
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
उत्तरप्रदेश। मेरठ निवासी डॉ अंजलि की आज सुबह-सुबह हत्या हो गई. डॉक्टर अंजली का काफी समय से अपने ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था. बता दें कि मेरठ के न्यू मेवला कॉलोनी में निवासरत डॉक्टर अंजली जिस मकान में रह रही थी वह ससुराल पक्ष के नाम पर रजिस्टर्ड था जिसे ससुराल पक्ष वालों ने बेच दिया था किंतु उस घर पर अभी भी डॉक्टर अंजलि निवासरत थी. जबकि उस निवास को ससुराल पक्ष वालों ने किसी अन्य को बेच दिया था. बुधवार की सुबह डॉक्टरी जब अपने घर दूध लेकर लौट रही थी तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर अंजली पर हमला कर दिया बदमाशों ने डॉक्टर अंजलि के कनपटी पर गोली दाग दी फिर एक गोली और दाग़ दी जिससे अंजलि की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके वारदात पर पहुंची एवं घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को अपने कब्जे में ले लिया तथा आरोपियों की पतासाजी की जा रही है. एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि डॉक्टर अंजली का अपने ससुराल पक्ष वालों के साथ काफी समय से विवाद चल रहा है संपत्ति के मामले में विवाद के कारण हत्या की आशंका बताई जा रही है फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है.
अम्बिकापुर से बनारस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने का किया अनुरोध
व्यापार एवं उद्योग जगत को मिलेगा बढ़ावा
छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्य भी होंगे लाभान्वित
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़़ स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज केन्द्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन एम. गडकरी से नई दिल्ली स्थित निवास में मुलाकात की। मंत्री डॉ. टेकाम ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से अम्बिकापुर से बनारस राज्यमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने का अनुरोध किया है।
मंत्री डॉ. टेकाम ने केन्द्रीय मंत्री नितिन एम. गडकरी से मुलाकात के दौरान सर्वे रिपोर्ट सौंपी। इस सर्वे रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़)-धनवार-बनारस (उत्तर प्रदेश) मार्ग छत्तीसगढ़ अंतर्गत कुल लम्बाई 110.60 किलो मीटर है। यह मार्ग छत्तीसगढ़ के सरगुजा, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिलों को उत्तर प्रदेश से जोड़ता है। उन्होंने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि यह मार्ग अत्यंत ही महत्त्वपूर्ण मार्ग है, जो छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश होते हुए सीधे दिल्ली से जुड़ता है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से यह मार्ग अत्यंत ही व्यस्ततम मार्ग हैं, छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश तक सब्जियों, खनिज, खनिज उत्पादन, रोजमर्रा की वस्तुएं आदि का परिवहन अत्यधिक मात्रा में होता है। इस मार्ग में अनेक छोटे-बड़े पुल-पुलिया, घाट, खतरनाक मोड़ आदि हैं। इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। अतः इस मार्ग के यातायात को सुगम बनाये जाने की दृष्टि से अंबिकापुर-धनवार-बनारस को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जाना अत्यंत ही आवश्यक है।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि बनारस पूरे भारतवासियों की धार्मिक आस्था का एक बहुत ही बड़ा केन्द्र है। अंबिकापुर-धनवार-बनारस मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से छत्तीसगढ़, झारखंड तथा बिहार जैसे राज्यों के आसपास के इलाके इससे लाभान्वित होंगे। इस मार्ग की वर्तमान ट्रैफिक सर्वे 20 जून 2022 से 26 जून 2022 तक कुल 7 दिनों में 2394 कार, जीप, वैन और तिपहिया वाहन, 198 स्कूटर मोटर सायकल, 345 बस एवं मिनी बस, 1767 ट्रकें, 6548 ट्रेक्टर ट्राली सहित, 196 सायकल और 1904 घोड़ा गाड़ी-बैलगाड़ी का आवागमन हुआ। इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाने से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य पड़ोसी राज्यों को भी लाभ मिलेगा।
नई दिल्ली / एक बड़ी खबर सामने आ रही है पिछले कई महीनो से न्याय के लिए संघर्ष कर रहे पहलवानों में से साक्षी मालिक , विनेश फोगाट , बजरंग पुनिया अपनी ड्यूटी पर वापस आ रहे है . पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया रेलवे की ड्यूटी पर लौट रहे हैं. हालांकि, इन्होंने कहा है कि उनका संघर्ष जारी रहेगा. बता दें कि रविवार को प्रदर्शनकारी पहलवानों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. उन्होंने पहलवानों से लगभग 2 घंटों तक बातचीत की थी. इसके बाद आज प्रदर्शनकारी पहलवानों ने ये कदम उठाया है.
साक्षी ने ट्वीट किया, "ये खबर बिल्कुल गलत है. इंसाफ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है और ना हटेगा. सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हूं. इंसाफ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है. कृपया कोई गलत खबर ना चलाई जाये."
दिल्ली पुलिस ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की हैं, जिनमें एक प्राथमिकी नाबालिग पहलवान के आरोपों के आधार पर पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत दर्ज की गई है. पुलिस ने 28 अप्रैल को कनॉट प्लेस पुलिस थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की थीं, जिसमें एक में नाबालिग पहलवान के पिता द्वारा दी गई शिकायत पर बच्चों को यौन शोषण से संरक्षण दिलाने वाला पॉक्सो अधिनियम लगाया गया था, जिसमें दोषी पाए जाने पर सात साल तक की जेल की सजा होती है.
अबतक 288 लोगों की मौत; PM मोदी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
दुनिया के बीस साल के इतिहास में सबसे बड़ा रेल हादसा , 900 से ज्यादा यात्री घायल
ओडिशा ट्रेन हादसे में अबतक 288 लोगों की मौत
अगर ट्रेन में एंटी कोलिशन डिवाइस होता तो नहीं होता हादसा: ममता बनर्जी
PM मोदी ने बालेश्वर दुर्घटनास्थल का लिया जायजा
कांग्रेस ने कहा अभी हादसों में पीडितो की मदद का समय सरकार से सवाल बाद में : खरगे
नई दिल्ली / शौर्यपथ /
ओडिशा के बालेश्वर जिले में भीषण दर्दनाक रेल हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बाहानगा स्टेशन के निकट शुक्रवार शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर हावड़ा-शालीमार एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे 288 लोगों की मौत हो गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटनास्थल का लिया जायजा
बालेश्वर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। उनके साथ दो केंद्रीय मंत्री- धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने बालेश्वर सदर अस्पताल एवं कटक एससीबी मेडिकल कालेज का भी दौरा किया ।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शनिवार की सुबह दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे, हृष्ठक्रस्न, स्ष्ठक्रस्न की टीम बचाव कार्य में जुटी है। फिलहाल, हमारा ध्यान बचाव कार्य पर है। राहत और बचाव कार्य खत्म होने के बाद ही बहाली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पहले से ही बहाली के लिए मशीनें तैनात हैं। बेंगलुरु से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस के साथ कोरोमंडल एक्सप्रेस की टक्कर हुई। खडग़पुर डीआरएम ने इसकी पुष्टि की है। पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस बेपटरी हुई थी, जिससे बेंगलुरु हावड़ा एक्सप्रेस की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में दोनों ट्रेन के 12 कोच बेपटरी हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है।
पूरी रात चलेगा रेल बहाली का काम: एनडीआरएफ
एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहिदी के मुताबिक, 288 शव बरामद किए गए, जबकि 1000 से ज्यादा घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बेपटरी हुई ट्रेनों के बचे हुए मलबे को हटाने के प्रयास जारी हैं। मौसम काफी गर्म होने के बावजूद पूरी रात बहाली का काम जारी रहेगा।
मृतकों की संख्या को लेकर ममता बनर्जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एक-दूसरे से असहमत
बालेश्वर ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एक-दूसरे से असहमत हैं। ममता बनर्जी ने 500 की जानकारी दी, जबकि अश्विनी वैष्णव ने 238 का आंकड़ा बताया।
58 ट्रेनें हुईं रद्द और 81 ट्रेनों का बदला गया मार्ग
सूचना प्रकाशन रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक अमिताभ शर्मा ने बताया कि 2 घंटे पहले मिली जानकारी के मुताबिक, 58 ट्रेनें रद्द हुई हैं और 81 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। 10 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेटेड हुई हैं। बहाली का काम स्थल पर बहुत जोरो-शोरो से चल रहा है और बहुत जल्द बहाली हो जाएगा।
हर प्रकार की जांच के दिए गए निर्देश: PMमोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने अपना जीवन खोया है ये बहुत दर्दनाक था। जो लोग घायल हुए हैं सरकार उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यह एक गंभीर घटना है। हर प्रकार की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, जो दोषी पाया जाएगा उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।
खरगे का पीएम और रेल मंत्री से सवाल, इस घटना का जिम्मेदार कौन है?
ओडिशा के बालेश्वर जिले में हुए ट्रेन हादसे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, इस भयानक घटना में सैकड़ों लोगों की मृत्यु हुई हैं और सैकड़ों लोग घायल हैं। यह देखकर मुझे गहरा दुख हुआ है। इस हादसे में जो लोग घायल हुए हैं, उनकी कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता मदद कर रहे हैं। इस घड़ी में हम सभी को एक होकर लोगों की मदद करनी चाहिए। कर्नाटक सरकार भी इसमें लोगों की मदद कर रही है। मैं दिवंगत लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मुझे प्रधानमंत्री और रेलवे मंत्री से ये सवाल पूछना है कि इस घटना का जिम्मेदार कौन है?
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले, यह इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटना है
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालेश्वर ट्रेन हादसे पर कहा कि यह इतिहास का सबसे बड़ा हादसा है। मैं मृतक परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैंने ओडिशा के मुख्यमंत्री से बात की है। छत्तीसगढ़ सरकार उन्हें हर संभव सहायता को करने को तैयार है।
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की यह कैसी नीति अभी जहां कुछ दिनों पहले तक के भारतीय समाचार चैनलों मे खबर प्रमुखता से चल रही थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका आस्ट्रेलिया में बज गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान आस्ट्रेलिया में बड़े धूमधाम से हुआ उसी आस्ट्रेलिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद भारत के 5 राज्यों के छात्रों का वीजा पर बैन लगा दिया अब भारत के 5 राज्यों के छात्र ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने नहीं जा सकेंगे इन 5 राज्यों में गुजरात भी शामिल है जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह प्रदेश भी है।
बता दे कि ऑस्ट्रेलिया ने 5 भारतीय राज्यों के स्टूडेंट्स पर एक तरह से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, जिसके तहत अब पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के स्टूडेंट्स ऑस्ट्रेलिया में रहकर पढ़ाई नहीं कर पाएंगे. और, वीजा नहीं मिलने पर ऑस्ट्रेलिया जा भी नहीं पाएंगे.
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी कई बार आपने हरकतों के लिए खुद तो शर्मिंदगी खेलते हैं साथ ही पार्टी को भी शामिल भी देनी पड़ती है महिला टीचर के साथ हुए हादसे के बाद अब भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने महिला रेसलर के प्रदर्शन पर और पुलिस बर्बरता पर बड़ा बयान दिया मनोज तिवारी ने कहा कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं वह फेक विडिओ हैँ। मनोज तिवारी को शायद यह पता नहीं कि एक ही वीडियो नहीं कई वीडियो चलना है चीन ने बताया जा रहा है कि किस तरह पुलिस प्रशासन द्वारा महिला पहलवानों के साथ जाती करते हुए थाने ले जाया गया और गिरफ्तारी की गई 4 घंटे पुलिस थाने में बैठाया गया किंतु पार्टी की बचाने के चक्कर में सांसद मनोज तिवारी ने वीडियो कोई फेक बता दिया.
मनोज तिवारी ने यह बयान केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर आज बाराबंकी जिले के जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के नौ सालों के कार्यों का बखान करते हुए कहा उनका कार्यकाल एतिहासिक रहा है, तो वहीं पहलवानों के मुद्दे पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि पहलवानों के साथ पुलिस की बर्बरता का वीडियो फेक है.
नई दिल्ली / जनवरी माह से भारत की महिला रेसलरो द्वारा बृजभूषण शरण सिंह पर सेक्सुअल हेरेस्मेंट का आरोप लगाया जा रहा है किन्तु केंद्र सरकार की जाँच की धीमी रफ़्तार आज आम जनता देख रही है साथ ही पूरा विश्व देख रहा है बृज भूषण सिंह पर महिला प्रताड़ना के दो दो आरोप लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट की दखलंदाजी के बाद आखिर कार #fir भी दर्ज हो गयी किन्तु केंद्र सरकार के अधीन #delhipolice दिल्ली पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया क्या भारत का कानून आम जनता के लिए और सत्ता धारी नेताओ के लिए अलग अलग है एक तरफ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष #rahulgandhi के मामले में निचली अदालत में एक माह में सुनवाई हो गयी और सज़ा भी दे दी गयी वही देश का मान विदेशो में बढ़ाने वाली #womenwrestler महिला पहलवानों को अभी तक न्याय ही नहीं मिला न्याय तो दूर की बात अभी तक भाजपा नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई . आज नहीं तो कल भाजपा नेता की गिरफ्तारी होगी ही जिस तरह से विश्व पटल पर भारतीय खिलाडियों का समर्थन बढ़ रहा है और कार्यवाही में देरी हो रही है उस्ससे केंद्र सरकार की छवि ही खराब हो रही है ये अलग बात है कि अंधभक्तो की टोली अब सरकार के बचाव में महिला पहलवानों पर ही आरोप लगाने लगी है . इन सबमे एक बात बड़ी है जो वर्तमान वक्त में दब जा रही है महिला पहलवानों के साथ पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाडियों , कई दिग्गजों , किसान संगठनो के आने के बाद अब केंद्र सरकार के पास ये अच्छा अवसर मिल गया कि सभी का ध्यान सिर्फ पहलवानों की तरफ खिंच लिया गया . जिसके कारण भारत के कई अन्य ज्वलंत मुद्दे जैसे बेरोजगारी , महंगाई , स्वास्थ्य , उद्योग , सड़क पानी जैसे मुलभुत आवश्यकताओं की तरफ से सभी का ध्यान हटा कर सिर्फ एक तरफ मोड़ दिया गया अब सब तरफ यही चर्चा हो रही है .
एक तरफ महिला सम्मान की बात होती है किन्तु विश्व मंच पर देश का नाम रोशन करने वालो के साथ ही न्याय की उम्मीद नहीं दिखना बेटियों का सम्मान करने की बात खोखली ही साबित हो रही है . #bjp भाजपा के महिला नेताओ को भी बेटियों के सम्मान की ज्यादा चिंता नहीं दिख रही उन्हें तो बस कही से किसी कोने से कोई लव जिहाद का मामला दिख जाए बस फिर क्या कूद पड़ती है विपक्षी सरकार पर आरोप लगाने में .
आज महिला पहलवानों के पक्ष में गवाही के रूप में सवा सौ से ज्यादा गवाह मौजूद होने के बाद भी गिरफ्तारी ना करना भी सरकार की ही कोई निति होगी . किसान संगठन ने एक बार फिर आन्दोलन की बात कह दी है आन्दोलन भी होगा और यह सब न्याय और जांच का खेल भी अभी कई दिनों चलेगा जब तक सब इसी में व्यस्त रहेंगे . तब तक केंद्र सरकार पर पक्षपात का आरोप लगता रहेगा और आम जनता की मुलभुत आवश्यकताओ पर मांगो पर निकलने वाली आवाज धीमी पड़ जाएँगी आखिर यही तो निति है लोकतंत्र में कि छोटे से मामले को भी खूब उछालो और मुख्य समस्याओ को दबा दो आज महिला पहलवानों के लिए सभी आगे बढे हुए है और हर तरफ यही चर्चा है जो आने वाले कुछ महीनो तक और रहेगी और इनके खेल जीवन पर , इनके द्वारा मिली उपलब्धि पर वो लोग बहस करेंगे जिन्होंने कभी खेल की दुनिया में मोहल्ले से आगे का सफ़र तय नहीं किया है यही है लोकतंत्र का सुन्दर स्वरुप जहां देश के रियल हीरो के भाग्य का फैसला अनपढ़ और अज्ञानी राजनेता करते है आखिर कब तक यही स्थिति रहेगी आखिर इस तरह के भेदभाव की निति कब तक जारी रहेगी क्या ऐसे ही समाज के साथ नव निर्माण की बात हो रही है जहां विरोधियो को कुचलने की प्रथा शुरू हो गयी क्या लोकतंत्र कही राजतन्त्र की तरफ तो नहीं जा रहा ...
शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात तो करती है किन्तु भ्रष्टाचार की आंच कही ना कही भाजपा के दामन पर भी लगा हुआ है वरना छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री पर नान घोटाले का पनामा पेपर मामले पर परिजनों का नाम नहीं आता ये अलग बात है कि भाजपा के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष होने के कारण शायद अभी जाँच एजेंसी इस मामले पर उस तरह कार्यवाही की गति को अंजाम नहीं दे रही जिस तरह अन्य मामलो पर गति दी हुई है . इन्ही सबके बीच अब धर्म के सबसे बड़े स्थल महाकाल कारीडोर में हुए तजा मामले में जिस तरह की बात सामने आ रही है उस पर लीपापोती अंध भक्तो द्वारा शुरू कर दी गयी है . भारत ही नहीं विश्व में महाकाल मंदिर के प्रति हिंदुओं में कितनी आस्था है इसे शब्दों के जरिए बताया नहीं जा सकता. एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेता और कार्यकर्ता अपने आप को हिंदू धर्म के अनुयाई और सच्चे हिंदू बताते हुए थकते नहीं है वही भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार के काल में भारत के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में करोड़ों का घोटाला सामने आ ही गया पूर्व में जब इस निर्माण के दौरान कांग्रेस पार्टी ने इसकी शिकायत की तब सोशल मीडिया में कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी को धर्म विरोधी करार देते हुए कई अशोभनीय टिप्पणियां कर धर्म विरोधी करार दे दिया था कांग्रेस के विधायक ने इस मामले पर लिखित शिकायत भी की थी किंतु इस पर किसी तरह का कोई संज्ञान नहीं लिया गया महाकाल कारीडोर के उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारीडोर की भव्यता और मजबूती एवं उच्च स्तरीय निर्माण को लेकर कई बड़ी-बड़ी बातें की थी किंतु उद्घाटन के 7 महीने के अंदर ही एक तेज आंधी ने शिवराज सरकार की पोल खोल कर रख दी .
आज भले ही शिवराज सरकार इस भ्रष्टाचार का आरोप किसी के भी सिर पर रख दे किंतु पूरी जिम्मेदारी शिवराज सरकार की बनती है . आखिर क्यों शिवराज सरकार ने इस ऐतिहासिक कारीडोर पर हो रही अनियमितता के लिए प्रारंभ से ही कोई कदम क्यों नहीं उठाया .
क्या इस भ्रष्टाचार के खेल में शिवराज सरकार के लोग भी शामिल है अपने आप को सच्चा हिंदुत्व की छाप के साथ समाज में प्रस्तुत करने वाली भारतीय जनता पार्टी क्या भगवान महाकाल के नाम पर भी हो रहे भ्रष्टाचार पर कोई कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी या फिर भ्रष्टाचार के इस खेल का दूसरा पाठ भी भ्रष्टाचार में ही लिप्त रहेगा।
बता दें कि महाकाल कारीडोर का प्रोजेक्ट लगभग 800 करोड रुपए का है महाकाल कारीडोर दो भागों में बनना तय हुआ है इसके प्रथम भाग में ३५० करोड़ खर्च करने के बाद लगभग डेढ़ सौ मूर्तियां लगाई गई किंतु मूर्तियों की हालत एक तेज आंधी से ही पता चल गई कि कितनी मजबूत और भरोसेमंद है वही आप एक दूसरा मामला भी सामने आ रहा है 7 महीने पहले पहले लगी मूर्तियां पहले ही गर्मी में अपने रंग रूप में परिवर्तित हो रही है महाकाल महाराज की मूर्तियों के रंग फीके पड़ गए हैं मजबूती की तो बात ही छोड़िए यहां पर रंग रोगन में भी भ्रष्टाचार की झलक देखी जा सकती है।
पर आश्चर्य की बात यह है कि महाकाल के मंदिर में महाकाल कारीडोर पर हुए भ्रष्टाचार के बारे में ना तो आप भाजपा कुछ बोल रही है और ना ही कोई जिम्मेदारी ले रहा है वहीं जिला प्रशासन या कह रहा है कि मूर्तियां सिर्फ अल्प समय के लिए लगी है इसे बाद में बदला जाना था जबकि उद्घाटन के समय इन्हीं मूर्तियों की तारीफ शिवराज सरकार करती रही इस भ्रष्टाचार के बारे में ना तो चाटुकार मीडिया चैनल कुछ कह रहा है और ना ही अब हिंदुत्व पर आघात की बात लग रही है .
ऐसा ही कोई हादसा अगर किसी गैर भाजपा राज में होता तो अभी तक भाजपा के तमाम बड़े नेता तात्कालिक सरकारों को हिंदू विरोधी सरकार बता देते किंतु भाजपा के ही राज में यह घटना घटित हो गया कहते हैं महाकाल बाबा के दरबार में हर किसी की अर्जी की सुनवाई होती है भ्रष्टाचार के इस खेल में शामिल सभी लोगों को कानून सजा दे या ना दे पर महाकाल का न्याय कभी भेदभाव नहीं करेगा और अपना फैसला जरूर देगा। आस्था के नाम पर चोट पहुंचाने वालों जिम्मेदार लोगों पर अब क्या कार्यवाही होती है यह देखना बाकी है.....
वहीं दूसरी बात या निकल कर आ रही है कि किसी बड़े भाजपा नेता के कहने पर गुजरात की एक कंपनी को यह ठेका दिया गया था जिसमें प्रतिमूर्ति 20 लाख की लागत तक खर्च होना बताया गया था किंतु 7 महीने में ही और एक तेज आंधी नहीं महाकाल काली ढोल की पोल खोल कर रख दी है वही अब जांच का विषय है कि गुजरात के जिस कंपनी को या ठेका दिया गया था वह किसके कहने पर दिया गया था और निविदा में s-o-r को किस बिना पर संशोधित किया गया था बस सच्चाई यह है कि जांच निष्पक्ष होगी या इस पर लीपापोती होगी क्योंकि जांच करने वाली प्रदेश एजेंसी और केंद्रीय एजेंसी दोनों ही भारतीय जनता पार्टी शाषित सरकार के अधीनस्थ है ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या जांच किसी नतीजे पर पहुंचेगी या जांच मर भी लीपापोती जारी रहेगी
एक दिन में 12.38 लाख लोगों ने ली पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनभागीदारी की अपील का असर, बने तीन नए विश्व रिकार्ड
पर्यावरण संरक्षण मण्डल ने रायपुर जिले के लिए लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड एवं राज्य के लिए इंडिया स्टार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड एवं वर्ल्ड रिकार्ड बुक अपने नाम किया
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में आज 01 जून को 12 लाख 38 हजार 116 लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा मिशन लाईफ कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जून 2023 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक शपथ का कार्यक्रम रखा गया था। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी से जागरूकता लाने की छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, ई.आई.ए.सी.पी की यह अभिनव पहल थी, जिसमें एक ही दिन में पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाने हेतु शपथ का लक्ष्य रखा गया था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण मण्डल के इस अभियान में भागीदारी की अपील करते हुए कहा था कि यह शपथ ही नहीं बल्कि एक जन अभियान है, जो नवा छत्तीसगढ़ में एक कीर्तिमान स्थापित करेगा।
मुख्यमंत्री की अपील का असर हुआ और राज्य में हर वर्ग के लोगों ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल की मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक दिन में 12 लाख 38 हजार 116 से अधिक लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर विश्व रिकार्ड कायम किया। रायपुर जिले में एक दिन में सबसे अधिक शपथ का विश्व रिकार्ड टूटा और 1 लाख 75 हजार 209 शपथ के साथ मण्डल ने लिमका बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया। साथ ही पूरे राज्य में 12 लाख 38 हजार 116 से अधिक लोगों ने शपथ लेकर इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकार्ड एवं वर्ल्ड रिकार्ड बुक में मण्डल ने अपना नाम दर्ज कराया। छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के अध्यक्ष श्री सुब्रत साहू ने प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए मण्डल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। मण्डल के सदस्य सचिव श्री आर.पी. तिवारी ने इन जनभागीदारी में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद दिया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
