
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राम रहीम समेत 5 बरी , हाई कोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के फ़ै सले को पलटा
नई दिल्ली / एजेंसी /
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और चार अन्य द्वारा सीबीआई कोर्ट के 2021 के आदेश के ख़िलाफ़ दायर अपील को स्वीकार कर लिया. सभी आरोपी बरी.पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और चार अन्य को हत्या के मामले में बरी कर दिया है. 5 लोगों को ये छूट रंजीत सिंह की हत्या के मामले में मिली है. पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने ये फ़ैसला सीबीआई कोर्ट के फ़ैसले को रद्द करते हुए सुनाया है. दरअसल, राम रहीम ने सीबीआई कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ हाई कोर्ट में अपील की थी.सीबीआई कोर्ट ने 2021 में रंजीत सिंह हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम सहित पांच दोषियों को उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई थी.
हाई कोर्ट में जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर और जस्टिस ललित बत्रा की दो जजों की बेंच ने मामले की सुनवाई की. इससे पहले कोर्ट ने डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के सिलसिले में सीबीआई कोर्ट द्वारा दिए गए दोष सिद्धि के आदेश के ख़िलाफ़ दायर की गई अपीलों को स्वीकार कर लिया था. हाई कोर्ट ने राम रहीम के साथ ही जसबीर सिंह, सबदिल सिंह, कृष्ण सिंह और अवतार सिंह को बरी कर दिया है. हालांकि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़, हाई कोर्ट ने अभी तक विस्तृत आदेश जारी नहीं किया है.
मर्डर केस क्या है?
इससे पहले अक्टूबर 2021 में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने आरोपी जसबीर सिंह, सबदिल सिंह और कृष्ण लाल को ढ्ढक्कष्ट की धारा 302 (हत्या) और 120क्च (आपराधिक साजि़श) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत अपराध का दोषी ठहराया था. इसके अलावा अदालत ने सबदिल सिंह को आम्र्स एक्ट, 1959 की धारा 27 के तहत अपराध का दोषी भी ठहराया था.
हरियाणा के सिरसा में डेरा के प्रबंधकों में से एक रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2002 को कुरुक्षेत्र में हत्या कर दी गई थी. इस पर थानेसर पुलिस स्टेशन में हत्या और आपराधिक साजि़श के आरोपों पर एक स्नढ्ढक्र दर्ज की गई थी. इस पर 10 नवंबर 2003 को हाई कोर्ट ने मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था. सीबीआई चार्जशीट में कहा गया था कि डेरा प्रमुख को रंजीत सिंह पर शक था. शक ये कि रंजीत सिंह डेरा के अनुयायियों के बीच एक गुमनाम लेटर बांट रहे हैं. इस पत्र में डेरा प्रमुख पर डेरा के अदंर महिला अनुयायियों के यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया गया था. ये वही लेटर था, जिसे सिरसा स्थित पत्रकार राम चंद्र छत्रपति ने एक समाचार रिपोर्ट में उजागर किया था.
भाजपा को राम रहीम का सपोर्ट!
गुरमीत राम रहीम सिंह के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन का एलान किया था. चुनाव प्रचार ख़त्म होने के बाद डेरा सच्चा सौदा ने 15 सदस्यीय कमेटी को चुनाव ड्यूटी के लिए नियुक्त किया था. ये एलान 25 मई को हरियाणा की सभी 10 सीटों चुनाव के ठीक एक दिन पहले यानी 24 मई किया गया था. फिलहाल राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है.
सुप्रीम कोर्ट से दूसरे केस में मिली थी राहत
इससे पहले 14 मई को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी. सुप्रीम कोर्ट ने राम रहीम के खिलाफ दर्ज आपराधिक शिकायत को रद्द करने के हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अपने आदेश में पिछले साल अक्टूबर में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ दर्ज स्नढ्ढक्र को रद्द कर दिया था. जिसको सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी.
जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए कहा कि पंजाब सरकार की याचिका में कोई मेरिट यानी योग्यता नहीं है कि उसे सुना जाए. दरअसल, ये केस संत कबीर दास और गुरु रविदास के भक्तों की धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने को लेकर है.
समाचार सार ..
उपमुख्यमंत्री अरुण साव नई दिल्ली में समाचार समूह भारत 24 के "सुपर इंडियंस 2024" कार्यक्रम में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी पूरी, कम समय में वादा निभाकर सबको चौंकाया : उपमुख्यमंत्री साव
कांग्रेस से उनके नेताओं का हुआ मोहभंग, लगातार कांग्रेस के नेता कर रहे भाजपा प्रवेश : उपमुख्यमंत्री साव
रायपुर / शौर्यपथ / उपमुख्यमंत्री अरुण साव बुधवार को नई दिल्ली में समाचार समूह भारत 24 के विशेष कार्यक्रम "सुपर इंडियंस 2024" में शामिल हुए। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित केंद्रीय मंत्री एवं देश के वरिष्ठ नेताओं का साक्षात्कार हुआ। श्री साव से मोदी की गारंटी, प्रदेश में भाजपा की जीत, नक्सलवाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर सवाल किए, जिसका उपमुख्यमंत्री ने संजीदगी से जवाब दिया।
भूपेश बघेल को सत्ता से बेदखल करने के सवाल पर श्री साव ने कहा कि, प्रदेश में एक काल्पनिक वातावरण खड़ा किया गया था कि भूपेश बघेल को कोई हरा नहीं पायेगा। पर अगस्त 2022 में मुझे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। मैंने उसी दिन कहा था कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी, क्योंकि भूपेश सरकार ने प्रदेश को अपराध, भ्रष्टाचार, नशे का गढ़ बना दिया था। इससे लोगों में भारी आक्रोश था। 14 महीने के कार्यकाल में गांव-गांव जाकर कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों को उजागर किया, और परिणाम आप सबके सामने है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई। पहली बार 46 प्रतिशत वोट के साथ 54 सीटों पर जीत मिली।
भाजपा सरकार के चार साल की उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारी सरकार ने मोदी की सभी गारंटी पूरी की है। गरीबों के लिए 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति प्रदान की है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया। किसानों का धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदी की गई। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को एक एक हजार रुपए दिया। अब तक तीन किश्त दे चुके हैं।
नक्सलवाद समस्या पर श्री साव ने कहा कि, 2003 में भाजपा की सरकार बनने के बाद सरगुजा से नक्सलियों का सफाया कर दिया था और बस्तर के कुछ जिलों तक ही नक्सलियों को समेट दिया था, लेकिन राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नक्सलियों का विस्तार हुआ। लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद कार्रवाई तेज हुई है। कई नक्सली मारे गए, सैकड़ों ने सरेंडर किया। श्री साव ने कहा कि, बस्तर के विकास के लिए शांति आवश्यक है और इसके लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है।
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण बड़ा मुद्दा है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस राज में धर्मांतरण बढ़ने की शिकायत मिली थी। अधिकारियों ने सरकार को पत्र लिखकर अवगत कराया था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने कोई करवाई नहीं की। अब भाजपा सरकार बनने के बाद अवैध धर्मांतरण पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
कांग्रेस नेताओं के भाजपा प्रवेश के सवाल पर श्री साव ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जबकि कांग्रेस में एक ही परिवार के लोग को आगे बढ़ाया जाता है। कांग्रेस में समाज सेवा और देश सेवा करने वालों की इज्जत नहीं है। सिर्फ चाटुकारों को सम्मान मिलता है। इसलिए ये लोग भाजपा को पसंद कर रहे हैं।
कांग्रेस महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, संवैधानिक और कानूनी अधिकारों के प्रति संकल्पबद्ध
दिल्ली / / शौर्यपथ / कमरतोड़ महंगाई और बेरोजग़ारी की वजह से महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। एक तरफ महंगाई और दूसरी तरफ बेरोजग़ारी से जूझ रहे पति अपने घर की महिलाओं पर गुस्सा निकालते हैं।
इंडियन वुमेन्स प्रेस कॉप्र्स के प्रांगण में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अलका लांबा ने बताया कि "भारत जोड़ो यात्रा" के दौरान महिला संवाद से राहुल गांधी को इस बात का एहसास हुआ कि महिलाओं को पूर्ण रूप से सशक्त होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, संवैधानिक और कानूनी अधिकारों के प्रति संकल्पबद्ध है। "महालक्ष्मी गारंटी" में महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए"नारी न्याय" के तहत दी जाएगी। बकौल लांबा यदि उनकी सरकार आतीं हैं तो "आधी आबादी" के तहत आंगनबाड़ी, आशा वर्करों और मिड-डे-मील की बहनों का मासिक वेतन दोगुना कर दिया जाएगा। उन्होंने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जहां कांग्रेस शासन काल में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कानून लाए गए, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के शासन में महिलाएं अत्याचार की शिकार हो रही हैं। कांग्रेस हमेशा से ही महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए कई कदम उठाए हैं। आरक्षण मुद्दे पर पत्रकारों के एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने बड़े ही बेबाकी से कहा कि सत्ता में न होने से उनके हाथ बंधे हुए हैं यदि उनकी सरकार आती है तो महिलाओं को उनका पूरा हक मिलेगा। महिला आरक्षण कानून लागू न करके "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ"नारे को मोदी सरकार ने महज एक जुमला बना दिया है । कांग्रेस ने जहां पंचायतों और नगर निगमों में महिलाओं को आरक्षण देकर बहनों को राजनीतिक सशक्तिकरण दिया है वहीं सत्ता में आने के बाद महिला आरक्षण कानून लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं और ये अत्याचार और हमलें ज्यादातर सत्ता में बैठे नेताओं या सरकारी संरक्षण प्राप्त अपराधियों व नेताओं द्वारा किए जाते हैं। यही कारण है कि आज बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा है और अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल पर हुए हमले पर कांग्रेस क्या कर रही है, इस पर लांबा ने कहा कि स्वाति एक सशक्त महिला है और न्याय लेने में सक्षम हैं। बहरहाल कांग्रेस पीडि़ता के साथ खड़ी है। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा की साक्षी मलिक, गुजरात की बिल्किस बानों, उत्तराखंड की अंकिता भंडारी, मणिपुर की आदिवासी बेटी, बीएचयू में पढऩे वाली आइआइटी की छात्रा, उन्नाव, हाथरस, कानपुर की नाबालिग बेटियों को भी नहीं भूलना चाहिए। इन बेटियों के अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पहल पर एफआईआर दर्ज हुआ। पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि यदि कांग्रेस गठबंधन की सरकार आती है तो पत्रकारों की सुरक्षा, संरक्षण और आत्मसम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। क्योंकि स्वस्थ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की अवहेलना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।
वर्तमान की व्यवस्था को सुधारने के बजाये इतिहास की बातो पर चुनावि जंग के पक्षधर सीएम सरमा
नई दिल्ली/ शौर्यपथ / समाज में विकास और धर्म का अपना अपना महत्तव होता है समाज में रहने के लिए जहां एक ओर आस्था का महत्तवपूर्ण स्थान होता है वही विकास , महंगाई , शिक्षा , बेरोजगारी का भी एक अपना महत्तव होता है सिर्फ धर्म के सहारे समाज में जीना दुर्भर हो जाएगा . लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है . इस महापर्व में देश में आम जनता जहां धर्म को मजबूत करना चाहती है वही विकास और शिक्षा , स्वास्थ्य , बेरोजगारी , महंगाई , शांति की भी तलाश कर रही है . किन्तु इस चुनाव में धर्म का ही सहारा लेकर सत्ता में बैठने का सपना लिए आज भी अपनी बातो को रखा जा रहा है . मणिपुर में पिछले कई महीनो से अशांति फैली है और इस अशांति को शांत करने की जिम्मेदारी सरकार की होती है किन्तु सरकार के मुखिया शांति की जगह अगर धर्म के सहारे सत्ता की खुर्सी में ही जमे रहना चाहते है तो फिर सभी समाज की स्थापना कैसे होगी जहाँ धर्म , शिक्षा , महंगाई , रोजगार , स्वास्थ्य का बराबर संतुलन नहीं होगा .
एक बार फिर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में लक्ष्मी नगर में चुनावी रैली को संबोधित करते कहा कि लोकसभा चुनाव में जब भाजपा 400 के पार जाएगी तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनेगा और काशी में ज्ञानवापी मस्जिद की जगह पर बाबा विश्वनाथ का भव्य मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि मुगलों ने जो-जो कारनामा किया था, उसमें से अभी बहुत कुछ साफ करना बाकी है। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का अपना वादा पूरा कर दिया है, इसलिए इस बार जीत भी बड़ी होनी चाहिए।
कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस का शासन था तो यह बताया गया था कि कश्मीर भारत में भी है और पाकिस्तान में भी है और उसकी कोई चर्चा संसद में नहीं होती थी कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी भारत का है, लेकिन अभी पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भी लोग भारत का झंडा लिए हुए दिखाई दे रहे हैं।सरमा ने केजरीवाल पर राजनीतिक निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद का विरोध करने वाले अरविंद केजरीवाल अब अपनी पत्नी को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। केजरीवाल स्वयं आलीशान बंगले में रहते हैं। केजरीवाल जो भी बोलते हैं, ठीक उसके उल्टा करते हैं और अब वह मानसिक संतुलन खो चुके हैं और जब तक वह ठीक होंगे तब तक दोबारा जेल जाने का समय हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जेल से अंतरिम जमानत पर निकले हुए दिल्ली के भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री की बातों पर क्यों ध्यान देगी? उन्होंने कहा कि भाजपा के सामने केजरीवाल कोई एजेंडा नहीं है, क्योंकि जिनको राष्ट्र का विकास करना हो उसे कुछ और चुनौती नहीं दिखाई देती। आज देश के लोगों के अंदर भी यही विश्वास है कि अगर भारत के लिए कुछ भी अच्छा होगा तो वह सिर्फ मोदी सरकार ही कर सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि पहले दिल्ली आने पर लालकिला और कुतुबमीनार देखने के लिए बोला जाता था और अब मोहल्ला क्लीनिक देखने के लिए कहा जाता है, लेकिन आज जब मोहल्ला क्लीनिक देखने गया तो आश्चर्य हुआ कि अगर दिल्ली की पहचान मोहल्ला क्लीनिक है तो फिर देश का सम्मान कहां है? असम में हर जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहा है और दिल्ली में जब भाजपा की सरकार आएगी तो मोहल्ला क्लीनिक की बजाय यहां सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज बनाएंगे।जनसभा के बाद मीडिया से बात करते हुए असम के सीएम ने कहा कि कभी कांग्रेस के साथ हाथ नहीं मिलाने की बात कहने वाले केजरीवाल अब कांग्रेस की गोद मे जाकर बैठ गए हैं और कांग्रेस के साथ इलू-इलू कर रहे हैं।
उन्होंने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मार-पीट के लिए केजरीवाल की आलोचना करते हुए राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से स्वतः संज्ञान लेकर दिल्ली के सीएम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की।उन्होंने कहा कि सुनीता केजरीवाल को भी यह बताना चाहिए कि स्वाति मालीवाल की पिटाई क्यों की गई ? कांग्रेस नेता नाना पटोले के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी क्रिश्चियन हैं और वह कैसे हिंदू राम मंदिर का शुद्धिकरण कर सकती हैं?
नई दिल्ली / शौर्यपथ / लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली की आम आदमी पार्टी के लिए राहत भरी खबर आई है. सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है. प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजीरवाल को 21 मार्च को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को कई शर्तों के साथ 1 जून तक के लिए जमानत दी है. उन्हें 2 जून को फिर सरेंडर करना पड़ेगा.
50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजीरवाल को जमानत देते हुए कई शर्तें भी तय की हैं. सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दफ्तर नहीं जाएंगे और दिल्ली सचिवालय भी नहीं जाएंगे. वह बिना उपराज्यपाल की अनुमति के वह किसी भी फाइल पर साइन नहीं करेंगे. केजरीवाल शराब नीति घोटाले में अपने भूमिका को लेकर कोई टिप्पणी भी नहीं करेंगे. इसके अलावा वह किसी गवाह से भी संपर्क नहीं करेंगे.
12 राज्यों की 94 सीटो पर वोटिंग , कई दिग्गजों के भाग्य का जनता करेगी फैसला
नई दिल्ली / एजेंसी / लोकतंत्र के महापर्व में 07 चरणों में देश की नई सरकार का फैसला आम जनता करेगी . देश में तीसरे चरण के लिए प्रचार का शोर 5 मई की शाम को थम गया . सभी प्रत्याशी और राजनीतिक दल अपने पूरे जोश के साथ चुनावी प्रचार में जुटे हैं. चुनाव आयोग तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है. चुनाव के वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी.
देश में चल रहे लोकसभा चुनाव में अब तक दो चरण की वोटिंग हो चुकी है. जिसके बाद अब 7 मई को तीसरे चरण की वोटिंग होनी है. तीसरे चरण की वोटिंग के चलते 5 मई को शाम 05 बजे चुनाव प्रचार थम गया और 7 मई को 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग होगी.
तीसरे चरण में इन दिग्गजों का होगा भाग्य का फैसला ...
तीसरे चरण के चुनाव में अमित शाह, शिवराज चौहान, दिग्विजय सिंह, डिंपल यादव, सुप्रिया सुले समेत कई दिग्गजों का फैसला होगा. अब तक देश में लोकसभा के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान हुआ, फिर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान हुआ, जिसके बाद अब 7 मई को तीसरे चरण में 94 सीटो पर मतदान होंगे. जिसके साथ हूलोक्सभा के ५४३ सीटो में से ५८४ सेतो पर मतदान संपन्न हो जायेगा . जिसके बाद 13 मई को चौथे, 20 मई को पांचवे, 25 मई को छठे, 1 जून को सातवें चरण के मतदान होंगे. 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी.
किन राज्यों में होंगे मतदान
05 मई को शाम 05 बजे तीसरे चरण के लिए प्रचार का शोर थम गया . सभी प्रत्याशी और राजनीतिक दल अपने पूरे जोश के साथ चुनावी प्रचार में जुटे हैं.चुनाव आयोग तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है. तीसरे चरण में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादरा और नगर हवेली/दमन और दीव , जम्मू-कश्मीर. हालांकि चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग रजौरी सीट पर मतदान की तारीख में बदलाव किया है. अब यहां 25 मई को छठे चरण में वोटिंग होगी. चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के कई कार्यक्रम कर रहा है.
तीसरे चरण के लिए मतदान के बाद 7 मई को जिन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी…उनमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम शामिल है…वो गुजरात की गांधीनगर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. मध्यप्रदेश में विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, गुना शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ में दिग्विजय सिंह का नाम शामिल है. इनके अलावा उत्तरप्रदेश में मुलायम परिवार की डिंपल यादव, अक्षय यादव, आदित्य यादव के भाग्य का फैसला भी मंगलवार को होगा. महाराष्ट्र की बारामती सीट पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार की किस्मत का फैसला भी ईवीएम में बंद हो जाएगा.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / एजेंसी / चुनाव आयोग ने तेलंगाना के सीएम और बीआरएस के पूर्व चीफ केसीआर के खिलाफ बढ़ा एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने केसीआर को अगले 48 घंटे के लिए प्रचार से रोक दिया है। केसीआर के प्रचार न करने पर बैन की अवधी आज शाम आठ बजे से शुरू होगा। न्यूज एजेंसी ANI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, केसीआर पर यह प्रतिबंध कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिनजक और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर दिया गया है।
चुनाव आयोग द्वारा केसीआर के खिलाफ यह एक्शन कांग्रेस लीडर जी निरंजन की शिकायत पर लिया गया है। उन्होंने केसीआर पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ आपतिजनक और अपमानजक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। निर्वाचन आयोग ने एक बयान जारी कर बताया कि आज शाम आठ बजे से केसीआर अगले 48 घंटों तक कोई बी पब्लिक मीटिंग, जुलूस, पब्लिक रैली या इंटरव्यू नहीं दे सकेंगे।
प्रज्वल पर यौन उत्पीडन का मामला दर्ज , विपक्ष हुआ हमलावार
प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ सात महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली / एजेंसी / चुनावी गर्मी में कर्नाटक सेक्स स्केंडल का मामला राजनितिक पारा को और बढ़ा दिया . एनडीए का हिस्सा रहे जेडीएस के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल मामले के कारण कही ना कही भाजपा बेक फुट पर आ गई . स्कैंडल के उजागर होते ही विपक्ष का हमला तेज हो गया . मामले के खुलासे के बाद आनन फानन में जेडीएस ने भले ही प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से निलंबित कर दिया है किन्तु चुनावी पर्व में सात चरणों के मतदान प्रक्रिया में अभी पांच चरण बचे है ऐसे में एनडीए के घटक दल के सांसद की इस मामले में संलिप्तता के करण विपक्ष को एक बड़ा मुद्दा मिल गया है . इस मुद्दे पर एक तरफ एनडीए बेक फुट पर आ गई वही महिलाओ के सम्मान और रक्षा के बड़े बड़े वादे इस मामले के खुलासे के बाद एनडीए के घटक दलों के लिए परेशानिया बढ़ाने का काम कर दिया .
इसी बिच कथित सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने भी अब मामले में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक्स कर कहा कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी। उन्होंने लिखा कि मैं पूछताछ में शामिल होने के लिए बेंगलुरु में नहीं हूं, मेरे वकील के माध्यम से मेरे पास सीआईडी बेंगलुरु है। सत्य की जल्द ही जीत होगी। प्रज्वल रेवन्ना ने 18 अप्रैल के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह पोस्ट की है।
बता दें कि आज ही कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर प्रज्वल का पासपोर्ट रद्द करने की मांग भी की थी। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि आपको तो जानकारी होगी ही कि हासन लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद पर किस तरह के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसकी जांच चल रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पीएम से गुजारिश की है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रज्ज्वल रेवन्ना के डिप्लोमेटिक पासपोर्ट को रद्द करके उन्हें तुरंत स्वदेश बुलाया जाया। सिद्धारमैया ने पत्र में लिखा है कि प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ सात महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी गठित की गई है, जो मामले की जांच में दिन रात जुटी है, लेकिन पूछताछ के लिए रेवन्ना मौजूद नहीं है। अत: यह अति आवश्यक है कि वे स्वदेश लौटें ताकि जांच सही तरीके से हो।
महिला कुक ने दर्ज कराई थी एफआईआर
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना के घर पर काम करने वाली महिला कुक ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें यौन उत्पीड़न की बात कही गई थी। इस एफआईआर के दर्ज होने के बाद पिता एचडी रेवन्ना और उनके पुत्र प्रज्वल रेवन्ना पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354ए (यौन शोषण), 354डी (पीछा करना), 506 (धमकी) और 509 (महिला की गरिमा का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद कहा जा रहा है कि प्रज्वल रेवन्ना देश छोड़कर फरार हैं।
महिलाओं के साथ वीभत्स अपराध पर भी PM चुप…रेवन्ना मामले पर बोले राहुल गांधी
कर्नाटक के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न का आरोप है. इस मुद्दे पर विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट किया कि कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने चुप्पी साध ली है. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न का आरोप है. इस मुद्दे पर विपक्ष जेडीएस और बीजेपी पर हमलावर है. कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने बुधवार को कहा, कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने चुप्पी साध ली है. क्या मोदी के राजनीतिक परिवार का हिस्सा होना अपराधियों के लिए सुरक्षा की गारंटी है.
ओवैसी बोले, मोदी गए और उनके लिए वोट मांगे
ओवैसी ने आरोप लगाया, प्रज्वल ने बेबस और अबला असहाय महिलाओं के 2000 वीडियो बनाए... मोदी गए और उनके लिए वोट मांगे। तमाशा यह है कि जब वीडियो सामने आए तो वह (रेवन्ना) रातों-रात जर्मनी भाग गए। ओवैसी ने कहा, प्रधानमंत्री आपके पास खुफिया विभाग है। आपके पास रॉ है। आपके पास सब कुछ है। आप जानते हैं कि यह आदमी (प्रज्वल) बदनाम है। गंदा है। वह इंसान कहलाने लायक भी नहीं है। फिर भी आप उनके लिए वोट मांगने गए।
हाल के दिनों में कर्नाटक के हासन जिले में सैकड़ों महिलाओं के यौन उत्पीड़न में प्रज्वल रेवन्ना के शामिल होने वाली कई वीडियो क्लिप हाल के दिनों में सामने आई हैं। ओवैसी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी नारी शक्ति के बारे में बात करते हैं और मुस्लिम महिलाओं का भाई होने का दावा करते हैं। ओवैसी ने कटाक्ष करते हुए कहा, लेकिन हमें ऐसा भाई नहीं चाहिए।
प्रियंका गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कथित ‘सेक्स स्कैंडल’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष किया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि इस मामले में आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करके देश छोड़ने में कैसे कामयाब हो पाए? कलबुर्गी जिले के सेडम शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि वह महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वालों को बचा रहे हैं. वहीं प्रदेश के सीएम सिद्धरमैया के कार्यालय ने पुलिस के हवाले से एक बयान में कहा है कि प्रज्वल देश छोड़कर जा चुके हैं.
मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित
कर्नाटक सरकार ने सांसद द्वारा सैकड़ों महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है. कथित तौर पर सैकड़ों महिलाओं के यौन उत्पीड़न में प्रज्वल रेवन्ना की संलिप्तता वाले कुछ वीडियो सामने आए हैं. विधायक और पूर्व मंत्री एच. डी. रेवन्ना ने कहा कि वह उनकी और उनके बेटे एवं हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना की कथित संलिप्तता वाले यौन उत्पीड़न के मामले की जांच से भागने वाले नहीं हैं. इसकी जांच होनी चाहिए. आपको बता दें कि रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री और JDS के संरक्षक एच. डी. देवेगौड़ा के बड़े बेटे हैं. उन्होंने कहा है कि इस पूरे मुद्दे के पीछे ‘राजनीति’ है.
नयी दिल्ली / एजेंसी / केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण से जुड़ा ‘फर्जी वीडियो’ साझा करने के मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की वकील बुधवार को यहां दिल्ली पुलिस के समक्ष पेश हुईं।
वीडियो कथित तौर पर रेड्डी के ‘एक्स’ हैंडल द्वारा साझा किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 160/91 के तहत नोटिस दिया था। रेड्डी की वकील सौम्या गुप्ता ने मीडिया को बताया कि जिस हैंडल से वीडियो साझा किया गया वह हैंडल रेड्डी का नहीं है। गुप्ता ने द्वारका में दिल्ली पुलिस के जांच अधिकारी से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘वह सोशल मीडिया हैंडल तेलंगाना के मुख्यमंत्री का नहीं है।’’
एक पुलिस सूत्र के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति को सीआरपीसी की धारा 160/91 के तहत नोटिस दिया जाता है, तो वह व्यक्ति या जांच अधिकारी के सामने स्वयं उपस्थित हो सकता है या कानूनी प्रतिनिधि भेज सकता है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
