
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / जल जीवन सर्वेक्षण 2023 में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले ने देश के 43 आकांक्षी जिलों में दूसरा स्थान हासिल किया है। नारायणपुर जिले को यह गौरवपूर्ण रैंकिंग बीते छह माह के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए मिली है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने नारायणपुर जिले की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए जल जीवन मिशन के कार्यों के क्रियान्वयन में जुटे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है।
गौरतलब है कि एक अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक हुए जल-जीवन सर्वेक्षण 2023 में नारायणपुर को देश के आकांक्षी जिलों में दूसरा स्थान मिला है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। आकांक्षी जिले के रूप नारायणपुर को मिली यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण है। उन्होंने कहा है कि जल जीवन मिशन में छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति की सराहना पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने की है। राज्य में अब तक 25 लाख से अधिक परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदान कर राज्य ने 50 फीसद से अधिक का लक्ष्य पूरा कर लिया है। बीते एक पखवाड़े में एक लाख 27 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय किए जाने की उल्लेखनीय उपलब्धि भी छत्तीसगढ़ ने हासिल की है।
रायपुर / शौर्यपथ / दुर्ग की सभा को संबोधित करने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री बालाघाट के दौरे पार जाने वाले थे किन्तु खराब मौसम की वजह से हेलीकाप्टर लेंडिंग नहीं हुई और केन्द्रीय मंत्री का हेलीकाप्टर वापस रायपुर लौट आया .गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को बालाघाट में रानी दुर्गावती की वीरता और बलिदान गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित होने वाली गौरव यात्रा की शुरुआत करने वाले थे.
खराब मौसम के कारण बालाघाट में नहीं उतर सका हेलीकॉप्टर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हेलीकॉप्टर गुरुवार को खराब मौसम के कारण बालाघाट में उतर नहीं सका. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर उतर नहीं पाया. अधिकारी ने बताया कि इसके मद्देनजर शाह का मध्य प्रदेश का आज का दौरा रद्द कर दिया गया है.
नई दिल्ली / आज हर भारतीय के ऊपर है 1 लाख का क़र्ज़ है . मोदी सरकार की उपलब्धि की बात करे तो मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में भरत सरकार के कर्ज में 70 साल की सरकार की तुलना मे तीन गुना से ज्यादा वृद्धि हुई . साल 2014 तक भारत सरकार पर 31 लाख करोड़ रुपए का क़र्ज़ था जो अब बढ़ कर 155 लाख करोड़ रूपये हो गए . केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने दुर्ग के सम्मलेन में प्रदेश की भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के ऊपर 1.5 लाख करोड़ का क़र्ज़ हो गया कहते है ना जब किसी पर एक ऊँगली उठाओ तो बांकी की चार उंगलिया खुद के तरफ उठती है कुछ ऐसी ही कहावत आज देखने को मिली केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश की क़र्ज़ की स्थिति तो बता दी किन्तु देश के क़र्ज़ कि स्थिति के बारे में कुछ नहीं बताया . देश और प्रदेश की जनता को ये जानने का अधिकार है कि वर्तमान में देश और प्रदेश की आर्थिक स्थिति और क़र्ज़ की स्थिति क्या है . वर्तमान में छत्तीसगढ़ में क़र्ज़ की स्थिति की बात करे तो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक प्रमोद कुमार शर्मा के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि जनवरी 2023 की स्थिति में राज्य सरकार पर 82.125 करोड़ रुपए का ऋण है। विधानसभा में प्रश्न के उत्तर में सीएम बघेल लिखित उत्तर में बताया सरकार गठन से एक दिन पहले यानी 16 दिसंबर 2018 को सरकार पर 41 हजार 695 करोड़ रुपए का कर्ज था।
अब 2023 में भारत सरकार पर कुल कर्ज बढ़कर 155 लाख करोड़ रुपए हो गया है। भारत की कुल आबादी 140 करोड़ मान लें तो आज के समय में हर भारतीय पर 1 लाख रुपए से ज्यादा कर्ज है। इसी तरह अब अगर विदेशी कर्ज की बात करें तो 2014-15 में भारत पर विदेशी कर्ज 31 लाख करोड़ रुपए था।
उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दिव्यांग राकेश के हुनर को किया सम्मानित
रायपुर / शौर्यपथ / उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर के माना कैम्प स्थित शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय के छात्र राकेश कुमार साहू के हुनर को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। श्री साहू को यह पुरस्कार इंस्टीट्îूट ऑफ फाइन आटर््स वाराणसी द्वारा आयोजित काशी अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में चित्र कला के लिए दिया गया है। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में देश-विदेश के 7 कलाकारों के चित्रों को सम्मान एवं पुरस्कार और 2 कलाकारों को स्पेशल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। राकेश कुमार साहू ने चित्र में गरीबी और भुखमरी जैसी गंभीर समस्या को उकेर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। इससे स्पेशल पुरस्कार एवं सम्मान हेतु उनका चयन किया गया।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा 22 जून को उद्घाटित यह प्रदर्शनी 23 जून तक लोगों के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। इसमें देश-विदेश के कई कलाकारों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। उल्लेखनीय है कि राकेश कुमार साहू समाज कल्याण विभाग द्वारा रायपुर में संचालित शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय के बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थी हैं। महाविद्यालय के कुल 9 दिव्यांग विद्यार्थी चित्र प्रदर्शनी हेतु चयनित हुए हैं। इनमें नवीन वर्मा, प्रणीत सरकार, शिवलाल पुडो, धनेश पटेल, पारस वर्मा, त्रिलोक ठाकुर, प्रताप गागड़े, लिंगेश्वर पटेल, राकेश साहू, शामिल हैं।
दुर्ग । शौर्यपथ । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दुर्ग दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री राम के ननिहाल में केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में सभी श्री राम भक्तों और प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत है। साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आदि पुरुष फिल्म को बन करने की घोषणा की मांग की सीएम बघेल ने कहा कि अमित शाह जी से विनम्र निवेदन करता हूँ कि आज ही रामायण और प्रभु की छवि बिगाड़ने वाली फिल्म #आदिपुरुष को बैन करने की घोषणा करें।
नई दिल्ली / मानसून के समय पर दस्तक नहीं देने और भीषण गर्मी के कहर से देश के कई राज्य हलकान है क. कई राज्यों ने १६ जून से खुलने वाले स्कूल समय सरणी को स्थगित कर दिया है . हीट वेव का कहर बना हुआ है ऐसे में देशभर में भीषण गर्मी से उत्पन्न हो रही समस्याओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य की तैयारियों को लेकर नई दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय में स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक की। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन राज्यों में लू का प्रभाव है और हीट स्ट्रोक की घटना हुई है, उन्हें सहयोग देने हेतु केंद्र सरकार की टीम उन राज्यों में जाएगी।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें जन्मदिन और भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है।
नई दिल्ली. भारत की बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष रिलीज हो गई है. फिल्म के रिलीज होते ही इस पर क्रियाएं प्रतिक्रियाएं आने लगी है. फिल्मों में प्रभु श्री राम के चरित्र और रावण के चरित्र पर दिखाए जाने वाले चित्र को सनातन धर्म के विरुद्ध बताने का आरोप लगाए जा रहे हैं. मध्य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के पुत्र आकाश राजपूत ने फिल्म देखने के बाद यह मांग की कि फिल्म में प्रभु श्रीराम के चरित्र को कमजोर बताया गया वही रावण के चरित्र को मजबूत दिखाया गया एक और जहां प्रभु श्रीराम के चरित्र को कमजोर दिखाया गया वहीं माता सीता के वस्तुओं पर भी ध्यान नहीं दिया गया यह फिल्म सनातन धर्म के चित्रण को सही तरीके से प्रस्तुत ना करते हुए सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है. मंत्री के बेटे आकाश राजपूत ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से यह मांग की कि इस फिल्म को तुरंत बैन किया जाये.
बता दे कि आकाश सिंह राजपूत अपने परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ बड़े हर्ष उल्लास के साथ फिल्म देखने बाइक से गए थे. फिल्म देखकर निकलने के बाद उन्होंने फिल्म की घोर निंदा की. उन्होंने कहा कि यह फिल्म सनातन धर्म और आराध्य प्रभु श्रीराम के चरित्र के साथ खिलवाड़ है. इस फिल्म में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के चरित्र को बहुत ही कमजोर दिखाया गया है. पिक्चर में जानकी माता के वस्त्रों को लेकर भी ध्यान नहीं रखा गया है.रावण जो रामायण के अनुसार अधर्म पर चलने वाला था, उसका महिमा मंडन प्रभु श्रीराम राघव से भी अधिक किया गया है.उन्होंने कहा कि यह फिल्म हमारे बच्चों, युवाओं और समाज पर अच्छा प्रभाव नहीं डालेगी.उन्होंने कहा कि रामायण के नाम पर इस फिल्म में हमारे आराध्य का मजाक उड़ाया गया है. इसे किसी भी हाल में बरदास्त नहीं किया जाएगा.उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर इस तरह की फिल्में बंद होनी चाहिए. आकाश राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अपील की कि इस फिल्म पर तुरंत पाबंदी लगाई जाए.
खाद्य विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को लिखा पत्र
केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश 31 मार्च 2024 तक के लिए रहेगा प्रभावशील
व्यापारी-थोक विक्रेता के लिए स्टॉक लिमिट 3000 टन, रिटेलर और बिग चेन रिटेलर के लिए 10 टन
प्रोसेसर्स के लिए वार्षिक संस्थापित क्षमता का 75 प्रतिशत
व्यापारिक संस्थान प्रति शुक्रवार देंगे स्टॉक की जानकारी
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा गेहूं का स्टॉक लिमिट का निर्धारण कर दिया गया है। इस आशय का पत्र मंत्रालय महानदी भवन से 15 जून को प्रदेश के सभी कलेक्टरों को जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि भारत सरकार उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा 12 जून 2023 को राजपत्र में प्रकाशित कर गेहूं के लिए स्टॉक लिमिट का निर्धारण करने का आदेश दिया गया था।
खाद्य विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि व्यापारी-थोक विक्रेता के लिए 3000 टन का स्टॉक लिमिट तय किया गया है। इसी प्रकार रिटेलर (प्रत्येक रिटेल आउटलेट के लिए 10 टन), बिग चेन रिटेलर (प्रत्येक आउटलेट के लिए 10 टन) और उनके सभी डिपो पर 3000 टन स्टॉक लिमिट का निर्धारण किया गया है। इसी तरह प्रोसेसर्स (वार्षिक संस्थापित क्षमता का 75 प्रतिशत या मासिक स्थापित क्षमता के बराबर मात्रा को 2023-24 के शेष महीनों से गुणा करके जो भी कम हो) स्टॉक लिमिट का निर्धारण किया गया है।
पत्र में कहा गया है कि स्टॉक सीमा के लिए संबंधित विधिक इकाईयां भारत सरकार के पोर्टल में स्टॉक की स्थिति की घोषणा करेगी और यदि उनके पास निर्धारित स्टॉक सीमा से अधिक है तो वे अधिसूचना जारी होने के तीस दिनों के भीतर स्टॉक निर्धारित सीमा में करें।
पत्र में कलेक्टरों को व्यापारियों की बैठक लेकर आदेश की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित व्यापारिक संस्थानों को प्रति शुक्रवार स्टॉक की जानकारी देने को कहा गया है। भारत सरकार द्वारा जारी यह आदेश 31 मार्च 2024 तक की अवधि के लिए प्रभावशील रहेगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
