें 5-6 मैच घरेलू मैदान पर जीतकर प्ले ऑफ में क्वालीफाई कर लेती हैं। उन सभी पांच टीमों को होम एडवांटेज मिलेगा, जबकि हमें घर से बाहर मैच खेलने होंगे।'
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस बार छह जगहों पर आईपीएल आयोजन का निर्णय लिया है, जिसमें अहमदाबाद भी शामिल है जो किसी भी फ्रेंचाइजी का घरेलू मैदान नहीं है। बीसीसीआई के इस फैसले के बाद फ्रेंचाइजियों की ओर से आपत्ति जताने के साथ-साथ सामूहिक रूप से विरोध करने की भी खबरें सामने आई हैं, हालांकि फ्रेंचाइजियों ने इस पर टिप्पणी से मना कर दिया है, लेकिन विरोध करने की बात को भी नहीं नकारा है। बीसीसीआई ने भी इस संबंध में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
फ्रेंचाइजियों और बीसीसीआई अधिकारियों के बीच अगले सप्ताह की शुरुआत में एक औपचारिक बातचीत होने की उम्मीद है। बीसीसीआई आईपीएल को चेन्नई, बैंगलोर, कोलकाता, दिल्ली और अहमदाबाद में आयोजित करने की योजना बना रहा है और मुंबई में आयोजन का विकल्प भी उपलब्ध है। इस योजना पर फ्रेंचाइजियों ने नाराजगी जताई है।
खेल /शौर्यपथ /इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स ने कहा कि स्पिनरों की मददगार चेपॉक (चेन्नई) और पिंक बॉल मोटेरा (अहमदाबाद) की पिच पर खेले गए पिछले दो टेस्ट मैच उनके इंटरनेशनल करियर के सबसे मुश्किल मैच रहे। अनुभवी रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की शानदार स्पिन गेंदबाजी के दम पर इन दोनों मैचों में प्रभावशाली जीत के साथ भारतीय टीम चार मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है।
रोटेशन पॉलिसी के कारण जोस बटलर की जगह टीम में शामिल हुए फोक्स ने कहा, 'मैंने जितनी विकेटकीपिंग की है, पिछले दो मैच मेरे लिए सबसे मुश्किल रहे हैं। पिछले मैच में पिंक बॉल स्किड (फिसल) कर रही थी, मैंने पहले ऐसी पिच नहीं देखी है और इस पर कीपिंग करना काफी चुनौतीपूर्ण था।' फोक्स ने कहा कि उन्होंने इससे पहले क्रिकेट गेंद को इतना टर्न (घुमाव) मिलते हुए पहले कभी नहीं देखा है।
उन्होंने कहा, 'मैंने अभी जिन दो पिचों पर खेला है, इससे पहले गेंद को इतना टर्न लेते हुए कभी नहीं देखा है। यह निश्चित रूप से बहुत चुनौतीपूर्ण है। यह पहले ही दिन पिच का बर्ताव पांचवें दिन के जैसा है।' दुनिया के अच्छे विकेटकीपरों में शामिल फोक्स के लिए पिछले दो मैच सीखने के नजरिये से बेहतरीन थे। उन्होंने कहा, 'जब गेंद को टर्न मिलता है, तो विकेटकीपिंग करना काफी रोमांचक होता है और श्रीलंका में यह आसान था क्योंकि वहां गेंद नियमित तरीके से स्पिन होती थी। पिंक बॉल से टेस्ट में मैंने देखा कि गेंद ज्यादा घूम रही है और पिच से फिसल कर आ रही है।'
उन्होंने कहा कि ऐसी पिचों पर कोई भी विकेटकीपर सभी कैचों को नहीं पकड़ सकता। उन्होंने कहा, 'ऐसी पिचों पर आप सभी गेंद को नहीं पकड़ सकते।' पिछले टेस्ट को देखते हुए तो फोक्स ने कहा कि टीम को यह बात मानने की जरूरत है कि पिच का व्यवहार एक निश्चित तरीके से होगा लेकिन उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा। फोक्स ने कहा, 'जो चल रहा है उसे समझ कर हम बेहतर तरीके से उससे बाहर निकलेंगे। हमें जूझारूपन दिखाकर रन बनाना होगा। हमें अपनी गेम प्लान को समझना होगा, जो सबके लिए अलग होगा। अगर आप आउट भी होते है तो कुछ कोशिश करते हुए आउट होना है।' उन्होंने कहा इंग्लैंड यहां जीत के लिए उतरेगा और उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप से बाहर हो जाए। उन्होंने कहा, 'भारत ने हमें हर डिपार्टमेंट में पछाड़ दिया है और अगर हम सीरीज को 2-2 की बराबरी पर ला सकते है तो यह शानदार नतीजा होगा।'
खेल /शौर्यपथ /अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मिली 10 विकेट के जीत ने टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर पहुंचा दिया है। डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने के लिए विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम को चौथे टेस्ट में जीत या ड्रॉ की जरूरत होगी। तीसरे मैच का नतीजा दो दिन के अंदर आने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि चौथे मुकाबले में अहमदाबाद की पिच को बल्लेबाजी के अनुकूल रखा जा सकता है। ऐसे में दोनों ही टीमों के प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं चौथे टेस्ट में टीम इंडिया किन बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती है।
जसप्रीत बुमराह की जगह सिराज या उमेश को मिल सकता मौका
निजी कारणों के चलते जसप्रीत बुमराह चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बुमराह के बाहर होने के बाद मोहम्मद सिराज या उमेश यादव में से किसी एक को मौका मिल सकता है। सिराज दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे और अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। वहीं, उमेश यादव इंजरी से रिकवर होने के बाद भारतीय टीम में लौटे हैं। सिराज की गेंद से हालिया फॉर्म को देखते हुए प्लेइंग इलेवन में उनके शामिल होने के ज्यादा चांस नजर आते हैं। उमेश यादव काफी लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेले हैं जिसके चलते कोहली सिराज पर ज्यादा भरोसा दिखा सकते हैं।
वॉशिंगटन सुंदर की जगह हार्दिक को आजमा सकते हैं कप्तान कोहली
तीसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किए गए वॉशिंगटन सुंदर को मैच में ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था। इसके साथ ही वह बल्लेबाजी में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। चौथे टेस्ट में पिच को बल्लेबाजी के अनुकूल तैयार किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में सुंदर की जगह कप्तान कोहली टेस्ट सीरीज में एक भी मैच नहीं खेले हार्दिक पांड्या को जरूर आजमा सकते हैं। हार्दिक बल्लेबाजी में काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और इसके साथ ही वह गेंदबाजी में भी कुछ ओवर डाल सकते हैं। हालांकि टीम इंडिया अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से ज्यादा छेडछाड़ नहीं करना चाहेगी।
भारत का संभावित प्लेइंग इलेवन - रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल वॉशिंगटन सुंदर/हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज/उमेश यादव, ईशांत शर्मा
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं पथरागुड़ा क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वाधान पर किया गया क्रिकेट मैच का आयोजन
जगदलपुर / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं पथरागुड़ा क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वाधान पर श्री नागेंद्र देवांगन स्मृति कप का शुभारंभ शनिवार को लालबाग क्रिकेट मैदान में किया गया जिसमें भाजपा प्रदेश मंत्री किरण देव, जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, कोषाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही, नगर अध्यक्ष भाजपा सुरेश गुप्ता, महामंत्री संग्राम सिंह राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव,जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष एन.आर पराशर,अजय वर्मा की उपस्थिति में क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया गया .
उद्घाटन मैच उड़ीसा कोडिंगा एवं नगरनार के बीच मैच खेला गया । टॉस उड़ीसा कोडिंगा ने जीता एवम बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए, नगरनार को 107 रन का लक्ष्य मिला जिसका पीछा करते हुए नगरनार की टीम 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई उड़ीसा कोडिंगा ने 36 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच आशीष कोडिगा उड़ीसा रहे।
खेल /शौर्यपथ /अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे करने वाले रविचंद्रन अश्विन की कप्तान विराट कोहली ने जमकर तारीफ की है। विराट ने अश्विन को मॉर्डन क्रिकेट का लीजेंड बताया है। अश्विन ने तीसरे डे-नाइट टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट अपने नाम किए थे। भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 10 विकेट से हरायाा और चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अश्विन के अलावा अक्षर पटेल ने अपने होम ग्राउंड में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मैच में 11 विकेट चटकाए, जिसके लिए उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विराट कोहली ने मैच के बाद रविचंद्रन अश्विन के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि हमको खड़े होने चाहिए और देखना चाहिए कि अश्विन ने टीम के लिए क्या कुछ किया है। टेस्ट क्रिकेट में वह मॉर्डन-डे लीजेंड हैं। एक कप्तान के तौर पर मुझे काफी खुशी है कि वह मेरी टीम में मौजूद हैं।' अश्विन ने अपने 400 विकेट पूरे होने पर कहा, 'यह बेहद एहसास था। पूरा स्टेडियम मेरे लिए खड़े होकर तालियां बजा रहा था। मुझे खुशी है कि इस मौके पर हमको जीत मिली। मैं पिछले दो-तीन महीनों में जो भी कुछ हुआ है उसको ग्रीप नहीं कर सकता हूं। यह किसी सपने से कम नहीं रहा है।'
भारत की टीम टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार किसी मैच को महज दो दिन में खत्म किया। इससे पहले साल 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम ने दो दिन के अंदर जीत हासिल की थी। अक्षर पटेल और अश्विन की शानदार गेंदबाजी के आगे इंग्लिश बल्लेबाजों की एक नहीं चली और दूसरी पारी में पूरी टीम महज 81 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने 49 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 7.4 ओवर में चेज करके टीम को एक यादगार जीत दिलाई।
खेल /शौर्यपथ /भारत और इंग्लैंड के बीच खेली टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच का पहले दिन अक्षर पटेल के नाम रहा। 38 रन खर्च करके अक्षर ने 6 विकेट लिए। अक्षर की इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया इंग्लैंड को 112 रनों पर ही समटने में कामयाब रही। जवाब में टीम इंडिया ने सधी हुई शुरुआत की, पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत बल्लेबाजों ने 3 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए थे। अक्षर पटेल ने जिस तरह से पहली इंनिंग में गेंदबाजी की उससे सुनील गावस्कर काफी प्रभावित हुए हैं और उन्होंने बाएं के स्पिनर की जमकर तारीफ की है।
अक्षर पटेल की तारीफ करते हुए पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'उन्होंने यह बात बहुत जल्दी समझ लिया था कि ऑड-बाॅल पर टर्न मिल रही है। जिसके बाद उन्होंने अपनी गेंदबाजी में बहुत बदलाव नहीं किया और एक ही जगह निरंतरता के साथ बाॅलिंग करने लगे।' उन्होंने कहा, 'कई बार गेदबाज अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बाॅलिंग को इंटरनैशनल क्रिकेट में बदल देते हैं। वह परिस्थितियों को बहुत जल्दी परखने में सफल रहा। जिसके कारण वह अपनी स्ट्रेंथ के हिसाब से गेंदबाजी करता रहा।'
सुनील गावस्कर ने कहा, 'जैसे-जैसे अनुभव बढ़ेगा वह अपने साथ और विविधता लाएंगे। दूसरे मैच में उसका मजबूत पक्ष है लगातार एक तरह की गेंद करना, बस उसे आगे भी यही करते रहना है।' तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अक्षर पटेल के अलावा आर अश्विन को तीन सफलताएं मिली थी, वहीं 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं ईशांत शर्मा को भी एक सफलता मिली थी।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रथम राज्य स्तरीय मिनी फुटबाल प्रतियोगिता 21 फरवरी से 23 फरवरी 2021 तक दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में जशपुर प्रथम, द्वितीय स्थान पर सुकमा तथा तीसरा स्थान पर राजनांदगांव रहा। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर जगदलपुर, द्वितीय स्थान पर सुकमा एवं तृतीय स्थान पर कांकेर विजेता बनी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष पिल्ले ने की। इस अवसर पर पार्षद ममता नगर विशिष्ट अतिथि विधेंश्वर शरण सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सूरजपूर एवं मिनी फुटबाल के संरक्षक हेमंत यादव, अध्यक्ष नगर पालिक निगम सूरजपूर, विशिष्ट अतिथि प्रवीण जैन तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मिनी फुटबाल एसोसिएशन किशोर कुमार मेहरा उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मेें विशेष रूप से उपाध्यक्ष कन्हैया पटेल, सचिव छत्तीसगढ़ मिनी फुटबाल एसोसिएशन गगनदीप सिंह, आशिष राउत, जतीन साहू, गुरजीत सिंह,रणविजय प्रताप सिंह, अशोक कुमार मेहरा, राजराज देवांगन, शैलेन्द्र तिवारी, दिनेश सिंह, योगेश द्विवेदी, आकाश यादव, श्री मोहनराव, मोद साहू, अखिलेश मिश्रा, देवेन्द्र ठाकुर, अनुराज श्रीवास्तव, भूपेश यदु का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन रणविजय प्रताप सिंह द्वारा किया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
