
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अपने सभी गुरुओं का स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वे महान दार्शनिक और शिक्षक रहे हैं। देश को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि मैंने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है, उनमें मेरे गुरुओं की बड़ी भूमिका रही है। जीवन के हर पड़ाव में मुझे गुरुओं का आशीष मिला है। जीवन को सही दिशा देने और चुनौतियों से लड़ने के लिए शिक्षक आपको तैयार करते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक उच्च नैतिक मूल्यों को विद्यार्थियों के जीवन में उतारकर अच्छा नागरिक तैयार करने में अपनी सर्वोच्च भूमिका निभाते है। मुझे विश्वास है कि डॉ. राधाकृष्णन के पदचिन्हों पर चलते हुए देश और समाज को सकारात्मक दिशा देने में आगे भी शिक्षकगण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
कर्तव्य में गम्भीर लापरवाही बरतने के कारण सहायक शिक्षक एलबी श्रीमती नीता मण्डावी एवं नरसिंह मण्डावी तत्काल प्रभाव से निलंबित
कोण्डागांव / शौर्यपथ / कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा जिले के कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी श्रीमती नीता मण्डावी एवं नरसिंह मण्डावी को कर्तव्यों के निर्वहन में गम्भीर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं निलंबित उक्त दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड बड़ेराजपुर निर्धारित किया गया है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा उक्त परिप्रेक्ष्य में जारी आदेश के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोण्डागांव के 02 सितम्बर सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान रात्रि में प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास कोण्डागांव परिसर स्थित आवासीय भवन अधीक्षिका निवास में प्रभारी छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती नीता मण्डावी के पति नरसिंह मण्डावी को उपस्थित होना पाया गया। इस सम्बंध में छात्रावास के कर्मचारियों द्वारा सम्बन्धित के प्रतिदिन रात्रि में आने-जाने की पुष्टि भी की गई। चूंकि प्रभारी छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती नीता मण्डावी के पति नरसिंह मण्डावी वर्तमान में बालक आश्रम कारसिंग में सहायक शिक्षक एलबी के पद पर कार्यरत हैं। जबकि महिलाओं-बालिकाओं के संरक्षण के संबंध में राज्य शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से जारी समेकित कार्ययोजना के दिशा-निर्देश के तहत कन्या छात्रावास या आश्रमों में पुरुषों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लागू किये जाने के उपरांत भी श्रीमती नीता मण्डावी प्रभारी अधीक्षका द्वारा नरसिंह मण्डावी को रात्रिकालीन प्रवेश के लिए नहीं रोका जाना अत्यंत आपत्तिजनक है।
उक्त कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत विपरीत होने से गम्भीर कदाचार की श्रेणी में आता है, अतएव श्रीमती नीता मण्डावी सहायक शिक्षक एलबी वर्तमान प्रभारी अधीक्षका प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास कोण्डागांव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण-नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोण्डागांव के जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी अधीक्षिका श्रीमती नीता मण्डावी के पति नरसिंह मण्डावी वर्तमान पदस्थापना सहायक शिक्षक एलबी बालक आश्रम कारसिंग की प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास कोण्डागांव में प्रतिदिन सुबह-शाम आने की पुष्टि सम्बन्धित प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास कोण्डागांव के कर्मचारियों द्वारा की गई है। जो कि संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग इंद्रावती भवन नवा रायपुर द्वारा जारी दिशा-निर्देश का उल्लंघन है। सम्बन्धित का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत है और यह गम्भीर कदाचार की श्रेणी में आता है। अतएव नरसिंह मण्डावी सहायक शिक्षक एलबी शासकीय बालक आश्रम शाला कारसिंग विकासखण्ड कोण्डागांव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उक्त दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड बड़ेराजपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन दोनों कर्मचारियों को नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
बीजापुर / शौर्यपथ / माओवादी विरोधी अभियान के दौरान डीआरजी बीजापुर, थाना गंगालूर, कोबरा 202, थाना तर्रेम एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री के साथ 07 और विस्फोटक के साथ 06 सक्रिय माओवादीयों को दो अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है।
जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 01/09/2024 को डीआरजी बीजापुर, थाना गंगालूर एवं कोबरा 202 की संयुक्त पार्टी थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पालनार, गंगालूर पोटामपारा की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान संयुक्त पार्टी द्वारा गंगालूर पोटामपारा के जंगल से भागने की कोशिश करते हुए 07 संदिग्ध को पकड़ा गया। पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ एवं तस्दीक किया गया।
पकड़े गए 7 माओवादी
1. सुक्कू पदम ऊर्फ गोर्रा (सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य) पिता पाण्डू पदम, उम्र 58 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी सावनार पटेलपारा, थाना गंगालूर
2. लच्छू माड़वी ऊर्फ पेददा (सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य), पिता सोमलू माड़वी, उम्र 30 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी सावनार पटेलपारा, थाना गंगालूर
3. रघु कुरसम (सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य), पिता सुक्कू कुरसम, उम्र 33 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी सावनार पटेलपारा, थाना गंगालूर
4. नारायण कुरसम ऊर्फ नरैया ऊर्फ मोदी (सावनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य), पिता डोग्गा कुरसम, उम्र 52 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी सावनार पटेलपारा, थाना गंगालूर
5. पायकू कोरसा (सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य), पिता मंगू कोरसा, उम्र 33 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी सावनार पटेलपारा, थाना गंगालूर
6. गडडू पूनेम (सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य), पिता मंगू पूनेम, उम्र 28 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी सावनार पटेलपारा, थाना गंगालूर
7. मंगू पूनेम (बुरजी भूमकाल मिलिशिया सदस्य), पिता आयतू पूनेम, उम्र 43 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी बुरजी गायतापारा, थाना गंगालूर
पकड़े गये 7 माओवादियों के पास रखे थैला एवं बैग की तलाशी में इनके कब्जे से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री बरामद किया गया। पकड़े गये माओवादियों की क्षेत्र में शासन विरोधी पाम्लेट फेंकने,चस्पा करने एवं बैनर बांधने की योजना थी।
अन्य एक और मामलें में थाना तर्रेम एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही में विस्फोटक के साथ 06 सक्रिय माओवादियों को पकड़ने में सुरक्षा बलो को सफलता मिली है जो दिनांक 17/07/2024 को मण्डीमरका और रेंगमपारा के बीच IED विस्फोट की घटना में शामिल थे।
पकड़े गए 6 माओवादी
1. मिड़गम सोना (सीएनएम सदस्य), पिता बुदरू, उम्र 27 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी डोटडीपारा गोटपल्ली, थाना गंगालूर
2. उडम छोटू (मिलिशिया सदस्य), पिता पोदिया, उम्र 20 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी डोडडीपारा गोटपल्ली, थाना गंगालूर
3. डोडी अर्जुन (मिलिशिया प्लाटून सदस्य), पिता धुर्वा डोडी, उम्र 25 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी डोडीपारा गोटपल्ली, थाना गंगालूर
4. डोडी जोगा (मिलिशिया सदस्य), पिता दुला डोडी, उम्र 22 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी डोडीपारा गोटपल्ली, थाना गंगालूर
5. ओयाम हड़मा (संघम सदस्य), पिता पाण्डू ओयाम, उम्र 25 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी डोडीपारा गोटपल्ली, थाना गंगालूर
6. आयतु ओयाम ऊर्फ बडडे (संघम सदस्य), पिता मंगलू ओयाम, उम्र 20 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी स्कूलपारा गोटपल्ली, थाना गंगालूर
पकड़े गये 6 माओवादियों के कब्जे से तीर-धनुष, कोर्डेक्स वायर, बैटरी, स्पाईक, इलेक्ट्रीक वायर, डेटोनेटर आदि बरामद किया गया । थाना गंगालूर में पकड़े गये 7 माओवादियों के विरूद्ध छ.ग. विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओ में और थाना तर्रेम में पकड़े गये 6 माओवादियों वैधानिक कार्यवाही उपरान्त 13 माओवादियों को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय मुख्य न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया है।
जिले के कानून व्यवस्था के सम्बंध में पुलिस अधीक्षकों से लेंगे वन टू वन जानकारी
महिला एवं बाल अपराध, गौवंश, चाकूबाजी, मादक पदार्थों की स्थिति की करेंगे समीक्षा
रायपुर / शौर्यपथ / उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा कल बिलासपुर प्रवास के दौरान पुलिस विभाग के बिलासपुर रेंज की समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के गृह एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, गृह विभाग के सचिव, बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, और बिलासपुर रेंज के जिलों के पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहेंगे।
बैठक में लंबित गंभीर अपराधों की स्थिति, ब्लाइंड मर्डर के अनसुलझे मामलों, चाकूबाजी, तलवारबाजी और फायरिंग के मामलों की समीक्षा समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही लंबित मर्ग के प्रकरणों, राष्ट्रीय और राज्य मानव अधिकार आयोग के लंबित मामलों की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी। महिला और बाल अपराधों के लंबित प्रकरणों पर चर्चा और पीड़ितों को क्षतिपूर्ति देने, मानव तस्करी के लंबित मामलों, गुमशुदा महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के प्रकरणों, अनुसूचित जाति और जनजाति पर घटित अपराधों एवं राहत राशि के वितरण की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
चिटफंड प्रकरणों की अद्यतन स्थिति, एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की जांच की प्रगति और मादक पदार्थों की नष्ट करने की प्रक्रिया, गौवंश से संबंधित अपराधों, वाहन जब्ती और राजसात की कार्यवाही, जिले के कानून व्यवस्था के संबंध में आगामी कार्ययोजनाओं और जिले में लागू की जा रही बेस्ट प्रैक्टिस पर चर्चा की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
मां से मिलकर जाना हालाचाल, कहा सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं
लगातार सतनामी समाज के निर्दोष युवाओं के रिहाई की मांग कर रहे थे देवेंद्र यादव
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आज भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव के निवास पहुंचे। जहां वे विधायक देवेंद्र यादव की मां से मिले। करीब 1 घंटे तक मां के पास बैठक उनका हालाचाल जाना। उनके स्वास्थ्य की खैरियत ली। परिवार के सदस्यों से चर्चा की और सभी को हिम्मत दिया। सभी से कहा कि आप सभी लोग अपना ख्याल रखिए। मां से कहा कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। समय पर भोजन और दवाइएं ले। परिजनों और विधायक देवेंद्र यादव के बड़े भाई धर्मेद्र यादव से भी कहा कि वे माता जी का ख्याल रहे। देवेंद्र का ख्याल रखने के लिए वे सब है।
पूर्व सीएम बघेल जी ने आगे पूरे परिवार को विश्वास जताते हुए कहा कि उनके रहते हुए उन्हें किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। पूरा कांग्रेस परिवार, प्रदेश की पूरी जनता युवा नेता देवेंद्र यादव के साथ है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि युवा नेता विधायक छत्तीसगढ़ महतारी का साहसी बेटा है। जो भोलेभाले, मासूम, निर्दोष प्रदेशवासियों के हक की लड़ाई लड़ रहा है। इसलिए भाजपा की सरकार उससे बदला लेने के लिए यह सब प्रपंच कर रही है। लेकिन सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजीत नहीं हो सकता है। एक दिन विधायक देवेंद्र यादव की जीत और पूरे शान से वह बहुत जल्द जेल से बाहर आएगा।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव 17 अगस्त से जेल में है। बलौदाबाजार मामले में पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस दिया था। इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव एक बार थाने जाकर पुलिस के पूछताछ में सहयोग किया। पूरी सवालों का जवाब दिया था। इसके बाद भी पुलिस नोटिस देकर पूछताछ़ के नाम पर उनके घर आई और बल पूर्वक धोखे से उन्हें उठाकर ले गई और ले जाकर जेल में बंद कर दी है।
गौरतलब है कि बलोदाबाजार क्षेत्र में सत्य के प्रतिक सतनामी समाज के धार्मिक स्थल जैतखाम को अज्ञात लोगों ने क्षति पहुंचाई थी। इसकी शिकायत के बाद भी पुलिस प्रशासन, शासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे सतनामी समाज के लोग आक्रोशित थे और धरना प्रदर्शन किए। जिसमें विधायक देवेंद्र यादव शामिल होने के लिए 10 मिनट के लिए गए थे। विधायक ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि शासन एक भी सबूत दिखा दे लेकिन अबतक कोई सबूत सार्वजनिक नहीं कर पाई है।
संगठन को सर्वोपरि मानकर सदस्यता अभियान के कार्य को सफल बनाना है - राजीव अग्रवाल
कम से कम 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाला ही बनेगा सक्रिय सदस्य - जितेंद्र वर्मा
दुर्ग / शौर्यपथ / राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान का उदघाटन होने के बाद दुर्ग में जिला सदस्यता अभियान का उदघाटन बायपास रोड में स्थित अग्रसेन भवन में हुआ। उदघाटन समारोह प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित नेताओं द्वारा सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए मार्गदर्शन दिया। समारोह में मंचासीन अतिथि भाजपा जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, विधायक ललित चंद्राकर, गजेन्द्र यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री जागेश्वर साहू, रमशिला साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, सदस्यता अभियान जिला संयोजक राजेंद्र कुमार पाध्ये, सदस्य रविशंकर सिंह, रोहित साहू, उषा टावरी, डॉ. मानसी गुलाटी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान कार्यकर्ता निर्माण के लिए करती है ना कि नेता बनाने के लिए। राष्ट्र प्रथम का ध्येय सामने रखकर सदस्यता अभियान के माध्यम कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में कार्य करना है, जिस तरह हम माता-पिता की सेवा करते हैं उसी तरह पार्टी को अपने माता-पिता के रूप में मानकर उसकी सेवा करनी है। पार्टी का विस्तार करना है एवं सदस्यता अभियान को सफल बनाने नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करना है।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मोदी सरकार द्वारा पीएम आवास को लेकर दी गई सौगात के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि पीएम आवास पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के द्वारा रोक दिया गया था, हम लोगों ने गरीबों की दर्द को समझा और चरणबद्ध आंदोलन करके पीएम आवास योजना को प्रदेश में लागू करने के लिए संकल्प लिया, राज्य में भाजपा सरकार बनने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन करते हुए पीएम आवास आम गरीब को मिले इसका प्रयास करते रहे और कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश में 8 लाख आवास योजना को पूर्ण करवाने की घोषणा करते की, इस प्रकार मोदी की एक और गारंटी पूरी होने जा रही है।
श्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि जब भाजपा की सरकार बनती है जनकल्याण करती है हम सब पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर सदैव समाज का कल्याण करते हैं देश हित के लिए कार्य करते हैं इसलिए सदस्यता अभियान को सफल बनाना है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आज हमारी पार्टी के द्वारा अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया, कश्मीर में जब तिरंगा नहीं फहराया जा सकता था, अब तिरंगा फहराया जाने लगा है। हम उसे पार्टी के कार्यकर्ता हैं कि हम लोगों के बीच जाकर यह बता सकते हैं कि हमारी पार्टी के कारण राम मंदिर बनाया गया और सदस्यता अभियान के लिए प्रेरित करेंगे तो हाथों हाथ हमारी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे।
जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि संगठन सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है। बूथ के हर घर जाएं सदस्यता अभियान में कोई भी किसी प्रकार की हेरा फेरी नहीं कर सकता। पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के द्वारा हमारे सदस्यता अभियान के द्वारा किए गए कार्यों को बड़ी गंभीरता से नजर रखी जाएगी।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पार्टी के संगठन विस्तार अर्थात सदस्यता अभियान में संसद से लेकर सांसद से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जुटना है। पार्टी संविधान के अनुरूप जो कार्यकर्ता 50 से कम सदस्य बनाएगी वह सक्रिय सदस्य बन नहीं पाएगा और पार्टी के किसी भी बड़े दायित्व को ग्रहण नहीं कर पाएगा। कम से कम 50 सदस्य बना कर पार्टी के सक्रिय सदस्य बनने का लक्ष्य लेकर सबको प्राथमिक सदस्य बनाए।
विधायक ललित चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की सदस्यता अभियान को हम सभी को मिलकर सफल बनाना है पिछले समय जो कुछ लोग हमसे छूट गए थे और पार्टी की विचारधारा से प्रभावित थे उन्हें भी पार्टी की सदस्यता दिलानी है और खासकर युवा जो हमारे देश के उज्जवल भविष्य है और पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित है उन्हें भी हमारी पार्टी से जोड़कर हमें सदस्यता अभियान को सफल बनाना है।
जिला सदस्यता उद्घाटन समारोह का संचालन सदस्यता अभियान के जिला संयोजक और जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये ने किया और आभार सदस्यता अभियान टोली के सदस्य एवं जिला मंत्री रोहित साहू ने किया। जिला सदस्यता टोली के सदस्य डॉ. मानसी गुलाटी ने मुख्य अतिथि विजय शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
आयोजित समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, जागेश्वर साहू, उषा टावरी, रवि शंकर सिंह ने भी संबोधित किया। आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, दिलीप साहू, अलका बाघमार, अरविंदर सिंह खुराना, कांतिलाल जैन, पवन शर्मा, बोधन यादव, आशीष निमजे, विनोद अरोरा, नीलेश अग्रवाल, मनोज सोनी, अनूप सोनी, प्रमोद नेमा, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी, जितेंद्र सिंह राजपूत, विनय महोबिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, प्रितपाल बेलचंदन, शिव चंद्राकर, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वढई, विजय ताम्रकार, शीतल जांगिड़, तनुजा बघेल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग के राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई द्वारा पोषण सप्ताह 1 से 7 सितंबर के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कसारीडीह में पोषण सप्ताह मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दीकी सर ने हरी झंडी दिखाई और संबोधित करते हुए कहा कि "संतुलित आहार ही जीवन का आधार है" इसके साथ ही कसारीडीह विद्यालय के प्रधान पाठक महोदया मान बाई ठाकुर एवं सहायक शिक्षक नमीता गुप्ता,लीलावती वर्मा,पल्लवी लोहबारे का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। जिसमें बच्चों को पोषण संबंधी पोषक तत्वों की जानकारी उपलब्ध कराई गई और बच्चों को बताया गया कि पोषण हमारे मनोविकारों को किस प्रकार दूर करता है साथ ही साथ बच्चों को अन्य गतिविधियां जैसे गीत, कविता, नुक्कड़ नाटक एवं जुंबा डांस करवाया गया।
इस कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर तरुण कुमार साहू सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सुदेश साहू का सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक मोरध्वज, सतेक, रीतिक, मीनेश, द्रविण, टुकेश्वर, हरीश, मृदुल, ललित, टेम प्रकाश, कुंदन कुमार एवं अन्य स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही।
मुंगेली/ शौर्यपथ / जिला मुंगेली के ग्राम दुल्लापुर में डायरिया पीड़ित मरीजों की सूचना मिली, जिस पर तत्काल जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर बेहतर ईलाज के लिए अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी के नेतृत्व में प्रशासन एवं मेडिकल टीम को तत्काल गांव की ओर रवाना किया गया। प्रशासन की निगरानी में स्वास्थ्य टीम पूरी तत्परता एवं सक्रियता से लगी हुई हैं और प्रति घंटे मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। गॉव में घर-घर ओआरएस घोल का वितरण किया जा रहा है। साथ ही साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए गर्म पानी एवं गर्म भोजन करने की सलाह दी जा रही है।
डीपीएम गिरीश कुर्रे ने बताया कि गॉव में पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है, ताकि गॉव में स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा डायरिया पीड़ित मरीजों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कर ईलाज भी प्रारंभ किया गया है।
कलेक्टर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनसे स्वास्थ्य सुविधा के संबंध में जानकारी ली। वहीं चिकित्सकों को बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया और चिकित्सकों से जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार सहित सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम. के. राय ने बताया कि ग्राम दुल्लापुर सहित आसपास के गॉवों के कुल 17 डायरिया पीड़ित मरीजों का ईलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं, हालांकि काफी प्रयासों के बाद दुल्लापुर के डायरिया मरीज पनकुराम निषाद के गंभीर रूप से बीमार होने पर उन्हें बचाया नहीं जा सका है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर मेडिकल टीम द्वारा पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और गंभीरता से मरीजों का बेहतर ईलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। डॉ. राय ने बताया कि डायरिया प्रभावित गॉवों में लोगों को स्वास्थ्य जांच, जरूरी दवाईयों का वितरण, आवश्यक परामर्श और बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। जिले में डायरिया से बचाव के लिये मितानिनों एवं आरएचओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग में स्थित भगवान द्वारकाधीश के अवतार श्री बाबा रामदेव मंदिर, गंजपारा, दुर्ग का स्वर्ण जयंती महोत्सव (50वां वर्ष) एवं बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव दिनाँक 4 से 15 सितंबर तक बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है.
स्वर्ण जयंती महोत्सव का शुभारंभ बुधवार दिनाँक 4 सितंबर को दोपहर 3 बजे श्री सीताराम मन्दिर, गाँधी चौक, दुर्ग से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा.
सकल समाज की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है, कलश यात्रा में सभी समाज की महिलाएं सैकड़ों की संख्या में कलश उठा रही है, कलश यात्रा दोपहर 3 बजे श्री राम मंदिर गांधी चौक से प्रारंभ होगी जोकि सदर बाजार, मोती काम्प्लेक्स, पुराना बस स्टैंड तहसील आफिस चौक, भाजपा कार्यालय के सामने से शनिचरी बाजार से सत्तीचौरा होते हुए श्री बाबा रामदेव मंदिर गंजपारा पहुचेगी. कलश यात्रा के पश्चात संध्या 6.30 बजे ध्वजारोहण एवम बाबा रामदेव जी की महाआरती की जावेगी, ततपश्चात संध्या 6.30 बजे श्री बाबा रामदेव मंदिर के निर्माण के आधार स्तंभो का सम्मान समारोह आयेाजित किया गया है जिसमें मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से लेकर आज तक के मंदिर में सहयोग एवम अपना विशेष समय देने वाले सम्मानित जनों का सम्मान किया जावेगा।
रात्रि 8.30 बजे से श्री बाबा रामदेवजी की संगीत मय अमृत कथा का प्रारंभ गणेश पूजा से प्रारंभ होगा जिसमें बाबा रामदेव जी की कथा में हरजी भाटी का पर्चा का वरण किया जावेगा, बाबा रामदेव जी की संगीतमय अमृत कथा प्रसिद्ध कथा वाचक श्री देव शास्त्री वृन्दावन के श्रीमुख से की जावेगी। जिसमें श्री बाबा रामदेव जी से जुड़ी समस्त कथाओं का वर्णन सुन्दर एवम मधुर भजनों के साथ किया जावेगा ।
शहर के विभिन्न स्थानों को विभन्न समाजों एवम सामाजिक संगठनों द्वारा कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया जावेगा कुछ स्थानों पर फूलों की वर्षा भी की जावेगी. स्वर्ण जयंती महोत्सव के अवसर पर श्री बाबा रामदेव मंदिर, में विशेष एवं आकर्षित साज-सज्जा, विशेष पंडाल एवं पूरे सत्तीचौरा मार्ग पर हर घरों में लाइट लगवाई गयी है, पूरे गंजपारा में स्वर्ण जयंती महोत्सव को लेकर भारी उत्साह है, पूरे गंजपारा वासियों ने मंदिर में आयोजित सभी कार्यक्रमों में अपनी पूरी उपस्थिति में साथ साथ पूरे अयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहे है, कार्यक्रम में हर घर वाले अपने घरों के सामने पार्किंग स्थल के लिए जगह रखे है, स्वर्ण जयंती महोत्सव को सफल एवं ऐतहासिक बनाने हेतु सकल समाज के हर पदाधिकारी एवं सदस्य कार्य कर रहे है सभी का साथ एवं सहयोग मिल रहा है,
डूमरबहार, बिलडेगी और सूरजगढ़ के 200 से अधिक कृषकों को 46 लाख से अधिक की राशि का वितरण ,किसानों ने मुख्यमंत्री साय को दिया धन्यवाद
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। खेती किसानी में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिले इसके लिए पत्थलगांव क्षेत्र के किसानों को विगत दिवस जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित नहर के मुआवजा राशि का वितरण कृषकों को किया गया।
पत्थलगांव क्षेत्र के किसानों को नहर निर्माण के लिए मुआवजा राशि वितरित की गई। डूमरबहार, बिलडेगी और सूरजगढ़ के लगभग 200 किसानों को 46 लाख 43 हजार 951 रुपये के चेक दिए गए। यह राशि किसानों को विधायक श्रीमती गोमती साय द्वारा वितरित की गई। राशि मिलने पर किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने सरकार द्वारा भूमिहीन किसानों को दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 10,000 रुपये वार्षिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, अंत्योदय और प्राथमिकता राशनकार्डधारी 68 लाख परिवारों को आगामी पांच वर्षों तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का भी निर्णय लिया गया है।
प्रदेश सरकार ने अपने वादों को पूरा करते हुए किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ की मान से धान की खरीद की है। इस वर्ष प्रदेश में रिकॉर्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। प्रदेश की कृषि हितैषी नीतियों के कारण किसानों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता की झलक दिखाई दे रही है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
