
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बिहार सरकार के बड़े अधिकारी IAS ऑफिसर संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के ठिकानों पर ED की रेड
नई दिल्ली / शौर्यपथ / बिहार के पटना में आईएएस अधिकारी संजीव हंस के कई ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ने का मामला सामने आया है. संजीव हंस, सूबे में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव हैं. इस वक्त ईडी की टीम उनके अलग-अलग ठिकानों पर रेड कर रही है. जानकारी के मुताबिक, संजीव हंस का विवादों से पुराना नाता रहा है. पिछले दिनों सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस पर रेप का आरोप भी लग चुका है.
बता दें कि संजीव हंस के साथ-साथ आरजेडी के पूर्व विधायक गुलाब यादव के ऊपर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था.
जानकारी के मुताबिक, संजीव हंस के साथ-साथ आजेडी के पूर्व विधायक गुलाब यादव के मधुबनी स्थित आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची हुई है. यहां भी सुबह से छापेमारी चल रही है. जांच एजेंसी के पहुंचने पर गुलाब यादव अपने घर पर नहीं मिले, लेकिन एजेंसी की टीम ने यहां पर छानबीन शुरू कर दी.
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार संजीव हंस बिहार के मुख्य मंत्री के करीबी अधिकारी बताये जा रहे है . पिछले चार सालो से संजीव हंस उर्जा विभाग के प्रमुख सजीव के पद में है ऐसे में राजनितिक हलको में नितीश कुमार के करीबी अफसर के ठिकानो पर छापेमारी पर बिहार में राजनितिक माहौल काफी गर्म है .
नई दिल्ली / शौर्यपथ / नेपाल से उत्तराखंड तक भारी बारिश से हाल बेहाल है. बारिश कई शहरों में कहर बरपा रही है. जहां बिहार में बाढ़ का खतरा है तो यूपी में बाढ़ को लेकर सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं. उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में 7-8 जुलाई को भारी बारिश की भविष्यवाणी के मद्देनजर रविवार को चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है. भारत के पड़ोसी नेपाल में कोशी बैराज के सभी 56 गेट खोल दिए गए हैं.
मानसून की बारिश पहाड़ों पर कहर बरपा रही है, यूपी-बिहार में सैलाब का संकट गहराने लगा है. नदियों का जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे के जिलों में खेत-घर डूबने लगे हैं. बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फनगर से बाढ़ की तस्वीरें आ रही हैं. बिहार के बगहा और नौगछिया में नदी किनारों को डुबा रही है. उत्तराखंड से नेपाल तक हाल बेहाल है. यूपी में बाढ़ को लेकर सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं. यूपी के श्रावस्ती में कई जगहों पर नदियों के जलस्तर बढ़ने से खेत में काम कर रहीं 12 महिलाओं और उनके बच्चों को रेस्क्यू किया गया है. चमोली बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद है. यहां सड़क का आधा हिस्सा बारिश और लैंडस्लाइड की भेंट चढ़ चुका है. रास्ते में गाड़ियों की कतार है और लोग सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं.
उत्तराखंड में भारी बारिश का पूर्वानुमान
सबसे पहले बात उत्तराखंड की करें तो यहां के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. धनौल्टी मसूरी मार्ग कफलानी के पास बारिश के कारण बन्द हो गया है. कुमाऊं क्षेत्र के साथ चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग में रेड अलर्ट जारी किया गया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिला मजिस्ट्रेट को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं. सूबे में 200 से रूट बंद हैं. कई जगहों पर कुल 221 जेसीबी तैनात की गई हैं. इसके साथ ही NDRF-SDRF को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है. प्रशासन के अधिकारी नालों के पास रहने वाले लोगों तक पहुंच रहे हैं. शनिवार रात पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, पौड़ी में भारी बारिश दर्ज की गई है.
एजेंसी से ...
नई दिल्ली / शौर्यपथ / लोकसभा अध्यक्ष को लेकर आम सहमति बनाए जाने की तमाम कोशिशों पर फिलहाल पानी फिर गया है. विपक्ष ने नॉमिनेशन की डेडलाइन से ठीक पहले कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को इंडिया ब्लॉक का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. कुछ ही देर बाद के सुरेश ने नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया. इससे पहले एनडीए की तरफ से बीजेपी सांसद ओम बिरला ने नॉमिनेशन किया. दोपहर 12 बजे तक नॉमिनेशन के लिए अंतिम समय सीमा रखी गई थी.
72 साल में तीसरी बार स्पीकर को लेकर चुनाव होने जा रहा है. इससे पहले 1952, 1974 में भी स्पीकर को लेकर चुनाव हुआ है. स्वतंत्र भारत में 1952 में पहली बार स्पीकर को लेकर जीवी मालवणकर और शंकर शांताराम के बीच चुनावी मुकाबला हुआ था. उसके बाद 1976 में (आपातकाल के दौरान) भी स्पीकर के लिए चुनाव हुआ था. उस समय बालीग्राम भगत बनाम जगन्नाथ राव के बीच चुनाव था. अब 2024 में तीसरी बार चुनाव होने जा रहा है. अब तक पक्ष और विपक्ष के बीच सहमति से स्पीकर बनता आया है.
इससे पहले एनडीए की तरफ से स्पीकर चुनाव के लिए आम सहमति बनाने की कोशिश की गई और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं से बातचीत की. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अलग-अलग नेताओं से मुलाकात की और फोन पर बातचीत की. सूत्रों का कहना था कि स्पीकर के नाम पर विपक्षी दलों के साथ सहमति बनती तो डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष दिया जा सकता है. हालांकि, विपक्ष का कहना है कि डिप्टी स्पीकर पद नहीं दिया जा रहा था, इसलिए बात बिगड़ गई.
कांग्रेस का आरोप - स्पीकर पद के लिए आम सहमति नहीं बनने के बाद इंडिया गठबंधन की तरफ से कहा गया कि जैसा कि संविधान में पूर्व होता रहा है कि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्षी पार्टी को दिया जाता है परंतु सत्ताधारी दल द्वारा इस बात पर भरोसा नहीं जताया जा रहा था कि डिप्टी स्पीकर पद विपक्ष को दिया जाएगा ऐसे में इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं की सहमति से विपक्ष की तरफ से के सुरेश को स्पीकर पद के लिए चुनावी मैदान में उतर गया है ।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष से मुलाकात किया परंतु डिप्टी स्पीकर पद के बारे में फैसले के लिए कॉल बैक करने की बात कही किंतु उनका कॉल नहीं आया जिसके कारण इंडिया गठबंधन ने स्पीकर पद के लिए 8वी बार लोकसभा सांसद रहे के सुरेश को चुनावी मैदान में उतारदिया ।
भाजपा की तरफ से जवाब -भारतीय जनता पार्टी के तरफ से स्पीकर पद के लिए आम सहमति न बनने पर केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि संविधान में आम सहमति से कार्य होता है शर्तों के आधार पर कार्य नहीं होता विपक्ष पार्टी की शर्तें निंदनीय है सदन में हमारे पास पूर्ण बहुमत है और स्पीकर पद के लिए एनडीए गठबंधन की तरफ से ओम बिरला को नामांकित किया गया है जिनकी जीत सुनिश्चित है ।
स्पीकर पद के लिए सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष दोनों आमने-सामने आ चुके हैं आज दोपहर 11:00 बजे स्पीकर पद के लिए चुनाव होना है स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह तीसरी बार है जब स्पीकर पद के लिए चुनाव होगा. एनडीए के तीसरे कार्यकाल में इस बार विपक्षी पार्टी मजबूत हुई है और यह पहली बार होगा कि इस बार सदन में नेता प्रतिपक्ष भी बनाया जाएगा . पीएम मोदी के पिछले दो कार्यकाल में सदन में नेता प्रतिपक्ष संख्या बल के कारण नहीं बन पाया था परंतु इस बार विपक्ष मजबूत स्थिति में है और सत्र के पहले दिन से ही विपक्ष सत्ता पक्ष को कई मुद्दों पर घेर रहा है .
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद देश में हुए कई घटनाक्रमों का विपक्ष जोर-शोर से जिक्र कर रहा है जिसमें कश्मीर में आतंकी हमले नीट परीक्षा पेपर लीक ,परीक्षा का रद्द होना हीट वेव के कारण कई लोगों की मृत्यु, बिहार में घटिया निर्माण किया पुल का गिरना ,अटल सेतु में भ्रष्टाचार की झलक मणिपुर के बारे में सदन में पीएम मोदी का मौन रहना ,महंगाई के बारे में सत्ता धारी दल द्वारा बात ना करना ऐसे कई मुद्दे है जिसको लेकर विपक्ष आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं वही सत्ता पक्ष भी निश्चित है की संख्या बल के कारण लोकसभा में स्पीकर पद में विजय उनकी ही होगी।
जीत किसी की भी हो परंतु इस बार सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष सत्र के प्रथम दिन से ही आमने-सामने हो गए हैं और आरोप प्रत्यारोप का दौर आरंभ हो चुका है ऐसे में 18 वीं लोकसभा का हर सत्र और सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के आरोप प्रत्यारोप की झड़ी लगातार देखने को मिलेगी.
नई दिल्ली । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री को अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन @2047 ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका निर्माण राज्य नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है जिसे एक नवंबर को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने विगत छह माह में माओवादी विरोधी अभियानों में की गयी कार्रवाई की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी।
नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श गाँव) के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत नक्सलियों के आधार को कमजोर करने व शासन-प्रशासन व ग्रामीणों के बीच परस्पर विश्वास बहाली का कार्य किया जा रहा है।इस योजना के तहत वर्तमान में 23 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 90 ग्राम शामिल हैं तथा भविष्य में 29 कैंपों को प्रारंभ करने की योजना है।
नई दिल्ली। शौर्यपथ । 18वीं लोकसभा के सत्र की शुरुआत 24 जून को हो गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद भवन के परिसर से नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी वहीं अपने व्यक्तव्य में उन्होंने विपक्ष को भी नसीहत दे दी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों से चुनकर आए सांसदों ने निर्वाचित सांसदों एवं प्रथम बार निर्वाचित हुए सांसदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी वहीं उन्होंने मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल की उपलब्धि को भी अपरोक्ष रूप से गिनाते हुए यह कहा कि आजाद भारत में यह पहला अवसर है जब हम अपने स्वयं के बने हुए संसद भवन में 28 लोकसभा के सत्र की शुरुआत कर रहे हैं वहीं उन्होंने विपक्ष का नाम लिए बगैर 50 साल पहले 25 जून को हुए आपातकाल की घटना का जिक्र करते हुए विपक्ष पर भी तंज कर दिया एवं विपक्ष से यह उम्मीद जताई कि वह संसद सत्र की कार्यवाही में सार्थक समर्थन करें ।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने वक्तव्य में इस बार एक बार भी पिछले दो कार्यकाल को मोदी सरकार के रूप में चिन्हांकित नहीं किया और ना ही लगातार तीसरी भर के कार्यकाल को एनडीए सरकार के रूप में चिन्हांकित किया अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि एक ही सरकार को लगातार तीसरी बार मौका देकर 60 साल के बाद देश की जनता ने किसकी सरकार के कार्यकाल और नीयत पर मोहर लगाई यहां बताना यह लाजमी होगा कि 2014 एवं 2019 का कार्यकाल एनडीए का कार्यकाल जरूर रहा परंतु कहीं पर भी एनडीए की छाप नजर नहीं आई यहां तक की पीएम नरेंद्र मोदी के किसी भी भाषण में एनडीए सरकार की बात सुनने को मिली हो ऐसा कहीं नजर नहीं आया हर बार मोदी सरकार और मोदी की गारंटी या इसका दूसरा रूप कहे तो मोदी है तो मुमकिन है जैसी बातें ही होती रही परंतु आज के वक्तव्य में पीएम मोदी ने एक बार भी मोदी की गारंटी मोदी की सरकार मोदी है तो मुमकिन है जैसी बात ना कह कर यह भी जाहिर कर दिया कि इस बार मोदी सरकार नहीं एनडीए की सरकार है ।
18 लोकसभा के प्रथम सत्र में विपक्ष भी अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रही है मिली जानकारी के अनुसार विपक्ष संविधान की पुस्तिका को लेकर मार्च करने वाली है विपक्ष भी सत्ता पक्ष को इस बार परेशान कर सकती है अब देखना है यह है कि सत्र के प्रथम दिवस ही सत्ता पक्ष और विपक्ष है एक दूसरे के आमने-सामने आ चुके हैं ऐसे में 10 दिन तक चलने वाले प्रथम सत्र कितना हंगामेदार होगा या आने वाले 10 दिनों तक देश की जनता देखेगी।
नई दिल्ली / एजेंसी / दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निचली अदालत के जमानत देने के फैसले पर दिल्ली हाईकोर्ट की रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। केजरीवाल ने वकीलों के जरिए इस मामले में सोमवार ही सुनवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को अब समाप्त हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में जमानत देने के निचली अदालत के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी। न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने के लिए उच्च न्यायालय का रुख करने के बाद यह आदेश पारित किया।
अदालत ने कहा कि वह निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाने की प्रार्थना पर विस्तृत आदेश के लिए मामले को सुरक्षित रख रही है। इसने यह भी कहा कि इस पर दो से तीन दिनों में फैसला सुनाया जाएगा। इस बीच, एकल न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि निचली अदालत के जमानत आदेश के क्रियान्वयन पर रोक रहेगी। अंतिम आदेश दो से तीन दिनों के बाद पारित किया जाएगा।
ट्रायल कोर्ट ने दी थी जमानत -शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी और एक लाख के जमानत बांड पर उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भुवनेश्वर प्रवास के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव और रायपुर संसदीय क्षेत्र से नव निर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय आज ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे
नई दिल्ली / एजेंसी / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मोदी का परिवारÓ टैग लाइन को लेकर बड़ी बात कही है. पीएम ने कहा कि 'मोदी का परिवारÓ टैग लाइन से हमें बहुत ताकत मिली. इसके लिए मैं भारत के लोगों को धन्यवाद देता हूं और अनुरोध करता हूं कि अब आप अपने सोशल मीडिया से 'मोदी का परिवारÓ हटा सकते हैं. डिस्प्ले नाम बदल सकता है, लेकिन भारत की प्रगति के लिए प्रयासरत एक परिवार के रूप में हमारा बंधन मजबूत और अटूट बना हुआ है.
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि चुनाव अभियान के समय पूरे भारत में लोगों ने मेरे प्रति स्नेह दिखाते हुए अपने सोशल मीडिया पर 'मोदी का परिवारÓ का परिवार जोड़ा था. इससे मुझे बहुत ताकत मिली. भारत की जनता ने एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत दिया है, जो एक तरह का रिकॉर्ड है. जनता ने हमें अपने देश की भलाई के लिए काम करते रहने का जनादेश दिया है.
'हटा सकते हैं मोदी का परिवारÓ
आगे कहा कि हम सभी के एक परिवार होने का संदेश प्रभावी ढंग से दिए जाने के बाद मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि अब वो अपने सोशल मीडिया से 'मोदी का परिवारÓ हटा दें. डिस्प्ले नाम बदल सकता है, लेकिन भारत की प्रगति के लिए प्रयासरत एक परिवार के रूप में हमारा बंधन मजबूत और अटूट बना हुआ है.
लालू यादव के व्यक्तिगत हमले के बाद चला था ट्रेंड
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में हुई एक रैली में पीएम मोदी पर निशाना साधा था. आरजेडी प्रमुख ने परिवार का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर व्यक्तिगत हमला भी बोला था. लालू के हमले के बाद बीजेपी नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रियों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल में 'मोदी का परिवारÓ जोड़ लिया था. इसे लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी चला था. बीजेपी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने लालू यादव के बयान की निंदा भी की थी.
दुर्ग/ शौर्यपथ / लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 6 चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अभी सातवें व अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होना है। इसके बाद 4 जून को नतीजे आएंगे। नतीजे आने से पहले की कांग्रेस पार्टी के बड़े लीडर अभी से ईवीएम का रोना रोने लगे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज लगातार ईवीएम को लेकर बयान बाजी कर रहे हैं और इलेक्शन कमीशन से इस शंका का समाधान करने की मांग भी कर चुके हैं। इधर पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि नतीजों से पहले ही कांग्रेस हार मान चुकी है इसलिए अभी से ईवीएम का रोना रो रही है।
बता दें ईवीएम को लेकर विपक्ष का रोना कुछ नया नहीं है। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही विपक्षी पार्टियां खासकर कांग्रेस पार्टी ईवीएम का रोना रो रही है। 2014 तक केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी और कांग्रेस के अनुसार जिसकी सरकार होती है इलेक्शन कमीशन उनके इशारों पर काम करता है तो 2014 के चुनाव में कांग्रेस की हार कैसे हुई। इस सवाल का जवाब देने के बजाय कांग्रेस नेता पूरे देश में यह भ्रम फैलाने में लग गए कि ईवीएम से छेड़छाड़ की गई। बटन कहीं भी दबाओ वोट कमल को ही जाता है। बहरहाल विपक्षी पार्टियों के इन आरोपों को इलेक्शन कमीशन लगातार नकारते आ रहा है।
इलेक्शन कमीशन ने तो खुला चैलेंज दे रखा है कि वे आएं और ईवीएम को हैक कराए। इलेक्शन कमीशन के चैलेंज के अभी तक कांग्रेस तो क्या किसी भी पार्टी ने एक्सेप्ट नहीं किया है। इसके पीछे भी कारण है यदि वे इलेक्शन कमीशन का चैलेंज स्वीकार करते हैं और ईवीएम हैक नहीं होता तो उनकी इज्जत का फालूदा हो जाएगा।
जानिए क्या कहा था पीसीसी चीफ बैज ने
लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने ईवीएम को लेकर सवाल खड़ा किया और कहा कि भारत निर्वाचन आयोग को इस शंका का समाधान करना चाहिए। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी ईवीएम को लेकर बात करते रहे हैं। कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ ही छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी ईवीएम को लेकर बयान दे चुके हैं। कांग्रेस के साथ की आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और राजद के तेजस्वी यादव भी ईवीएम को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
डिप्टी सीएम साव ने कहा- हार का बहाना ढूंढ रही कांग्रेस
लगातार ईवीएम पर सवाल उठाने पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस ने हार का बहाना ढूंढ लिया है। साव ने कहा कि अंतिम चरण में विपक्षी गठबंधन का सफाया होता दिख रहा है, इसलिए इन्हें अब कुछ नहीं मिल रहा है तो ईवीएम पर प्रश्न चिन्ह उठा रहे हैं। विपक्ष लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी लगातार हार का बहाना ढूंढ रहे हैं। इसलिए यह लोग ईवीएम का सहारा ले रहे हैं। अरुण साव ने कहा कि न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है कि ईवीएम में छेड़छाड़ नहीं हुई है। यही नहीं इलेक्शन कमीशन ने विपक्ष के नेताओं को उनके ईवीएम को हैक करने का खुला चैलेंज दे रखा है।
विपक्षी दलों की मानसिक स्थिति खराब
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपक बैज के बयान भाजपा नेता व पीएम मोदी की मानसिक स्थिति खराब हो गई वाले बयान पर पलटवार किया है। अरुण साव ने कहा है कि मानसिक स्थिति तो विपक्षी दलों की खराब हो गई है। इसीलिए जो मुद्दे जनता के बीच नहीं है उन्हें भी लाने की कोशिश कर रहे हैं। अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की ही मानसिक स्थिति खराब है इसलिए इनके नेता उलजुलूल बयानबाजी करते रहते हैं। नक्सलवाद पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने नक्सलियों को छत्तीसगढ़ में पालने पोसने का काम किया है। अब छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार आने के बाद नक्सलियों की कमर टूट रही है। एनकाउंटर से लेकर गिरफ्तारियां हो रही हैं और डर के कारण बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं।
अमित शाह ने कहा 4 को राहुल बाबा लेंगे प्रेस कॉन्फ्रेस
चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 4 जून को दोपहर 12 बजे के बाद राहुल बाबा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि हमें ईवीएम ने हराया है। अमित शाह ने कहा कि विपक्षी हमेशा ईवीएम को दोष देते हैं। कर्नाटक में भाजपा की सरकार थी अब कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या वहां ईवीएम ठीक थे। तेलंगाना में कांग्रेस ने सरकार बनाई वहां भी ईवीएम ठीक थे। अमित शाह ने कहा जहां भारतीय जनता पार्टी की जीत होती है वहीं पर ईवीएम खराब होता है। अमित शाह ने कहा के देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर से पीएम बनाने का फैसला कर लिया है और 4 जून को यह साफ हो जाएगा। कांग्रेस पार्टी को 40 से भी कम सीटें आएंगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
