Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

मुख्यमंत्री रायगढ़ में चक्रधर समारोह का किया शुभारंभ
रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की

रायपुर / शौर्यपथ / संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी को सायं-सायं पूरा कर रही है। उन्होंने प्रदेश के किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गों का आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के प्रगति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने स्थानीय कला संस्कृति के साथ-साथ पारंपरिक विरासत को सहेजने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने इस मौके पर रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय प्रांरभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने संगीत और कला के क्षेत्र में योगदान देने वाले संगीत के मर्मज्ञ विद्वतजनों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रायगढ़ के शैल चित्रों पर आधारित अभिलेखीकरण पुस्तिका एवं चक्रधर समारोह की परिचय पुस्तिका का विमोचन किया।

  
   मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विगत पांच सालों में चक्रधर समारोह का आयोजन फीका पड़ गया था, अब रायगढ़ के विधायक और हमारे सरकार में वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल से चक्रधर समारोह के आयोजन को और बेहतर तथा भव्य स्वरूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को प्रकृति ने भरपूर खनिज संपदा से नवाजा है। यहां हीरा, कोयला, लोहा का भरपूर भंडार है, यहां की धरती में भरपूर उर्वरा शक्ति है। मेहनतकश किसान और हम सब मिलकर छत्तीगसढ़ को कृषि प्रदेश बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किए गए वायदे के अनुरूप प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रूपए के भाव से खरीदने का वायदा पूरा किया। तेन्दूपत्ता का पारिश्रमिक दर प्रति मानक बोरा 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए किया गया। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को उनके खाते में राशि अंतरित करने का काम कर रही है। श्रीरामलला दर्शन योजना से यहां के लोगों को प्रभु श्रीराम का दर्शन करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अभी दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ को साढ़े आठ लाख से अधिक परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान की है, हम इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। मुख्यमंत्री साय ने चक्रधर समारोह को नये स्वरूप में भव्य और आकर्षक रूप में आयोजित करने के लिए संस्कृति एवं पर्यटन विभाग को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विनय पाण्डेय द्वारा ब्राम्हीलिपि एवं खरोष्ठी लिपि में अनुसंधान पर आधारित कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। श्री पाण्डेय द्वारा इस मौके पर मुख्यमंत्री को ब्राम्ही लिपि में लिखी नाम पट्टिका भेंट की गई।
  कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार ने कहा कि महाराज चक्रधर ने रायगढ़ घराना के कला संगीत को संजोकर रखा है। उन्होंने कला संगीत को देश और दुनिया में एक नई ऊचाई देने का काम किया है। उनके इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सम्राट चक्रधर शास्त्रीय कला संगीत के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर कला संस्कृति को एक नया आयाम दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की कला संस्कृति, यहां की विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए तत्परता से काम कर रही है।
   वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चक्रधर समारोह के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा चक्रधर समारोह को एक भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा और आज उसे जिला प्रशासन, संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग के सहयोग से आज भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित आठ पद्मश्री कलाकार भाग लेने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चक्रधर समारोह की महत्ता अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश के विभिन्न प्रांतों के नामी-गिनामी कलाकार यहां अपनी प्रस्तुति देने की अभिलाषा रखते हैं। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन सहित आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कुंवर देवेन्द्र प्रताप सिंह, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, राजपरिवार के श्रीमती उर्वशी सिंह, श्रीमती बिजया सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अपने रायपुर निवास में पूरे विधि विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वन एवं जल वायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी इस अवसर पर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश

दुर्ग / शौर्यपथ / बीआरजे शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस पर संस्था के सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं व्याख्याता को सम्मानजनक ढंग से आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया। इस आयोजन में आदरणीय श्रीमती मिश्रा, श्रीमती रेखीय, डॉक्टर श्रीमती कृष्णा जोशी, एच एस वर्मा पूर्व प्राचार्य, श्रीमती सुजाता दत्ता, श्रीमती अरुणा श्रीवास्तव, श्रीमती रेखा कासलीवाल, अनिल गुप्ता, डी एल चंद्राकर,डी के चंद्राकर, रोहित चंद्राकर त्रिपाठी, अली, श्रीमती यादव ,श्रीमती आरती दुबे की गरिमामय उपस्थिति में प्राचार्य डॉक्टर श्रीमती कृष्णा अग्रवाल, समस्त स्टाफ एवं छात्राओं के द्वारा इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया ।
आमंत्रित सभी गुरुजनों के द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती जी एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों का प्राचार्य एवं स्टाफ के सदस्यों द्वारा शॉल श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ के द्वारा उनका स्वागत और सम्मान किया गया, तत्पश्चात स्टाफ के सभी गुरुओं का छात्राओं द्वारा सम्मान किया गया, स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य डॉक्टर श्रीमती कृष्णा अग्रवाल द्वारा आमंत्रित सभी गुरु जनों का सहयोग संस्था में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से शाला की गुणवत्ता बढ़ाने में प्राप्त होता है और भविष्य में भी अग्रज गुरुओं की मार्गदर्शन की आवश्यकता की जानकारी दी गई, एवं आग्रह किया गया।

ट्री वेस्ट से लेकर पत्तल व चटाई जैसी वस्तुओं का किया गया है इस्तेमाल-श्री निवास राव
      भिलाई / शौर्यपथ / न्यू आजाद गणेशोत्सव समिति सेक्टर 2 के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद जे श्रीनिवास राव उर्फ सीनू तथा पूर्व पार्षद कोरमा राव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि न्यू आजाद गणेशोत्सव समिति सेक्टर-2 द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को जीवंत करते हुए पर्यावरण संरक्षण की थीम पर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि हर बार की तरह इस बार भी यहां बेहद ही आकर्षक एवं भव्य पंडाल बनाया गया है। हमारी समिति द्वारा हर साल बनाये जाने वाले भव्य पंडाल की चर्चा पूरे प्रदेश में होती है और भिलाई,दुर्ग रायपुर, राजनांदगांव सहित प्रदश के अन्य जिलों से भक्तगण हमारे यहां बनाये जाने वाले आकर्षण व भव्य पंडाल को देखने व इसके साथ ही भगवान गणेश का दर्शन करने आते है। इस बार पंडाल बनाने में ट्री वेस्ट से लेकर पत्तल व चटाई जैसी वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया है। देखने में बेहद ही आकर्षक इस पंडाल में 16 फीट के गणपति विराजमान है जिनकी शनिवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रतिष्ठा की जाएगी।
समिति के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, गोपाल राव व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-2 में हर वर्ष कुछ न कुछ नया किया जाता है। न्यू आजाद गणेशोत्सव समिति भव्य गणपति उत्सव के लिए विख्यात है। विगत 40 वर्षों से यहां पर गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस साल पर्यावरण सरंक्षण की थीम पर पंडाल बनाया गया है। पंडाल के भीतर 16 फीट के गणपति विराजमान होंगे। दर्शानार्थियों की भीड़ को देखते हुए समिति द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
डेढ़ माह में तैयार हुआ पंडाल
जे श्रीनिवास राव तथा कोरमा राव ने आगे बताया कि डेढ़ माह में यह पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल को बनाने में ट्री वेस्ट जेसे ताड, नारियल,खजूर व केले के पेड़ के छाल इस्तेमाल किया गया। इसके साथ पत्तल, धान,गेहूं, सरसो की बेली का भी इस्तेमाल किया गया है। पूरा पंडाल इको फ्रेंडली का एक शानदार उदहारण है। पंडाल को फायर से फ्टी स लैस किया गया है ताकि आपात स्थिति में किसी प्रकार का खतरा उत्पन्न न हो। इसके अलावा इस बार पार्किंग के लिए भिलाई विद्यालय का मैदान आरक्षित किया गया है।

लोगों की मीठी शरबत पीलाकर नफरत की कड़वाहट को किया थोड़ा कम
   भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक माननीय देवेंद्र यादव को असंवैधानिक रूप से की गई गिरफ्तारी और षडयंत्र पूर्वक उनको जेल भेजे जाने के विरोध में आज सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने नई तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने मोहब्बत की दुकान सुपेला घड़ी चौक पर लगाई। जहां सभी को मीठे शरबत का वितरण किया गया और साथ ही साथ यह संदेश दिया कि भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव साय की सरकार द्वारा प्रदेश में कड़वाहट घोली जा रही है। विरोध करते हुए कांग्रेसी मोहब्बत की दुकान में मीठा शरबत जनता के बीच में वितरण किए। जिससे कि इस समाज में भाजपा द्वारा घोली जा रही कड़वाहट में हल्की मिठास घोली जा सके। आज के इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से आमिर सिद्दीकी अमन साव (सेठिया),उबारन टंडन, सोनू यादव, दीप मोहन, लकी हंस, सतीश राव इंद्रजीत सिंह, सुधांशु साहू, इंद्रपाल सिंह छतरी, अमृत सिंह के साथ सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।
युथ कांग्रेस के सचिव आमिर सिद्धिकी ने बताया कि प्रदेश युथ कांग्रेस के आवाहन पर विधायक जी की गिरफ्तारी के विरोध में जिला स्तर पर भाजपा सरकार के खिलाफ क्रमबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला युथ कांग्रेस टीम सुपेला घड़ी चौक पर स्थित स्व. चंदूलाल चंद्राकर जी की प्रतिमा के सामने ‘‘मोहब्बत की दुकान लगाकर‘‘ विरोध प्रदर्शन किए। यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से शुरू किया गया जो की दोपहर तक चला।  विधायक एवं युथ कांग्रेस के पदाधिकारी समेत सतनामी समाज के रिहाई के संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
आगे उन्होंने बताया कि बलौदाबाजार मामले में भाजपा की सरकार ने सतनामी समाज के मासूम व निर्दोष युवाओं को गिरफ्तार कर उनके साथ अन्याय कर रहा है। जिनके लिए विधायक देवेंद्र यादव ने आवाज उठाई। तो ​भाजपा सरकार की पुलिस ने उन्हें भी पड़क कर जेल में डाल दी है। जबकि पुलिस सिर्फ बयान देने के लिए उपस्थिति होने के बाद नोटिस दी थी। पूछताछ के नाम पर पुलिस विधायक को ले गए थे और षडयंत्र पूर्वक उसे जेल में डाल दिए है। प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है, तब से मानों अंग्रेजों का शासन चल रहा है। गोरे जिस तरह से मातृ ​भूमि के लिए आवाज उठाने वाले क्रांतिकारियों को जेल में बंद कर देती थी। उनके साथ अन्याय करती थी, वैसा ही आज भाजपा सरकार कर रही है।

 दुर्ग / शौर्यपथ / 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर 2024 तक दुर्ग-भिलाई में आयोजित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद कुमार मिश्रा से मिली जानकारी अनुसार योगा 14, 17 व 19 बालक-बालिका, बाक्सिंग 14, 17 व 19 बालक-बालिका, टेबल टेनिस 19 बालक-बालिका, जुडो 14,17 व 19 बालक-बालिका, लॉन टेनिस 14,17 व 19 बालक-बालिका और साइकिलिंग (ट्रेक) 14, 17 व 19 बालक-बालिका खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के कुल 5 संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के कुल 980 स्कूली बच्चे भाग लेंगे। जिसके लिए आवास व्यवस्था भिलाई के विभिन्न निजी विद्यालयों में किया गया है। आवास स्थल से खेल मैदान तक परिवहन व्यवस्था भी निजी विद्यालयों के वाहनों द्वारा किया जाना सुनिश्चित किया गया है। बाक्सिंग खेल सेजस जेआरडी दुर्ग में, लॉन टेनिस खेल मैदान भिलाई निवास के पास सेक्टर 5 में, टेबल टेनिस शंकरा विद्यालय सेक्टर 10 में, साइकिलिंग जयंती स्टेडियम में, जुडो खेल बीएनएस सेक्टर 8 में और योगा खेल सीनियर सेकंडरी सेक्टर 10 में होना निर्धारित हुआ है। प्रतियोगिता का शुभारंभ माननीय अतिथियांे की गरिमामय उपस्थिति में 10 सितम्बर को प्रातः 10 बजे सेक्टर 2 भिलाई विद्यालय में होगा तथा पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह 13 सितंबर को सुबह 11 बजे भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 में होगा।

भगवान श्रीगणेश से सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति प्रदान करने की प्रार्थना:
   दुर्ग/शौर्यपथ / गणेश चतुर्थी पर शनिवार को घर- घर एवं शहर में जगह-जगह गणेश प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारी चल रही है। नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरवासियों को प्रथम पूज्य देव श्रीगणेश की दस दिवसीय विशेष सार्वजनिक पूजा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने भगवान श्रीगणेश से सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा विघ्नहर्ता भगवान गणेश से इस अवसर पर शहर व प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।उन्होंने कहा है कि पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी भगवान गणेश की आराधना का यह पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है।

दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग जिले की बैठक का संपन्न हुई जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारी सम्मिलित हुए मुख्य वक्ता के रूप में जिला भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राजेन्द्र पाध्या जी मुख्य रूप में उपस्थित हुए भारत माता के तैल्यचीत्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर बैठक की शुरुआत की गई मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राजेंद्र उपाध्याय जी ने युवा मोर्चा के साथियों को सदस्यता अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने पांच बुथ को लक्ष्य लेकर वहां सदस्यता अभियान करें और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने में लोगों को प्रेरित करें साथ ही साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा को प्रदेश द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करते हुए सदस्यता अभियान को गति प्रदान करें .
   युवा मोर्चा के महामंत्री मनोज शर्मा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए युवा मोर्चा दृंढ संकल्पित है भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देते हुए युवा मोर्चा सतत लोगों को भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से जोड़ने एवं सदस्य बनने में लगे रहेगा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र साहू जी ने किया बैठक में मुख्य रूप से सानिध्य चंद्राकर प्रशांत अग्रवाल नितेश जैन गोपू पटेल हर्ष चंदेल बाल कृष्णा यादव ओमकार कौशिक शिशिर राठौर भुपेंद्र साहू शुभम साहू लिकेश्वर देशमुख दिनेश पटेल प्रवीण यदु नवीन साहू राहुल सोनकर करण सेन गब्बर साहू राहुल उमरे रोहन साहू बिट्टू साहू कुणाल वर्मा सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथी उपस्थित थे .

बीजापुर / शौर्यपथ / आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। जवान कमलेश हेमला टीम के साथ गस्त पर निकले थे। गंगापुर थाना क्षेत्र के कांवड़गांव से सुबह सुरक्षाबल के जवान गस्त सर्चिंग पर गंगालुर की ओर निकले हुए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने पर जवान कमलेश हेमला (23) पुत्र मासा बेहोश हो गए। जवान को उपचार हेतु बीजापुर लाते समय जवान की शहादत हुई।
  शहीद जवान थाना बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संतोषपुर का निवासी है एवं वर्तमान में 85 वी वाहिनी केरिपु कैंप कांवड़गांव में पदस्थ था। शहीद जवान का शव बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया। थाना बीजापुर में मर्ग पंजीबद्ध कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरक्षा बलों ने किया 03 सक्रिय माओवादियों को किया गिरफ्तार, विस्फोटक एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद 

    बीजापुर / शौर्यपथ / जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् डीआरजी, थाना बासागुड़ा, कोबरा 210, सीआरपीएफ 168 वाहिनी की संयुक्त टीम थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत सारकेगुड़ा पेगड़ापल्ली के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी ।
  इस अभियान के दौरान सारकेगुड़ा-पेगड़ापल्ली के मध्य जंगल से कुड़ामी सोमलू (जन मिलिशिया सदस्य), लिंगु सेमला ऊर्फ लिंगा (मिलिशिया सेक्शन कमाण्डर), सोमलू कड़ती (आरपीसी अध्यक्ष) को पकड़ा गया.
  पुलिस ने बताया कि पकड़े गये माओवादियों के कब्जे से कोर्डेक्स वायर, जिलेटिन, गन पावडर सफेद एवं काला, डेटोनेटर एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है। पूछताछ करने पर प्लाटून नम्बर 10 के कमाण्डर मल्लेश के द्वारा सारकेगुड़ा पुलिया के पास सुरक्षा बलो को नुकसान पहुंचाने के लिये बम लगाने हेतु सामग्री उपलब्ध कराया गया था ।
  उक्त माओवादियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्यवाही की गई। उसके बाद न्यायिक रिमाण्ड पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)